Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईशानगर में बड़ा हादसा: कुएं में गिरी तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौत छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के गहरवार गांव के पास बुधवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। जटाशंकर से दर्शन कर कटारे के पुरवा लौट रहे पांच युवक तेज रफ्तार अल्टो कार से हादसे का शिकार हो गए। कार सड़क से करीब 50 फीट दूर स्थित एक कुएं में जा गिरी । हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू कर चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि कटारे का पुरवा निवासी 22 वर्षीय राकेश अहिरवार की मौत हो गई । प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार युवकों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।
The best news
ईशानगर में बड़ा हादसा: कुएं में गिरी तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौत छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के गहरवार गांव के पास बुधवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। जटाशंकर से दर्शन कर कटारे के पुरवा लौट रहे पांच युवक तेज रफ्तार अल्टो कार से हादसे का शिकार हो गए। कार सड़क से करीब 50 फीट दूर स्थित एक कुएं में जा गिरी । हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू कर चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि कटारे का पुरवा निवासी 22 वर्षीय राकेश अहिरवार की मौत हो गई । प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार युवकों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- छतरपुर में बुंदेलखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक ललिता यादव तिरंगा लेकर बुलेट पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुईं। जगह-जगह फूलों की बारिश से यात्रा का स्वागत हुआ, वहीं देशभक्ति के गीतों पर पत्रकार, समाजसेवी और व्यापारी जमकर झूमते नजर आए। यात्रा में कलेक्टर मृणाल मीणा, एसपी रजत सकलेचा, जिला पंचायत CEO नमः शिवाय सहित जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। छतरपुर में बुंदेलखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक ललिता यादव तिरंगा लेकर बुलेट पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुईं। जगह-जगह फूलों की बारिश से यात्रा का स्वागत हुआ, वहीं देशभक्ति के गीतों पर पत्रकार, समाजसेवी और व्यापारी जमकर झूमते नजर आए। यात्रा में कलेक्टर मृणाल मीणा, एसपी रजत सकलेचा, जिला पंचायत CEO नमः शिवाय सहित जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। #छतरपुर # #TirangaYatra1
- बराना गांव के ग्रामीण पहुंचे पलेरा तहसील गोचर भूमि मुक्त करने को लेकर कर रहे प्रदर्शन.... बराना गांव के ग्रामीण पहुंचे पलेरा तहसील गोचर भूमि मुक्त करने को लेकर कर रहे प्रदर्शन....4
- *तिरंगे के रंग में रंगा छतरपुर, देशभक्ति के जोश के साथ निकली भव्य साइकिल रैली* *वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा शहर, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली छात्रों एवं नागरिकों ने निकाली तिरंगा साइकिल रैली* शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 से भव्य तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत के सामूहिक गायन के साथ छतरपुर विधायक ललिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री एवं नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, कलेक्टर मृणाल मीना ने हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा साइकिल रैली उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 से प्रारंभ होकर छत्रसाल चौराहा, महल रोड, प्रताप सागर तालाब एवं पुलिस लाइन होते हुए वापस उत्कृष्ट विद्यालय पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। रैली में एसपी रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम विनय द्विवेदी, एएसपी आदित्य पाटले, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा लेकर साइकिल पर निकले प्रतिभागियों में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। रैली के मार्ग में वंदे मातरम् के जयघोष और देशभक्ति के नारों से शहर गूंज उठा। रैली के माध्यम से नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही तिरंगा सेल्फी पॉइंट पर सभी ने उत्साहपूर्वक तिरंगा सेल्फी भी ली।2
- नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास ने जाना कांवड़ यात्रा का हाल चाल नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास ने जाना कांवड़ यात्रा का हाल चाल1
- 785 दिन की पैदल यात्रा पूरी कर अमन सोनी लोटे टीकमगढ़, बल्देवगढ़ में जगह जगह हुआ स्वागत 785 दिन की पैदल यात्रा पूरी कर अमन सोनी लौटे टीकमगढ़, बल्देवगढ़ में हुआ आत्मीय स्वागत संपूर्ण भारत में ज्योतिर्लिंगों की परिक्रमा का संकल्प लेकर निकले अमन सोनी ने पूरा किया आध्यात्मिक सफर, बल्देवगढ़ से होते हुए अपने निवास टीकमगढ़ पहुंचे बल्देवगढ़/टीकमगढ़। संकल्प मजबूत हो तो लंबा रास्ता भी मंजिल तक पहुंचा देता है। इसी संकल्प और आस्था के साथ संपूर्ण भारत में पैदल यात्रा पर निकले टीकमगढ़ निवासी अमन सोनी ने 785 दिन बाद अपनी यात्रा पूर्ण कर ली। देशभर के ज्योतिर्लिंगों की परिक्रमा करते हुए निकली उनकी यह लंबी आध्यात्मिक यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। यात्रा पूर्ण करने के बाद अमन सोनी बल्देवगढ़ होते हुए अपने निवास स्थान टीकमगढ़ लौटे। अमन सोनी ने देश के विभिन्न हिस्सों में पैदल भ्रमण करते हुए धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने ज्योतिर्लिंगों की परिक्रमा के साथ अपनी यात्रा को आध्यात्मिक साधना का रूप दिया। हजारों किलोमीटर के इस कठिन सफर में मौसम की चुनौती, लंबा रास्ता, अपरिचित स्थान और रोजमर्रा की कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपने संकल्प को टूटने नहीं दिया। 