एक साल से बंद पड़ी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सम्मान निधि, किसान लगा रहा दफ्तरों के चक्कर मोहन बड़ोदिया। मोहन बड़ोदिया तहसील के ग्राम बड़ोदी निवासी किसान दिलीप सिंह पिता आत्माराम कलमोदिया पिछले एक वर्ष से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि से वंचित हैं। राशि बंद होने के कारण किसान को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान दिलीप सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिए तहसील कार्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर भी दो बार शिकायत दर्ज कराई, फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका और केवल आश्वासन ही मिल रहा है। किसान का कहना है कि सभी आवश्यक दस्तावेज एवं औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद पिछले एक वर्ष से सम्मान निधि की राशि उनके खाते में नहीं पहुंची है। इससे खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जब ग्राम पंचायत बड़ोदी के पटवारी कपिल गोड से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि किसान की सम्मान निधि तकनीकी कारणों से आगे से बंद हो गई थी। विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दी गई है और जल्द ही किसान की प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सम्मान निधि पुनः शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पात्र किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। किसान दिलीप सिंह ने प्रशासन से शीघ्र समस्या का समाधान कर सम्मान निधि की राशि जारी करने की मांग की है।

- आसमान से बड़े गुब्बारे जैसी चीज नीचे आता देख डरे ग्रामीण शाजापुर जिले के टिंगजपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब आसमान से बड़ा गुब्बारा नीचे आया और जमीन पर गिर गया पुलिस पहुंची मौके पर जांच में पता चला की मौसम विभाग का था गुब्बारा1
- फसल बीमा नहीं मिला तो किसानों ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन दी चेतावनी खरीफ 2025 फसल बीमा से वंचित किसानों के लिए किसान नेता रोशन खत्री ने अपर कलेक्टर से की मुलाकात, जल्द राशि जारी करने की मांग राजगढ़। सारंगपुर और पचोर क्षेत्र के अधिकांश गांवों के किसानों को खरीफ 2025 का फसल बीमा न मिलने से किसानों में निराशा है। इसी सिलसिले में बुधवार को किसान नेता रोशन खत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजगढ़ अपर कलेक्टर से मुलाकात की और शेष रह गए किसानों को शीघ्र बीमा राशि दिलवाने की मांग रखी। अपर कलेक्टर से बातचीत के दौरान किसान नेता रोशन खत्री ने कहा कि सारंगपुर और पचोर तहसील के अधिकांश गांवों में फसल नुकसान झेल चुके किसानों के खातों में अब तक फसल बीमा की राशि नहीं पहुंची है। उन्होंने प्रशासन का ध्यान दिलाते हुए मांग की कि तकनीकी या अन्य कारणों से अटकी बीमा राशि का तत्काल निराकरण कर वंचित पात्र किसानों को राहत दी जाए। इस अवसर पर किसान नेता रोशन खत्री के साथ किसान बहादुर सिंह सोनगरा, शांतिलाल नागर, जगदीश नागर, रोहित राजपूत और गुफरान मंसूरी सहित कई लोग मौजूद रहे। अपर कलेक्टर ने किसानों की बात को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।1
- आगर मालवा में झमाझम बारिश का दौर जारी, किसानो के चेहरे खिले । आगर मालवा- जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। गुरुवार को आगर मालवा सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। लगातार हो रही बारिश से शहर की सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा होने लगा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से किसानों को राहत मिली है। खरीफ फसलों के लिए यह बारिश काफी लाभदायक मानी जा रही है।1
- सुसनेर: थाना प्रभारी ने विहीप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ..!! नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान1
- डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शाहरुख लाला का हुआ स्वागत1
- आवारा पशुओं और कुत्तों का बड़ा आतंक, बड़ा हादसा टला सीसीटीवी में वीडियो कैद नलखेड़ा। नगर के वार्ड क्रमांक 13 में गुरुवार को सड़क से गुजर रहे बच्चों के पीछे अचानक गाय, सांड और कुत्ते आ जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बच्चे गंभीर रूप से घायल होने से बाल-बाल बच गए। क्षेत्रवासियों ने बताया कि वार्ड में आवारा गाय, सांड और कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। नागरिकों ने नगर परिषद एवं जनप्रतिनिधियों से शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।1
- सुसनेर: गाली-गलौज के विवाद में खूनी खेल: बड़ा देहरिया में घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, 3 पर केस दर्ज ग्राम बड़ा देहरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ गाली-गलौज की बात को लेकर बढ़ा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आज गुरुवार की शाम को 6 बजे सोयत रोड स्थित पुलिस थाने के हेड मुहर्रिर धर्मेंद्र पाटीदार से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने फरियादी चंदूलाल नायक के घर में जबरन घुसकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया हमले में चंदूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।1
- आगर जिले में सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर तैयारियां शुरू, नलखेड़ा के समीप प्रस्तावित होल्डिंग एरिया का कलेक्टर-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण आगर मालवा -आगामी सिंहस्थ-2028 के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी ने गुरुवार को नलखेड़ा के समीप बोरखेडी सलोकी और लालूखेड़ी के मध्य प्रस्तावित होल्डिंग एरिया के लिए चिन्हित भूमि का मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की दृष्टि से भूमि की उपयुक्तता का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि,सिंहस्थ-2028 के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध करवाने की सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित की जाए।1
- सुसनेर: कृषि उपज मंडी गेट पर युवक पर चाकू से हमला, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज1