कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 9 मार्च से 11 मार्च तक कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 9 मार्च से 11 मार्च तक उप संचालक कृषि ने बताया कि कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 9 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक किया जाना है। यह मेला कृषि उपज मंडी प्रांगण, उमरिया में आयोजित होगा। मेले का शुभारंभ विधायक मानपुर द्वारा किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण वर्ष घोषित किया गया है।इसी परिपेक्ष्य में कृषि विज्ञान मेले का मुख्य उद्देश्य मोटे अनाज (मिलेट्स/श्री अन्न) की खेती को बढ़ावा देना,किसानों की आय बढ़ाना और पोषण सुरक्षा को मजबूत करना है। ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी, सांवा आदि फसलों के उत्पादन, खादय प्रसंस्करण और विपणन को प्रोत्साहित, किसानों को कृषि के नवीनतम तकनीकों, उन्नत बीज, उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, उद्यानिकी, पशुपालन तथा कृषि यंत्रीकरण एवं ई विकास प्रणाली हेतु कृषक एवं रिटेलर के लिए प्रक्रिया संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना है। मेले में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टॉल भी लगाए जाएंगे। मेले के दौरान किसानों को उन्नत कृषि यंत्रों का प्रदर्शन,कृषि योजनाओं की जानकारी, तथा वैज्ञानिकों से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिलेगा। ☑️उप संचालक कृषि उमरिया ने जिले के सभी कृषकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कृषि विज्ञान मेले का लाभ उठाएं और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करें।

- Post by सतीश पांडे मध्य प्रदेश1
- ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी पकी फसल पूरी तरह से बर्बाद खेतों में बैठकर किसान कर रहे सर्वे करने वालों का इंतजार उमरिया मानपुर तहसील अंतर्गत राजस्व मंडल चिल्हारी के राजस्व ग्राम चिल्हारी एवं बम्हनगमा में बुधवार की रात्रि लगभग 2 बजे अचानक बेमौसम बारिश के साथ ओला एवं तूफान से किसानों की खड़ी फसल गेहूं, चना,अरहर,की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है किसान चिंतित परेशान हैं किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है ओला वृष्टि से प्रभावित क्षेत्र चिल्हारी का कुछ भाग एवं बम्हनगमा ग्राम है पीड़ित किसानों द्वारा तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा फसल नुकसान का आकलन करने कोई भी प्रशासनिक राजस्व अधिकारी आज तक नहीं पहुंचे, पीड़ित किसानों द्वारा जिला कलेक्टर शासन प्रशासन से गुहार लगाई है अधिकारी खेतों में पहुंचकर खराब हुई फसलों का सर्वे करा तुरंत मुआवजा राशि प्रदान की जाए जिससे किसान वह अपना जीवकोपार्जन एवं अगली खेती कर सके l1
- Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR3
- कोतमा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अग्रवाल होटल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई, जैसे ताश के पत्तों का महल ढह गया हो। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जोरदार आवाज के साथ इमारत गिरी और आसपास खड़े लोग दहशत में आ गए। हादसे के वक्त कई लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिससे घायलों और फंसे लोगों की आशंका बढ़ गई है। 🚨 मौके पर प्रशासन और राहत टीम पहुंच चुकी है 🚑 मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी ⚠️ इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया 👉 हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती अंदेशा कमजोर निर्माण या जर्जर हालत की ओर इशारा कर रहा है। 📢 वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं1
- शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के जय स्तंभ चौक के पास तीसरे दिन भी सीवर लाइन के निर्माण कार्य के कारण मार्ग वन वे किया गया मार्ग वन वे होने की वजह से लोगों को आवागवन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- शहडोल। समाज में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी सादगी, संस्कार और सेवा भाव उन्हें विशेष बना देते हैं। स्वर्गीय कुंवरानी श्रीमती ज्योति प्रभा सिंह जी भी ऐसी ही एक गरिमामयी, स्नेहमयी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व थीं, जिन्होंने अपने जीवनकाल में समाज में आदर्शों की मिसाल कायम की। 14 मई 1940 को जन्मी कुंवरानी ज्योति प्रभा सिंह जी ने अपने जीवन को सदैव परिवार, समाज और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रखा। वे स्वर्गीय कुंवर मृगेन्द्र सिंह जी (पूर्व विधायक, इलाकेदार – सोहागपुर) की धर्मपत्नी थीं और अपने व्यक्तित्व से उन्होंने हर किसी के दिल में विशेष स्थान बनाया। 21 मार्च 2026 को उनके स्वर्गवास के साथ समाज ने एक सशक्त, स्नेहिल और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया। उनका जाना केवल एक परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी स्मृति में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा का उद्देश्य उनके जीवन, उनके आदर्शों और उनके द्वारा दिए गए संस्कारों को याद करना और उन्हें नमन करना है। यह अवसर हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को सायं 6 बजे, अशोका पैलेस, राजेन्द्र टंकीज, शहडोल में किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें।1
- "भविष्य से भेंट" कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैकी पहुंचकर बच्चों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया। कलेक्टर ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को विलोम शब्द का पाठ पढ़ाया और सरल तरीके से समझाकर उनकी सीखने की रुचि को बढ़ाया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। #शहडोल #shahdol #स्कूल_चलें_हम1
- Post by Sumit Singh Chandel1