सीसीटीवी फुटेज के बावजूद चेन चोरी की आरोपी महिलाओं पर कार्रवाई नहीं लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में 28 जुलाई को बुजुर्ग महिला बीटा देवी के साथ हुई चेन चोरी के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप लगाया गया है। सेवानिवृत्त बुजुर्ग शिक्षिका की बेटी आरती सिंह ने पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत कर बताया कि पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने में गंभीरता नहीं दिखाई। जिसके बाद पीड़िता की बेटी के प्रयास से मिले फुटेज में संदिग्ध महिलाओं के स्पष्ट फोटो सामने नजर आए। घटना में इस्तेमाल ऑटो चालक की पहचान भी स्थानीय पूछताछ से हो सकती है। दुकानदारों से पूछताछ कर आरोपी महिलाओं की पहचान कराई जा सकती है। पीड़िता ने उच्चाधिकारी स्तर से विवेचना की समीक्षा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी किए गए जेवरात की बरामदगी करने मांग की है।
सीसीटीवी फुटेज के बावजूद चेन चोरी की आरोपी महिलाओं पर कार्रवाई नहीं लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में 28 जुलाई को बुजुर्ग महिला बीटा देवी के साथ हुई चेन चोरी के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे
हैं। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप लगाया गया है। सेवानिवृत्त बुजुर्ग शिक्षिका की बेटी आरती सिंह ने पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत कर बताया कि पुलिस ने तत्काल
सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने में गंभीरता नहीं दिखाई। जिसके बाद पीड़िता की बेटी के प्रयास से मिले फुटेज में संदिग्ध महिलाओं के स्पष्ट फोटो सामने नजर आए। घटना में इस्तेमाल ऑटो चालक की पहचान भी स्थानीय पूछताछ से
हो सकती है। दुकानदारों से पूछताछ कर आरोपी महिलाओं की पहचान कराई जा सकती है। पीड़िता ने उच्चाधिकारी स्तर से विवेचना की समीक्षा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी किए गए जेवरात की बरामदगी करने मांग की है।
- मलिहाबाद, लखनऊ। तहसील मलिहाबाद के विकासखंड मलिहाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नाथखेड़ा में सार्वजनिक रास्ता बंद किए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है स्थानीय निवासियों का आरोप है कि गांव का यह रास्ता आम लोगों के आवागमन के लिए इस्तेमाल होता था और सरकारी धन से यहां सड़क का निर्माण भी कराया गया था ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क बनने के बावजूद रास्ते पर एक बड़ा गेट खड़ा कर आवागमन बंद कर दिया गया है इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और अन्य राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लोगों का कहना है कि रास्ता सार्वजनिक और सरकारी होने के बावजूद उसे बंद किया जाना गंभीर मामला है इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की गई है ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर सार्वजनिक रास्ते से अवरोध हटाया जाए और आवागमन बहाल कराया जाए। अब देखना है कि जिम्मेदार अधिकारी शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं। सार्वजनिक रास्ते पर गेट लगाकर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश2
- नगराम पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। लखनऊ- नगराम पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 78.330 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई। तस्करी में इस्तेमाल ईको स्पोर्ट कार भी पुलिस ने बरामद की। आरोपियों के पास से 12,500 रुपये और दो आईफोन भी मिले। गिरफ्तार आरोपी प्रिंस जायसवाल और अभिजीत पटेल उर्फ सेना नगराम के हैं निवासी। पूछताछ में बहराइच से गांजा लाकर कई जिलों में सप्लाई करने की बात सामने आई। नगराम थाने में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।।2
- लखनऊ ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ में पकड़ी गई उज़्बेकिस्तानी की लोला कायूमोवा ने पुलिस से पूछताछ में कई खुलासे किये!1
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से कर्मचारी की मौत, चालक हिरासत में" पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से कर्मचारी की मौत, चालक हिरासत में सुलतानपुर। अखंड नगर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन नंबर 172 के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रामकिशोर मौर्य (36) निवासी सागर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार्यरत थे। बताया गया कि आजमगढ़ की ओर से लखनऊ जा रही एक इकोस्पोर्ट कार ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रामकिशोर मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने पुलिस की कार्रवाई और घटना की जानकारी दी है।1
- लगभग एक मह का समय गुजारने के उपरांत भी नहीं संपन्न हुआ ट्रांसफार्मर के नीचे गुजरने वाली टूटी पाइपलाइन का कार्य* अपने ही विभाग के मंत्री के आदेशों को सुनने के तैयार नहीं विभागीय अधिकारी आम जनमानस की समस्याओं का क्या करेंगे निवारण लखनऊ *लगभग एक मह का समय गुजारने के उपरांत भी नहीं संपन्न हुआ ट्रांसफार्मर के नीचे गुजरने वाली टूटी पाइपलाइन का कार्य* अपने ही विभाग के मंत्री के आदेशों को सुनने के तैयार नहीं विभागीय अधिकारी आम जनमानस की समस्याओं का क्या करेंगे निवारण कैसरबाग चौराहा पेट्रोल पंप के सामने जलकल विभाग की पाइपलाइन लंबे समय से थी डैमेज जिसके कारण ट्रांसफार्मर में आता था करंट स्थानीय दुकानदारों में था डर का माहौल 1 वर्ष से अधिक समय से जलकल विभाग एवं बिजली विभाग को कर रहे थे स्थानीय दुकानदार सूचित नहीं लिया जा रहा था संज्ञान स्थानीय दुकानदारों ने ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा के कार्यालय पर की लिखित शिकायत इसके उपरांत लिया गया संज्ञान लगभग एक मह का समय होने के उपरांत भी नहीं संपन्न हुआ कार्य पहले से भी भयावह बना दी स्थिति गड्ढा करके दिया गया छोड़ ट्रांसफार्मर से होने वाली विद्युत सप्लाई के केवल गड्ढे में भरे पानी में तैरते आ रहे हैं नज़र जो एक बड़े खतरे का है संकेत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभागीय लोग स्थानीय दुकानदारों से चाहते हैं चढ़ावा यही वजह है नहीं हो पा रहा है संपन्न कार्य जब मंत्री के कार्यालय से आदेशित हुए कार्य की यह है स्थिति आम जनमानस की शिकायत पर क्या करेंगे इन विभागों के अधिकारी कार्यवाही.. समीर नक़वी...1