*तिरंगे के रंग में रंगा छतरपुर, देशभक्ति के जोश के साथ निकली भव्य साइकिल रैली* *वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा शहर, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली छात्रों एवं नागरिकों ने निकाली तिरंगा साइकिल रैली* शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 से भव्य तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत के सामूहिक गायन के साथ छतरपुर विधायक ललिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री एवं नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, कलेक्टर मृणाल मीना ने हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा साइकिल रैली उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 से प्रारंभ होकर छत्रसाल चौराहा, महल रोड, प्रताप सागर तालाब एवं पुलिस लाइन होते हुए वापस उत्कृष्ट विद्यालय पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। रैली में एसपी रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम विनय द्विवेदी, एएसपी आदित्य पाटले, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा लेकर साइकिल पर निकले प्रतिभागियों में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। रैली के मार्ग में वंदे मातरम् के जयघोष और देशभक्ति के नारों से शहर गूंज उठा। रैली के माध्यम से नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही तिरंगा सेल्फी पॉइंट पर सभी ने उत्साहपूर्वक तिरंगा सेल्फी भी ली।
*तिरंगे के रंग में रंगा छतरपुर, देशभक्ति के जोश के साथ निकली भव्य साइकिल रैली* *वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा शहर, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली छात्रों एवं नागरिकों ने निकाली तिरंगा साइकिल रैली* शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 से भव्य तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत के सामूहिक गायन के साथ छतरपुर विधायक ललिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री एवं नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, कलेक्टर मृणाल मीना ने हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा साइकिल रैली उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 से प्रारंभ होकर छत्रसाल चौराहा, महल
रोड, प्रताप सागर तालाब एवं पुलिस लाइन होते हुए वापस उत्कृष्ट विद्यालय पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। रैली में एसपी रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम विनय द्विवेदी, एएसपी आदित्य पाटले, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा लेकर साइकिल पर निकले प्रतिभागियों में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। रैली के मार्ग में वंदे मातरम् के जयघोष और देशभक्ति के नारों से शहर गूंज उठा। रैली के माध्यम से नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही तिरंगा सेल्फी पॉइंट पर सभी ने उत्साहपूर्वक तिरंगा सेल्फी भी ली।
- ग्राम टटम के ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसपी ऑफिस और कलेक्ट्रेट में दिया आवेदन। छतरपुर जिले के महाराजपुर तहसील के ग्राम टटम के ग्रामीण वर्षों से चली आ रही सड़क, पुलिया और बिजली की समस्याओं को लेकर अब आंदोलन की तैयारी में हैं। ग्रामीणों ने आज 11 अगस्त दोपहर करीब 12:30 बजे कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और 15 अगस्त को शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की अनुमति मांगी।ग्रामीणों का आरोप है कि मूलभूत सुविधाओं को लेकर वे कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम और तहसीलदार सहित अधिकारियों को कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।ग्रामीणों ने तीन प्रमुख मांगें प्रशासन के सामने रखी हैं। इनमें ग्राम टटम से मड़ापुरवा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण, टपरन पुरवा में पुलिया निर्माण और वार्ड क्रमांक 20 में पर्याप्त बिजली आपूर्ति की मांग शामिल है।ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की समस्या के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के 80 वर्ष बाद भी गांव के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं। इसी के विरोध में 15 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक ग्राम पंचायत टटम परिसर के बाहर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।1
