logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*खेती बचाओ संघर्ष समिति ने 5 सूत्री मांगों को लेकर समस्तीपुर समाहरणालय के समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन* समस्तीपुर। खेती बचाओ संघर्ष समिति के जिला संयोजक सह जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष *विनोद कुमार राय* के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आज समस्तीपुर समाहरणालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संयोजक विनोद कुमार राय ने कहा कि जिले में उर्वरक की कालाबाजारी, यूरिया-डीएपी के साथ गैर सब्सिडी उत्पादों की जबरन टैगिंग, मोबाइल ऐप से उर्वरक बिक्री और निर्धारित मात्रा में उर्वरक वितरण से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। बार-बार ध्यान दिलाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए आज किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा। समिति ने जिलाधिकारी के समक्ष *5 सूत्री मांग पत्र* रखा: 1. मोबाइल ऐप से उर्वरक बिक्री की व्यवस्था समाप्त हो। 2. निर्धारित मात्रा की बंदिश खत्म कर जरूरत के अनुसार उर्वरक दिया जाए। 3. कालाबाजारी और अवैध बिक्री पर सख्त कार्रवाई हो। 4. यूरिया-डीएपी के साथ जबरन टैगिंग बंद हो। 5. रबी फसल को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो खेती और किसानी बचाने के लिए किसान बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। *प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल रहे:* रामचंद्र महतो, रामाश्रय महतो, सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, प्रोफेसर उमेश कुमार, मनोज कुमार सुनील, राजेश्वर महतो, गिरधारी महतो, डोमन राय, राकेश कुमार ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह , महावीर पोद्दार, शंभूनाथ राय, विश्वनाथ सिंह, कोमल राय, रामेश्वर महतो, ललन कुमार, नंद किशोर राय, मनोज कुमार राय, भोला राय, ऋषिदेव महतो, उपेन्द्र राय, राम पुकार पासवान, रामविनोद पासवान, मोo शाहिद हुसैन, सत्यनारायण सिंह, विश्वनाथ सिंह हजारी, रामयतन सिंह राकेश, मोo अकबर अली, सुधीर देव, राघवेंद्र यादव, मोo आफताब अली, सुनील कुमार राय, शत्रुधन पंजी, अनिल साह, रामबाबू यादव, अमित कुमार महतो, अवधेश मिश्र, सत्येन्द्र यादव सहित सैकड़ो किसान नेता। अंत में विनोद कुमार राय के नेतृत्व में *5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल* ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा !

1 hr ago
user_DEEPAK KUMAR
DEEPAK KUMAR
Tajpur, Samastipur•
1 hr ago

*खेती बचाओ संघर्ष समिति ने 5 सूत्री मांगों को लेकर समस्तीपुर समाहरणालय के समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन* समस्तीपुर। खेती बचाओ संघर्ष समिति के जिला संयोजक सह जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष *विनोद कुमार राय* के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आज समस्तीपुर समाहरणालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संयोजक विनोद कुमार राय ने कहा कि जिले में उर्वरक की कालाबाजारी, यूरिया-डीएपी के साथ गैर सब्सिडी उत्पादों की जबरन टैगिंग, मोबाइल ऐप से उर्वरक बिक्री और निर्धारित मात्रा में उर्वरक वितरण से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। बार-बार ध्यान दिलाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए आज किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा। समिति ने जिलाधिकारी के समक्ष *5 सूत्री मांग पत्र* रखा: 1. मोबाइल ऐप से उर्वरक बिक्री की व्यवस्था समाप्त हो। 2. निर्धारित मात्रा की बंदिश खत्म कर जरूरत के अनुसार उर्वरक दिया जाए। 3. कालाबाजारी और अवैध बिक्री पर सख्त कार्रवाई हो। 4. यूरिया-डीएपी के साथ जबरन टैगिंग बंद हो। 5. रबी फसल को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो खेती और किसानी बचाने के लिए किसान बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। *प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल रहे:* रामचंद्र महतो, रामाश्रय महतो, सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, प्रोफेसर उमेश कुमार, मनोज कुमार सुनील, राजेश्वर महतो, गिरधारी महतो, डोमन राय, राकेश कुमार ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह , महावीर पोद्दार, शंभूनाथ राय, विश्वनाथ सिंह, कोमल राय, रामेश्वर महतो, ललन कुमार, नंद किशोर राय, मनोज कुमार राय, भोला राय, ऋषिदेव महतो, उपेन्द्र राय, राम पुकार पासवान, रामविनोद पासवान, मोo शाहिद हुसैन, सत्यनारायण सिंह, विश्वनाथ सिंह हजारी, रामयतन सिंह राकेश, मोo अकबर अली, सुधीर देव, राघवेंद्र यादव, मोo आफताब अली, सुनील कुमार राय, शत्रुधन पंजी, अनिल साह, रामबाबू यादव, अमित कुमार महतो, अवधेश मिश्र, सत्येन्द्र यादव सहित सैकड़ो किसान नेता। अंत में विनोद कुमार राय के नेतृत्व में *5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल* ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा !

More news from बिहार and nearby areas
  • बारिश पर एक छोटा सा शायरी बन गई है यह शायरी प्रभावित हो सकती है यह वीडियो जो बनाया गया है बिहार समस्तीपुर मथुरापुर घाट झिल्लीचौक सेजा छोटा सा वीडियो बनाया गया है
    1
    बारिश पर एक छोटा सा शायरी बन गई है यह शायरी प्रभावित हो सकती है
यह वीडियो जो बनाया गया है बिहार समस्तीपुर मथुरापुर घाट झिल्लीचौक सेजा छोटा सा वीडियो बनाया गया है
    user_Ajay Vlog
    Ajay Vlog
    Electrician समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को बोचहा गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का पहचान बोचहा गांव जगन्नाथ चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार राय के रहने रूप में कि गई है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि उक्त वारंटी थाना कांड संख्या 250/23 के अभियुक्त जो काफी दिनों से न्यायालय में उपस्थिति न होते हुए फरार चल रहा था, आज पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए वारंटी के प्रति थाना कांड संख्या 250/23 के तहत कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    1
    न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार 
भेजा न्यायिक हिरासत में।
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को बोचहा गांव से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक का पहचान बोचहा गांव जगन्नाथ चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार राय के रहने रूप में कि गई है।
सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि उक्त वारंटी थाना कांड संख्या 250/23 के अभियुक्त जो काफी दिनों से न्यायालय में उपस्थिति न होते हुए फरार चल रहा था, आज पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए वारंटी के प्रति थाना कांड संख्या 250/23 के तहत कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे राघोपुर, किया मुआयना
    1
    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे राघोपुर, किया मुआयना
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    3 hrs ago
  • आनन्दपुर में गणेश पूजा की धूम, रानी झा समेत लोक कलाकारों ने मोहा श्रद्धालुओं... आनन्दपुर चौक स्थित विद्यापति भवन परिसर में पिछले करीब 15 वर्षों से गणेश पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष भी दो दिवसीय गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूजा समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायिका रानी झा, मेघा झा, हरेराम अलबेला, भैरव और अभय की सांगत ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत के मुखिया कृष्णकांत चौधरी सहित सभी मुख्य अतिथियों को मिथिला की पारंपरिक पाग और चादर पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत करते हुए गणेश पूजा के आयोजन और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया गया। दो दिवसीय गणेश पूजा के आयोजन में दुर्गानंद झा, गणेश झा, कृष्ण भगवान चौधरी, पूर्व मुखिया रामपुकार चौधरी, मुखिया कृष्णकांत चौधरी रमन जी, कृष्णमोहन झा, मनीष सिंह, दीपक झा, अभिजीत कश्यप, प्रो. गुनानंद चौधरी और अरविंद चौधरी सहित कई लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन को लेकर पूरे परिसर में उत्सवी माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।
    1
    आनन्दपुर में गणेश पूजा की धूम, रानी झा समेत लोक कलाकारों ने मोहा श्रद्धालुओं...
आनन्दपुर चौक स्थित विद्यापति भवन परिसर में पिछले करीब 15 वर्षों से गणेश पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष भी दो दिवसीय गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
पूजा समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायिका रानी झा, मेघा झा, हरेराम अलबेला, भैरव और अभय की सांगत ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद उठाया।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत के मुखिया कृष्णकांत चौधरी सहित सभी मुख्य अतिथियों को मिथिला की पारंपरिक पाग और चादर पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत करते हुए गणेश पूजा के आयोजन और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया गया।
दो दिवसीय गणेश पूजा के आयोजन में दुर्गानंद झा, गणेश झा, कृष्ण भगवान चौधरी, पूर्व मुखिया रामपुकार चौधरी, मुखिया कृष्णकांत चौधरी रमन जी, कृष्णमोहन झा, मनीष सिंह, दीपक झा, अभिजीत कश्यप, प्रो. गुनानंद चौधरी और अरविंद चौधरी सहित कई लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
आयोजन को लेकर पूरे परिसर में उत्सवी माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    5 hrs ago
  • घेराबंदी, तलाशी और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद,STF ने नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में,घर के अंदर छिपे जमीन कारोबारी सह लोजपा नेता रोहित ईश्वर उर्फ अंटू को खोज निकाला और गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई।
    1
    घेराबंदी, तलाशी और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद,STF ने नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में,घर के अंदर छिपे जमीन कारोबारी सह लोजपा नेता रोहित ईश्वर उर्फ अंटू को खोज निकाला और गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • मथना मिलिक पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर कार्यक्रम आयोजित। चेहराकलां प्रखंड के मथना मिलिक पंचायत भवन में मंगलवार को जन समस्याओं को जल्दी सुलझाने के लिए एक सहयोग शिविर लगाया गया। शिविर में प्रशासनिक, राजस्व, कृषि और स्वास्थ्य समेत कई विभागों के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। बीडीओ डॉ. मो. इस्माईल अंसारी ने बताया कि शिविर में कुल 14 आवेदन मिले, जिनमें से 11 को मौके पर ही निपटाया गया। इनमें सांख्यिकी विभाग से 4, राजस्व से 4, सामाजिक सुरक्षा से 5 और खाद्य एवं आपूर्ति से 1 आवेदन शामिल थे। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मो. इस्माईल अंसारी और अंचल अधिकारी अनिल कुमार मौजूद रहे। उन्होंने मिले आवेदनों की जांच की और उन्हें जल्दी निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व अधिकारी कुमार गौरव, कृषि पदाधिकारी शशि प्रकाश, खाद्य आपूर्ति विभाग से अमित कुमार, PHED अभियंता अमृता कुमारी, श्रम संसाधन अधिकारी सुष्मिता कुमारी और विद्युत विभाग से राघवेन्द्र राय ने अपने विभागों से जुड़े मामले सुने। कर्मचारी अमलेश कुमार, किसान सलाहकार रवि रंजन, कृषि समन्वयक गोपाल कुमार, विकास मित्र दिनेश कुमार और मथना मिलिक पंचायत के मुखिया नन्दकिशोर राय समेत कई विभागों के कर्मचारी भी वहां मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग के लगे स्टॉल पर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच हुई। डॉक्टरों की टीम ने शिविर में पहुंचे सैकड़ों लोगों के ब्लड प्रेशर की जांच की और उन्हें सही डॉक्टरी सलाह दी। इसके अलावा, सामान्य और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को मुफ्त दवाएं भी बांटी गईं।
    4
    मथना मिलिक पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर कार्यक्रम आयोजित।
