logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीकानेर में कांग्रेस की बड़ी जीत, 42 सीटों के साथ कांग्रेस का दबदबा BJP 27 पर, अन्य 10 और RLP को 1 सीट~ बीकानेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है। वहीं बीजेपी को 27 सीटों पर जीत मिली। अन्य दलों के खाते में 10 सीटें और RSP को 1 सीट मिली। बीकानेर में कांग्रेस की बड़ी जीत ने नगर निगम की सियासत का पूरा समीकरण बदल दिया है। #bikaner #bikanernews #rajasthan #bikanerelection2026 #bjpvscongress

13 hrs ago
user_SSSO News
SSSO News
बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
13 hrs ago

बीकानेर में कांग्रेस की बड़ी जीत, 42 सीटों के साथ कांग्रेस का दबदबा BJP 27 पर, अन्य 10 और RLP को 1 सीट~ बीकानेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है। वहीं बीजेपी को 27 सीटों पर जीत मिली। अन्य दलों के खाते में 10 सीटें और RSP को 1 सीट मिली। बीकानेर में कांग्रेस की बड़ी जीत ने नगर निगम की सियासत का पूरा समीकरण बदल दिया है। #bikaner #bikanernews #rajasthan #bikanerelection2026 #bjpvscongress

More news from Rajasthan and nearby areas
  • जीत के बाद एक साथ दिखे कांग्रेस पार्षद, मेयर पद को लेकर मंथन तेज बीकानेर। नगर निकाय 2026 चुनाव के नतीजों के बाद बीकानेर में कांग्रेस का मेयर पद को लेकर सियासी मंथन तेज हो गया है। नतीजे सामने आने के तुरंत बाद कांग्रेस ने विजयी पार्षदों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने एकजुटता का संदेश देते हुए सभी विजयी पार्षदों के साथ तस्वीर खिंचवाई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीडी कल्ला, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, यशपाल गहलोत और बिशनाराम सियाग भी मौजूद रहे। अब कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा सवाल मेयर की कुर्सी को लेकर है। हाईकमान के फैसले से पहले विजयी पार्षदों को एकजुट रखने की कवायद शुरू हो गई है। मेयर पद के संभावित दावेदारों को लेकर कांग्रेस के भीतर सियासी मंथन तेज हो गया है और सभी की नजरें अब हाईकमान के फैसले पर टिकी हैं
    1
    जीत के बाद एक साथ दिखे कांग्रेस पार्षद, मेयर पद को लेकर मंथन तेज
बीकानेर। नगर निकाय 2026 चुनाव के नतीजों के बाद बीकानेर में कांग्रेस का मेयर पद को लेकर सियासी मंथन तेज हो गया है। नतीजे सामने आने के तुरंत बाद कांग्रेस ने विजयी पार्षदों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है।
कांग्रेस ने एकजुटता का संदेश देते हुए सभी विजयी पार्षदों के साथ तस्वीर खिंचवाई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीडी कल्ला, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, यशपाल गहलोत और बिशनाराम सियाग भी मौजूद रहे।
अब कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा सवाल मेयर की कुर्सी को लेकर है। हाईकमान के फैसले से पहले विजयी पार्षदों को एकजुट रखने की कवायद शुरू हो गई है। मेयर पद के संभावित दावेदारों को लेकर कांग्रेस के भीतर सियासी मंथन तेज हो गया है और सभी की नजरें अब हाईकमान के फैसले पर टिकी हैं
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • बीकानेर में कांग्रेस की बड़ी जीत, 42 सीटों के साथ कांग्रेस का दबदबा BJP 27 पर, अन्य 10 और RLP को 1 सीट~ बीकानेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है। वहीं बीजेपी को 27 सीटों पर जीत मिली। अन्य दलों के खाते में 10 सीटें और RSP को 1 सीट मिली। बीकानेर में कांग्रेस की बड़ी जीत ने नगर निगम की सियासत का पूरा समीकरण बदल दिया है। #bikaner #bikanernews #rajasthan #bikanerelection2026 #bjpvscongress
    1
    बीकानेर में कांग्रेस की बड़ी जीत, 42 सीटों के साथ कांग्रेस का दबदबा
BJP 27 पर, अन्य 10 और RLP को 1 सीट~ 

बीकानेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है। वहीं बीजेपी को 27 सीटों पर जीत मिली। अन्य दलों के खाते में 10 सीटें और RSP को 1 सीट मिली।

बीकानेर में कांग्रेस की बड़ी जीत ने नगर निगम की सियासत का पूरा समीकरण बदल दिया है।

