logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समर्थकों के साथ सुजानपुर थाना पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, बोले पुलिस जब तक चाहे रख मुझे जेल में बेल भी नहीं लूंगा, प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने वालों के खिलाफ 48 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुई एफआईआर, एक प्रदेश में दो संविधान मंजूर नहीं, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हमीरपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के धरना प्रदर्शनों के दौरान इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा और उन्हें गालियां देने के मामले में एफआईआर दर्ज न करने के मामले को लेकर बुधवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक राजेंद्र राणा अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । राणा ने कहा कि पुलिस ने उनके ऊपर एफआईआर दर्ज की है इसलिए वह गिरफ्तार होने को तैयार है और पुलिस का पूरा सहयोग करने के अलावा कोर्ट से बेल न लेने की बात की । इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस से लेकर सुजानपुर पुलिस थाना तक रैली निकाली और प्रदर्शन किया भाजपा का आरोप है कि भाजपा की शिकायत में जिन तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए 48 घंटे के बावजूद उन पर अब तक मामला दर्ज क्यों नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस ने अगर एक सप्ताह के अंदर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू, प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक नरेश ठाकुर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया तो पहले एसपी हमीरपुर के पास धरना प्रदर्शन किया जाएगा उसके बाद प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को और अगर वहां पर भी उनकी बात को नहीं सुना गया तो फिर कोर्ट के माध्यम से तीनो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा। राजेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस के प्रायोजित धरना प्रदर्शन में देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक के बाद एक भाजपा नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज करने में लगी हुई है उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है । पुलिस उन्हें पकड़कर जेल में डाल दे वह बेल भी नहीं लेंगे जब तक चाहे जेल में रख सकते हैं । राणा ने कहा कि उनकी किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है वह प्रदेश की जनता के लिए इस बलिदान को देने के लिए भी तैयार हैं। राणा ने कहा कि देश के संविधान ने हर व्यक्ति को फ्रीडम ऑफ स्पीच का अधिकार दिया है लेकिन कांग्रेस सरकार इस अधिकार को छीन ने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अगर अगला चुनाव जीतना है तो वह भाजपा के सभी नेताओं को जेल में डाल दे अपने आप कांग्रेस चुनाव जीत जाएगी। राणा ने कहा कि उन पर 12 घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज कर दी गई उन पर संगीन आरोप लगाए गए कि उन्होंने सरकार से जनता हित के सवाल क्यों पूछे सवालों का जवाब तो नहीं मिला उल्टा उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया

6 hrs ago
user_खबरी लाल
खबरी लाल
रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
6 hrs ago

समर्थकों के साथ सुजानपुर थाना पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, बोले पुलिस जब तक चाहे रख मुझे जेल में बेल भी नहीं लूंगा, प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने वालों के खिलाफ 48 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुई एफआईआर, एक प्रदेश में दो संविधान मंजूर नहीं, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हमीरपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के धरना प्रदर्शनों के दौरान इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा और उन्हें गालियां देने के मामले में एफआईआर दर्ज न करने के मामले को लेकर बुधवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक राजेंद्र राणा अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । राणा ने कहा कि पुलिस ने उनके ऊपर एफआईआर दर्ज की है इसलिए वह गिरफ्तार होने को तैयार है और पुलिस का पूरा सहयोग करने के अलावा कोर्ट से बेल न लेने की बात की । इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस से लेकर सुजानपुर पुलिस थाना तक रैली निकाली और प्रदर्शन किया भाजपा का आरोप है कि भाजपा की शिकायत में जिन तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए 48 घंटे के बावजूद उन पर अब तक मामला दर्ज क्यों नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस ने अगर एक सप्ताह के अंदर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू, प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक नरेश ठाकुर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती के खिलाफ मामला

