राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन राजपुर। ट्राईबल टीचर्स फुटबॉल क्लब, राजपुर के तत्वावधान में आयोजित 'नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट 2026' के पहले सीजन (सीजन-01) का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट में जिले के 32 टीमों ने हिस्सा लिया। खिताबी मुकाबले में सींचोरा और चौरा की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। खिलाड़ियों के बेहतरीन मैदानी तालमेल और दमदार खेल देखने को मिली। दोनों टीमों ने मैच के दौरान कोई भी गोल करने नहीं कर सके जिसके बाद दोनों टीमों को 5-5 राउंड पेनल्टी शॉट दिया गया जिसमें सींचोरा की टीम ने पेनल्टी में 3-2 से जीत हासिल किया। सींचोरा की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि चौरा को उपविजेता के रूप में संतोष करना पड़ा। । विजेता टीम सींचोरा को 21,000/- नकद एवं ट्रॉफी एवँ उपविजेता टीम चौरा को 15,000/- नकद एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया। प्रतियोगिता की दोनों पुरस्कार राशियां आयोजक संस्था ट्राईबल टीचर्स फुटबॉल क्लब, राजपुर की ओर से प्रदान की गईं। समापन समारोह के दौरान अतिथियों और आयोजकों ने खिलाड़ियों के खेल भावना की सराहना करते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने और शारीरिक व मानसिक विकास के लिए लगातार अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे सुरेश सोनी विकास अम्बष्ट अरुण सोनी पूरन देवांगन प्रमोद ठाकुर विक्की गुप्ता सहित आयोजन समिति के ललित किशोर राकेश लकड़ा जोसिन्त लकड़ा रविराज मंगल साय सतीश एक्का आलोक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे।मैच सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु रेफरी दया यादव सोनू सिंह संदीप दास महेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन राजपुर। ट्राईबल टीचर्स फुटबॉल क्लब, राजपुर के तत्वावधान में आयोजित 'नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट 2026' के पहले सीजन (सीजन-01) का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट में जिले के 32 टीमों ने हिस्सा लिया। खिताबी मुकाबले में सींचोरा और चौरा की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। खिलाड़ियों के बेहतरीन मैदानी तालमेल और दमदार खेल देखने को मिली। दोनों टीमों ने मैच के दौरान कोई भी गोल करने नहीं कर सके जिसके बाद दोनों टीमों
को 5-5 राउंड पेनल्टी शॉट दिया गया जिसमें सींचोरा की टीम ने पेनल्टी में 3-2 से जीत हासिल किया। सींचोरा की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि चौरा को उपविजेता के रूप में संतोष करना पड़ा। । विजेता टीम सींचोरा को 21,000/- नकद एवं ट्रॉफी एवँ उपविजेता टीम चौरा को 15,000/- नकद एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया। प्रतियोगिता की दोनों पुरस्कार राशियां आयोजक संस्था ट्राईबल टीचर्स फुटबॉल क्लब, राजपुर की ओर से प्रदान की गईं। समापन समारोह के दौरान अतिथियों और आयोजकों ने खिलाड़ियों के खेल भावना
की सराहना करते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने और शारीरिक व मानसिक विकास के लिए लगातार अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे सुरेश सोनी विकास अम्बष्ट अरुण सोनी पूरन देवांगन प्रमोद ठाकुर विक्की गुप्ता सहित आयोजन समिति के ललित किशोर राकेश लकड़ा जोसिन्त लकड़ा रविराज मंगल साय सतीश एक्का आलोक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे।मैच सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु रेफरी दया यादव सोनू सिंह संदीप दास महेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- *✰कौन हैं आदि गणेश और उनकी वास्तविक भक्ति विधि क्या है?✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel *✰कौन हैं आदि गणेश और उनकी वास्तविक भक्ति विधि क्या है?✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- सेवा संकल्प अभियान को लेकर कलेक्टर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जिलेभर में जनभागीदारी से चलेगा अभियान कुंदन कुमार ने मीडिया को दी अभियान की विस्तृत जानकारी, सेवा, सहभागिता और सकारात्मक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर कांकेर। सेवा संकल्प अभियान को लेकर कांकेर कलेक्टर कुंदन कुमार ने 16 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया प्रतिनिधियों को अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के साथ सेवा, सामाजिक एकजुटता, सहयोग और सकारात्मक संकल्प की भावना को मजबूत करना है। अभियान के तहत जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आम लोगों को इससे जोड़ा जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के शुभारंभ अवसर पर शाम 6 से 7 बजे तक ‘आशीर्वाद दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों, ग्राम पंचायतों और शासकीय संस्थानों में दीप प्रज्वलित कर अभियान से जुड़ेंगे। इसका उद्देश्य समाज में सेवा और सामूहिक सहभागिता का संदेश पहुंचाना है। हर वर्ग की भागीदारी पर रहेगा जोर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को केवल प्रशासनिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसमें जनप्रतिनिधियों, पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को अभियान की गतिविधियों को ग्राम स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए। दीपों से दिया जाएगा एकजुटता का संदेश अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पंचायत भवनों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों को दीपों से सजाकर सेवा एवं संकल्प का सामूहिक संदेश दिया जाएगा। घर-घर दीप प्रज्वलन के माध्यम से भी लोगों को अभियान से जोड़ने की पहल की जाएगी। कलेक्टर कुंदन कुमार ने मीडिया प्रतिनिधियों से भी अभियान की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और जनभागीदारी बढ़ाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जा सकता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्टर ने अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य, कार्यक्रमों और जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियों के संबंध में मीडिया को विस्तार से जानकारी दी। अभियान के माध्यम से जिले में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।1
