logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुसनेर: विहिप-बजरंग दल की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, सोयत बना चैंपियन, नलखेड़ा उपविजेता स्वामी विवेकानंद कालेज में जिले के सातों प्रखंडों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम सुसनेर। तहसील रोड स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज परिसर में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में आगर मालवा जिले के सातों प्रखंडों की टीमों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों के बाद सोयत प्रखंड की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि नलखेड़ा प्रखंड की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने दमदार खेल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दम लगाया। दर्शकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय गोरक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा, प्रांत संयोजक नितिन पाटीदार, प्रांत सह संयोजक मुकेश पाटीदार, विभाग संयोजक प्रीतम बैरागी, जिला संगठन मंत्री मोहन राठौर, जिला उपाध्यक्ष भरत भावसार, जिला संयोजक अनिल कांवल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं आयोजन में खेल विभाग के सोनू पाटीदार, क्रीड़ा शिक्षक पीरूलाल खटीक तथा निर्मल भारती, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला, प्रखंड और खंड स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

5 hrs ago
user_राकेश बिकुन्दीया
राकेश बिकुन्दीया
पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

सुसनेर: विहिप-बजरंग दल की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, सोयत बना चैंपियन, नलखेड़ा उपविजेता स्वामी विवेकानंद कालेज में जिले के सातों प्रखंडों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम सुसनेर। तहसील रोड स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज परिसर में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में आगर मालवा जिले के सातों प्रखंडों की टीमों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों के बाद सोयत प्रखंड की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि नलखेड़ा प्रखंड की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने दमदार खेल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दम लगाया। दर्शकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय गोरक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा, प्रांत संयोजक नितिन पाटीदार, प्रांत सह संयोजक मुकेश पाटीदार, विभाग संयोजक प्रीतम बैरागी, जिला संगठन मंत्री मोहन राठौर, जिला उपाध्यक्ष भरत भावसार, जिला संयोजक अनिल कांवल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं आयोजन में खेल विभाग के सोनू पाटीदार, क्रीड़ा शिक्षक पीरूलाल खटीक तथा निर्मल भारती, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला, प्रखंड और खंड स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सुसनेर: थाना प्रभारी ने विहीप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ..!! नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान
    1
    सुसनेर: थाना प्रभारी ने विहीप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ..!!

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शाहरुख लाला का हुआ स्वागत
    1
    डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शाहरुख लाला का हुआ स्वागत
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आगर मालवा में झमाझम बारिश का दौर जारी, किसानो के चेहरे खिले । आगर मालवा- जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। गुरुवार को आगर मालवा सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। लगातार हो रही बारिश से शहर की सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा होने लगा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से किसानों को राहत मिली है। खरीफ फसलों के लिए यह बारिश काफी लाभदायक मानी जा रही है।
    1
    आगर मालवा में झमाझम बारिश का दौर जारी, किसानो के चेहरे खिले ।
आगर मालवा- जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। गुरुवार को आगर मालवा सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।
लगातार हो रही बारिश से शहर की सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा होने लगा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से किसानों को राहत मिली है। खरीफ फसलों के लिए यह बारिश काफी लाभदायक मानी जा रही है।
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आवारा पशुओं और कुत्तों का बड़ा आतंक, बड़ा हादसा टला सीसीटीवी में वीडियो कैद नलखेड़ा। नगर के वार्ड क्रमांक 13 में गुरुवार को सड़क से गुजर रहे बच्चों के पीछे अचानक गाय, सांड और कुत्ते आ जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बच्चे गंभीर रूप से घायल होने से बाल-बाल बच गए। क्षेत्रवासियों ने बताया कि वार्ड में आवारा गाय, सांड और कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। नागरिकों ने नगर परिषद एवं जनप्रतिनिधियों से शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