785 दिनों तक लगातार पैदल यात्रा करना अपने आप में असाधारण उपलब्धि है। यात्रा के दौरान अमन सोनी जहां-जहां पहुंचे, वहां स्थानीय लोगों से मुलाकात हुई और उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों की संस्कृति, परंपराओं तथा धार्मिक आस्था को करीब से देखने का अवसर मिला। इस दौरान अनेक स्थानों पर लोगों ने उनकी यात्रा के उद्देश्य को जाना और उनका उत्साह बढ़ाया। यात्रा पूर्ण कर बल्देवगढ़ पहुंचने पर उनके परिचितों और स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। इसके बाद वे टीकमगढ़ स्थित अपने निवास स्थान के लिए रवाना हुए। लंबे अंतराल के बाद अपने शहर लौटने पर परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल रहा। अमन सोनी की यह यात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का सफर नहीं रही, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति, आस्था और संकल्प की कहानी बन गई। 785 दिनों तक पैदल चलते हुए ज्योतिर्लिंगों की परिक्रमा पूर्ण करना उन लोगों के लिए भी प्रेरणादायी है, जो किसी लक्ष्य को कठिन मानकर रास्ते में ही रुक जाते हैं। यात्रा पूर्ण होने के बाद अमन सोनी ने कहा कि लंबे सफर के दौरान कई तरह की कठिन परिस्थितियां सामने आईं, लेकिन मन में एक ही संकल्प था कि यात्रा को पूरा करना है। इसी विश्वास और लोगों के सहयोग से वह अपने लक्ष्य तक पहुंच सके। अमन सोनी की 785 दिन की पैदल यात्रा पूरी होने के साथ टीकमगढ़ ने भी एक ऐसी यात्रा की वापसी देखी है, जिसमें आस्था के साथ धैर्य, संघर्ष और संकल्प की झलक दिखाई देती है। लंबे सफर के बाद अपने शहर की धरती पर लौटना उनके लिए निश्चित रूप से भावुक और यादगार क्षण रहा।2
- सभी मां-बाप से मेरा अनुरोध है कि इतनी जल्दी कभी भी किसी पर भरोसा ना करें अगर आपकी बेटी कहीं भी जा रही है कैसे हुई रही हो चाहे दीदी के यहां तक फूफा के यहां तक किसी के आ जाए आपको उसके साथ रहना चाहिए उसका ख्याल रखना चाहिए चाहे कुछ भी हो किसी भी हालत में अपनी बच्चियों पर नजर रखें जय हिंद1
- शासकीय महाविद्यालय पलेरा की भूमि से अतिक्रमण हटाने एवं बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग.... पलेरा, 12 अगस्त 2026। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पलेरा इकाई ने आज जिला कलेक्टर, टीकमगढ़ को ज्ञापन सौंपकर शासकीय महाविद्यालय पलेरा की भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा महाविद्यालय की बाउंड्री वॉल का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि महाविद्यालय की पर अतिक्रमण की शिकायत लंबे समय से बनी हुई है। कई बार आवेदन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। साथ ही, बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण बाहरी लोगों का आवागमन बना रहता है, जिससे विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। एबीवीपी ने प्रशासन से मांग की है कि तीन दिनों के भीतर महाविद्यालय की भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाया जाए तथा स्वीकृत बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराया जाए। परिषद ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। #MPNews #school शासकीय महाविद्यालय पलेरा की भूमि से अतिक्रमण हटाने एवं बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग.... पलेरा, 12 अगस्त 2026। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पलेरा इकाई ने आज जिला कलेक्टर, टीकमगढ़ को ज्ञापन सौंपकर शासकीय महाविद्यालय पलेरा की भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा महाविद्यालय की बाउंड्री वॉल का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि महाविद्यालय की पर अतिक्रमण की शिकायत लंबे समय से बनी हुई है। कई बार आवेदन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। साथ ही, बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण बाहरी लोगों का आवागमन बना रहता है, जिससे विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। एबीवीपी ने प्रशासन से मांग की है कि तीन दिनों के भीतर महाविद्यालय की भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाया जाए तथा स्वीकृत बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराया जाए। परिषद ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। #MPNews #school1
- फर्जी किन्नर बनकर वसूली का आरोप, असली किन्नर समाज ने पकड़ा,हुई मारपीट वीडियो हुआ वायरल। छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रुद्राक्ष होटल के पास फोरलेन के नीचे फर्जी किन्नर बनकर राहगीरों से वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग किन्नर का रूप धारण कर लोगों से पैसे मांग रहे थे।मामले की जानकारी किन्नर समाज के लोगों को लगी तो वे मौके पर पहुंचे और संबंधित लोगों को पकड़ लिया। इस दौरान उनके साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है। घटना का वीडियो आज 12 अगस्त दोपहर करीब 1:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।बाद में संबंधित लोगों को पुलिस थाने ले जाने की जानकारी मिली।हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सामने आए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।1