logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महराजगंज में पुलिस का बड़ा एक्शन 🚨 | 450 अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार | Thuthibari News महराजगंज के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर चलाए गए चेकिंग अभियान में यह सफलता मिली। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। . #MaharajganjNews #UPPolice #IllegalLiquor #BreakingNews #Thuthibari || Maharajganj News || Maharajganj || Thuthibari News

5 hrs ago
user_Aapan Maharajganj
Aapan Maharajganj
Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

महराजगंज में पुलिस का बड़ा एक्शन 🚨 | 450 अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार | Thuthibari News महराजगंज के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर चलाए गए चेकिंग अभियान में यह सफलता मिली। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। . #MaharajganjNews #UPPolice #IllegalLiquor #BreakingNews #Thuthibari || Maharajganj News || Maharajganj || Thuthibari News

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महराजगंज में आज यातायात पुलिस ने बड़ा चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 334 वाहनों का चालान किया गया। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने और अधूरे कागजात वालों पर सख्त कार्रवाई हुई। ट्रैफिक प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने साफ कहा है कि सड़क सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। . #Maharajganj #TrafficPolice #Challan #RoadSafety || Maharajganj News || Maharajganj || Aapan Maharajganj
    1
    महराजगंज में आज यातायात पुलिस ने बड़ा चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 334 वाहनों का चालान किया गया। 
बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने और अधूरे कागजात वालों पर सख्त कार्रवाई हुई। 
ट्रैफिक प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने साफ कहा है कि सड़क सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
.
#Maharajganj #TrafficPolice #Challan #RoadSafety || Maharajganj News || Maharajganj || Aapan Maharajganj
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नौतनवा–सोनौली में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन नौतनवा एवं सोनौली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आक्रोशित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवा और सोनौली के व्यापारी आज क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह से मिले। व्यापारियों ने हालिया चोरियों का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग करते हुए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। बैठक के दौरान नौतनवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संतोष कुमार अग्रहरी और सोनौली व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन पर उतरने को मजबूर होंगे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीम सक्रिय है और सभी घटनाओं का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा को लेकर सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा भी दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के नेता बैजू यादव, नीरज गुप्ता, संत कुमार जायसवाल, किशोर मद्धेशिया, दिनेश वर्मा, सचिन जायसवाल, मटेलू जायसवाल सहित नौतनवा एवं सोनौली के बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे। अपराध बढ़ने के खिलाफ व्यापारियों की यह सामूहिक पहल प्रशासन के लिए अब एक बड़ा संदेश बनकर उभरी है।
    1
    नौतनवा–सोनौली में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नौतनवा एवं सोनौली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आक्रोशित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवा और सोनौली के व्यापारी आज क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह से मिले। व्यापारियों ने हालिया चोरियों का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग करते हुए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
बैठक के दौरान नौतनवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संतोष कुमार अग्रहरी और सोनौली व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन पर उतरने को मजबूर होंगे।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीम सक्रिय है और सभी घटनाओं का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा को लेकर सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा भी दिया।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से
समाजवादी पार्टी के नेता बैजू यादव, नीरज गुप्ता, संत कुमार जायसवाल, किशोर मद्धेशिया, दिनेश वर्मा, सचिन जायसवाल, मटेलू जायसवाल सहित नौतनवा एवं सोनौली के बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।
अपराध बढ़ने के खिलाफ व्यापारियों की यह सामूहिक पहल प्रशासन के लिए अब एक बड़ा संदेश बनकर उभरी है।
    user_VIJAY CHAURASIYA
    VIJAY CHAURASIYA
    नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • युवती ने बोलेरो पर चढ़कर किया, किया हाईवोल्टेज ड्रामा, मचीं अफरा तफरी! महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बा चौराहे पर सोमवार को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला कभी सड़क पर खड़ी बस के आगे आकर रुक जाती तो कभी गुजर रही बोलेरो गाड़ी पर चढ़कर शोर-शराबा करने लगती।महिला के इस अचानक उत्पात के कारण गोरखपुर–सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब घंटों तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। मौके पर मौजूद लोग महिला के हंगामे का वीडियो बनाते रहे,जबकि कुछ लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश भी की।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महिला को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया,जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। #Maharajganj #UPPolice #traffic
    1
    युवती ने बोलेरो पर चढ़कर किया, किया हाईवोल्टेज ड्रामा, मचीं अफरा तफरी!
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बा चौराहे पर सोमवार को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला कभी सड़क पर खड़ी बस के आगे आकर रुक जाती तो कभी गुजर रही बोलेरो गाड़ी पर चढ़कर शोर-शराबा करने लगती।महिला के इस अचानक उत्पात के कारण गोरखपुर–सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब घंटों तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। मौके पर मौजूद लोग महिला के हंगामे का वीडियो बनाते रहे,जबकि कुछ लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश भी की।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महिला को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया,जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
#Maharajganj 
#UPPolice 
#traffic
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Umesh Kumar
    1
    Post by Umesh Kumar
    user_Umesh Kumar
    Umesh Kumar
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना ठूठीबारी क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक युवक को भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में चल रही कार्रवाई के दौरान मंगलवार को पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीपुर खुर्द स्थित लौहिया नदी पुल के पास पगडंडी मार्ग से एक युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से पांच बोरों में कुल 450 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। साथ ही एक साइकिल भी जब्त की गई, जिसका उपयोग तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम साहनी (19 वर्ष), निवासी ग्राम डिगही, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष पटेल, उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना ठूठीबारी क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक युवक को भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में चल रही कार्रवाई के दौरान मंगलवार को पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीपुर खुर्द स्थित लौहिया नदी पुल के पास पगडंडी मार्ग से एक युवक को पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान युवक के पास से पांच बोरों में कुल 450 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। साथ ही एक साइकिल भी जब्त की गई, जिसका उपयोग तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम साहनी (19 वर्ष), निवासी ग्राम डिगही, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष पटेल, उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_आशुतोष मिश्र संवाददाता
    आशुतोष मिश्र संवाददाता
    Local News Reporter Nichlaul, Maharajganj•
    10 hrs ago
  • सूरपार नर्सरी ग्राम सेमराहनी जिस बात से समय किसी मरीज को आने में दिक्कत होती है स्कूल आना जाने में भी दिक्कत होती है किसी की तबीयत खराब है तो करता अपना बैलेंस नहीं पहुंच पाता जल्दी से करवाई कीजिए
    1
    सूरपार नर्सरी ग्राम सेमराहनी 
जिस बात से समय किसी मरीज को आने में दिक्कत होती है स्कूल आना जाने में भी दिक्कत होती है किसी की तबीयत खराब है तो करता अपना बैलेंस नहीं पहुंच पाता जल्दी से करवाई कीजिए
    user_मंजीत
    मंजीत
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान: 'बंगाल में मुसलमानों ने मुझे वोट नहीं दिया, हिंदुत्व वोटरों की वजह से जीता' कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और BJP विधायक सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट जीतने के बाद बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "बंगाल में मुसलमानों ने मुझे वोट नहीं दिया। मैं हिंदुत्व वोटरों की वजह से जीता।" उनका यह बयान बंगाल की सियासत में नई बहस छेड़ सकता है। गौरतलब है कि सुवेंदु अधिकारी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था। वहीं भवानीपुर सीट से भी वे उपचुनाव में चर्चा में रहे थे। BJP के कद्दावर नेता माने जाने वाले सुवेंदु अक्सर हिंदुत्व और बंगाल की डेमोग्राफी पर मुखर रहते हैं। उनके इस बयान के बाद TMC और विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    1
    सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान: 'बंगाल में मुसलमानों ने मुझे वोट नहीं दिया, हिंदुत्व वोटरों की वजह से जीता'
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और BJP विधायक सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट जीतने के बाद बड़ा राजनीतिक बयान दिया है।
सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "बंगाल में मुसलमानों ने मुझे वोट नहीं दिया। मैं हिंदुत्व वोटरों की वजह से जीता।" उनका यह बयान बंगाल की सियासत में नई बहस छेड़ सकता है।
गौरतलब है कि सुवेंदु अधिकारी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था। वहीं भवानीपुर सीट से भी वे उपचुनाव में चर्चा में रहे थे। BJP के कद्दावर नेता माने जाने वाले सुवेंदु अक्सर हिंदुत्व और बंगाल की डेमोग्राफी पर मुखर रहते हैं।
उनके इस बयान के बाद TMC और विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    user_Munna Ansari
    Munna Ansari
    निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • महराजगंज जनपद में 7 मई 2026 से जनगणना प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जो इस बार पूरी तरह डिजिटल और AI आधारित होगी। अब नागरिक खुद अपने मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर के जरिए अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। पहले चरण में 7 मई से 21 मई तक स्व-गणना होगी, जबकि 22 मई से 20 जून तक प्रशासन द्वारा डेटा का सत्यापन किया जाएगा। यह नई व्यवस्था समय की बचत के साथ-साथ डेटा की सटीकता को भी बढ़ाएगी, जिससे सरकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव होगा। . #Maharajganj #DigitalCensus #जनगणना2026 #AICensus #UPNews || Maharajganj News || Jangadna || Maharajganj
    1
    महराजगंज जनपद में 7 मई 2026 से जनगणना प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जो इस बार पूरी तरह डिजिटल और AI आधारित होगी। अब नागरिक खुद अपने मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर के जरिए अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।
पहले चरण में 7 मई से 21 मई तक स्व-गणना होगी, जबकि 22 मई से 20 जून तक प्रशासन द्वारा डेटा का सत्यापन किया जाएगा।
यह नई व्यवस्था समय की बचत के साथ-साथ डेटा की सटीकता को भी बढ़ाएगी, जिससे सरकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव होगा।
.
#Maharajganj #DigitalCensus #जनगणना2026 #AICensus #UPNews || Maharajganj News || Jangadna || Maharajganj
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.