- बम्हौरीकलां में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने दी जानकारी... बम्हौरीकलां में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने दी जानकारी...1
- "क्या आपके भी जमीनी दस्तावेजों में गलती है? बल्देवगढ़ के इन 115 लोगों की तरह आप भी इसे ऐसे सुधारें!" "क्या आपके भी जमीनी दस्तावेजों में गलती है? बल्देवगढ़ के इन 115 लोगों की तरह आप भी इसे ऐसे सुधारें!"1
- बल्देवगढ़ मंगल भवन में राजस्व अभिलेख रिकॉर्ड सुधार कैंप कलेक्टर की निगरानी में । मौके पर सुधारी गई 115 गलतियां बल्देवगढ़ में लगा राजस्व अभिलेख सुधार शिविर, मौके पर सुधारी गईं 115 गलतियां कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की मौजूदगी में एक ही स्थान पर हुई सुनवाई, नाम-पिता के नाम से लेकर हिस्से और रकबे तक की त्रुटियां हुईं दुरुस्त बल्देवगढ़। राजस्व अभिलेखों में दर्ज छोटी-छोटी त्रुटियों को सुधारने के लिए नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए बल्देवगढ़ तहसील में राजस्व अभिलेख सुधार शिविर लगाया गया। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में नागरिकों द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों की जांच कर मौके पर ही 115 अभिलेखीय त्रुटियों का नियमानुसार सुधार किया गया। शिविर में कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार न्यायालय एक साथ लगाए गए। इसके चलते लंबे समय से राजस्व अभिलेखों में दर्ज गलत नाम, पिता के नाम, जाति, हिस्से, रकबे तथा अन्य विवरणों से जुड़ी विसंगतियों की जांच की गई। संबंधित दस्तावेजों के परीक्षण के बाद पात्र मामलों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभिलेखों में सुधार किया गया। शिविर के दौरान खसरा और कंप्यूटर अभिलेख में दर्ज नामों में अंतर, नाम एवं पिता के नाम की गलत प्रविष्टि तथा पूर्व में विलोपित की गई प्रविष्टियों से जुड़े मामलों का परीक्षण किया गया। कई मामलों में गलत नाम हटाकर सही नाम दर्ज किए गए, जबकि कुछ प्रकरणों में भूमि के क्षेत्रफल और हिस्से से संबंधित त्रुटियों को भी दुरुस्त किया गया। इस दौरान मुकेश यादव के खसरे में उनके पिता का नाम हरदयाल के स्थान पर हरिवल्लभ यादव दर्ज था, जिसे दस्तावेजों के आधार पर सुधारा गया। देवीलाल का नाम खसरे में रामलाल दर्ज था, जिसे सही किया गया। सरकनपुर खास निवासी धर्मू का नाम त्रुटिवश खसरे से विलोपित हो गया था, जिसे नियमानुसार पुनः दर्ज किया गया। इसी प्रकार मानबाई लोधी के खसरे में किसी अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज होने की त्रुटि को सुधारा गया। जगदीश सिंह का भूमि में हिस्सा गलत दर्ज था, जबकि बालकिशन के रकबे में हिस्सा गलत दर्ज होने के मामले का भी निराकरण किया गया। इसके अलावा अन्य आवेदकों के राजस्व अभिलेखों से संबंधित प्रकरणों का भी परीक्षण कर नियमानुसार सुधार किया गया। राजस्व अभिलेख सुधार शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपने भूमि संबंधी अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों के सुधार की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों और अधिकारियों के चक्कर लगाने से राहत मिलने के साथ ही राजस्व अभिलेखों को सही एवं अद्यतन रखने में भी मदद मिलेगी। शिविर में बल्देवगढ़ अनुविभागीय अधिकारी निशांत भूरिया, तहसीलदार प्राची जैन, संबंधित पटवारी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- दिव्यांग आवेदक की समस्या पर कलेक्टर की संवेदनशील पहल,जनसुनवाई में बेसहारा को मिला ट्राइसाइकिल का सहारा। छतरपुर जिला पंचायत सभाकक्ष में आज 11 अगस्त सुबह करीब 11:00 बजे आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मृणाल मीणा ने आमजन की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। इस दौरान ग्राम माधोपुर, चंदला निवासी 53 वर्षीय दिव्यांग आवेदक द्वारका अहिरवार अपनी समस्या लेकर पहुंचे।द्वारका अहिरवार की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई समाप्त होने के बाद कलेक्टर मृणाल मीणा ने स्वयं द्वारका अहिरवार को ट्राइसाइकिल प्रदान की।