logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बल्देवगढ़ मंगल भवन में राजस्व अभिलेख रिकॉर्ड सुधार कैंप कलेक्टर की निगरानी में । मौके पर सुधारी गई 115 गलतियां बल्देवगढ़ में लगा राजस्व अभिलेख सुधार शिविर, मौके पर सुधारी गईं 115 गलतियां कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की मौजूदगी में एक ही स्थान पर हुई सुनवाई, नाम-पिता के नाम से लेकर हिस्से और रकबे तक की त्रुटियां हुईं दुरुस्त बल्देवगढ़। राजस्व अभिलेखों में दर्ज छोटी-छोटी त्रुटियों को सुधारने के लिए नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए बल्देवगढ़ तहसील में राजस्व अभिलेख सुधार शिविर लगाया गया। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में नागरिकों द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों की जांच कर मौके पर ही 115 अभिलेखीय त्रुटियों का नियमानुसार सुधार किया गया। शिविर में कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार न्यायालय एक साथ लगाए गए। इसके चलते लंबे समय से राजस्व अभिलेखों में दर्ज गलत नाम, पिता के नाम, जाति, हिस्से, रकबे तथा अन्य विवरणों से जुड़ी विसंगतियों की जांच की गई। संबंधित दस्तावेजों के परीक्षण के बाद पात्र मामलों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभिलेखों में सुधार किया गया। शिविर के दौरान खसरा और कंप्यूटर अभिलेख में दर्ज नामों में अंतर, नाम एवं पिता के नाम की गलत प्रविष्टि तथा पूर्व में विलोपित की गई प्रविष्टियों से जुड़े मामलों का परीक्षण किया गया। कई मामलों में गलत नाम हटाकर सही नाम दर्ज किए गए, जबकि कुछ प्रकरणों में भूमि के क्षेत्रफल और हिस्से से संबंधित त्रुटियों को भी दुरुस्त किया गया। इस दौरान मुकेश यादव के खसरे में उनके पिता का नाम हरदयाल के स्थान पर हरिवल्लभ यादव दर्ज था, जिसे दस्तावेजों के आधार पर सुधारा गया। देवीलाल का नाम खसरे में रामलाल दर्ज था, जिसे सही किया गया। सरकनपुर खास निवासी धर्मू का नाम त्रुटिवश खसरे से विलोपित हो गया था, जिसे नियमानुसार पुनः दर्ज किया गया। इसी प्रकार मानबाई लोधी के खसरे में किसी अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज होने की त्रुटि को सुधारा गया। जगदीश सिंह का भूमि में हिस्सा गलत दर्ज था, जबकि बालकिशन के रकबे में हिस्सा गलत दर्ज होने के मामले का भी निराकरण किया गया। इसके अलावा अन्य आवेदकों के राजस्व अभिलेखों से संबंधित प्रकरणों का भी परीक्षण कर नियमानुसार सुधार किया गया। राजस्व अभिलेख सुधार शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपने भूमि संबंधी अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों के सुधार की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों और अधिकारियों के चक्कर लगाने से राहत मिलने के साथ ही राजस्व अभिलेखों को सही एवं अद्यतन रखने में भी मदद मिलेगी। शिविर में बल्देवगढ़ अनुविभागीय अधिकारी निशांत भूरिया, तहसीलदार प्राची जैन, संबंधित पटवारी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

बल्देवगढ़ मंगल भवन में राजस्व अभिलेख रिकॉर्ड सुधार कैंप कलेक्टर की निगरानी में । मौके पर सुधारी गई 115 गलतियां बल्देवगढ़ में लगा राजस्व अभिलेख सुधार शिविर, मौके पर सुधारी गईं 115 गलतियां कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की मौजूदगी में एक ही स्थान पर हुई सुनवाई, नाम-पिता के नाम से लेकर हिस्से और रकबे तक की त्रुटियां हुईं दुरुस्त बल्देवगढ़। राजस्व अभिलेखों में दर्ज छोटी-छोटी त्रुटियों को सुधारने के लिए नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए बल्देवगढ़ तहसील में राजस्व अभिलेख सुधार शिविर लगाया गया। