Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर जलालाबाद में युवक ने क्यों लगाई फांसी और की क्यों की जीवन लीला समाप्त शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ला स्थित राधे श्याम चक्की वाली गली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, नितिन देवल (35) पुत्र ब्रजमोहन ने पीपल के पेड़ से रस्सी बांधकर यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच गई है और फोरेंसिक टीम बुलाई गई है इसके बाद सबको नीचे उतरकर आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।. खबर बुधवार सुबह 7:00 बजे की है
R. N. SHARMA
नगर जलालाबाद में युवक ने क्यों लगाई फांसी और की क्यों की जीवन लीला समाप्त शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ला स्थित राधे श्याम चक्की वाली गली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, नितिन देवल (35) पुत्र ब्रजमोहन ने पीपल के पेड़ से रस्सी बांधकर यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच गई है और फोरेंसिक टीम बुलाई गई है इसके बाद सबको नीचे उतरकर आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।. खबर बुधवार सुबह 7:00 बजे की है
- पुरुषोत्तम मिश्रापोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश😤18 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यूपी के विकास की नई लाइफलाइन', गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी गंगा एक्स्प्रेसवे न केवल पूर्व और पश्चिमी यूपी के बीच की दूरियों को कम कर रहा है बल्कि उत्तर प्रदेश के इन दो लंबे छोर की यात्रा के बीच लगने वाले समय को भी कम कर रहा है. मेरठ से प्रयागराज की तकरीबन 594 किलोमीटर लंबी ये दूरी अब केवल अब केवल 6 घंटे में पूरी की जा सकेगी, ऐसा सरकार का दावा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाला यह एक्सप्रेस वे मेरठ से प्रयागराज की 594 किमी की दूरी को कम समय में पूरी करेगा. पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन इसके बाद पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, यह उत्तर प्रदेश की एक नई लाइफलाइन है. उन्होंने इस मौके पर बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि 'आज लोकतंत्र के उत्सव का भी एक अहम दिन है बंगाल में इस समय दूसरे चरण का मतदान हो रहा है और जो खबरें आ रही है उनसे पता चलता है कि बंगाल में भारी मतदान हो रहा है.' गंगा एक्सप्रेस वे नाम रखना सुखद- पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि, मां गंगा के नाम पर एक्सप्रेस वे का नाम रखना सुखद अनुभूति है. उन्होंने उद्घाटन करते हुए कहा कि, 'मैं भगवान नरसिंह की इस भूमि को प्रणाम करता हूं. यहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर मां गंगा कृपा बहाती हुई निकलती हैं, इसलिए यह पूरा क्षेत्र अहम है. मैं मानता हूं कि यूपी को एक्सप्रेस-वे का यह वरदान भी मां गंगा का ही आशीर्वाद है यह एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन- पीएम मोदी उन्होंने कहा कि, 'अब कुछ ही घंटों में आप प्रयागराज के संगम पहुंच सकते हैं और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करके वापस आ सकते हैं. जैसे मां गंगा हजारों वर्षों से यूपी और देश की जीवनरेखा रही हैं, वैसे ही आधुनिक प्रगति के इस दौर में उनके समीप से गुजरता यह एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा मुझे चार-पांच दिनों से गंगा मां के दर्शन का मिल रहा है सौभाग्य- पीएम मोदी यह भी एक अद्भुत संयोग है कि पिछले 4-5 दिनों में मैं मां गंगा के सानिध्य में रहा हूं. बंगाल में था तो वहां मां गंगा के दर्शन किए, कल काशी में था और आज बाबा विश्वनाथ के साथ मां गंगा के दर्शन करने का सौभाग्य मिला पीएम मोदी ने अपनी स्पीच में बंगाल में जारी अंतिम चरण के चुनाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि, 'आज लोकतंत्र के उत्सव का भी अहम