थाना प्रभारी शमसाबाद खुद को समझता है न्यायाधीश, न्यायालय के आदेश को ठेंगा दिखा करा दिया पत्रकार की पैतृक भूमि पर समुदाय विशेष भूमाफिया का कब्जा थाना प्रभारी शमसाबाद खुद को समझता है न्यायाधीश, न्यायालय के आदेश को ठेंगा दिखा करा दिया पत्रकार की पैतृक भूमि पर समुदाय विशेष भूमाफिया का कब्जा पुलिस, क्षेत्रीय कानूनगो हरमुख ने मौके पर खड़े होकर कराया कब्जा लगभग आधा सैकड़ा गुर्गे रहे इर्द गिर्द घूमते पत्रकार ने लिखित शिकायती पत्र में दिया था हवाला, हो सकता है जानमाल का खतरा एक समुदाय विशेष भूमाफिया पर है सत्तापक्ष के छुटभैय्ए नेता का हाथ शमसाबाद /फर्रुखाबाद चांदी के चंद्र टुकड़ों में अपना ईमान बेचने वाले थाना प्रभारी ने आखिर बुजुर्ग वरिष्ठ पत्रकार की भूमि जिस पर न्यायालय में मामला विचाराधीन है, आखिर एक समुदाय विशेष भूमाफिया को कब्जा करा दिया। अगर आप शमसाबाद क्षेत्र के नागरिक हैं तो थाना प्रभारी रमेश सिंह से न्याय की उम्मीद बिल्कुल ना रखें क्योंकि यह खुद को न्यायाधीश समझ चांदी के चंद टुकड़ों में अपना ईमान बेच देता है। जी हां इसका जीता जगता उदाहरण देखना है तो नगर के वरिष्ठ पत्रकार महेश वर्मा को देख लीजिएगा जिनकी पैतृक भूमि का एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है जिस पर मुन्ना खां नाम का एक दबंग भूमाफिया काफी समय से कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। सत्ता पक्ष के एक छुटभैय्ए नेता कथित दलाल ने थाना प्रभारी रमेश सिंह व कानूनगो से साठ गांठ कर लगभग 15 -20 राजमिस्त्री लेबर को साथ लेजाकर बुधवार दोपहर को जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया। महेश वर्मा ने अपने न्यायालय से संबंधित सभी दस्तावेज दिखाए जिन्हें अनदेखा कर दिया। और कार्य जारी रखा। वरिष्ठ पत्रकार ने बताया कि मै लगातार दो दिनों से पुलिस को घटना के बारे में अवगत करा रहा हूं पर ईमान बेचने वाले थाना प्रभारी ने सब कुछ अनदेखा कर दिया और मेरी कीमती जमीन पर कब्जा करा दिया है। क्या बोले जिम्मेदार जब सोशल मीडिया एक्स पर सम्बंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी हुई तो जवाब लिख दिया कि मामला विविवादित है कार्य रुकवा दिया गया है, जबकि मौके पर लगातार कार्य जारी रहा। नहीं उठे सीयूजी नम्बर कुछ पत्रकारों द्वारा घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों से संपर्क करना चाहा तो उनके नम्बर पर रिंग जाने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं हुई। शमसाबाद में रामराज एक मात्र कल्पना एक समुदाय विशेष भूमाफिया मुन्ना खां द्वारा जब पत्रकार की भूमि पर कब्जा पुलिस और कानूनगो हरमुख द्वारा कराया जा रहा था तो वहां लोग कह रहे थे कि यही असली रामराज है यहां हंस नहीं कौआ मोती खाते हैं। इस सरकार में माफिया और प्रशासन मिलकर लूट मचा रहे हैं।

- फर्रूखाबाद ब्रेकिंग स्मार्ट मीटर के खिलाफ उबला जनता का गुस्सा सड़को पर उतरकर किया गया विरोध प्रदर्शन तपस्वी वाले बाग से पावर हाउस तक पहुंचे आधा सैकड़ा से अधिक लोग स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए के लगे नारे, दिखा आक्रोश अगर नहीं हुई सुनवाई तो जल्द होगा और बड़ा आंदोलन4
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Rajeev Raj8
- *प्रेस नोट- थाना मिर्जापुर* *जनपद शाहजहांपुर पुलिस* *सराहनीय कार्य दिनांक- 29.04.2026* *थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के अपराध में वांछित अभियुक्त को आला कत्ल(फावडा) सहित किया गिरफ्तार ।* पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर महोदय, श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में एंव क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष मिर्जापुर के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान रोकथाम जुर्म जरायम, चोरी-लूट-अवैध शराब/शस्त्र बिक्री-निर्माण व अभियान तलाश वांछित/वारन्टी अपराधी के क्रम में थाना मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। *संक्षिप्त विवरण -* दिनांक 28.04.2026 को वादिनी श्रीमती ममता पुत्री क्षत्रपाल निवासी ग्राम नई बस्ती भौती थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर द्वारा प्रस्तुत एक लिखित तहरीर के आधार पर थाना मिर्जापुर पर मु0अ0सं0-0075/2026 धारा 103(1)/115(2)/352 बीएनएस बनाम क्षत्रपाल पुत्र नामालूम निवासी ग्राम नई बस्ती भौती थाना मिर्जापुर शाहजहाँपुर के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया । जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष मिर्जापुर द्वारा सम्पादित की जा रही है । प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में वांछित अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया । इसी क्रम मे आज दिनांक 29.04.2026 को थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा शान्ति/कानून व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग, वांछित अभियुक्तों की तलाश तथा अपराध की रोकथाम हेतु क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना एवं निशानदेही के आधार पर अभियुक्त क्षत्रपाल पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम नई बस्ती भौती, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर को कलान रोड सौनेक तिराहे से रात्रि समय करीब 02:35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* क्षत्रपाल पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम नई बस्ती भौती थाना मिर्जापुर शाहजहाँपुर। *पंजीकृत अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0-0075/2026 धारा 103(1)/115(2)/352 बीएनएस थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहाँपुर। *पूछताछ का विवरण -* अभियुक्त क्षत्रपाल निवासी उपरोक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने अपनी पत्नी सोमवती के साथ घरेलू विवाद के चलते आक्रोशित होकर उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। घटना के उपरांत अभियुक्त ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा (आलाकत्ल) को अपने मकान के पास स्थित पप्पू की बंद दुकानों के बरामदे के एक कोने में छुपा दिया था तथा वह मौके से भागने की फिराक में था, तभी पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त स्थान से फावड़ा (आलाकत्ल) बरामद किया गया। अभियुक्त ने बरामद फावड़े की पहचान करते हुए बताया कि इसी से उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी। बरामदगी के उपरांत आलाकत्ल को विधिक प्रक्रिया के तहत कब्जे में लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तारी का स्थान, समय, दिनांक -* कलान रोड सौनेक तिराहे पर थाना मिर्जापुर, दिनांक-29.04.2026, समय करीब 02.35 बजे, *गिरफ्तार करने वाली टीम -* 1. थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर। 2. उ0नि0 रामपाल सिंह, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर। 3. उ0नि0 यशपाल सिंह , थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर। 4. का0 सौरभ सोम, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर।2
- ग्राम पंचायत सरेसर में गली न बनने के कारण गलियों में जलभराव की समस्या के कारण गांव के लोगों को निकलने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा इस पर न ही ग्राम प्रधान कुछ कर रहा है न ही की प्रशासनिक अधिकार कोई एक्शन ले रहे1
- शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ला स्थित राधे श्याम चक्की वाली गली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, नितिन देवल (35) पुत्र ब्रजमोहन ने पीपल के पेड़ से रस्सी बांधकर यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच गई है और फोरेंसिक टीम बुलाई गई है इसके बाद सबको नीचे उतरकर आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।. खबर बुधवार सुबह 7:00 बजे की है1
- जैसे ही जेबकतरे ने जेब काटी वैसे ही किया हुआ देखे पब्लिक की हिम्मत नहीं हुई कि उसे टच करे1
- फर्रुखाबाद बेकिंग दबंगों के होंसले बुलंद दबंगों को सिपाही ने नहीं पिलाई शराब बेल्टों से सिपाही को पीटा ठेके पर खुलेआम गुड़ई व सिपाही के साथ बेल्टों से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल शराब ना पिलाने को लेकर दबंगों ने राजीव सिपाही को बेल्टों से जमकर पीटा ठेका देशी शराब छोटी जेल का बताया जा रहा वायरल वीडियो सिपाही का नाम बताया जा रहा राजीव सिपाही को देशी शराब ठेके पर दबंगों ने लात-घूंसों व बेल्टों से पीटा पुलिस लाइन में बताईं जा रही सिपाही राजीव की तैनाती ग्रानगंज में रहता किराए पर एक घंटे तक जमकर बरसाईं बेल्ट व लात-घूंसे कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के छोटी जेल चौराहे देशी शराब ठेके का मामला3
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1