- कोंडागांव: दूरस्थ ग्राम खड़पड़ी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश कोंडागांव के दूरस्थ ग्राम खड़पड़ी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ और प्रश्न मंच जैसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया और कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण आहार स्टॉल में स्थानीय खाद्य पदार्थों से पौष्टिक भोजन तैयार करने की जानकारी भी दी गई।1
- *कांकेर, शिवसेना नेता महेश वासुदेव दुबे ने भानुप्रतापपुर धनेलीकन्हार क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग की मरम्मत के नाम पर की जा रही लिपा-पोती पर जताया कड़ा विरोध* *कांकेर, शिवसेना नेता महेश वासुदेव दुबे ने भानुप्रतापपुर धनेलीकन्हार क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग की मरम्मत के नाम पर की जा रही लिपा-पोती पर जताया कड़ा विरोध*1
- नागहुर पेडावारी का टीना शेड भी गुणवत्ताहीन भ्रष्टाचार का यह दायरा सिर्फ नागहुर पेडावारी का टीना शेड भी गुणवत्ताहीन भ्रष्टाचार का यह दायरा सिर्फ दुर्गूकोंदल तक सीमित नहीं है। नागहुर पेडावारी में बने टीना शेड की घटिया निर्माण गुणवत्ता को लेकर भी ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। विभागीय अधिकारी बंद कमरों में मौखिक रूप से शेड को तोड़ने और पुनर्निरमाण की बात कहकर मामला शांत कराने की कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर अब तक एक हथौड़ी भी नहीं चली है। अधिकारियों का यह 'मौखिक आश्वासन' अब लोगों की समझ से परे हो चुका है कि आखिर यह तोड़ने का नाटक कब खत्म होगा या फिर यह सिर्फ जनता की धूल झोंकने की तरकीब है।4
- 102 वर्षीय बेदूबाई ने रखा निर्जला तीजा व्रत, आस्था और परंपरा के प्रति दिखा अटूट समर्पण नवापारा-राजिम। तीजा पर्व पर नवापारा के बगदेही पारा स्थित शांति चौक में आस्था और परंपरा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। यहां 102 वर्षीय वृद्धा बेदूबाई अग्रवाल ने भी पूरे श्रद्धाभाव के साथ निर्जला तीजा व्रत रखा। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बढ़ती उम्र के बावजूद बेदूबाई का तीजा पर्व के प्रति उत्साह और धार्मिक आस्था लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। परिवार के सदस्यों के अनुसार वे लंबे समय से तीजा पर्व की परंपरा का निर्वहन करती आ रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने अपनी आस्था और वर्षों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए व्रत रखा। बेदूबाई का कहना है कि तीजा उनके लिए केवल एक धार्मिक व्रत नहीं, बल्कि परिवार और समाज से जुड़े संस्कारों एवं परंपराओं का पर्व है। शिव-पार्वती की आराधना से उन्हें मानसिक शांति और आत्मिक संतोष मिलता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि 102 वर्ष की उम्र में भी बेदूबाई द्वारा निर्जला व्रत रखना उनकी दृढ़ आस्था और संकल्प का परिचायक है। उनकी श्रद्धा नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायी है। बेदूबाई का यह समर्पण छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक मान्यताओं और पारिवारिक संस्कारों से गहरे जुड़ाव की मिसाल प्रस्तुत करता है।1
- गाय के नाम पर राजनीति या वास्तव में चिंता निगम की व्यवस्था रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे का कहना है कि सड़कों पर जो गए घूम रही है जिनके लिए अव्यवस्थाएं हो रही है उसका सीधा और सरल जिम्मेदार अगर कोई व्यक्ति है तो सबसे पहले वह व्यक्ति जो इन गायों का मालिक है वह अगर इनको खुल नहीं छोड़ेंगे तो सड़कों पर इतनी अव्यवस्थाएं नहीं फैलेगी1
- कांकेर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, परिचित युवक समेत 4 गिरफ्तार घूमने के बहाने ले गया था युवक, फिर दोस्तों को बुलाकर वारदात का आरोप; देर रात कोरर क्षेत्र में मिली पीड़िता कांकेर। जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि एक परिचित युवक नाबालिग को घूमने के बहाने अपने साथ ले गया और बाद में अपने तीन साथियों को बुला लिया। चारों आरोपियों ने मिलकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की शिकायत के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने तलाश शुरू की और नाबालिग को कोरर क्षेत्र से बरामद किया। पूछताछ में सामने आए घटनाक्रम के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गुमशुदगी की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस मंगलवार को नाबालिग के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने कोतवाली थाने पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर नाबालिग की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसे कोरर इलाके से बरामद किया गया। परिचित युवक पर भरोसा पड़ा भारी पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह एक परिचित युवक के साथ बाहर घूमने गई थी। आरोप है कि युवक उसे एक स्थान पर ले गया, जहां उसने अपने तीन साथियों को बुला लिया। इसके बाद चारों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और गिरफ्तारी की कार्रवाई की। चारों आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में राहुल मंडावी (20), पिता रामसिंह मंडावी, संतोष मंडावी (24), पिता देवीलाल मंडावी, भूपेश कुमार दर्रो, पिता स्व. बलदू राम दर्रो और मनीष सेवता (28), पिता सदेश राम को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी शीतलापारा घोरदा, थाना कोरर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1