ट्राइसाइकिल मिलने पर द्वारका अहिरवार के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने जिला प्रशासन की त्वरित और संवेदनशील पहल के लिए कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- पलेरा नगर परिषद की साधारण सभा: 50 में से 33 बिंदुओं पर लगी मुहर, ठेकेदारों को लेकर लगे आरोप-प्रत्यारोप, बैठक वायरल नगर परिषद पलेरा में *मंगलवार को साधारण सभा की बैठक* आयोजित की गई। बैठक में *नगर विकास के लिए 50 बिंदु* रखे गए थे। - *50 एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई - *33 बिंदुओं पर सहमति* बनी, कुछ बिंदुओं को निरस्त किया गया - बाकी बचे बिंदुओं पर आगामी बैठक में चर्चा - सभी पार्षदों ने विकास कार्यों में सहभागिता दर्ज कराई* #आरोप-प्रत्यारोप* बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ: पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक ने अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों चहेतो पर रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने" का आरोप लगाया। भाजपा नेता पार्षद प्रतिनिधि संजय अहिरवार 'संजू बाबा' ने पूर्व अध्यक्ष पर ठेकेदारों के साथ पार्टनरशिप और हिस्सेदारीका आरोप लगाया। पूर्व अध्यक्ष ने आरोपों को *निराधार* बताते हुए *सबूत मांगे*। बैठक की बहस का वीडियो *सोशल मीडिया पर वायरल* है। बैठक में अध्यक्ष श्रीमती गायत्री विनोद वर्मा, सीएमओ शिवी उपाध्याय, उपाध्यक्ष संदीप रानू तिवारी, सांसद प्रतिनिधि सुनील खटीक, सब इंजीनियर मोनिका खरे, लेखपाल राजकुमार खरे, बाबू छत्रपाल प्रजापति, एल्डरमैन सहित 15 वार्डों के पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि* मौजूद रहे। #### *सीएमओ का बयान* *सुश्री शिवी उपाध्याय, सीएमओ नगर परिषद पलेरा* ने कहा: _"50 बिंदुओं पर चर्चा हुई, 33 बिंदुओं पर सहमति बनी। कुछ बिंदुओं को निरस्त किया गया और कुछ पर आगामी परिषद की बैठक में चर्चा की जाएगी।"_ इस तरह *नगर परिषद पलेरा* एक बार फिर सुर्खियों में है। --- *#PaleRa #NagarParishadPaleRa #SadharanSabha #TikamgarhNews #MPNews #Vikas #Politics* पलेरा नगर परिषद की साधारण सभा: 50 में से 33 बिंदुओं पर लगी मुहर, ठेकेदारों को लेकर लगे आरोप-प्रत्यारोप, बैठक वायरल नगर परिषद पलेरा में *मंगलवार को साधारण सभा की बैठक* आयोजित की गई। बैठक में *नगर विकास के लिए 50 बिंदु* रखे गए थे। - *50 एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई - *33 बिंदुओं पर सहमति* बनी, कुछ बिंदुओं को निरस्त किया गया - बाकी बचे बिंदुओं पर आगामी बैठक में चर्चा - सभी पार्षदों ने विकास कार्यों में सहभागिता दर्ज कराई* #आरोप-प्रत्यारोप* बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ: पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक ने अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों चहेतो पर रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने" का आरोप लगाया। भाजपा नेता पार्षद प्रतिनिधि संजय अहिरवार 'संजू बाबा' ने पूर्व अध्यक्ष पर ठेकेदारों के साथ पार्टनरशिप और हिस्सेदारीका आरोप लगाया। पूर्व अध्यक्ष ने आरोपों को *निराधार* बताते हुए *सबूत मांगे*। बैठक की बहस का वीडियो *सोशल मीडिया पर वायरल* है। बैठक में अध्यक्ष श्रीमती गायत्री विनोद वर्मा, सीएमओ शिवी उपाध्याय, उपाध्यक्ष संदीप रानू तिवारी, सांसद प्रतिनिधि सुनील खटीक, सब इंजीनियर मोनिका खरे, लेखपाल राजकुमार खरे, बाबू छत्रपाल प्रजापति, एल्डरमैन सहित 15 वार्डों के पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि* मौजूद रहे। #### *सीएमओ का बयान* *सुश्री शिवी उपाध्याय, सीएमओ नगर परिषद पलेरा* ने कहा: _"50 बिंदुओं पर चर्चा हुई, 33 बिंदुओं पर सहमति बनी। कुछ बिंदुओं को निरस्त किया गया और कुछ पर आगामी परिषद की बैठक में चर्चा की जाएगी।"_ इस तरह *नगर परिषद पलेरा* एक बार फिर सुर्खियों में है। --- *#PaleRa #NagarParishadPaleRa #SadharanSabha #TikamgarhNews #MPNews #Vikas #Politics*3
- अधीक्षक आशीष शुक्ला पर गंभीर आरोप! बच्चों के गुप्त अंगों को छूने की शिकायत, 20-30 शिकायतें सामने आईं अधीक्षक आशीष शुक्ला पर गंभीर आरोप! बच्चों के गुप्त अंगों को छूने की शिकायत, 20-30 शिकायतें सामने आईं1