इटावा में महिला हत्या का खुलासा, पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार इटावा के थाना वैदपुरा क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। वादी विनोद कुमार निवासी फतेहपुर ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन सोमवती की शादी करीब 10 वर्ष पहले मनोज निवासी उदयनगर, इटावा से हुई थी। आरोप है कि मनोज और उसके परिजनों ने शराब के नशे में घर के बंटवारे को लेकर विवाद किया और इसी दौरान सोमवती की हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया तथा मृतका के बेटे को धमकी भी दी गई। मामले में थाना वैदपुरा पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नगला झम्मन नहर पटरी के पास से मनोज, शिवेन्द्र उर्फ सिंकू और पवनेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतका का की-पैड मोबाइल, गमछा और टूटी चूड़ियों के टुकड़े बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

- Post by Rohit Kumar1
- इटावा के थाना वैदपुरा क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। वादी विनोद कुमार निवासी फतेहपुर ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन सोमवती की शादी करीब 10 वर्ष पहले मनोज निवासी उदयनगर, इटावा से हुई थी। आरोप है कि मनोज और उसके परिजनों ने शराब के नशे में घर के बंटवारे को लेकर विवाद किया और इसी दौरान सोमवती की हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया तथा मृतका के बेटे को धमकी भी दी गई। मामले में थाना वैदपुरा पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नगला झम्मन नहर पटरी के पास से मनोज, शिवेन्द्र उर्फ सिंकू और पवनेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतका का की-पैड मोबाइल, गमछा और टूटी चूड़ियों के टुकड़े बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।1
- *(RY) मथुरा-* *ब्रज के विख्यात गौ रक्षक संत की हत्या.....!!* संत चंद्रशेखर फरसा वाले बाबा की हत्या। गौ तस्करों ने गाड़ी से कुचलकर की हत्या। गौ तस्करों का पीछा कर रहे थे बाबा। एक गौ तस्कर, ट्रक पुलिस ने पकड़ा। ट्रक सवार अन्य 3 तस्कर फरार हुए। गौ रक्षकों ने दिल्ली-आगरा हाईवे किया जाम। *कोसी कला इलाके के नबीपुर गांव की घटना।* मथुरा में हजारों की भीड़ सड़क पर उतरी, पथराव-लाठीचार्ज; आंसू गैस के गोले छोड़े। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा2
- शेख मोहम्मद गुरशेर जिलाध्यक्ष ओवैसी यूथ इटावा की तरफ से सभी जनपद वासियो को ईद उल फितर की मुबारकबाद1
- इटावा: भरथना नगर पालिका की लापरवाही के चलते जलनिकासी की व्यवस्था न होने पर गलियों और सड़क पर भरा गंदा पानी, स्थानीय लोगों का जीना हुआ दूभर, पानी भरने से पनपे मच्छरों की वजह से फैल रही बीमारी, स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई, भरथना के जवाहर रोड दक्षिण का मामला।2
- mata rani 👑🙏🚩1
- इटावा में दर्दनाक हादसा: कूलर के तार में फंसकर 10 साल के मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में खेलते समय एक मासूम बच्चे की जान चली गई। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है। मामला फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के बगिया अड्डा मोहल्ले का है, जहां किराए के मकान में रह रहे हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह के 10 वर्षीय बेटे हर्ष की मौत कूलर के तार में फंसने से हो गई। खेल-खेल में चला गया मासूम का जीवन जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वीरेंद्र सिंह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। उस समय घर में उनकी पत्नी और दोनों बेटे मौजूद थे। छोटा बेटा हर्ष कमरे में अकेले खेल रहा था, जबकि मां बाथरूम में नहा रही थी और बड़ा भाई दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते अचानक कूलर का तार हर्ष की गर्दन में फंस गया। कुछ ही देर में उसकी सांस रुक गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां की नजर पड़ी तो उड़े होश जब हर्ष की मां नहाकर बाहर आईं और बेटे को आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर जब वह कमरे में पहुंचीं, तो बेटे को कूलर के तार में फंसा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिवार में मचा कोहराम मासूम बेटे की इस दर्दनाक मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता वीरेंद्र सिंह को जब घटना की जानकारी मिली, तो वे भी सदमे में आ गए। पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है और हर किसी की आंखें नम हैं।1
- Post by Rohit Kumar2