चेहराकलां प्रखंड के मथना मिलिक पंचायत भवन में मंगलवार को जन समस्याओं को जल्दी सुलझाने के लिए एक सहयोग शिविर लगाया गया। शिविर में प्रशासनिक, राजस्व, कृषि और स्वास्थ्य समेत कई विभागों के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। बीडीओ डॉ. मो. इस्माईल अंसारी ने बताया कि शिविर में कुल 14 आवेदन मिले, जिनमें से 11 को मौके पर ही निपटाया गया। इनमें सांख्यिकी विभाग से 4, राजस्व से 4, सामाजिक सुरक्षा से 5 और खाद्य एवं आपूर्ति से 1 आवेदन शामिल थे।
शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मो. इस्माईल अंसारी और अंचल अधिकारी अनिल कुमार मौजूद रहे। उन्होंने मिले आवेदनों की जांच की और उन्हें जल्दी निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व अधिकारी कुमार गौरव, कृषि पदाधिकारी शशि प्रकाश, खाद्य आपूर्ति विभाग से अमित कुमार, PHED अभियंता अमृता कुमारी, श्रम संसाधन अधिकारी सुष्मिता कुमारी और विद्युत विभाग से राघवेन्द्र राय ने अपने विभागों से जुड़े मामले सुने। कर्मचारी अमलेश कुमार, किसान सलाहकार रवि रंजन, कृषि समन्वयक गोपाल कुमार, विकास मित्र दिनेश कुमार और मथना मिलिक पंचायत के मुखिया नन्दकिशोर राय समेत कई विभागों के कर्मचारी भी वहां मौजूद थे।
स्वास्थ्य विभाग के लगे स्टॉल पर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच हुई। डॉक्टरों की टीम ने शिविर में पहुंचे सैकड़ों लोगों के ब्लड प्रेशर की जांच की और उन्हें सही डॉक्टरी सलाह दी। इसके अलावा, सामान्य और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को मुफ्त दवाएं भी बांटी गईं।
    user_Vipin Kumar
    Vipin Kumar
    Local News Reporter चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    11 hrs ago
  • बाढ़ पीड़ितों को GR राशि मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता पिंकू सिंह ने सरकार को जताया आभार। समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत महमद्दीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रकेत कुमार सिंह पिंकू ने बाढ़ पीड़ितों को GR राशि प्राप्त होने पर बिहार सरकार को किया आभार व्यक्त । ।
    1
    बाढ़ पीड़ितों को GR राशि मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता पिंकू सिंह ने सरकार को जताया आभार।
समस्तीपुर 
मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत महमद्दीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रकेत कुमार सिंह पिंकू ने बाढ़ पीड़ितों को GR राशि प्राप्त होने पर बिहार सरकार को किया आभार व्यक्त ।
।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बहेड़ी बाजार के मछहट्टा से सीधी तस्वीरें: कथित अवैध क्लिनिक में इलाज के दौरान... बहेड़ी के मछहट्टा में कथित अवैध क्लिनिक पर इलाज के दौरान 26 वर्षीय अंजलि कुमारी की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज है। चिंटू सिंह ने क्लिनिक और इलाज को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की वास्तविकता पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    1
    बहेड़ी बाजार के मछहट्टा से सीधी तस्वीरें: कथित अवैध क्लिनिक में इलाज के दौरान...
बहेड़ी के मछहट्टा में कथित अवैध क्लिनिक पर इलाज के दौरान 26 वर्षीय अंजलि कुमारी की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज है। चिंटू सिंह ने क्लिनिक और इलाज को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की वास्तविकता पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    8 hrs ago
  • तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से,एआइएमआइएम, के प्रत्याशी प्रो डॉ अमित कुमार (उर्फ) बच्चा राय तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से,एआइएमआइएम, के प्रत्याशी प्रो डॉ अमित कुमार (उर्फ) बच्चा राय
    1
    तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से,एआइएमआइएम, के प्रत्याशी प्रो डॉ अमित कुमार (उर्फ) बच्चा राय
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से,एआइएमआइएम, के प्रत्याशी प्रो डॉ अमित कुमार (उर्फ) बच्चा राय
    user_Bihar Vaishali live
    Bihar Vaishali live
    Media company चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.