Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजसमंद में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर आतिशबाजी भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया
फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
राजसमंद में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर आतिशबाजी भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया
More news from राजस्थान and nearby areas
- फतहनगर-सनवाड़ में निर्दलीय ममता चपलोत जीतीं, मावली में पर्ची से खुला भाजपा के राकेश मीणा का भाग्य उदयपुर जिले की फतहनगर-सनवाड़ और मावली नगरपालिका में चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर चला आ रहा सियासी ड्रामा आखिरकार खत्म हो गया। फतहनगर-सनवाड़ में कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार ममता चपलोत ने जीत दर्ज की। वहीं मावली में मुकाबला टाई होने के बाद लॉटरी (पर्ची) के जरिए भाजपा के प्रत्याशी राकेश मीणा चेयरमैन चुने गए।1
- 🐍 गोपालपुरा में तेजाजी की अनोखी आस्था, सांप के काटने से मौत न होने की मान्यता 🙏 गोपालपुरा गांव में तेजाजी की अनोखी आस्था की कहानी, आज तक सांप के काटने से किसी की मौत नहीं होने की मान्यता के बीच भव्य आयोजन 🐍1
- तेजाजी दशमी महोत्सव में उमड़ेगा मेवाड़ का जाट समाज रविवार से हुआ दो दिवसीय आयोजन का आगाज, भजन संध्या के बाद 21 सितंबर को वाहन रैली, शोभायात्रा, महाप्रसादी व प्रतिभा सम्मान समारोह — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। अखिल मेवाड़ जाट समाज एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में देवाखेड़ा-परमेश्वरपुरा में दो दिवसीय तेजाजी दशमी महोत्सव का आगाज रविवार से हुआ। वीर तेजाजी महाराज की स्मृति में आयोजित महोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से समाजजन शामिल हो रहे हैं। भजन संध्या में गूंजे तेजाजी के जयकारे रविवार रात 8 बजे विशाल भजन संध्या एवं सत्संग का आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों और संगीत दल ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत का आनंद लिया और तेजाजी महाराज के जयकारों से आयोजन स्थल गूंज उठा। आज निकलेगी वाहन रैली और शोभायात्रा तेजाजी दशमी के अवसर पर 21 सितंबर को वाहन रैली एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। रैली कालिका माता मंदिर, भाटोली बागरियान से शुरू होकर टीला खेड़ा, नंगा खेड़ा, जेतपुरा, झाड़ सादड़ी, रामनगर, चिकारड़ा और सारंगपुरा होते हुए वीर तेजाजी महाराज मंदिर, परमेश्वरपुरा-देवाखेड़ा पहुंचेगी। रैली में मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर सहित अन्य वाहन शामिल होंगे। चिकारड़ा में रैली के करीब 10:30 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है। महाप्रसादी और प्रतिभा सम्मान समारोह मंदिर परिसर में सुबह 11:15 बजे महाप्रसादी होगी। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने समाजजनों से परिवार सहित शामिल होने का आह्वान किया है। महोत्सव का उद्देश्य वीर तेजाजी के प्रति आस्था के साथ सामाजिक एकता, समरसता और लोक संस्कृति की परंपराओं को मजबूत करना है।4
- सिरोही जिले के 5 नगर पालिका ओर 1 नगर परिषद में अध्यक्ष के हुए चुनाव । सिरोही जिले के 5 नगर पालिका ओर 1 नगर परिषद में अध्यक्ष के हुए चुनाव कांग्रेस से सिरोही नगर परिषद में सभापति बनी और भाजपा के 5 नगर पालिका में अध्यक्ष बने । 1 सिरोही नगर परिषद में कांग्रेस की रितु जैन बनी सभापति जिनको 30 वोट मिले भाजपा को 5 वोट मिले आरोप भाजपा पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की । क्यों कि भाजपा के 10 पार्षद जीते थे फिर भाजपा प्रत्याशी को 5 वोट कैसे मिले आबूरोड नगर पालिका में भाजपा की भावना अग्रवाल बनी अध्यक्ष भाजपा को 27 कांग्रेस को 13 वोट मिले आरोप लगा कांग्रेस के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की 16 पार्षद जीते थे फिर कांग्रेस प्रत्याशी को 13 वोट कैसे मिले । शिवगंज में भाजपा का बोर्ड बना कुंदनमल अग्रवाल अध्यक्ष बने । यहां भाजपा को 18 वोट मिले जब की कांग्रेस 17 माउंट आबू में सुनील आचार्य अध्यक्ष निर्वाचित भाजपा के सुनील आचार्य को मिले 19 वोट कांग्रेस यश शर्मा को मिले 12 वोट पिंडवाड़ा नगर पालिका की बात करें तो कांग्रेस से भाजपा में गए राकेश रावल ने मारी बाजी बने नगर पालिका अध्यक्ष मिले 14 वोट वही कांग्रेस को मिले 11 वोट हाथ से गया बोर्ड दिखी रणनीति में कमी । मंडार नगर पालिका चुनाव में प्रागाराम बने अध्यक्ष जिनको मिले 13 वोट वहीं कांग्रेस को मिले 7 वोट हाथ से गया बोर्ड1
