कांकेर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, परिचित युवक समेत 4 गिरफ्तार घूमने के बहाने ले गया था युवक, फिर दोस्तों को बुलाकर वारदात का आरोप; देर रात कोरर क्षेत्र में मिली पीड़िता कांकेर। जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि एक परिचित युवक नाबालिग को घूमने के बहाने अपने साथ ले गया और बाद में अपने तीन साथियों को बुला लिया। चारों आरोपियों ने मिलकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की शिकायत के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने तलाश शुरू की और नाबालिग को कोरर क्षेत्र से बरामद किया। पूछताछ में सामने आए घटनाक्रम के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गुमशुदगी की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस मंगलवार को नाबालिग के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने कोतवाली थाने पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर नाबालिग की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसे कोरर इलाके से बरामद किया गया। परिचित युवक पर भरोसा पड़ा भारी पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह एक परिचित युवक के साथ बाहर घूमने गई थी। आरोप है कि युवक उसे एक स्थान पर ले गया, जहां उसने अपने तीन साथियों को बुला लिया। इसके बाद चारों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और गिरफ्तारी की कार्रवाई की। चारों आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में राहुल मंडावी (20), पिता रामसिंह मंडावी, संतोष मंडावी (24), पिता देवीलाल मंडावी, भूपेश कुमार दर्रो, पिता स्व. बलदू राम दर्रो और मनीष सेवता (28), पिता सदेश राम को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी शीतलापारा घोरदा, थाना कोरर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
कांकेर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, परिचित युवक समेत 4 गिरफ्तार घूमने के बहाने ले गया था युवक, फिर दोस्तों को बुलाकर वारदात का आरोप; देर रात कोरर क्षेत्र में मिली पीड़िता कांकेर। जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि एक परिचित युवक नाबालिग को घूमने के बहाने अपने साथ ले गया और बाद में अपने तीन साथियों को बुला लिया। चारों आरोपियों ने मिलकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की शिकायत के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने तलाश शुरू की और नाबालिग को कोरर क्षेत्र से बरामद किया। पूछताछ में सामने आए घटनाक्रम के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गुमशुदगी की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस मंगलवार को नाबालिग के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने कोतवाली थाने पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर नाबालिग की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसे कोरर इलाके से बरामद किया गया। परिचित युवक पर भरोसा पड़ा भारी पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह एक परिचित युवक के साथ बाहर घूमने गई थी। आरोप है कि युवक उसे एक स्थान पर ले गया, जहां उसने अपने तीन साथियों को बुला लिया। इसके बाद चारों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और गिरफ्तारी की कार्रवाई की। चारों आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में राहुल मंडावी (20), पिता रामसिंह मंडावी, संतोष मंडावी (24), पिता देवीलाल मंडावी, भूपेश कुमार दर्रो, पिता स्व. बलदू राम दर्रो और मनीष सेवता (28), पिता सदेश राम को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी शीतलापारा घोरदा, थाना कोरर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
- मोदी सरकार के 12 साल के कामकाज पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, राजेश तिवारी बोले- रोजगार, महंगाई, किसान और युवाओं से किए वादों का सरकार दे हिसाब; पीएससी भर्ती प्रक्रिया पर भी पारदर्शिता की मांग कांकेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के बीच जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को लेकर सवाल उठाए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को जिला मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश तिवारी ने रोजगार, महंगाई, किसानों, नोटबंदी, जीएसटी और आर्थिक नीतियों सहित विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव के नेतृत्व में आयोजित पत्रकार वार्ता में राजेश तिवारी ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प’ के रूप में मना रही है, जबकि कांग्रेस जनता से किए गए वादों और पिछले 12 वर्षों के कामकाज का हिसाब मांग रही है। उन्होंने कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बेरोजगारी, महंगाई, वादाखिलाफी, किसान और नोटबंदी सहित विभिन्न मुद्दों से जोड़कर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। रोजगार और महंगाई पर सवाल राजेश तिवारी ने रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देने के संबंध में किए गए वादों की स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। उन्होंने महंगाई, पेट्रोल-डीजल तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने रोजगार सृजन के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं, लेकिन कांग्रेस इन योजनाओं और सरकार के पुराने वादों के बीच स्थिति पर जवाब चाहती है। केंद्र सरकार की ओर से रोजगार सृजन को लेकर प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया गया है। सरकार के अनुसार पीएम-वीबीआरवाई का उद्देश्य दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करना है। किसानों के मुद्दे पर भी घेरा कांग्रेस