Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरणगांव में देशी शराब MRP से महंगी बेची जा रही विरोध करने पर पुलिस बुलाने की धमकी वायरल वीडियो - हरणगांव स्थित मदिरा दुकान पर देशी शराब (प्लेन) की क्वार्टर बोतल (180 मि.ली.) MRP 75 रुपये होने के बावजूद 90 रुपये में बेची जा रही है। यानी उपभोक्ताओं से प्रति बोतल 15 रुपये अधिक वसूले जा रहे हैं। इतना ही नहीं, दुकान पर रेट लिस्ट भी प्रदर्शित नहीं की गई थी, जो कि नियमों का उल्लंघन है। जब एक ग्राहक ने इस संबंध में विक्रेता से सवाल किया तो पहले उसे अतिरिक्त लिए गए पैसे वापस देने की कोशिश की गई। ग्राहक द्वारा पैसे लेने से मना करने पर उसे पुलिस बुलाने की धमकी दी गई।
Journalist Ravi Kumre

More news from Sehore and nearby areas
- होलिका दहन के पश्चात शोकाकुल परिवार में पहुंचा सकल हिंदू समाज, रंग-गुलाल कर दी सांत्वना आष्टा। नगर में होलिका दहन के उपरांत सकल हिंदू समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन शोकाकुल परिवार के यहां पहुंचे। परंपरा अनुसार गेर एवं रंग-गुलाल कर गमी का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। ढोल-नगाड़ों एवं होली गीतों के साथ बड़ी संख्या में पुरुष वर्ग एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी ने मिलकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए होली पर्व की सामाजिक एकता एवं समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) अपने समाजजनों के साथ उपस्थित रहे। उनके साथ प्रमुख रूप से पटेल जगदीश कुशवाहा, पटेल दलकिशोरी कुशवाहा, सकल हिंदू समाज संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे,कौरी समाज अध्यक्ष मोंटू कौरी,रेकवाल समाज अध्यक्ष अरविंद रैकवार, शैलेश राठौर (पूर्व पार्षद), सुनील प्रगति, दिनेश सोनी, पूर्व पटेल किशोरीलाल कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, गब्बू कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा पटेल, शुभम कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, ऋषि कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, हीरा कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं पुरुष होली के पारंपरिक गीतों पर नृत्य करते नजर आए। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और दुख-सुख में साथ खड़े रहने की परंपरा का प्रतीक है। सकल हिंदू समाज द्वारा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए नगर में सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया गया।2
- अब प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिलेगा1
- Post by Shanu Ali1
- Post by Manish1
- Post by Sajid Pathan1
- रंग लगाओ, गिले मिटाओ। 💛 होली है… दिल से खेलो! आज मूड है — रंगीन! 🌸 पिचकारी नहीं, खुशियाँ बरसाओ। हर रंग में बस पॉजिटिव वाइब्स। ✨ दोस्त, रंग और मस्ती — परफेक्ट होली! चलो इस होली दिलों को भी रंग दें। ❤️ रंग बरसे… और मुस्कान तरसे नहीं! होली 2026 — यादगार बनानी है! 🔥 पहले मिठाई, फिर रंगाई! 😄 होली की फील आ गई… 🌈 इस बार सेल्फी भी होगी रंगीन! 📸1
- Post by Shahrukh mansuri1
- Post by Shanu Ali1
- Post by K K D NEWS MP/CG1