- सुमेरपुर नगर पालिका में भाजपा का कब्जा बरकरार, चतुर्भुज शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित भाजपा को 25 और कांग्रेस को 10 वोट मिले, 15 मतों से दर्ज की जीत; मतदान के बाद पार्षद फिर बाड़ाबंदी में ले जाए गए सुमेरपुर सुमेरपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के चतुर्भुज शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। मतदान में भाजपा के चतुर्भुज शर्मा को 25 मत, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष मेवाड़ा को 10 मत मिले। इस तरह चतुर्भुज शर्मा ने 15 मतों के अंतर से जीत हासिल की। अध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने पार्षदों की बाड़ाबंदी कर रखी थी। मतदान के लिए दोनों दलों के पार्षदों को बाड़ाबंदी स्थल से सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान केंद्र तक लाया गया। पार्षदों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान किया। मतदान पूरा होने के बाद सभी पार्षदों को वापस बाड़ाबंदी में ले जाया गया। चतुर्भुज शर्मा के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव के साथ ही बोर्ड की राजनीतिक तस्वीर भी साफ हो गई।3
- भीलवाड़ा में बाबा रामदेव जी महाराज की 17वीं विशाल शोभायात्रा व वाहन रैली धूमधाम से संपन्न भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा में बाबा रामदेव जी महाराज की 17वीं विशाल शोभायात्रा व वाहन रैली धूमधाम से संपन्न भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा। बलाई समाज नवयुवक सेवा समिति भीलवाड़ा (पंजी.) के तत्वावधान में भगवान श्री बाबा रामदेव जी महाराज की 17वीं विशाल शोभायात्रा एवं वाहन रैली सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। समिति के प्रवक्ता प्रकाश मेघवंशी ने बताया कि शोभायात्रा एवं वाहन रैली का शुभारंभ माण्डल विधायक उदयलाल भड़ाना, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, पूर्व राजस्व मंत्री एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामलाल जाट, पूर्व जिला प्रमुख एवं समिति संरक्षक सुशीला सालवी तथा समिति अध्यक्ष भंवरलाल बलाई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा मुखर्जी उद्यान, भीलवाड़ा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हरणी महादेव स्थित श्री बाबा रामदेव जी मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा रामदेव जी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार एवं जलपान की व्यवस्था की गई। हरणी महादेव स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक ध्वजा चढ़ाई गई, जिसके साथ ही शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके पश्चात बाबा के भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर समाज की विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सामाजिक प्रबुद्धजन, मातृशक्ति, युवा तथा बाल-गोपाल बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकजुटता का माहौल देखने को मिला। प्रवक्ता प्रकाश मेघवंशी ने बताया कि बलाई समाज नवयुवक सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष बाबा रामदेव जी महाराज की शोभायात्रा का आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जाता है।1