#bikaner #bikanernews #rajasthan #bikanerelection2026 #bjpvscongress
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • आज भणियाणा मे जाट समाज ने धरना प्रदर्शन कर पुलिस को सौंपा ज्ञापन कि ओमपुरी जी और खरताराम जी को लेकर जिन लोगों ने जाती वाद फैलाया उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाये जिसमें पुलिस ने ७ दिन का समय मांगा है और जाट समाज को भरोसा दिलाया कि कड़ी कार्रवाई की जायेगी
    1
    आज भणियाणा मे जाट समाज ने धरना प्रदर्शन कर पुलिस को सौंपा ज्ञापन कि ओमपुरी जी और खरताराम जी को लेकर जिन लोगों ने जाती वाद फैलाया उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाये जिसमें पुलिस ने ७ दिन का समय मांगा है और जाट समाज को भरोसा दिलाया कि कड़ी कार्रवाई की जायेगी
    user_लीलाधर मुरलीधर
    लीलाधर मुरलीधर
    घंटियाली, जोधपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • नागौर में अलग-अलग स्थानों पर डीजे साउण्ड को जोर-जोर से बजाकर, आमजन को परेशान करने पर 05 डीजे साउण्ड सिस्टम लगी हुई पीकअप गाड़ियां जब्त। #NAGAURPOLICE #PS kotwali Nagaur • *श्री आशा राम चौधरी SP नागौर* के निर्देशन में *तेज आवाज में डीजे साउण्ड बजाकर, ध्वनि प्रदूषण करने वालों के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही।* नागौर,,मतगणना के दौरान कस्बा नागौर में अलग-अलग स्थानों पर डीजे साउण्ड को जोर-जोर से बजाकर, आमजन को परेशान करने पर, उक्त 05 डीजे साउण्ड मय पीकअप गाड़ियां जब्त की गई। थाना कोतवाली, नागौर पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।
    1
    नागौर में अलग-अलग स्थानों पर डीजे साउण्ड को जोर-जोर से बजाकर, आमजन को परेशान करने पर
05 डीजे साउण्ड सिस्टम लगी हुई पीकअप गाड़ियां जब्त।
#NAGAURPOLICE
#PS kotwali Nagaur 
• *श्री आशा राम चौधरी SP नागौर* के निर्देशन में *तेज आवाज में डीजे साउण्ड बजाकर, ध्वनि प्रदूषण करने वालों के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही।*
नागौर,,मतगणना के दौरान कस्बा नागौर में अलग-अलग स्थानों पर डीजे साउण्ड को जोर-जोर से बजाकर, आमजन को परेशान करने पर, उक्त 05 डीजे साउण्ड मय पीकअप गाड़ियां जब्त की गई। थाना कोतवाली, नागौर पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • चूरू पुलिस का बड़ा एक्शन: महज 12 घंटे में सुलझाई नाबालिग के अपहरण की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार ​चूरू: जिले में पुलिस ने मुस्तैदी और तत्परता की बेहतरीन मिसाल पेश करते हुए एक नाबालिग के अपहरण के मामले को सिर्फ 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने न केवल अपहृत नाबालिग को सुरक्षित रेस्क्यू किया, बल्कि मुख्य आरोपी को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है। ​कैसे हुई कार्रवाई? जैसे ही पुलिस को नाबालिग के अपहरण की सूचना मिली, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत विशेष टीमें गठित की गईं। बिना कोई समय गंवाए पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों (साइबर सेल) की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस करनी शुरू कर दी। पुलिस की घेराबंदी इतनी सख्त थी कि आरोपी को भागने या छिपने का मौका ही नहीं मिला और घटना के मात्र 12 घंटों के भीतर पुलिस ने उसे धर दबोचा। ​प्रमुख बिंदु: ​सूचना मिलते ही एक्शन: अपहरण की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। ​सफल रेस्क्यू: 12 घंटे के रिकॉर्ड समय में नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। ​सख्त संदेश: इस त्वरित कार्रवाई ने जिले में अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से कोई बच नहीं सकता। ​फिलहाल आरोपी से पुलिस हिरासत में गहन पूछताछ की जा रही है ताकि अपहरण के पीछे की मंशा और अन्य साथियों (यदि कोई हों) का पता लगाया जा सके।
    1
    चूरू पुलिस का बड़ा एक्शन: महज 12 घंटे में सुलझाई नाबालिग के अपहरण की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार
​चूरू: जिले में पुलिस ने मुस्तैदी और तत्परता की बेहतरीन मिसाल पेश करते हुए एक नाबालिग के अपहरण के मामले को सिर्फ 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने न केवल अपहृत नाबालिग को सुरक्षित रेस्क्यू किया, बल्कि मुख्य आरोपी को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
​कैसे हुई कार्रवाई?
जैसे ही पुलिस को नाबालिग के अपहरण की सूचना मिली, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत विशेष टीमें गठित की गईं। बिना कोई समय गंवाए पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों (साइबर सेल) की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस करनी शुरू कर दी। पुलिस की घेराबंदी इतनी सख्त थी कि आरोपी को भागने या छिपने का मौका ही नहीं मिला और घटना के मात्र 12 घंटों के भीतर पुलिस ने उसे धर दबोचा।
​प्रमुख बिंदु:
​सूचना मिलते ही एक्शन: अपहरण की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
​सफल रेस्क्यू: 12 घंटे के रिकॉर्ड समय में नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
​सख्त संदेश: इस त्वरित कार्रवाई ने जिले में अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से कोई बच नहीं सकता।
​फिलहाल आरोपी से पुलिस हिरासत में गहन पूछताछ की जा रही है ताकि अपहरण के पीछे की मंशा और अन्य साथियों (यदि कोई हों) का पता लगाया जा सके।
    user_कुमार राजेश चौधरी
    कुमार राजेश चौधरी
    Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • वार्ड 94 में कांग्रेस के लतेश भाटी 456 मतों से विजयी #newsjanawaz #jodhpurnews जोधपुर। नगर निगम चुनाव 2026 के वार्ड नंबर 94 में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी लतेश भाटी ने शानदार जीत दर्ज की। लतेश भाटी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 456 मतों के अंतर से पराजित कर विजय हासिल की। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने लतेश भाटी का स्वागत कर जीत की बधाई दी। भाटी ने जीत के लिए वार्डवासियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
    1
    वार्ड 94 में कांग्रेस के लतेश भाटी 456 मतों से विजयी #newsjanawaz #jodhpurnews 
जोधपुर। नगर निगम चुनाव 2026 के वार्ड नंबर 94 में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी लतेश भाटी ने शानदार जीत दर्ज की। लतेश भाटी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 456 मतों के अंतर से पराजित कर विजय हासिल की।
परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने लतेश भाटी का स्वागत कर जीत की बधाई दी। भाटी ने जीत के लिए वार्डवासियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • मतगणना के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 डीजे साउंड सिस्टम सहित पिकअप वाहन जब्त नागौर। पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देशन में मतगणना के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए नागौर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने कस्बा नागौर के विभिन्न स्थानों पर तेज आवाज में डीजे साउंड बजाकर आमजन को परेशान करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 5 डीजे साउंड सिस्टम सहित पिकअप वाहनों को जब्त किया। पुलिस के अनुसार मतगणना के दौरान कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे थे, जिससे आमजन को परेशानी हो रही थी तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 डीजे साउंड सिस्टम लगी पिकअप गाड़ियों को जब्त कर लिया। नागौर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करें तथा बिना अनुमति या निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डीजे अथवा लाउड साउंड सिस्टम का उपयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    2
    मतगणना के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 डीजे साउंड सिस्टम सहित पिकअप वाहन जब्त
नागौर। पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देशन में मतगणना के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए नागौर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने कस्बा नागौर के विभिन्न स्थानों पर तेज आवाज में डीजे साउंड बजाकर आमजन को परेशान करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 5 डीजे साउंड सिस्टम सहित पिकअप वाहनों को जब्त किया।
पुलिस के अनुसार मतगणना के दौरान कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे थे, जिससे आमजन को परेशानी हो रही थी तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 डीजे साउंड सिस्टम लगी पिकअप गाड़ियों को जब्त कर लिया।
नागौर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करें तथा बिना अनुमति या निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डीजे अथवा लाउड साउंड सिस्टम का उपयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_CITY PRESS  RIYAN BARI
    CITY PRESS RIYAN BARI
    Voice of people रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • पीबीएम अस्पताल में मरीजों को भारी परेशानी, दवाइयों और जांचों की व्यवस्था पर सवाल पीबीएम अस्पताल में मरीजों को भारी परेशानी, दवाइयों और जांचों की व्यवस्था पर सवाल बीकानेर के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में मरीजों को इन दिनों भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में पूरी दवाइयां उपलब्ध नहीं हो रही हैं और कई जांचें भी समय पर नहीं हो पा रही हैं। व्यवस्थाओं को लेकर मरीज और उनके परिजन परेशान हैं। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन भी इन समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रहा है। शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि मामले का संज्ञान लेकर पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं की जांच कराई जाए और मरीजों को समय पर दवाइयां एवं आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उचित कार्रवाई की जाए। आईरा समाचार पत्रकार इकबाल खान, बीकानेर
    1
    पीबीएम अस्पताल में मरीजों को भारी परेशानी, दवाइयों और जांचों की व्यवस्था पर सवाल
पीबीएम अस्पताल में मरीजों को भारी परेशानी, दवाइयों और जांचों की व्यवस्था पर सवाल
बीकानेर के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में मरीजों को इन दिनों भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में पूरी दवाइयां उपलब्ध नहीं हो रही हैं और कई जांचें भी समय पर नहीं हो पा रही हैं।
व्यवस्थाओं को लेकर मरीज और उनके परिजन परेशान हैं। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन भी इन समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रहा है।
शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि मामले का संज्ञान लेकर पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं की जांच कराई जाए और मरीजों को समय पर दवाइयां एवं आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उचित कार्रवाई की जाए।
आईरा समाचार पत्रकार इकबाल खान, बीकानेर
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.