दर्ज नहीं किया तो पहले एसपी हमीरपुर के पास धरना प्रदर्शन किया जाएगा उसके बाद प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को और अगर वहां पर भी उनकी बात को नहीं सुना गया तो फिर कोर्ट के माध्यम से तीनो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा। राजेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस के प्रायोजित धरना प्रदर्शन में देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक के बाद एक भाजपा नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज करने में लगी हुई है उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है । पुलिस उन्हें पकड़कर जेल में डाल दे वह बेल भी नहीं लेंगे जब तक चाहे जेल में रख सकते हैं । राणा ने कहा कि उनकी किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है वह प्रदेश की जनता के लिए इस बलिदान को देने के लिए भी तैयार हैं। राणा ने कहा कि देश के संविधान ने हर व्यक्ति को फ्रीडम ऑफ स्पीच का अधिकार दिया है लेकिन कांग्रेस सरकार इस अधिकार को छीन ने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अगर अगला चुनाव जीतना है तो वह भाजपा के सभी नेताओं को जेल में डाल दे अपने आप कांग्रेस चुनाव जीत जाएगी। राणा ने कहा कि उन पर 12 घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज कर दी गई उन पर संगीन आरोप लगाए गए कि उन्होंने सरकार से जनता हित के सवाल क्यों पूछे सवालों का जवाब तो नहीं मिला उल्टा उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर में अपने संबोधन में कहा की जो लोग अटैचिया लेकर बड़ी कमाई कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर में अपने संबोधन में कहा की जो लोग अटैचिया लेकर बड़ी कमाई कर रहे हैं। उन पर भी जल्दी ही कार्रवाई होगी यदि आम जनता मेरा साथ देंगे। तो मैं उन लोगों पर भी कार्रवाई कर सकता हूं
    1
    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर में अपने संबोधन में कहा की जो लोग अटैचिया लेकर बड़ी कमाई कर रहे हैं। 
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर में अपने संबोधन में कहा की जो लोग अटैचिया लेकर बड़ी कमाई कर रहे हैं।  उन पर भी जल्दी ही कार्रवाई होगी यदि आम जनता मेरा साथ देंगे। तो मैं उन लोगों पर भी कार्रवाई कर सकता हूं
    user_Inform News
    Inform News
    Press advisory बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पंडित राम प्रसाद शर्मा जी, जाने माने ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ फ़ीस मात्र 100 रुपये
    1
    पंडित राम प्रसाद शर्मा जी, जाने माने ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ 
फ़ीस मात्र 100 रुपये
    user_डॉक्टर पंडित राम प्रसाद शर्मा
    डॉक्टर पंडित राम प्रसाद शर्मा
    Astrologer नग्रोटा बगवान, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🚨 पूरे हिमाचल में नशे के कारोबारियों पर कसेगा शिकंजा! 🔥 👥 हर पंचायत से जुड़ेंगे सदस्य 💪 नशे के खिलाफ बनेगी मजबूत संस्था 🚫 नशा मुक्त हिमाचल का संकल्प! 🏔️🇮🇳 Dk News Nalagarh Reg. No. HPCD-15961 AADARSH PATRON-IN-CHIEF Bawa Hardeep Singh MLA Nalagarh Asocation For AntiDrug Abuse, Rehabilitation and Sariour of Humanity HIMACHAL PRADESH STATE PRESIDENT Amarieet Singh Parmal BBN IN-CHARGE Sandeep Singh Saini 8 9 10 12 13. 14. BRAND AMBASSADOR BBN IN-CHARGE SR. VICE PRESIDENT VICE PRESIDENT CHIEF ADVISOR CHIEF ORGANISING SECRETARY GENERAL SECRETARY JOINT SECRETARY ASSISTANT SECRETARY CHIEF PRESS SECRETARY PRESS SECRETARY TREASURER CHIEF LEGAL ADVISOR LEGAL ADVISOR Jasvir Singh Ex Army Retd.| Current Sports Coach Sandeep Singh Saini Ajay Kumar Pritpal Singh Ajay Sharma Vijay Kumar Aman Gupta Daksh Raj Sharma Rahul Kaushik Ajay Rattan Jarnail Singh Dinesh Sharma Priyam Sharma Abhijeet Thakur Sandeep Singh Saini BBN IN-CHARGE Reg, Ofice: H.No. 1850/7, Near Shiv Mandir, Pucca Tank, Nahan (H.P)
    1
    🚨 पूरे हिमाचल में नशे के कारोबारियों पर कसेगा शिकंजा! 🔥
👥 हर पंचायत से जुड़ेंगे सदस्य
💪 नशे के खिलाफ बनेगी मजबूत संस्था
🚫 नशा मुक्त हिमाचल का संकल्प! 🏔️🇮🇳
Dk News Nalagarh
Reg. No. HPCD-15961
AADARSH
PATRON-IN-CHIEF
Bawa Hardeep Singh
MLA Nalagarh
Asocation For AntiDrug Abuse, Rehabilitation and Sariour of Humanity
HIMACHAL PRADESH
STATE PRESIDENT
Amarieet Singh Parmal
BBN IN-CHARGE
Sandeep Singh Saini
8
9
10
12
13.