- वल्लभनगर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव संपन्न, सोवनी बाई बनी अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां वल्लभनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव में भाजपा की सोवनी बाई भील वल्लभनगर नगर पालिका की पहली अध्यक्ष चुनी गईं। भाजपा के 16 नवनिर्वाचित पार्षद वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के साथ नगर पालिका पहुंचे और अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया। वहीं कांग्रेस के चार पार्षद भी मतदान के लिए नगर पालिका पहुंचे। चुनाव प्रक्रिया वल्लभनगर उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र वढ़ेरा की देखरेख में संपन्न कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर वल्लभनगर डिप्टी श्रवणदास संत, थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर सहित पुलिस का जाप्ता तैनात रहा।1
- एक दिन में दो सांपों का रेस्क्यू, गोदाम में कोबरा तो पिपली में नागिन! 😱🐍 सिरोड़ी के गेहूं गोदाम में छिपा था कोबरा, पिपली में दिखी नागिन! सर्प प्रेमी रमेश चंद्र ने दोनों का किया रेस्क्यू1
- भादवी छठ पर भैरूनाथ-खाकल बावजी के देवरों पर उमड़ा आस्था का सैलाब रात्रि जागरण के बाद प्रातः हवन की परंपरा जीवंत, श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा; दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीण — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। क्षेत्र में भादवी छठ का पर्व इस बार भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। वर्ष में दो बार आने वाली छठ के अवसर पर ग्रामीण अपने इष्ट देव भैरूनाथ और खाकल बावजी के देवरों पर शीश नवाने के लिए दूर-दूर से पहुंचे। मान्यता है कि भक्त चाहे कितनी ही दूर क्यों न हो, इन जागरणों के अवसर पर अपने देवरे पर हाजिरी लगाने अवश्य पहुंचता है। छठ की पूर्व संध्या पर चिकारड़ा क्षेत्र के आसपास स्थित प्रमुख देवस्थानों वाडिया का बावजी अकोला गढ़, खाकल बावजी नालिया खेड़ा, खाकल बावजी घोड़ा खेड़ा, भैरूनाथ पिराना सहित कई अन्य देवस्थानों पर रात्रि जागरण हुए। देर शाम से ही देवरों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया और रात होते-होते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जयकारों से गूंजे देवरे रात्रि जागरण का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। महिलाएं एक ओर बैठकर भैरूनाथ और खाकल बावजी के पारंपरिक गीत गाती रहीं, वहीं पुरुष वर्ग भजन-कीर्तन में लीन रहा। ढोलक और मंजीरों की थाप के बीच देर रात तक भजनों का दौर चलता रहा। ‘जय भैरूनाथ’ और ‘जय खाकल बावजी’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। निकली शोभायात्रा भादवी छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं की ओर से शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। धार्मिक ध्वजों और जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा ने क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और देवस्थानों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। भोपा के भाव और चौकी की परंपरा इस अवसर पर देवरों पर लगने वाली चौकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसमें भोपा के भाव निकलते हैं और श्रद्धालु अपनी समस्याएं एवं दुख-दर्द उनके समक्ष रखते हैं। भोपा द्वारा आखा-पाती देने की परंपरा भी निभाई गई। ग्रामीणों में इन देवस्थानों के प्रति गहरी आस्था है। मान्यता के अनुसार गांव में किसी व्यक्ति को बीमारी, दुख या संकट आने पर वह पहले देवरे पर जाकर आशीर्वाद लेता है। ब्रह्म मुहूर्त में हवन, बांटा प्रसाद रात्रि जागरण के बाद ब्रह्म मुहूर्त में हवन किया गया। विधि-विधान से हवन में आहुतियां दी गईं। इसके बाद आखा-पाती ग्रहण कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। अकोला गढ़ में खोला भंडार अकोला गढ़ स्थित वाडियारा बावजी मंदिर पर छठ जागरण के अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों और भोपा हजुरिया की उपस्थिति में भंडार खोला गया। भंडार से 4 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। भादवी छठ के अवसर पर हुए धार्मिक आयोजनों में ग्रामीणों की भागीदारी ने एक बार फिर भैरूनाथ और खाकल बावजी के प्रति उनकी अटूट आस्था को सामने रखा। रात्रि जागरण, शोभायात्रा, हवन और प्रसादी की परंपराएं आज भी उसी श्रद्धा के साथ निभाई जा रही हैं और नई पीढ़ी तक पहुंच रही हैं।4