फतेहपुर: छात्राओं से छींटाकशी का वायरल वीडियो, दो आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट मे अमित सिंह गौर फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रोड के पास छात्राओं के साथ छींटाकशी और अभद्र व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल कड़ा एक्शन लिया है। वायरल वीडियो में दो युवक एक बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही बच्चियों के साथ छेड़छाड़, उनका हाथ पकड़ने जैसी हरकत करते नजर आ रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य कठोर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है और आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, श्री अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अभद्रता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
फतेहपुर: छात्राओं से छींटाकशी का वायरल वीडियो, दो आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट मे अमित सिंह गौर फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रोड के पास छात्राओं के साथ छींटाकशी और अभद्र व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल कड़ा एक्शन लिया है। वायरल वीडियो में दो युवक एक बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही बच्चियों के साथ छेड़छाड़, उनका हाथ पकड़ने जैसी हरकत करते नजर आ रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट
सहित अन्य कठोर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है और आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, श्री अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अभद्रता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
- बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे साडा गांव राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद साहब की गोष्ठी में जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान।1
- फतेहपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, दिनांक 20 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम द्वारा भिटौरा बाईपास से लखनऊ बाईपास चौराहा जाने वाली सर्विस लेन के किनारे स्थित मंडी के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बाकरगंज निवासी मो. हम्माद (24) पुत्र समसाद अली को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 151/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनीत कुमार उपाध्याय, अनीश कुमार शुक्ल, गिरीशधर दुबे, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार पाण्डेय व कांस्टेबल प्रवेंद्र कुमार शामिल रहे।2
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- फतेहपुर के आईटीआई रोड में स्कूल से घर जा रही छात्राओं से मनचले बाइक सवार युवकों ने सरेराह छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। और छींटाकशी करते हुए उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की। किसी जिम्मेदार नागरिक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। फिर क्या था जिले के कप्तान के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ की घटना को संज्ञान में लेकर मनचले युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवकों को पकड़कर जमकर कुटाई करते हुए कार्यवाही किया। इसके बाद आरोपियों का गलती और अपने किए की माफी मांगने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।1
- फतेहपुर जिले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रोड के पास मोटर साइकिल पर सवार दो लड़के स्कूल में जा रही बच्चियों के साथ छींटाकशी, उनका हाथ पकड़ने जैसी हरकत कर रहे हैं। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए इसमें पुलिस की तरफ से ही पॉक्सो एक्ट और कठोर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनों ही लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है, मोटर साइकिल को अंतर्गत धारा 207 Mv एक्ट में सीज कर आवश्यक कार्यवाही1
- Post by Vinod shriwastva1
- फतेहपुर चाय वाले की दुकान को लेकर सियासत गरमा गई मारपीट की घटना को चाय वाले ने बनाया राजनीतिक मुद्दा लोगो को गुमराह कर फेमस होने के चक्कर में घटना को दिया राजनीतिक रूप जबकि जानकारों के अनुसार चाय के पैसे के लेन देन में हुई थी मारपीट पिता बरसो से चाय की दुकान चला रहा लेकिन मारपीट जैसी घटना पिता से पहले कभी नही हुई इस आर्यन कॉमेडियन नाम के लड़के ने जबसे दुकान मे बैठना शुरू किया से दिन घटना होती है ये अपने चैनल और अपने को फेमस करने के चक्कर में पहले बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के साथ जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराता है बाद में सपा के लोगो के साथ जाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को बताता है की मैने आपको चाय पिलाई तीसी वजह से मेरे साथ घटना हो रही है चाय पिलाने के पहले भी इसके विवाद हो चुके है जिसको पूर्व मंत्री भाजपा धुन्नी सिंह ने समझौता कराया था फिर मुस्लिम समाज के जिन लडको के साथ आर्यन कॉमेडियन का विवाद हुआ उनका नाम न लेकर सपा मुखिया ने पूर्व मंत्री का नाम लेकर कई आरोप लगाए जो लोगो के हलक से उतर नही रहा जिन लोगो से झगड़ा हुआ उनका नाम कही पर नही लिया सपा मुखिया जी ने मतलब साफ है की आर्यन और जो लोग वहा गए उन्होंने पूरी जानकारी सपा नेता को नही दी उनको अपने फेमस होने के चक्कर में गुरु करकर मामले को राजनीतिक मुद्दा बना दिया जो 2027 के चुनाव में सपा को मुस्लिम से दूरी बना सकता है क्योंकि सपा का ही विधायक इस बार यह से जीता था और मुस्लिमो ने खुलकर सपा का साथ दिया और भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था मारपीट के मामले को इतना बड़ा रूप देने में आर्यन कॉमेडियन का बहुत बड़ा हाथ है सभी पार्टी के लोगो को ऐसे लोगो से सावधान रहना चाहिए इस मामले से मुस्लिम सपा का साथ कितना देता है आने वाले चुनाव में दिख जायेगा।1
- अमित सिंह गौर फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रोड के पास छात्राओं के साथ छींटाकशी और अभद्र व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल कड़ा एक्शन लिया है। वायरल वीडियो में दो युवक एक बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही बच्चियों के साथ छेड़छाड़, उनका हाथ पकड़ने जैसी हरकत करते नजर आ रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य कठोर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है और आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, श्री अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अभद्रता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।2