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में नागरिकों द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों की जांच कर मौके पर ही 115 अभिलेखीय त्रुटियों का नियमानुसार सुधार किया गया। शिविर में कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार न्यायालय एक साथ लगाए गए। इसके चलते लंबे समय से राजस्व अभिलेखों में दर्ज गलत नाम, पिता के नाम, जाति, हिस्से, रकबे तथा अन्य विवरणों से जुड़ी विसंगतियों की जांच की गई। संबंधित दस्तावेजों के परीक्षण के बाद पात्र मामलों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभिलेखों में सुधार किया गया। शिविर के दौरान खसरा और कंप्यूटर अभिलेख में दर्ज नामों में अंतर, नाम एवं पिता के नाम की गलत प्रविष्टि तथा पूर्व में विलोपित की गई प्रविष्टियों से जुड़े मामलों का परीक्षण किया गया। कई मामलों में गलत नाम हटाकर सही नाम दर्ज किए गए, जबकि कुछ प्रकरणों में भूमि के क्षेत्रफल और हिस्से से संबंधित त्रुटियों को भी दुरुस्त किया गया। इस दौरान मुकेश यादव के खसरे में उनके पिता का नाम हरदयाल के स्थान पर हरिवल्लभ यादव दर्ज था, जिसे दस्तावेजों के आधार पर सुधारा गया। देवीलाल का नाम खसरे में रामलाल दर्ज था, जिसे सही किया गया। सरकनपुर खास निवासी धर्मू का नाम त्रुटिवश खसरे से विलोपित हो गया था, जिसे नियमानुसार पुनः दर्ज किया गया। इसी प्रकार मानबाई लोधी के खसरे में किसी अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज होने की त्रुटि को सुधारा गया। जगदीश सिंह का भूमि में हिस्सा गलत दर्ज था, जबकि बालकिशन के रकबे में हिस्सा गलत दर्ज होने के मामले का भी निराकरण किया गया। इसके अलावा अन्य आवेदकों के राजस्व अभिलेखों से संबंधित प्रकरणों का भी परीक्षण कर नियमानुसार सुधार किया गया। राजस्व अभिलेख सुधार शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपने भूमि संबंधी अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों के सुधार की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों और अधिकारियों के चक्कर लगाने से राहत मिलने के साथ ही राजस्व अभिलेखों को सही एवं अद्यतन रखने में भी मदद मिलेगी। शिविर में बल्देवगढ़ अनुविभागीय अधिकारी निशांत भूरिया, तहसीलदार प्राची जैन, संबंधित पटवारी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नो-एंट्री जोन में घुसा ट्रक, शराब के नशे में चालक ने मकान में मारी टक्कर नो-एंट्री जोन में घुसा ट्रक, शराब के नशे में चालक ने मकान में मारी टक्कर टीकमगढ़। शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था का एक और मामला मंगलवार शाम पुरानी टिहरी क्षेत्र में सामने आया। नो-एंट्री जोन होने के बावजूद एक ट्रक चालक वाहन लेकर क्षेत्र में पहुंच गया और कथित तौर पर शराब के नशे में ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे एक मकान से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान को नुकसान पहुंचा, हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जनहानि का मामला सामने नहीं आया। बताया गया कि जिस मकान में ट्रक टकराया, वह पुरानी टिहरी निवासी अनिल सेन का है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने शहर में नो-एंट्री व्यवस्था के पालन और भारी वाहनों की निगरानी को लेकर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि यदि नो-एंट्री क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाई जाए तो ऐसे हादसों को रोका जा सकता है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
    1
    नो-एंट्री जोन में घुसा ट्रक, शराब के नशे में चालक ने मकान में मारी टक्कर

नो-एंट्री जोन में घुसा ट्रक, शराब के नशे में चालक ने मकान में मारी टक्कर
टीकमगढ़। शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था का एक और मामला मंगलवार शाम पुरानी टिहरी क्षेत्र में सामने आया। नो-एंट्री जोन होने के बावजूद एक ट्रक चालक वाहन लेकर क्षेत्र में पहुंच गया और कथित तौर पर शराब के नशे में ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे एक मकान से जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान को नुकसान पहुंचा, हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जनहानि का मामला सामने नहीं आया। बताया गया कि जिस मकान में ट्रक टकराया, वह पुरानी टिहरी निवासी अनिल सेन का है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने शहर में नो-एंट्री व्यवस्था के पालन और भारी वाहनों की निगरानी को लेकर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि यदि नो-एंट्री क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाई जाए तो ऐसे हादसों को रोका जा सकता है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
    user_BHOPAL JILA BURO
    BHOPAL JILA BURO
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइवटीकमगढ़ 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़ 📍 जतारा विधानसभा 🔴 स्टेप 1️⃣ — जन आक्रोश आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष संजू चौधरी के नेतृत्व में चंदेरा थाना के विरुद्ध जन आक्रोश आंदोलन। 🔴 स्टेप 2️⃣ — ज्ञापन सौंपा जनसमस्याओं और न्याय की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन। 🔴 स्टेप 3️⃣ — बाबा साहब मामला डॉ. भीमराव अंबेडकर जी पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की मांग। 🔴 स्टेप 4️⃣ — निष्पक्ष जांच प्रहलाद अहिरवार और महेन्द्र अहिरवार मामले में निष्पक्ष जांच की मांग। 🔴 स्टेप 5️⃣ — परिवार की सुरक्षा अंकित अहिरवार के परिवार को कथित प्रताड़ना से राहत दिलाने की मांग। 🔴 स्टेप 6️⃣ — अवैध उत्खनन जतारा क्षेत्र में कथित अवैध उत्खनन पर रोक की मांग। ✊ आजाद समाज पार्टी का ऐलान—न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। 🎤 मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ रिपोर्टर — प्रभु दयाल गौतम #BreakingNews #Tikamgarh #Jatara #Chandera #AzadSamajParty
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइवटीकमगढ़
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़
📍 जतारा विधानसभा
🔴 स्टेप 1️⃣ — जन आक्रोश
आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष संजू चौधरी के नेतृत्व में चंदेरा थाना के विरुद्ध जन आक्रोश आंदोलन।
🔴 स्टेप 2️⃣ — ज्ञापन सौंपा
जनसमस्याओं और न्याय की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन।
🔴 स्टेप 3️⃣ — बाबा साहब मामला
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की मांग।
🔴 स्टेप 4️⃣ — निष्पक्ष जांच
प्रहलाद अहिरवार और महेन्द्र अहिरवार मामले में निष्पक्ष जांच की मांग।
🔴 स्टेप 5️⃣ — परिवार की सुरक्षा
अंकित अहिरवार के परिवार को कथित प्रताड़ना से राहत दिलाने की मांग।
🔴 स्टेप 6️⃣ — अवैध उत्खनन
जतारा क्षेत्र में कथित अवैध उत्खनन पर रोक की मांग।
✊ आजाद समाज पार्टी का ऐलान—न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
🎤 मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
रिपोर्टर — प्रभु दयाल गौतम
#BreakingNews #Tikamgarh #Jatara #Chandera #AzadSamajParty
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले के थाना बम्हौरीकलां में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने दी जानकारी... बम्हौरीकलां में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने दी जानकारी...
    1
    टीकमगढ़ जिले के थाना बम्हौरीकलां में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने दी जानकारी...
बम्हौरीकलां में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने दी जानकारी...
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बम्हौरीकलां में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 320 क्वार्टर जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार बम्हौरीकलां में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 320 क्वार्टर जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार टीकमगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बम्हौरीकलां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6 पेटी सहित कुल 320 क्वार्टर देशी शराब बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देश एवं जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम कुआं खेत पठारी तिगेला, ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लक्ष्मी प्रसाद पिता मोतीलाल कुशवाहा, उम्र 59 वर्ष, निवासी ग्राम भंगवंतपुरा को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6 पेटी एवं एक सफेद प्लास्टिक के थैले में रखी सफेद प्लेन देशी मदिरा के कुल 320 क्वार्टर बरामद हुए। बरामद शराब की कुल मात्रा 57.600 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25,600 रुपये है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना बम्हौरीकलां में अपराध क्रमांक 161/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब मामले से जुड़े दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बम्हौरीकलां उनि आकाश रूहिया, चौकी प्रभारी कनेरा उनि हरिशंकर सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    4
    बम्हौरीकलां में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 320 क्वार्टर जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार
बम्हौरीकलां में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 320 क्वार्टर जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार
टीकमगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बम्हौरीकलां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6 पेटी सहित कुल 320 क्वार्टर देशी शराब बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देश एवं जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम कुआं खेत पठारी तिगेला, ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग क्षेत्र में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लक्ष्मी प्रसाद पिता मोतीलाल कुशवाहा, उम्र 59 वर्ष, निवासी ग्राम भंगवंतपुरा को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6 पेटी एवं एक सफेद प्लास्टिक के थैले में रखी सफेद प्लेन देशी मदिरा के कुल 320 क्वार्टर बरामद हुए। बरामद शराब की कुल मात्रा 57.600 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25,600 रुपये है।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना बम्हौरीकलां में अपराध क्रमांक 161/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब मामले से जुड़े दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बम्हौरीकलां उनि आकाश रूहिया, चौकी प्रभारी कनेरा उनि हरिशंकर सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Mahendra Kumar Dubey
    Mahendra Kumar Dubey
    Voice of people जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जन सहायता मानव अधिकार लोक सेवा परिषद का भव्य पदभार ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न जन सहायता मानव अधिकार लोक सेवा परिषद का भव्य पदभार ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न खरगापुर, टीकमगढ़। जन सहायता मानव अधिकार लोक सेवा परिषद द्वारा संगठनात्मक बैठक एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजन किया गया है जिसमें कार्यक्रम में सबसे पहले माँ सरस्वती पूजा अर्चना कि इसी क्रम में अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर तथा साल श्रीफल भेट कर सम्मान किया परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक सिंह पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मानव अधिकार संरक्षण, जन सहायता गतिविधियों के विस्तार और आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना को लेकर मार्गदर्शन एवं संबोधित किया इसके बाद बैठक में संगठन के प्रांतीय एवं जिला स्तरीय विस्तार,के बारे में चर्चा संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों को और गति देने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा भी हुई साथ ही परिषद के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव श्री रामरतन दीक्षित ने संघठन के विस्तार व संघठन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की संघठन के कार्यो के बारे में जानकारी दी हर तरह से लोगों की मदद करने के लिए हमेशा संघठन तत्पर्य रहता है संघठन का उद्देश्य यही है नर सेवा ही नारायण सेवा है और अंतिम छोर के व्यक्ति को शासन प्रशासन की योजनाओं का लाभ मिले मुख्य अतिथि श्री अशोक सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव रामरतन दीक्षित,प्रदेश महामंत्री मुकेश तिवारी, मीडिया प्रभारी लाली झा, महेन्द्र दुवे, संभाग मीडिया प्रभारी हरिशंकर जडिया , टीकमगढ़ जिला मीडिया अनिल मिश्रा, नारयण गुप्ता, खरगापुर के गणमान्य नागरिक की उपस्थिती सराहनीय रही एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षतामें उनके कर-कमलों द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला को जिला अध्यक्ष पद का आधिकारिक पदभार सौंपा गया पदभार ग्रहण के साथ ही नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का अभिनंदन भी किया जिस पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कर साथ ही कार्यक्रम सफल बनाने में हरिशंकर जडिया जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिस पर सभी पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया
    4
    जन सहायता मानव अधिकार लोक सेवा परिषद का भव्य पदभार ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न
जन सहायता मानव अधिकार लोक सेवा परिषद का भव्य पदभार ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न
खरगापुर, टीकमगढ़। जन सहायता मानव अधिकार लोक सेवा परिषद द्वारा संगठनात्मक बैठक एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजन किया गया है जिसमें
कार्यक्रम में सबसे पहले माँ सरस्वती पूजा अर्चना कि इसी क्रम में अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर तथा साल श्रीफल भेट कर सम्मान किया परिषद के 
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक सिंह पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मानव अधिकार संरक्षण, जन सहायता गतिविधियों के विस्तार और आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना को लेकर मार्गदर्शन एवं संबोधित किया इसके बाद बैठक में संगठन के प्रांतीय एवं जिला स्तरीय विस्तार,के बारे में चर्चा  संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों को और गति देने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा भी हुई साथ ही
परिषद के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव श्री रामरतन दीक्षित ने संघठन के विस्तार व संघठन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की संघठन के कार्यो के बारे में  जानकारी दी हर तरह से लोगों की मदद करने के लिए हमेशा संघठन तत्पर्य रहता है संघठन का उद्देश्य यही है नर सेवा ही नारायण सेवा है और अंतिम छोर के व्यक्ति को शासन प्रशासन की योजनाओं का लाभ मिले
मुख्य अतिथि  श्री अशोक सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव रामरतन दीक्षित,प्रदेश महामंत्री मुकेश तिवारी, मीडिया प्रभारी लाली झा, महेन्द्र दुवे, संभाग मीडिया प्रभारी  हरिशंकर जडिया , टीकमगढ़ जिला मीडिया अनिल मिश्रा, नारयण गुप्ता, खरगापुर के गणमान्य नागरिक की उपस्थिती सराहनीय रही एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षतामें उनके कर-कमलों द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला को जिला अध्यक्ष पद का आधिकारिक पदभार सौंपा गया पदभार ग्रहण के साथ ही नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का अभिनंदन भी किया जिस पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के द्वारा
सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कर साथ ही कार्यक्रम सफल बनाने में हरिशंकर जडिया जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिस पर सभी पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया
    user_Anil Mishra patrkar
    Anil Mishra patrkar
    Photographer जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • महिला टीचर ने बच्ची को पीटा कान का पर्दा फटा: छात्रा बोली मेम ने थप्पड़ मारे दर्द हो रहा कलेक्टर ने दिये जाँच के आदेश
    1
    महिला टीचर ने बच्ची को पीटा कान का पर्दा फटा: छात्रा बोली 
मेम ने थप्पड़ मारे दर्द हो रहा कलेक्टर ने दिये जाँच के आदेश
    user_Gopal baghel
    Gopal baghel
    Actuary टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़ 📍 जतारा विधानसभा 🔴 स्टेप 1️⃣ — जन आक्रोश आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष संजू चौधरी के नेतृत्व में चंदेरा थाना के विरुद्ध जन आक्रोश आंदोलन। 🔴 स्टेप 2️⃣ — ज्ञापन सौंपा जनसमस्याओं और न्याय की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन। 🔴 स्टेप 3️⃣ — बाबा साहब मामला डॉ. भीमराव अंबेडकर जी पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की मांग। 🔴 स्टेप 4️⃣ — निष्पक्ष जांच प्रहलाद अहिरवार और महेन्द्र अहिरवार मामले में निष्पक्ष जांच की मांग। 🔴 स्टेप 5️⃣ — परिवार की सुरक्षा अंकित अहिरवार के परिवार को कथित प्रताड़ना से राहत दिलाने की मांग। 🔴 स्टेप 6️⃣ — अवैध उत्खनन जतारा क्षेत्र में कथित अवैध उत्खनन पर रोक की मांग। ✊ आजाद समाज पार्टी का ऐलान—न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। 🎤 मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ रिपोर्टर — प्रभु दयाल गौतम #BreakingNews #Tikamgarh #Jatara #Chandera #AzadSamajParty
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़
📍 जतारा विधानसभा
🔴 स्टेप 1️⃣ — जन आक्रोश
आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष संजू चौधरी के नेतृत्व में चंदेरा थाना के विरुद्ध जन आक्रोश आंदोलन।
🔴 स्टेप 2️⃣ — ज्ञापन सौंपा
जनसमस्याओं और न्याय की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन।
🔴 स्टेप 3️⃣ — बाबा साहब मामला
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की मांग।
🔴 स्टेप 4️⃣ — निष्पक्ष जांच
प्रहलाद अहिरवार और महेन्द्र अहिरवार मामले में निष्पक्ष जांच की मांग।
🔴 स्टेप 5️⃣ — परिवार की सुरक्षा
अंकित अहिरवार के परिवार को कथित प्रताड़ना से राहत दिलाने की मांग।
🔴 स्टेप 6️⃣ — अवैध उत्खनन
जतारा क्षेत्र में कथित अवैध उत्खनन पर रोक की मांग।
✊ आजाद समाज पार्टी का ऐलान—न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
🎤 मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
रिपोर्टर — प्रभु दयाल गौतम
#BreakingNews #Tikamgarh #Jatara #Chandera #AzadSamajParty
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • टीकमगढ़ में में पुष्पा स्कूल की छात्रा से मारपीट मामले में कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने क्या कहा आप भी सुने टीकमगढ़ में में पुष्पा स्कूल की छात्रा से मारपीट मामले में कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
    1
    टीकमगढ़ में में पुष्पा स्कूल की छात्रा से मारपीट मामले में कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने क्या कहा आप भी सुने 
टीकमगढ़ में में पुष्पा स्कूल की छात्रा से मारपीट मामले में कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • खरगपुर लोक सेवा परिषद का भव्य पल पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न खरगपुर लोक सेवा परिषद का भव्य पल पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न पुष्पेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला ने संभाला जिला अध्यक्ष का पदभार, संगठन विस्तार और जनहित के कार्यों पर हुई चर्चा खरगापुर, टीकमगढ़। जन सहायता मानव अधिकार लोक सेवा परिषद द्वारा खरगापुर में संगठनात्मक बैठक एवं भव्य पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों एवं पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर तथा शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने की। उन्होंने पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मानव अधिकारों के संरक्षण, जन सहायता गतिविधियों के विस्तार तथा आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना को लेकर मार्गदर्शन दिया। बैठक में परिषद के प्रांतीय एवं जिला स्तरीय विस्तार, संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों को गति देने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। परिषद के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव रामरतन दीक्षित ने संगठन के विस्तार एवं कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए कहा कि परिषद जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। संगठन का उद्देश्य “नर सेवा ही नारायण सेवा है” की भावना के साथ अंतिम छोर तक शासन-प्रशासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और लोगों के अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्य करना है। समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने कर-कमलों से नवनियुक्त टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला को जिला अध्यक्ष पद का आधिकारिक पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने पर उनका अभिनंदन किया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित में सक्रियता से कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मुकेश तिवारी, मीडिया प्रभारी लाली झा, महेन्द्र दुबे, संभाग मीडिया प्रभारी हरिशंकर जड़िया, टीकमगढ़ जिला मीडिया प्रभारी अनिल मिश्रा, नारायण गुप्ता सहित खरगापुर के गणमान्य नागरिक एवं परिषद के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिशंकर जड़िया की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिस पर परिषद के पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया।
    3
    खरगपुर

 लोक सेवा परिषद का भव्य पल पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न

खरगपुर
लोक सेवा परिषद का भव्य पल पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न
पुष्पेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला ने संभाला जिला अध्यक्ष का पदभार, संगठन विस्तार और जनहित के कार्यों पर हुई चर्चा
खरगापुर, टीकमगढ़। जन सहायता मानव अधिकार लोक सेवा परिषद द्वारा खरगापुर में संगठनात्मक बैठक एवं भव्य पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों एवं पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर तथा शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने की। उन्होंने पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मानव अधिकारों के संरक्षण, जन सहायता गतिविधियों के विस्तार तथा आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना को लेकर मार्गदर्शन दिया। बैठक में परिषद के प्रांतीय एवं जिला स्तरीय विस्तार, संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों को गति देने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
परिषद के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव रामरतन दीक्षित ने संगठन के विस्तार एवं कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए कहा कि परिषद जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। संगठन का उद्देश्य “नर सेवा ही नारायण सेवा है” की भावना के साथ अंतिम छोर तक शासन-प्रशासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और लोगों के अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्य करना है।
समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने कर-कमलों से नवनियुक्त टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला को जिला अध्यक्ष पद का आधिकारिक पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने पर उनका अभिनंदन किया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित में सक्रियता से कार्य करने की बात कही।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मुकेश तिवारी, मीडिया प्रभारी लाली झा, महेन्द्र दुबे, संभाग मीडिया प्रभारी हरिशंकर जड़िया, टीकमगढ़ जिला मीडिया प्रभारी अनिल मिश्रा, नारायण गुप्ता सहित खरगापुर के गणमान्य नागरिक एवं परिषद के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिशंकर जड़िया की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिस पर परिषद के पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया।
    user_Mahendra Kumar Dubey
    Mahendra Kumar Dubey
    Voice of people जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.