    1
    आवारा पशुओं और कुत्तों का बड़ा आतंक, बड़ा हादसा टला सीसीटीवी में वीडियो कैद
नलखेड़ा। नगर के वार्ड क्रमांक 13 में गुरुवार को सड़क से गुजर रहे बच्चों के पीछे अचानक गाय, सांड और कुत्ते आ जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बच्चे गंभीर रूप से घायल होने से बाल-बाल बच गए।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि वार्ड में आवारा गाय, सांड और कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। नागरिकों ने नगर परिषद एवं जनप्रतिनिधियों से शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • एक साल से बंद पड़ी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सम्मान निधि, किसान लगा रहा दफ्तरों के चक्कर मोहन बड़ोदिया। मोहन बड़ोदिया तहसील के ग्राम बड़ोदी निवासी किसान दिलीप सिंह पिता आत्माराम कलमोदिया पिछले एक वर्ष से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि से वंचित हैं। राशि बंद होने के कारण किसान को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान दिलीप सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिए तहसील कार्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर भी दो बार शिकायत दर्ज कराई, फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका और केवल आश्वासन ही मिल रहा है। किसान का कहना है कि सभी आवश्यक दस्तावेज एवं औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद पिछले एक वर्ष से सम्मान निधि की राशि उनके खाते में नहीं पहुंची है। इससे खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जब ग्राम पंचायत बड़ोदी के पटवारी कपिल गोड से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि किसान की सम्मान निधि तकनीकी कारणों से आगे से बंद हो गई थी। विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दी गई है और जल्द ही किसान की प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सम्मान निधि पुनः शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पात्र किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। किसान दिलीप सिंह ने प्रशासन से शीघ्र समस्या का समाधान कर सम्मान निधि की राशि जारी करने की मांग की है।
    1
    एक साल से बंद पड़ी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सम्मान निधि, किसान लगा रहा दफ्तरों के चक्कर

मोहन बड़ोदिया। मोहन बड़ोदिया तहसील के ग्राम बड़ोदी निवासी किसान दिलीप सिंह पिता आत्माराम कलमोदिया पिछले एक वर्ष से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि से वंचित हैं। राशि बंद होने के कारण किसान को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान दिलीप सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिए तहसील कार्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर भी दो बार शिकायत दर्ज कराई, फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका और केवल आश्वासन ही मिल रहा है।
किसान का कहना है कि सभी आवश्यक दस्तावेज एवं औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद पिछले एक वर्ष से सम्मान निधि की राशि उनके खाते में नहीं पहुंची है। इससे खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में जब ग्राम पंचायत बड़ोदी के पटवारी कपिल गोड से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि किसान की सम्मान निधि तकनीकी कारणों से आगे से बंद हो गई थी। विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दी गई है और जल्द ही किसान की प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सम्मान निधि पुनः शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पात्र किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। किसान दिलीप सिंह ने प्रशासन से शीघ्र समस्या का समाधान कर सम्मान निधि की राशि जारी करने की मांग की है।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत पीएम श्री रविंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा संपन्न हुआ माकड़ोन-पीएम श्री शासकीय रवीन्द्र विद्यालय माकड़ोन में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा कार्यक्रम 15 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक कार्यक्रम हर्षोल्लाह से मनाया। 15 जुलाई से 29 जुलाई के बीच बहुत सी गतिविधियां करवाई गई इन गतिविधियों में दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना कर गुरुपूर्णिमा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया भाषण प्रतियोगिता में "मेरे जीवन में गुरु का महत्व" एवं गुरु-शिष्य परंपरा विषय में प्रथम स्थान सचिन -मांगीलाल कक्षा 6 टी, द्वितीय स्थान विजेंद्र -मंगल सिंह कक्षा 9 वी, तृतीय स्थान रोनक शर्मा कक्षा 11वीं एवं ओम सिंह कक्षा 12वीं ने प्राप्त किया मेरे जीवन में गुरु विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 वीं स्तर में प्रथम स्थान बलराम- पीरुलाल कक्षा 9वी, द्वितीय स्थान देवराज -आत्माराम कक्षा 10वीं एवं तृतीय स्थान अयान 10वीं ने प्राप्त किया कक्षा 6 से 8 वीं तक के स्तर में प्रथम स्थान अंकित मालवीय, द्वितीय स्थान आर्यन मालवीय ने प्राप्त किया एवं कक्षा 12वीं से प्रथम स्थान रौनक शर्मा 11वीं ,द्वितीय स्थान जीवन दायमा कक्षा 12वीं, तृतीय स्थान ईशान कक्षा 12वीं ने प्राप्त किया। संस्कृत श्लोक,भजन एवं वंदना, योगाभ्यास,ध्यान, स्वास्थ्य जागरूकता ,कैरियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान के साथ "एक गुरु एक वृक्ष",वृक्षारोपण अभियान, पी.टी.एम. मीटिंग, स्वच्छता अभियान, गुरु शिष्य प्रेरणा संवाद एवं अंतिम दिन 29 जुलाई के समापन अवसर पर प्राचार्य मनोहर नागर एवं शिक्षक स्टाफ द्वारा सरस्वती पूजन के साथ खेलशिक्षक धर्मेंद्र वर्मा द्वारा सरस्वती वंदना संगीत वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुत की गई समापन अवसर पर छात्रों द्वारा गुरु के महत्व एवं सम्मान में कहीं प्रस्तुतियां दी गई कार्यक्रम का समापन प्राचार्य मनोहर नागर के आशीर्वचनों के साथ हुआ।
    2
    गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत पीएम श्री रविंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा संपन्न हुआ
माकड़ोन-पीएम श्री शासकीय रवीन्द्र विद्यालय माकड़ोन में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा कार्यक्रम 15 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक कार्यक्रम हर्षोल्लाह से मनाया। 15 जुलाई से 29 जुलाई के बीच बहुत सी गतिविधियां करवाई गई इन गतिविधियों में दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना कर गुरुपूर्णिमा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया भाषण प्रतियोगिता में "मेरे जीवन में गुरु का महत्व" एवं गुरु-शिष्य परंपरा विषय में प्रथम स्थान सचिन -मांगीलाल कक्षा 6 टी, द्वितीय स्थान विजेंद्र -मंगल सिंह कक्षा 9 वी, तृतीय स्थान रोनक शर्मा कक्षा 11वीं एवं ओम सिंह कक्षा 12वीं ने प्राप्त किया मेरे जीवन में गुरु विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 वीं स्तर में प्रथम स्थान बलराम- पीरुलाल कक्षा 9वी, द्वितीय स्थान देवराज -आत्माराम कक्षा 10वीं एवं तृतीय स्थान अयान 10वीं ने प्राप्त किया कक्षा 6 से 8 वीं तक के स्तर में प्रथम स्थान अंकित मालवीय, द्वितीय स्थान आर्यन मालवीय ने प्राप्त किया एवं कक्षा 12वीं से प्रथम स्थान रौनक शर्मा 11वीं ,द्वितीय स्थान जीवन दायमा कक्षा 12वीं, तृतीय स्थान ईशान कक्षा 12वीं ने प्राप्त किया। संस्कृत श्लोक,भजन एवं वंदना, योगाभ्यास,ध्यान, स्वास्थ्य जागरूकता ,कैरियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान के साथ "एक गुरु एक वृक्ष",वृक्षारोपण अभियान, पी.टी.एम. मीटिंग, स्वच्छता अभियान, गुरु शिष्य प्रेरणा संवाद एवं अंतिम दिन 29 जुलाई के समापन अवसर पर प्राचार्य मनोहर नागर एवं शिक्षक स्टाफ द्वारा सरस्वती पूजन के साथ खेलशिक्षक धर्मेंद्र वर्मा द्वारा सरस्वती वंदना संगीत वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुत की गई समापन अवसर पर छात्रों द्वारा गुरु के महत्व एवं सम्मान में कहीं प्रस्तुतियां दी गई कार्यक्रम का समापन प्राचार्य मनोहर नागर के आशीर्वचनों के साथ हुआ।
    user_विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
    विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
    Video Creator Makdon, Ujjain•
    5 hrs ago
  • सुसनेर: गाली-गलौज के विवाद में खूनी खेल: बड़ा देहरिया में घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, 3 पर केस दर्ज ग्राम बड़ा देहरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ गाली-गलौज की बात को लेकर बढ़ा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आज गुरुवार की शाम को 6 बजे सोयत रोड स्थित पुलिस थाने के हेड मुहर्रिर धर्मेंद्र पाटीदार से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने फरियादी चंदूलाल नायक के घर में जबरन घुसकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया हमले में चंदूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
    1
    सुसनेर: गाली-गलौज के विवाद में खूनी खेल: बड़ा देहरिया में घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, 3 पर केस दर्ज
ग्राम बड़ा देहरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ गाली-गलौज की बात को लेकर बढ़ा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आज गुरुवार की शाम को 6 बजे सोयत रोड स्थित पुलिस थाने के हेड मुहर्रिर धर्मेंद्र पाटीदार से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने फरियादी चंदूलाल नायक के घर में जबरन घुसकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया हमले में चंदूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सुसनेर: कृषि उपज मंडी गेट पर युवक पर चाकू से हमला, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
    1
    सुसनेर: कृषि उपज मंडी गेट पर युवक पर चाकू से हमला, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
    user_Arpit hardeniya
    Arpit hardeniya
    प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.