14.
BRAND AMBASSADOR
BBN IN-CHARGE
SR. VICE PRESIDENT
VICE PRESIDENT
CHIEF ADVISOR
CHIEF ORGANISING SECRETARY
GENERAL SECRETARY
JOINT SECRETARY
ASSISTANT SECRETARY
CHIEF PRESS SECRETARY
PRESS SECRETARY
TREASURER
CHIEF LEGAL ADVISOR
LEGAL ADVISOR
Jasvir Singh
Ex Army Retd.| Current Sports Coach
Sandeep Singh Saini
Ajay Kumar
Pritpal Singh
Ajay Sharma
Vijay Kumar
Aman Gupta
Daksh Raj Sharma
Rahul Kaushik
Ajay Rattan
Jarnail Singh
Dinesh Sharma
Priyam Sharma
Abhijeet Thakur
Sandeep Singh Saini
BBN IN-CHARGE
Reg, Ofice: H.No. 1850/7, Near Shiv Mandir, Pucca Tank, Nahan (H.P)
    user_Dk News Nalagarh
    Dk News Nalagarh
    Local News Reporter पंजेहरा, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सैंज पार्वती-2 पावर हाउस के पीछे जल रिसाव से हड़कंप, पंचायत प्रधान टेक सिंह ने मौके पर लिया जायजा, रिपोर्ट -बुद्धि सिंह ठाकुर। एनएचपीसी (NHPC) की पार्वती-2 जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस सियूंड (सैंज) के ठीक पीछे पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में पानी का रिसाव होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रैला पंचायत के प्रधान टेक सिंह ठाकुर और पंचायत समिति सदस्य रीटा देवी ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। ​मौके का जायजा लेने के बाद प्रधान टेक सिंह ठाकुर ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहाड़ी से पानी का बहाव बेहद तेज है, जिससे रैला, रूमरा, जीवा, शुलगा और वागीधार गांवों पर भूस्खलन का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों की सुरक्षा को खतरे में डालकर परियोजना का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत भू-वैज्ञानिक जांच करवाने तथा परियोजना प्रबंधन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
    1
    सैंज पार्वती-2 पावर हाउस के पीछे जल रिसाव से हड़कंप, पंचायत प्रधान टेक सिंह ने मौके पर लिया जायजा, 
रिपोर्ट -बुद्धि सिंह ठाकुर।
एनएचपीसी (NHPC) की पार्वती-2 जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस सियूंड (सैंज) के ठीक पीछे पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में पानी का रिसाव होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रैला पंचायत के प्रधान टेक सिंह ठाकुर और पंचायत समिति सदस्य रीटा देवी ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया।
​मौके का जायजा लेने के बाद प्रधान टेक सिंह ठाकुर ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहाड़ी से पानी का बहाव बेहद तेज है, जिससे रैला, रूमरा, जीवा, शुलगा और वागीधार गांवों पर भूस्खलन का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों की सुरक्षा को खतरे में डालकर परियोजना का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत भू-वैज्ञानिक जांच करवाने तथा परियोजना प्रबंधन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    2 hrs ago
  • पेट्रोल-डीजल सेस पर विक्रमादित्य सिंह का BJP पर पलटवार, E-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र पर उठाए सवाल पेट्रोल-डीजल सेस पर विक्रमादित्य सिंह का BJP पर पलटवार, E-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र पर उठाए सवाल
    1
    पेट्रोल-डीजल सेस पर विक्रमादित्य सिंह का BJP पर पलटवार, E-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र पर उठाए सवाल
पेट्रोल-डीजल सेस पर विक्रमादित्य सिंह का BJP पर पलटवार, E-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र पर उठाए सवाल
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Shimla ( Rural ), Himachal Pradesh•
    2 hrs ago
  • हिमाचल में 16 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून: मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, नदी-नालों से दूर रहने की हिदायत ​शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वरिष्ठ विज्ञानी संदीप शर्मा ने प्रदेश के मौसम का विस्तृत अपडेट साझा करते हुए बताया है कि 16 अगस्त तक पूरे राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों और पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। ​बीते 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मानसून सक्रिय रहा, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तथा कई स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। चंबा जिले के चौड़ी (Chowari) में सबसे अधिक 95 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा धर्मशाला, पालमपुर सहित कांगड़ा, कुल्लू और सिरमौर के विभिन्न हिस्सों में भी भारी पानी बरसा है। वर्तमान में शिमला, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में बादलों के साथ बारिश का दौर लगातार जारी है। ​आगामी दिनों के पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए विज्ञानी संदीप शर्मा ने बताया कि आज चंबा, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मंडी और शिमला जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है। इसके बाद 12 और 13 अगस्त को बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आएगी और इस दौरान चंबा, कांगड़ा तथा मंडी में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। हालांकि, 14 से 16 अगस्त के दौरान मौसम प्रणाली एक बार फिर मजबूत होगी, जिससे पूरे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी। विशेषकर 14 और 15 अगस्त को बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी वर्षा का नया दौर देखने को मिलेगा। ​मानसून सीजन (1 जून से 11 अगस्त) के कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश भर में अब तक की कुल बारिश सामान्य से 7% कम दर्ज की गई है। हमीरपुर, लाहौल-स्पीति और मंडी में सामान्य से कम वर्षा हुई है, जबकि शेष 9 जिलों में बारिश सामान्य या उससे अधिक रही है। खासकर कुल्लू, शिमला और किन्नौर जिलों में सामान्य से लगभग 26% से 28% तक अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बारिश के इस दौर के चलते बीते 24 घंटों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वर्तमान में शिमला में तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस, सोलन में 26 डिग्री, धर्मशाला में 28 डिग्री तथा कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी व ऊना में 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है, जबकि सबसे अधिक तापमान बजौरा में 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। ​प्रशासन और मौसम विभाग ने मौजूदा हालातों को देखते हुए कड़ी सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। भारी बारिश के कारण प्रमुख नदियों और स्थानीय खड्डों-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए आम जनता व पर्यटकों को जल स्रोतों के पास न जाने की सख्त सलाह दी गई है। इसके अलावा, सोलन, शिमला और सिरमौर जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में निचले बादलों (low clouds) के कारण दृश्यता (visibility) काफी कम रहेगी, जिससे वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। भूस्खलन (landslide) संभावित क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले सड़कों की स्थिति की पुख्ता जानकारी लेने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।
    2
    हिमाचल में 16 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून: मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, नदी-नालों से दूर रहने की हिदायत
​शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वरिष्ठ विज्ञानी संदीप शर्मा ने प्रदेश के मौसम का विस्तृत अपडेट साझा करते हुए बताया है कि 16 अगस्त तक पूरे राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों और पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
​बीते 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मानसून सक्रिय रहा, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तथा कई स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। चंबा जिले के चौड़ी (Chowari) में सबसे अधिक 95 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा धर्मशाला, पालमपुर सहित कांगड़ा, कुल्लू और सिरमौर के विभिन्न हिस्सों में भी भारी पानी बरसा है। वर्तमान में शिमला, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में बादलों के साथ बारिश का दौर लगातार जारी है।
​आगामी दिनों के पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए विज्ञानी संदीप शर्मा ने बताया कि आज चंबा, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मंडी और शिमला जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है। इसके बाद 12 और 13 अगस्त को बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आएगी और इस दौरान चंबा, कांगड़ा तथा मंडी में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। हालांकि, 14 से 16 अगस्त के दौरान मौसम प्रणाली एक बार फिर मजबूत होगी, जिससे पूरे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी। विशेषकर 14 और 15 अगस्त को बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी वर्षा का नया दौर देखने को मिलेगा।
​मानसून सीजन (1 जून से 11 अगस्त) के कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश भर में अब तक की कुल बारिश सामान्य से 7% कम दर्ज की गई है। हमीरपुर, लाहौल-स्पीति और मंडी में सामान्य से कम वर्षा हुई है, जबकि शेष 9 जिलों में बारिश सामान्य या उससे अधिक रही है। खासकर कुल्लू, शिमला और किन्नौर जिलों में सामान्य से लगभग 26% से 28% तक अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बारिश के इस दौर के चलते बीते 24 घंटों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वर्तमान में शिमला में तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस, सोलन में 26 डिग्री, धर्मशाला में 28 डिग्री तथा कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी व ऊना में 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है, जबकि सबसे अधिक तापमान बजौरा में 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
​प्रशासन और मौसम विभाग ने मौजूदा हालातों को देखते हुए कड़ी सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। भारी बारिश के कारण प्रमुख नदियों और स्थानीय खड्डों-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए आम जनता व पर्यटकों को जल स्रोतों के पास न जाने की सख्त सलाह दी गई है। इसके अलावा, सोलन, शिमला और सिरमौर जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में निचले बादलों (low clouds) के कारण दृश्यता (visibility) काफी कम रहेगी, जिससे वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। भूस्खलन (landslide) संभावित क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले सड़कों की स्थिति की पुख्ता जानकारी लेने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    14 hrs ago
  • पंडित राम प्रसाद शर्मा जी, जाने माने ज्योतिषीऔर वास्तु विशेषज्ञ सच सुनने की हिम्मत है तो आईये हमारे पास... फ़ीस मात्र 100 रूपये
    1
    पंडित राम प्रसाद शर्मा जी, जाने माने ज्योतिषीऔर वास्तु विशेषज्ञ 
सच सुनने की हिम्मत है तो आईये हमारे पास... फ़ीस मात्र 100 रूपये
    user_डॉक्टर पंडित राम प्रसाद शर्मा
    डॉक्टर पंडित राम प्रसाद शर्मा
    Astrologer नग्रोटा बगवान, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पंचकूला पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी... मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कर रहे हैं शिरकत...
    1
    पंचकूला पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कर रहे हैं शिरकत...
    user_Newz India 27
    Newz India 27
    Crime News Channel Panchkula, Haryana•
    9 hrs ago
  • सेरी पुल के पास सड़क पर गिरा विशाल पत्थर, यातायात प्रभावित जेसीबी भी नहीं हटा पाई चट्टान, लोक निर्माण विभाग की टीम जुटी सड़क बहाली में सेरी पुल के पास सड़क पर गिरा विशाल पत्थर, यातायात प्रभावित जेसीबी भी नहीं हटा पाई चट्टान, लोक निर्माण विभाग की टीम जुटी सड़क बहाली में
    1
    सेरी पुल के पास सड़क पर गिरा विशाल पत्थर, यातायात प्रभावित

जेसीबी भी नहीं हटा पाई चट्टान, लोक निर्माण विभाग की टीम जुटी सड़क बहाली में


सेरी पुल के पास सड़क पर गिरा विशाल पत्थर, यातायात प्रभावित
जेसीबी भी नहीं हटा पाई चट्टान, लोक निर्माण विभाग की टीम जुटी सड़क बहाली में
    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.