Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगर मालवा में झमाझम बारिश का दौर जारी, किसानो के चेहरे खिले । आगर मालवा- जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। गुरुवार को आगर मालवा सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। लगातार हो रही बारिश से शहर की सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा होने लगा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से किसानों को राहत मिली है। खरीफ फसलों के लिए यह बारिश काफी लाभदायक मानी जा रही है।
जावेद खान पत्रकार
आगर मालवा में झमाझम बारिश का दौर जारी, किसानो के चेहरे खिले । आगर मालवा- जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। गुरुवार को आगर मालवा सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। लगातार हो रही बारिश से शहर की सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा होने लगा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से किसानों को राहत मिली है। खरीफ फसलों के लिए यह बारिश काफी लाभदायक मानी जा रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आगर मालवा में झमाझम बारिश का दौर जारी, किसानो के चेहरे खिले । आगर मालवा- जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। गुरुवार को आगर मालवा सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। लगातार हो रही बारिश से शहर की सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा होने लगा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से किसानों को राहत मिली है। खरीफ फसलों के लिए यह बारिश काफी लाभदायक मानी जा रही है।1
- आवारा पशुओं और कुत्तों का बड़ा आतंक, बड़ा हादसा टला सीसीटीवी में वीडियो कैद नलखेड़ा। नगर के वार्ड क्रमांक 13 में गुरुवार को सड़क से गुजर रहे बच्चों के पीछे अचानक गाय, सांड और कुत्ते आ जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बच्चे गंभीर रूप से घायल होने से बाल-बाल बच गए। क्षेत्रवासियों ने बताया कि वार्ड में आवारा गाय, सांड और कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। नागरिकों ने नगर परिषद एवं जनप्रतिनिधियों से शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।1
- सुसनेर: थाना प्रभारी ने विहीप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ..!! नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान1
- डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शाहरुख लाला का हुआ स्वागत1
- गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत पीएम श्री रविंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा संपन्न हुआ माकड़ोन-पीएम श्री शासकीय रवीन्द्र विद्यालय माकड़ोन में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा कार्यक्रम 15 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक कार्यक्रम हर्षोल्लाह से मनाया। 15 जुलाई से 29 जुलाई के बीच बहुत सी गतिविधियां करवाई गई इन गतिविधियों में दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना कर गुरुपूर्णिमा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया भाषण प्रतियोगिता में "मेरे जीवन में गुरु का महत्व" एवं गुरु-शिष्य परंपरा विषय में प्रथम स्थान सचिन -मांगीलाल कक्षा 6 टी, द्वितीय स्थान विजेंद्र -मंगल सिंह कक्षा 9 वी, तृतीय स्थान रोनक शर्मा कक्षा 11वीं एवं ओम सिंह कक्षा 12वीं ने प्राप्त किया मेरे जीवन में गुरु विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 वीं स्तर में प्रथम स्थान बलराम- पीरुलाल कक्षा 9वी, द्वितीय स्थान देवराज -आत्माराम कक्षा 10वीं एवं तृतीय स्थान अयान 10वीं ने प्राप्त किया कक्षा 6 से 8 वीं तक के स्तर में प्रथम स्थान अंकित मालवीय, द्वितीय स्थान आर्यन मालवीय ने प्राप्त किया एवं कक्षा 12वीं से प्रथम स्थान रौनक शर्मा 11वीं ,द्वितीय स्थान जीवन दायमा कक्षा 12वीं, तृतीय स्थान ईशान कक्षा 12वीं ने प्राप्त किया। संस्कृत श्लोक,भजन एवं वंदना, योगाभ्यास,ध्यान, स्वास्थ्य जागरूकता ,कैरियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान के साथ "एक गुरु एक वृक्ष",वृक्षारोपण अभियान, पी.टी.एम. मीटिंग, स्वच्छता अभियान, गुरु शिष्य प्रेरणा संवाद एवं अंतिम दिन 29 जुलाई के समापन अवसर पर प्राचार्य मनोहर नागर एवं शिक्षक स्टाफ द्वारा सरस्वती पूजन के साथ खेलशिक्षक धर्मेंद्र वर्मा द्वारा सरस्वती वंदना संगीत वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुत की गई समापन अवसर पर छात्रों द्वारा गुरु के महत्व एवं सम्मान में कहीं प्रस्तुतियां दी गई कार्यक्रम का समापन प्राचार्य मनोहर नागर के आशीर्वचनों के साथ हुआ।2
- एक साल से बंद पड़ी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सम्मान निधि, किसान लगा रहा दफ्तरों के चक्कर मोहन बड़ोदिया। मोहन बड़ोदिया तहसील के ग्राम बड़ोदी निवासी किसान दिलीप सिंह पिता आत्माराम कलमोदिया पिछले एक वर्ष से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि से वंचित हैं। राशि बंद होने के कारण किसान को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान दिलीप सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिए तहसील कार्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर भी दो बार शिकायत दर्ज कराई, फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका और केवल आश्वासन ही मिल रहा है। किसान का कहना है कि सभी आवश्यक दस्तावेज एवं औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद पिछले एक वर्ष से सम्मान निधि की राशि उनके खाते में नहीं पहुंची है। इससे खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जब ग्राम पंचायत बड़ोदी के पटवारी कपिल गोड से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि किसान की सम्मान निधि तकनीकी कारणों से आगे से बंद हो गई थी। विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दी गई है और जल्द ही किसान की प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सम्मान निधि पुनः शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पात्र किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। किसान दिलीप सिंह ने प्रशासन से शीघ्र समस्या का समाधान कर सम्मान निधि की राशि जारी करने की मांग की है।1
- आगर जिले में सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर तैयारियां शुरू, नलखेड़ा के समीप प्रस्तावित होल्डिंग एरिया का कलेक्टर-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण आगर मालवा -आगामी सिंहस्थ-2028 के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी ने गुरुवार को नलखेड़ा के समीप बोरखेडी सलोकी और लालूखेड़ी के मध्य प्रस्तावित होल्डिंग एरिया के लिए चिन्हित भूमि का मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की दृष्टि से भूमि की उपयुक्तता का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि,सिंहस्थ-2028 के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध करवाने की सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित की जाए।1
- सुसनेर: कृषि उपज मंडी गेट पर युवक पर चाकू से हमला, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज1