मिलक मे श्री बालाजी महाराज की भव्य आयोजन को लेकर तैयारियों, व्यवस्थाओं और प्रचार-प्रसार पर हुई विस्तार से चर्चा मिलक आगामी श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा को सफल, सुचारू और ऐतिहासिक बनाने को लेकर नगर के रंगोली मंडप में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बालाजी दरबार के महंत अभिषेक मिश्रा महाराज उपस्थित रहे। बैठक में शोभायात्रा के मार्ग, सजावट, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, प्रचार-प्रसार सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जाएंगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन समिति की ओर से क्षेत्र के समस्त सम्मानित पत्रकार बंधुओं से भी बैठक एवं आगामी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का अनुरोध किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शोभायात्रा के प्रचार-प्रसार और आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान करने में मीडिया बंधुओं का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियां निभाने और शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा नगर की धार्मिक आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, इसलिए इसे पूरी श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। बैठक में महंत अभिषेक मिश्रा महाराज , नितिन कुमार शर्मा (बंटी शर्मा), मीडिया प्रभारी सर्वेश कुमार रस्तोगी, अशोक कुमार बजरंगी, सुरेंद्र सिंह गंगवार, विजेंद्र सिंह, नोनी रस्तोगी, कुलदीप रस्तोगी, जितेंद्र पांडे, अतुल गुप्ता, राजीव गुप्ता, नागेंद्र कुमार गंगवार, प्रमोद गंगवार, कपिल गंगवार, गौरव रस्तोगी, प्रताप सक्सेना, लालाराम गुप्ता, सुशील कुमार गुप्ता, बृजपाल सिंह गंगवार सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। समिति ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से भी शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

- असद नगर में लगातार 15 घंटे से बारिश, रास्तों पर जलभराव से आवागमन प्रभावित संवाददाता — आयुष मिश्रा असद नगर। असद नगर में लगातार करीब 15 घंटे से हो रही बारिश के चलते कई रास्तों पर पानी भर गया है। जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लगातार बारिश से रास्तों पर जमा पानी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराने और जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।1
- ग्राम असदनगर में 17 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। संवाददाता रवि यादव गांव की कई सड़कों और रास्तों पर पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई रास्ते पानी के कारण बंद हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के चलते स्थिति और खराब होती जा रही है। प्रशासन से मांग है कि जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।1
- बरेली मीरगंज में गूंजा वंदे मातरम, विद्यार्थियों ने सामूहिक गायन में लिया हिस्सा बरेली के मीरगंज में ठाकुर दीन दयाल रोहिला सरस्वती शिशु मंदिर में वंदे मातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।1
- मिलक मे श्री बालाजी महाराज की भव्य आयोजन को लेकर तैयारियों, व्यवस्थाओं और प्रचार-प्रसार पर हुई विस्तार से चर्चा मिलक आगामी श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा को सफल, सुचारू और ऐतिहासिक बनाने को लेकर नगर के रंगोली मंडप में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बालाजी दरबार के महंत अभिषेक मिश्रा महाराज उपस्थित रहे। बैठक में शोभायात्रा के मार्ग, सजावट, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, प्रचार-प्रसार सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जाएंगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन समिति की ओर से क्षेत्र के समस्त सम्मानित पत्रकार बंधुओं से भी बैठक एवं आगामी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का अनुरोध किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शोभायात्रा के प्रचार-प्रसार और आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान करने में मीडिया बंधुओं का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियां निभाने और शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा नगर की धार्मिक आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, इसलिए इसे पूरी श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। बैठक में महंत अभिषेक मिश्रा महाराज , नितिन कुमार शर्मा (बंटी शर्मा), मीडिया प्रभारी सर्वेश कुमार रस्तोगी, अशोक कुमार बजरंगी, सुरेंद्र सिंह गंगवार, विजेंद्र सिंह, नोनी रस्तोगी, कुलदीप रस्तोगी, जितेंद्र पांडे, अतुल गुप्ता, राजीव गुप्ता, नागेंद्र कुमार गंगवार, प्रमोद गंगवार, कपिल गंगवार, गौरव रस्तोगी, प्रताप सक्सेना, लालाराम गुप्ता, सुशील कुमार गुप्ता, बृजपाल सिंह गंगवार सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। समिति ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से भी शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की।1
- बरेली:मिर्जापुर चौराहे पर 'सेवा संकल्प अभियान': युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक बरेली:मिर्जापुर चौराहे पर 'सेवा संकल्प अभियान': युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक मीरगंज के मिर्जापुर में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत आज मिर्जापुर चौराहे पर एक विशेष नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उपस्थित ग्रामीणों और युवाओं से संवाद साधते हुए उन्हें नशे के जानलेवा दुष्प्रभावों की जानकारी दी और एक स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल किसी व्यक्ति विशेष के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुँचाता, बल्कि यह पूरे परिवार की खुशहाली और समाज के सुनहरे भविष्य को भी तबाह कर देता है। नशे की लत से परिवार बिखर जाते हैं और युवाओं की ऊर्जा गलत दिशा में भटक जाती है। अभियान के दौरान युवाओं से अपील की गई कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ें। इसके साथ ही, समाज के सभी वर्गों का आह्वान किया गया कि वे एकजुट होकर नशा मुक्ति की इस आवाज़ को बुलंद करें और अपने आसपास के लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, युवा और समाजसेवी मौजूद रहे, जिन्होंने नशा मुक्त समाज बनाने की दिशा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।1
- नरपत नगर के जंगल में गन्ने के खेत से गौ माता के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, स्वार (रामपुर) तहसील क्षेत्र के गांव नरपत नगर के जंगल में गन्ने के खेत के अंदर गौ माता के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वार कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने गन्ने के खेत के अंदर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और मिले अवशेषों को एकत्र कराया। इसके बाद मशीन की मदद से गड्ढा खुदवाकर अवशेषों को दफन कराया गया। मौके पर नरपत नगर चौकी प्रभारी और मसवासी चौकी प्रभारी समेत पुलिस टीम मौजूद रही पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में संलिप्त लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में कसाईयों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और अवशेषों के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। रिपोर्टर सुधांशु मासवासी स्वार रामपुर प्रदेश,4
- Bareilly Ke Thana baradari ka mamla parkash mein aya/ Kundal chhinne wale girftar/ phone bike baramad/ Bareilly police ka bada dhamaka / Kundal chori mein teen girftar/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ Badmash chadhe police ke hatthe/ Bareilly Ke Thana baradari ka mamla parkash mein aya/ Kundal chhinne wale girftar/ phone bike baramad/ Bareilly police ka bada dhamaka / Kundal chori mein teen girftar/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ Badmash chadhe police ke hatthe/1
- पत्रकारिता की आड़ में ₹50 हजार मांगने का आरोप, अमल सैनी समेत दो गिरफ्तार बरेली कोतवाली पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी देने और रुपये मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर को एक महिला ने पुलिस कार्यालय परिसर में अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को तुरंत रोक लिया।1