नेता ने किसानों की आय, कृषि लागत और किसानों से जुड़े केंद्र सरकार के वादों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि पिछले वर्षों में किसानों की आय में कितना बदलाव आया और बढ़ती कृषि लागत से राहत के लिए क्या कदम उठाए गए। इसके अलावा नोटबंदी, जीएसटी, रुपये की स्थिति, स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत अभियान, गंगा सफाई और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए। राज्य सरकार के वादों पर भी सवाल पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के चुनावी वादों को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए। सरकारी नौकरियों, रसोई गैस, अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण, महतारी वंदन, धान भुगतान, बेरोजगारी भत्ता, विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा और बिजली बिल से जुड़े मुद्दों पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई। पीएससी भर्ती में पारदर्शिता की मांग पत्रकार वार्ता में लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस ने मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को बुलाने तथा उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर कथित विसंगतियों का आरोप लगाते हुए पारदर्शिता की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित नियमों और अनुपात का पालन सुनिश्चित किया जाए। अभ्यर्थियों की शिकायतों के निराकरण, उत्तर-पुस्तिकाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने, मूल्यांकन के मानदंड स्पष्ट करने और आवश्यक होने पर पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था करने की मांग भी की गई। 12 वर्षों के कामकाज का हिसाब मांग रही कांग्रेस राजेश तिवारी ने कहा कि पत्रकार वार्ता के माध्यम से कांग्रेस ने रोजगार, महंगाई, किसान, अर्थव्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के सामने अपने वादों और योजनाओं की प्रगति का विवरण रखना चाहिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र और राज्य सरकार से जुड़े जनहित के मुद्दों को सामने रखा गया है। कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच उठाती रहेगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश सचिव जनक नंदन कश्यप, पुरुषोत्तम पाटिल, जनेश चौहान, पवन कौशिक, जिला उपाध्यक्ष राजेश भास्कर, महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा ‘बंटी’, गफ्फार मेमन, मृदुला भास्कर, मनोज जैन, ब्लॉक अध्यक्ष यासीन करानी, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ‘रेनू’, विजय यादव, दीपक शोरी, मुकेश तिवारी, चंद्रलोक ठाकुर, टुकेश्वर साहू, आलोक श्रीवास्तव और बाबा ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- NH 30 में बेकाबू बस ने बाइक सवार को 5 KM तक घसीटा, @हुई दर्दनाक मौ T हादसा इतना भयावह था कि बाइक चालक बस के नीचे फंस गया, जिसे करीब 5 किलोमीटर दूर जगतरा टोल प्लाजा तक घसीटता ले गया। इस दिल दहला देने वाली घटना में कांकेर जिला के निवासी जीवन सिन्हा की मौत हो गई, जानकारी के मुताबिक जीवन सिन्हा को बुधवार को सीने मे अचानक दर्द होने के कारण इलाज के लिए वह अपनी बाइक से धमतरी जिला अस्पताल आ रहा था, तभी बालोदगहन के पास मनीष ट्रेवल्स की एक बेकाबू बस ने उसे अपनी चपेट मे ले लिया। घटना के बाद नेशनल हाईवे मे बुरी तरह क्षत विक्षत पड़े शव के टुकड़े को पॉलीथिन के जरिए एकत्र किया गया। फिर पोस्टमार्टम के लिए गुरूर मर्च्यूरी भेज दिया गया। घटना के बाद पुरूर पुलिस ने बस और बाइक को जब्त कर लिया है।1
- कोंडागांव: जंगल के कच्चे रास्ते से बाइक पर पहुंचे विधायक नीलकंठ टेकाम, किया पौधारोपण ग्राम पंचायत सालेभाट के वनपरिक्षेत्र आरएफ 11-12 में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। जंगल के कच्चे रास्ते के चलते विधायक बाइक से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।1
- वर्षों का इंतजार खत्म, सालेभाट में शुरू होगा नया धान खरीदी केंद्र विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया भूमिपूजन, 10 गांवों के किसानों को मिलेगी बड़ी राहत।1
- पूर्ण अपडेटेड न्यूज़: निगार सुल्ताना ने टी20 कप्तानी छोड़ने का फैसला किया (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान निगार सुल्ताना जोती ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह फैसला एशियन गेम्स 2026 के दौरान जापान से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को ईमेल/पत्र के जरिए बताया। मुख्य बातें: निगार सुल्ताना एशियन गेम्स के बाद टी20 कप्तानी छोड़ देंगी। अभी वे जापान में टीम के साथ हैं और एशियन गेम्स में भी टीम की कप्तानी संभालेंगी। वे ODI (वनडे) टीम की कप्तान बनी रहेंगी। कारण: उन्होंने बताया कि वे टी20 में सिर्फ विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी पर पूरा फोकस करना चाहती हैं। कप्तानी का अतिरिक्त दबाव कम करना चाहती हैं। BCB महिला विंग के चेयरमैन रफीकुल इस्लाम बाबू ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स से लौटने के बाद बोर्ड इस पर अंतिम फैसला करेगा। उन्होंने फैसले के समय को लेकर थोड़ी नाराजगी भी जताई है, क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले यह घोषणा हुई। कप्तानी का रिकॉर्ड: निगार 2022 से टी20 टीम की कप्तानी कर रही थीं। उन्होंने लगभग 80-82 टी20 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें 32 जीत और 47 हार दर्ज हुईं। उनकी कप्तानी में टीम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को हराकर एक दशक बाद वर्ल्ड कप जीत हासिल की थी। हाल के एशिया कप और अन्य टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठे थे। आज का मैच: एशियन गेम्स में बांग्लादेश का पहला मुकाबला आज (17 सितंबर 2026) चीन की महिला टीम से है। निगार सुल्ताना इस मैच में भी टीम का नेतृत्व करेंगी। यह फैसला पूरी तरह उनका अपना है। BCB अभी इसे आधिकारिक रूप से स्वीकार करने या नया कप्तान नामित करने का फैसला एशियन गेम्स के बाद लेगा। स्रोत: Prothom Alo, Cricbuzz, The Daily Star, CricTracker और BCB अधिकारियों के बयान। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। 🔥 #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- मिशन रक्षक से माड़ क्षेत्र के युवाओं को मिली नई राह, कोयलीबेड़ा में 257 अभ्यर्थियों के निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण की शुरुआत, पुलिस-बीएसएफ के प्रशिक्षक कराएंगे भर्ती की तैयारी कांकेर। घोर नक्सल प्रभावित सुदूर माड़ क्षेत्र के युवाओं को पुलिस एवं पैरामिलिट्री सेवाओं में भर्ती की तैयारी का अवसर देने के उद्देश्य से कांकेर पुलिस के “मिशन रक्षक” प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को कोयलीबेड़ा हाई स्कूल मैदान में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन 257 युवाओं ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया, जिनमें 155 पुरुष और 102 महिला अभ्यर्थी शामिल रहे। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा (भापुसे) एवं बीएसएफ 40वीं वाहिनी कोयलीबेड़ा के कमांडेंट रणधीर सिंह गिल रहे। अधिकारियों ने युवाओं को नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के साथ भर्ती की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस के अनुसार, मिशन रक्षक का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में रहने वाले युवाओं को भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक शारीरिक प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अभ्यास का बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान कांकेर पुलिस के प्रशिक्षित महिला एवं पुरुष जवान तथा बीएसएफ के प्रशिक्षित प्रशिक्षक अभ्यर्थियों को दौड़, सहनशक्ति और विभिन्न शारीरिक दक्षता इवेंट्स का अभ्यास कराएंगे। साथ ही प्रत्येक इवेंट की तकनीक और उससे जुड़ी जरूरी बारीकियों की जानकारी भी दी जाएगी। 358 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन मिशन रक्षक के लिए कुल 358 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। शुभारंभ अवसर पर 257 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। अधिकारियों ने युवाओं से कहा कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अभ्यास, अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति ही सफलता की मजबूत नींव है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ आशीष बंछोर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अंतागढ़ संतोष कुमार जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा निर्मल जांगड़े के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बीएसएफ 40वीं वाहिनी का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, पत्रकार एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पुलिस के मुताबिक भानुप्रतापपुर, आमाबेड़ा और अंतागढ़ में मिशन रक्षक प्रशिक्षण पहले ही शुरू किया जा चुका है। आगामी सप्ताह में कांकेर और पखांजूर में भी प्रशिक्षण प्रारंभ करने की तैयारी है। कांकेर पुलिस का लक्ष्य दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभावान युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण और उचित मार्गदर्शन देकर पुलिस एवं पैरामिलिट्री सेवाओं में अवसर के लिए तैयार करना है।2
- कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चार आरोपियों को 5 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार 17 सितंबर शाम साढ़े 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण और,उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के मामले में,पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस और,साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घटना के करीब 5 घंटे के भीतर,आरोपियों को उनके निवास स्थान से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, परिजन की रिपोर्ट पर पहले अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। बालिका के दस्तयाब होने के बाद उसके बयान के आधार पर दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और, गाली गलौज सहित पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार उम्र 24 वर्ष, राहुल मंडावी उम्र 20 वर्ष, गुपेश कुमार दर्रो उम्र 21 वर्ष और,मनीष सेवता उम्र 28 वर्ष सभी निवासी धोड़दा, थाना कोरर क्षेत्र शामिल हैं। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।1
- धमधा-बेमेतरा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर धमधा-बेमेतरा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर* *धमधा, दुर्ग।* धमधा से बेमेतरा मुख्य मार्ग पर ग्राम देवरी के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मौहभाठा निवासी ब्लॉक साजा बाइक क्रमांक CG 07 AK 8673 में सवार अश्वनी साहू (उम्र 16 वर्ष) और पूरब साहू (उम्र 19 वर्ष) धमधा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक *CG 08 K 1921* ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क किनारे खेत में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने 112 को सूचना दी। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया। इलाज के दौरान पूरब साहू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल अश्वनी साहू का इलाज स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार स्कॉर्पियो वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।4