logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आनन्दपुर में गणेश पूजा की धूम, रानी झा समेत लोक कलाकारों ने मोहा श्रद्धालुओं... आनन्दपुर चौक स्थित विद्यापति भवन परिसर में पिछले करीब 15 वर्षों से गणेश पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष भी दो दिवसीय गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूजा समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायिका रानी झा, मेघा झा, हरेराम अलबेला, भैरव और अभय की सांगत ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत के मुखिया कृष्णकांत चौधरी सहित सभी मुख्य अतिथियों को मिथिला की पारंपरिक पाग और चादर पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत करते हुए गणेश पूजा के आयोजन और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया गया। दो दिवसीय गणेश पूजा के आयोजन में दुर्गानंद झा, गणेश झा, कृष्ण भगवान चौधरी, पूर्व मुखिया रामपुकार चौधरी, मुखिया कृष्णकांत चौधरी रमन जी, कृष्णमोहन झा, मनीष सिंह, दीपक झा, अभिजीत कश्यप, प्रो. गुनानंद चौधरी और अरविंद चौधरी सहित कई लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन को लेकर पूरे परिसर में उत्सवी माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।

1 hr ago
user_Raman kumar Darbhanga Tak
Raman kumar Darbhanga Tak
हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
1 hr ago

आनन्दपुर में गणेश पूजा की धूम, रानी झा समेत लोक कलाकारों ने मोहा श्रद्धालुओं... आनन्दपुर चौक स्थित विद्यापति भवन परिसर में पिछले करीब 15 वर्षों से गणेश पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष भी दो दिवसीय गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूजा समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायिका रानी झा, मेघा झा, हरेराम अलबेला, भैरव और अभय की सांगत ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत के मुखिया कृष्णकांत चौधरी सहित सभी मुख्य अतिथियों को मिथिला की पारंपरिक पाग और चादर पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत करते हुए गणेश पूजा के आयोजन और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया गया। दो दिवसीय गणेश पूजा के आयोजन में दुर्गानंद झा, गणेश झा, कृष्ण भगवान चौधरी, पूर्व मुखिया रामपुकार चौधरी, मुखिया कृष्णकांत चौधरी रमन जी, कृष्णमोहन झा, मनीष सिंह, दीपक झा, अभिजीत कश्यप, प्रो. गुनानंद चौधरी और अरविंद चौधरी सहित कई लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन को लेकर पूरे परिसर में उत्सवी माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • आनन्दपुर में गणेश पूजा की धूम, रानी झा समेत लोक कलाकारों ने मोहा श्रद्धालुओं... आनन्दपुर चौक स्थित विद्यापति भवन परिसर में पिछले करीब 15 वर्षों से गणेश पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष भी दो दिवसीय गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूजा समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायिका रानी झा, मेघा झा, हरेराम अलबेला, भैरव और अभय की सांगत ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत के मुखिया कृष्णकांत चौधरी सहित सभी मुख्य अतिथियों को मिथिला की पारंपरिक पाग और चादर पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत करते हुए गणेश पूजा के आयोजन और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया गया। दो दिवसीय गणेश पूजा के आयोजन में दुर्गानंद झा, गणेश झा, कृष्ण भगवान चौधरी, पूर्व मुखिया रामपुकार चौधरी, मुखिया कृष्णकांत चौधरी रमन जी, कृष्णमोहन झा, मनीष सिंह, दीपक झा, अभिजीत कश्यप, प्रो. गुनानंद चौधरी और अरविंद चौधरी सहित कई लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन को लेकर पूरे परिसर में उत्सवी माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।
    1
    आनन्दपुर में गणेश पूजा की धूम, रानी झा समेत लोक कलाकारों ने मोहा श्रद्धालुओं...
आनन्दपुर चौक स्थित विद्यापति भवन परिसर में पिछले करीब 15 वर्षों से गणेश पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष भी दो दिवसीय गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
पूजा समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायिका रानी झा, मेघा झा, हरेराम अलबेला, भैरव और अभय की सांगत ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद उठाया।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत के मुखिया कृष्णकांत चौधरी सहित सभी मुख्य अतिथियों को मिथिला की पारंपरिक पाग और चादर पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत करते हुए गणेश पूजा के आयोजन और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया गया।
दो दिवसीय गणेश पूजा के आयोजन में दुर्गानंद झा, गणेश झा, कृष्ण भगवान चौधरी, पूर्व मुखिया रामपुकार चौधरी, मुखिया कृष्णकांत चौधरी रमन जी, कृष्णमोहन झा, मनीष सिंह, दीपक झा, अभिजीत कश्यप, प्रो. गुनानंद चौधरी और अरविंद चौधरी सहित कई लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
आयोजन को लेकर पूरे परिसर में उत्सवी माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    1 hr ago
  • हत्या मामले मे फरार सिने कारोबारी अंटू ईश्वर को एसटीएफ किया गिरफ्तार ! समस्तीपुर :बिहार पुलिस की एसटीएफ को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने स्थानीय नगर पुलिस के सहयोग से हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त अंटू ईशर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी शहर के बहादुरपुर मोहल्ला स्थित उसके आवास से की गई। बताया जा रहा है कि अंटू ईशर के घर की पुलिस और एसटीएफ की टीम ने काफी देर तक घेराबंदी कर रखी थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर दंडाधिकारी के रूप में समस्तीपुर के अंचलाधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस की टीम ने पूरी सतर्कता के साथ छापेमारी की और आरोपी अंटू ईश्वर को उसके ठिकाने से दबोच लिया ! पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंटू ईस्सर हाजीपुर के गंगा ब्रीज थाना में दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित था। उसे इस कांड में प्राथमिक अभियुक्त बताया गया है। मामले में न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से ही पुलिस और एसटीएफ उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी,इसी दौरान मंगलवार को एसटीएफ को अंटू ईशर के बहादुरपुर में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने नगर पुलिस के सहयोग से उसके आवास पर कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम अंटू ईशर को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। अब उसे संबंधित हत्या मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हाजीपुर ले जाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा!
    1
    हत्या मामले मे फरार सिने कारोबारी अंटू ईश्वर को एसटीएफ किया गिरफ्तार !



समस्तीपुर :बिहार पुलिस की एसटीएफ को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने स्थानीय नगर पुलिस के सहयोग से हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त अंटू ईशर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी शहर के बहादुरपुर मोहल्ला स्थित उसके आवास से की गई। बताया जा रहा है कि अंटू ईशर के घर की पुलिस और एसटीएफ की टीम ने काफी देर तक घेराबंदी कर रखी थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर दंडाधिकारी के रूप में समस्तीपुर के अंचलाधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस की टीम ने पूरी सतर्कता के साथ छापेमारी की और आरोपी अंटू ईश्वर को उसके ठिकाने से दबोच लिया !

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंटू ईस्सर हाजीपुर के गंगा ब्रीज थाना में दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित था। उसे इस कांड में प्राथमिक अभियुक्त बताया गया है। मामले में न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से ही पुलिस और एसटीएफ उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी,इसी दौरान मंगलवार को एसटीएफ को अंटू ईशर के बहादुरपुर में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने नगर पुलिस के सहयोग से उसके आवास पर कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम अंटू ईशर को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। अब उसे संबंधित हत्या मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हाजीपुर ले जाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा!
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Farmer Samastipur, Bihar•
    1 hr ago
  • > दरभंगा पंडासराय नमक गुमटी पर रोज़ जाम लगता है, लेकिन प्रशासन अब भी ध्यान नहीं दे रहा। कब मिलेगी इस समस्या से राहत? 🚦 #Darbhanga #Pandasarai #NamakGumti #TrafficJam #DarbhangaNews #Bihar #RoadSafety #PublicIssue
    1
    > दरभंगा पंडासराय नमक गुमटी पर रोज़ जाम लगता है, लेकिन प्रशासन अब भी ध्यान नहीं दे रहा। कब मिलेगी इस समस्या से राहत? 🚦
#Darbhanga #Pandasarai #NamakGumti #TrafficJam #DarbhangaNews #Bihar #RoadSafety #PublicIssue
    user_😡
    😡
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    1 hr ago
  • हवा में कांपने लगा बोइंग 737! उड़ान भरते ही मची चीख-पुकार, वीडियो हुआ वॉयरल सोचिए आप हजारों फीट की ऊंचाई पर हों और अचानक आपका प्लेन जोर-जोर से कांपने लगे! ईरान में कुछ ऐसा ही खौफनाक मंजर देखने को मिला। सेपेहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने जैसे ही उड़ान भरी... अचानक उसका एक टायर निकल गया और इंजन में भयंकर खराबी आ गई। इसके बाद विमान में इतनी भयानक कंपन हुई कि केबिन की छत तक टूट गई! ऊपर रखा सारा सामान यात्रियों पर गिरने लगा और पूरे प्लेन में चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। अगर आप उस प्लेन में होते तो आपका रिएक्शन क्या होता?
    1
    हवा में कांपने लगा बोइंग 737! उड़ान भरते ही मची चीख-पुकार, वीडियो हुआ वॉयरल 
सोचिए आप हजारों फीट की ऊंचाई पर हों और अचानक आपका प्लेन जोर-जोर से कांपने लगे! ईरान में कुछ ऐसा ही खौफनाक मंजर देखने को मिला। सेपेहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने जैसे ही उड़ान भरी... अचानक उसका एक टायर निकल गया और इंजन में भयंकर खराबी आ गई। इसके बाद विमान में इतनी भयानक कंपन हुई कि केबिन की छत तक टूट गई! ऊपर रखा सारा सामान यात्रियों पर गिरने लगा और पूरे प्लेन में चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। अगर आप उस प्लेन में होते तो आपका रिएक्शन क्या होता?
    user_Nitesh Sinha
    Nitesh Sinha
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    2 hrs ago
  • भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और गरीबी में बिहार सबसे अव्वल। डबल इंजन बिहार के लिए ट्रबल इंजन साबित हुआ। बाढ़ प्रभावित लोगों को केंद्र से कोई मदद नहीं। बिहार की वित्तीय स्थिति बेहद ख़राब। सम्राट चौधरी ने आकस्मिक निधि कर्मचारियों को तनख़्वाह बांटने में खर्च की, इसलिए आपदा के समय बाढ़ पीड़ितों को कोई राहत और सहायता नहीं।
    1
    भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और गरीबी में बिहार सबसे अव्वल।

डबल इंजन बिहार के लिए ट्रबल इंजन साबित हुआ।

बाढ़ प्रभावित लोगों को केंद्र से कोई मदद नहीं।

बिहार की वित्तीय स्थिति बेहद ख़राब।

सम्राट चौधरी ने आकस्मिक निधि कर्मचारियों को तनख़्वाह बांटने में खर्च की, इसलिए आपदा के समय बाढ़ पीड़ितों को कोई राहत और सहायता नहीं।
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    3 hrs ago
  • चौथम प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय में बिहार विद्यालय परीक्षा के अंतर्गत अर्द्धवार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में जारी शिक्षकों की कमी के बीच कन्या मध्य विद्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा नमस्कार, आप देख सुन रहे हैं जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन समस्तीपुर बिहार राजेश कुमार वर्मा के साथ राजीव झा की रिपोर्ट । खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय में बिहार विद्यालय परीक्षा के अंतर्गत अर्द्धवार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में जारी है। परीक्षा के दूसरे दिन विद्यालय में 90 से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देते नजर आए। खास बात यह रही कि बच्चों ने पूरी शांति और अनुशासन के साथ परीक्षा दी। लेकिन इसी विद्यालय से शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा सवाल भी सामने आ रहा है। विद्यालय में प्रतिदिन 350 से अधिक विद्यार्थी पढ़ने आते हैं, जबकि प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सहित मात्र चार शिक्षक ही कार्यरत हैं। अब सवाल है कि इतने कम शिक्षकों के सहारे सैकड़ों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे दी जाएगी? हालांकि शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में परीक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अनुशासन की तस्वीर संतोषजनक नजर आई। स्थानीय स्तर पर अब मांग उठ रही है कि शिक्षा विभाग विद्यालय में आवश्यक संख्या में शिक्षकों की व्यवस्था करे, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। कैमरा और रिपोर्ट—राजीव झा। ऐसे ही न्यूज़ के लिए जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन को लाइक /सब्सक्राइब अवश्य करें। धन्यवाद
    1
    चौथम प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय में बिहार विद्यालय परीक्षा के अंतर्गत अर्द्धवार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में जारी
शिक्षकों की कमी के बीच कन्या मध्य विद्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा
नमस्कार, आप देख सुन रहे हैं जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन समस्तीपुर बिहार राजेश कुमार वर्मा के साथ राजीव झा की रिपोर्ट ।
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय में बिहार विद्यालय परीक्षा के अंतर्गत अर्द्धवार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में जारी है।
परीक्षा के दूसरे दिन विद्यालय में 90 से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देते नजर आए। खास बात यह रही कि बच्चों ने पूरी शांति और अनुशासन के साथ परीक्षा दी।
लेकिन इसी विद्यालय से शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा सवाल भी सामने आ रहा है। विद्यालय में प्रतिदिन 350 से अधिक विद्यार्थी पढ़ने आते हैं, जबकि प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सहित मात्र चार शिक्षक ही कार्यरत हैं।
अब सवाल है कि इतने कम शिक्षकों के सहारे सैकड़ों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे दी जाएगी?
हालांकि शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में परीक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अनुशासन की तस्वीर संतोषजनक नजर आई।
स्थानीय स्तर पर अब मांग उठ रही है कि शिक्षा विभाग विद्यालय में आवश्यक संख्या में शिक्षकों की व्यवस्था करे, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
कैमरा और रिपोर्ट—राजीव झा। ऐसे ही न्यूज़ के लिए जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन को लाइक /सब्सक्राइब अवश्य करें। धन्यवाद
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बहेड़ी बाजार के मछहट्टा से सीधी तस्वीरें: कथित अवैध क्लिनिक में इलाज के दौरान... बहेड़ी के मछहट्टा में कथित अवैध क्लिनिक पर इलाज के दौरान 26 वर्षीय अंजलि कुमारी की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज है। चिंटू सिंह ने क्लिनिक और इलाज को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की वास्तविकता पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    1
    बहेड़ी बाजार के मछहट्टा से सीधी तस्वीरें: कथित अवैध क्लिनिक में इलाज के दौरान...
बहेड़ी के मछहट्टा में कथित अवैध क्लिनिक पर इलाज के दौरान 26 वर्षीय अंजलि कुमारी की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज है। चिंटू सिंह ने क्लिनिक और इलाज को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की वास्तविकता पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    4 hrs ago
  • Darbhanga के गौरा गाँव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, देखिए! Darbhanga के गौरा गाँव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, देखिए! #Darbhanga #Simri #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews #DarbhangaNews #BiharCrime
    1
    Darbhanga के गौरा गाँव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, देखिए!

Darbhanga के गौरा गाँव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, देखिए!
#Darbhanga #Simri #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews #DarbhangaNews #BiharCrime
    user_Darbhanga Samachar
    Darbhanga Samachar
    Photographer गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.