Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sajid alam
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Sajid alam3
- बिहार में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हो चुके हैं। शादी के मंडप में बैठी एक दुल्हन को गोली मार देना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है.!1
- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।1
- गढ़वा : विधायक अनंत प्रताप देव ने अपने क्षेत्र के डैम को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने को लेकर सदन में उठाया मामला1
- तिलौथू के आकाश होटल के पास NH-119 पर दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, चार घायल तिलौथू थाना क्षेत्र के आकाश होटल के समीप बुधवार- गुरुवार की देर रात करीब 3 बजे डेहरी–तिलौथू एनएच-119 मुख्य सड़क पर दो स्कॉर्पियो वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तिलौथू थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है।1
- सोनभद्र (26 फरवरी, 2026): उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित 'सरदार वल्लभ भाई पटेल वाटिका' का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर को एक नई पहचान देते हुए वाटिका का अवलोकन भी किया। वित्तीय समावेशन पर विशेष जोर लोकार्पण के उपरान्त, माननीय राज्यपाल महोदया ने वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया। इस शिविर का उद्देश्य आम जनमानस को बैंकिंग और सरकारी वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। प्रदर्शनी का अवलोकन: राज्यपाल ने शिविर में विभिन्न विभागों और संस्थानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया, जिनमें प्रमुख थे: बैंकिंग संस्थान: इण्डियन बैंक, स्टेट बैंक और नाबार्ड (NABARD)। प्रशिक्षण एवं विकास: आरसेटी (RSETI) और कोषागार विभाग। कृषि उद्यमिता: फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FPO) के स्टाल। गरमामयी उपस्थिति इस कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजीव कुमार गौंड़, सदर विधायक श्री भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री जीत सिंह खरवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रशासनिक स्तर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री इन्द्रभान सिंह और लीड बैंक मैनेजर श्री सलन बागे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।3
- होली का त्योहार नजदीक आते ही मुगलसराय में बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। मुगलसराय स्थित सुभाष पार्क और लाल बहादुर शास्त्री कटरा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर रंग, गुलाल और पिचकारी की दुकानों से बाजार सज गए हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दुकानों पर रंग-बिरंगी पिचकारियों और हर्बल गुलाल की मांग बढ़ी है। व्यापारियों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। होली को लेकर शहर में उत्सव का माहौल बनना शुरू हो गया है।1
- इजराइल की संसद द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी को अपने सर्वोच्च सम्मान 'स्पीकर ऑफ़ द नेसेट मेडल' से अलंकृत किया जाना हर देशवासी के लिए हर्ष का विषय है। इसी के साथ वे यह सम्मान प्राप्त करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने हैं। यह सम्मान भारत और इजराइल के निरंतर सशक्त होते संबंधों का प्रमाण है।1