दिन है. बंगाल में इस समय वोटिंग हो रही है. खबरें आ रही हैं, जिनसे पता चलता है कि बंगाल में भारी मतदान हो रहा है. पहले चरण की तरह ही जनता वोट देने के लिए निकल रही है बंगाल में लोग भयमुक्त हो कर कर रहे हैं वोट- पीएम मोदी बंगाल में लोग भयमुक्त होकर वोट दे रहे हैं. यह देश के संविधान और मजबूत होते लोकतंत्र का पुण्य प्रतीक है. मैं बंगाल की महान जनता का आभार जताता हूं. वोटिंग खत्म होने में अभी कई घंटे बाकी हैं. कुछ समय पहले बिहार में चुनाव हुए थे, तो भाजपा-एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की थी और इतिहास रच दिया था. कल ही गुजरात में महानगर पालिका, नगर पालिका, जिला पंचायत, नगर पंचायत और तहसील पंचायतों के नतीजे आए हैं.1
- उत्तर प्रदेश के हरदोई में आज गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मल्लावा की पावन सरजमीं पर आए उनके उद्घाटन समारोह के बाद भीड़ न किस प्रकार से वहां पर लगे हुए उनके कटआउट्स पोस्टर को अपने साथ ले जा रहे हैं वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है आप भी देखिए और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें1
- पार्ट 2 -- फतेहगढ़ के छोटी जेल चौराहा स्थित देसी शराब के ठेके पर सिपाही के साथ बेल्टो व थप्पड़ों से मारपीट करने के बाद का नजारा1
- *फर्रुखाबाद: देसी ठेके पर खाकी हुई शर्मसार, बेल्ट-थप्पड़ से सिपाही की पिटाई का वीडियो वायरल* फर्रुखाबाद में कानून के रखवाले पर ही कानून तोड़ने वालों ने हाथ उठा दिया। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के छोटी जेल चौराहे के पास स्थित देसी शराब ठेके पर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राजीव कुमार को कुछ युवकों ने बेल्ट और थप्पड़ों से बुरी तरह पीट दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। *वीडियो में क्या दिखा?* वायरल वीडियो में सिपाही एक ऊंची जगह पर बैठा नजर आ रहा है। तभी एक युवक आता है और थप्पड़ जड़ देता है। दूसरा युवक बेल्ट निकालकर ताबड़तोड़ वार करने लगता है। सिपाही जब उठने की कोशिश करता है तो उसे धक्का देकर गिरा दिया जाता है। हमलावर नशे में धुत लग रहे हैं और लगातार गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे हैं। *4 पर FIR, 'माफिया' समेत नामजद* पीड़ित सिपाही राजीव कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस लाइन गेट से आकाश श्रीवास्तव, आशिद उर्फ माफिया, आशू श्रीवास्तव और मोरम अली उसे जबरन ठेके पर ले गए। वहां गाली-गलौज का विरोध करने पर चारों ने मिलकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। *एक गिरफ्तार, तीन की तलाश तेज* कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। बाकी तीन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। वर्दी पर हमला सीधे कानून-व्यवस्था पर हमला है। अब देखना है पुलिस अपने साथी को इंसाफ दिलाने में कितनी तेजी दिखाती है।2
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच1
- शाहजहांपुर के लालाराम वर्मा हरदोई में गंगा एक्सप्रेस के उद्घाटन से मोदी जी का फोटो लेकर जाते हुए वीडियो वायरल और क्या बोले1
- सीतापुर स्कूल से घर जा रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला हादसे में साइकिल सवार छात्रा की हुई दर्दनाक मौत छात्रा की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम जनपद के मिश्रिख इलाके का पूरा मामला. बाइट - परिजन1
- इन दोनों हरदोई जनपद काफी चर्चा में है वजह है प्रधानमंत्री जी का आगमन गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन और भरखनी ब्लॉक के कमालपुर में हुई नृशंस गौ हत्या 😢 सैकड़ो जिंदा एवं मुर्दा जमीन में दफन कर दी गई 24 अप्रैल को अतुल सिंह के द्वारा वायरल वीडियो को जब देखा गया तो होश उड़ गए देखिए एक विस्तृत रिपोर्ट राष्ट्रीय नवल टाइम्स की हरदोई के कमालपुर से1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच4