logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

450 शीशी नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा तस्कर महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना ठूठीबारी क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक युवक को भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में चल रही कार्रवाई के दौरान मंगलवार को पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीपुर खुर्द स्थित लौहिया नदी पुल के पास पगडंडी मार्ग से एक युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से पांच बोरों में कुल 450 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। साथ ही एक साइकिल भी जब्त की गई, जिसका उपयोग तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम साहनी (19 वर्ष), निवासी ग्राम डिगही, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष पटेल, उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

2 hrs ago
user_आशुतोष मिश्र संवाददाता
आशुतोष मिश्र संवाददाता
Local News Reporter Nichlaul, Maharajganj•
2 hrs ago

450 शीशी नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा तस्कर महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना ठूठीबारी क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक युवक को भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में चल रही कार्रवाई के दौरान मंगलवार को पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीपुर खुर्द स्थित लौहिया नदी पुल के पास पगडंडी मार्ग से एक युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से पांच बोरों में कुल 450 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। साथ ही एक साइकिल भी जब्त की गई, जिसका उपयोग तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम साहनी (19 वर्ष), निवासी ग्राम डिगही, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष पटेल, उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More news from Maharajganj and nearby areas
  • महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना ठूठीबारी क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक युवक को भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में चल रही कार्रवाई के दौरान मंगलवार को पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीपुर खुर्द स्थित लौहिया नदी पुल के पास पगडंडी मार्ग से एक युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से पांच बोरों में कुल 450 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। साथ ही एक साइकिल भी जब्त की गई, जिसका उपयोग तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम साहनी (19 वर्ष), निवासी ग्राम डिगही, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष पटेल, उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना ठूठीबारी क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक युवक को भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में चल रही कार्रवाई के दौरान मंगलवार को पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीपुर खुर्द स्थित लौहिया नदी पुल के पास पगडंडी मार्ग से एक युवक को पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान युवक के पास से पांच बोरों में कुल 450 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। साथ ही एक साइकिल भी जब्त की गई, जिसका उपयोग तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम साहनी (19 वर्ष), निवासी ग्राम डिगही, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष पटेल, उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_आशुतोष मिश्र संवाददाता
    आशुतोष मिश्र संवाददाता
    Local News Reporter Nichlaul, Maharajganj•
    2 hrs ago
  • सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान: 'बंगाल में मुसलमानों ने मुझे वोट नहीं दिया, हिंदुत्व वोटरों की वजह से जीता' कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और BJP विधायक सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट जीतने के बाद बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "बंगाल में मुसलमानों ने मुझे वोट नहीं दिया। मैं हिंदुत्व वोटरों की वजह से जीता।" उनका यह बयान बंगाल की सियासत में नई बहस छेड़ सकता है। गौरतलब है कि सुवेंदु अधिकारी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था। वहीं भवानीपुर सीट से भी वे उपचुनाव में चर्चा में रहे थे। BJP के कद्दावर नेता माने जाने वाले सुवेंदु अक्सर हिंदुत्व और बंगाल की डेमोग्राफी पर मुखर रहते हैं। उनके इस बयान के बाद TMC और विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    1
    सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान: 'बंगाल में मुसलमानों ने मुझे वोट नहीं दिया, हिंदुत्व वोटरों की वजह से जीता'
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और BJP विधायक सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट जीतने के बाद बड़ा राजनीतिक बयान दिया है।
सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "बंगाल में मुसलमानों ने मुझे वोट नहीं दिया। मैं हिंदुत्व वोटरों की वजह से जीता।" उनका यह बयान बंगाल की सियासत में नई बहस छेड़ सकता है।
गौरतलब है कि सुवेंदु अधिकारी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था। वहीं भवानीपुर सीट से भी वे उपचुनाव में चर्चा में रहे थे। BJP के कद्दावर नेता माने जाने वाले सुवेंदु अक्सर हिंदुत्व और बंगाल की डेमोग्राफी पर मुखर रहते हैं।
उनके इस बयान के बाद TMC और विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    user_Munna Ansari
    Munna Ansari
    निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सूरपार नर्सरी ग्राम सेमराहनी जिस बात से समय किसी मरीज को आने में दिक्कत होती है स्कूल आना जाने में भी दिक्कत होती है किसी की तबीयत खराब है तो करता अपना बैलेंस नहीं पहुंच पाता जल्दी से करवाई कीजिए
    1
    सूरपार नर्सरी ग्राम सेमराहनी 
जिस बात से समय किसी मरीज को आने में दिक्कत होती है स्कूल आना जाने में भी दिक्कत होती है किसी की तबीयत खराब है तो करता अपना बैलेंस नहीं पहुंच पाता जल्दी से करवाई कीजिए
    user_मंजीत
    मंजीत
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महराजगंज के कोल्हुई में सोमवार शाम एक महिला के हंगामे ने पूरे इलाके को हिला दिया। गोरखपुर–सोनौली मुख्य तिराहे के बीच खड़े होकर महिला ने जोरदार बवाल काटा, जिससे करीब एक घंटे तक ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और हालात तनावपूर्ण हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। पुलिस और महिला पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में किया गया। . #Maharajganj #kolhuinews #TrafficJam #ViralVideo #UttarPradesh || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Kolhui News
    1
    महराजगंज के कोल्हुई में सोमवार शाम एक महिला के हंगामे ने पूरे इलाके को हिला दिया। 
गोरखपुर–सोनौली मुख्य तिराहे के बीच खड़े होकर महिला ने जोरदार बवाल काटा, जिससे करीब एक घंटे तक ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और हालात तनावपूर्ण हो गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। पुलिस और महिला पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में किया गया।
.
#Maharajganj #kolhuinews #TrafficJam #ViralVideo #UttarPradesh
|| Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Kolhui News
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नौतनवा–सोनौली में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन नौतनवा एवं सोनौली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आक्रोशित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवा और सोनौली के व्यापारी आज क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह से मिले। व्यापारियों ने हालिया चोरियों का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग करते हुए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। बैठक के दौरान नौतनवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संतोष कुमार अग्रहरी और सोनौली व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन पर उतरने को मजबूर होंगे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीम सक्रिय है और सभी घटनाओं का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा को लेकर सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा भी दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के नेता बैजू यादव, नीरज गुप्ता, संत कुमार जायसवाल, किशोर मद्धेशिया, दिनेश वर्मा, सचिन जायसवाल, मटेलू जायसवाल सहित नौतनवा एवं सोनौली के बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे। अपराध बढ़ने के खिलाफ व्यापारियों की यह सामूहिक पहल प्रशासन के लिए अब एक बड़ा संदेश बनकर उभरी है।
    1
    नौतनवा–सोनौली में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नौतनवा एवं सोनौली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आक्रोशित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवा और सोनौली के व्यापारी आज क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह से मिले। व्यापारियों ने हालिया चोरियों का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग करते हुए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
बैठक के दौरान नौतनवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संतोष कुमार अग्रहरी और सोनौली व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन पर उतरने को मजबूर होंगे।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीम सक्रिय है और सभी घटनाओं का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा को लेकर सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा भी दिया।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से
समाजवादी पार्टी के नेता बैजू यादव, नीरज गुप्ता, संत कुमार जायसवाल, किशोर मद्धेशिया, दिनेश वर्मा, सचिन जायसवाल, मटेलू जायसवाल सहित नौतनवा एवं सोनौली के बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।
अपराध बढ़ने के खिलाफ व्यापारियों की यह सामूहिक पहल प्रशासन के लिए अब एक बड़ा संदेश बनकर उभरी है।
    user_VIJAY CHAURASIYA
    VIJAY CHAURASIYA
    नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • **बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल** पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बड़ी जीत के बाद पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया जा रहा है और कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। इस जीत को लेकर पार्टी नेताओं का कहना है कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है। वहीं, कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि पार्टी की जमीनी पकड़ लगातार मजबूत हो रही है। अब देखना यह होगा कि नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधि जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं। जनता को विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है। आने वाले समय में सरकार के कामकाज पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत भी हो सकती है।
    1
    **बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल**
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बड़ी जीत के बाद पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया जा रहा है और कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
इस जीत को लेकर पार्टी नेताओं का कहना है कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है। वहीं, कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि पार्टी की जमीनी पकड़ लगातार मजबूत हो रही है।
अब देखना यह होगा कि नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधि जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं। जनता को विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है। आने वाले समय में सरकार के कामकाज पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत भी हो सकती है।
    user_Sagar Pathak
    Sagar Pathak
    Voice of people खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: कुशीनगर- बंगाल चुनाव में भाजपा जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है, जिसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है- कुशीनगर जिले में भाजपा विधायक विवेकानंद पांडेय ने जीत की खुशी जाहिर करते हुए लोगों में मिठाइयां बांटी- कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर लगाए “जय श्री राम” के नारे- बंगाल में भाजपा की बढ़त से कुशीनगर के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में खुशी की लहर
    2
    🚨 ब्रेकिंग: कुशीनगर- बंगाल चुनाव में भाजपा जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है, जिसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है- कुशीनगर जिले में भाजपा विधायक विवेकानंद पांडेय ने जीत की खुशी जाहिर करते हुए लोगों में मिठाइयां बांटी- कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर लगाए “जय श्री राम” के नारे- बंगाल में भाजपा की बढ़त से कुशीनगर के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में खुशी की लहर
    user_Anurag tiwari
    Anurag tiwari
    Khadda, Kushi Nagar•
    17 hrs ago
  • महराजगंज।दिनांक 04 मई 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 वैभव कुमार यादव की अगुवाई में ठूठीबारी मार्केट में गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की गई। गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली नंबर की एक मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा कार बरगदवा की ओर से आ रही है, जिसमें हरियाणा की भारी मात्रा में शराब लदी है। सूचना मिलते ही आबकारी टीम ने एसएसबी बरगदवा के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई और ठूठीबारी मार्केट से करीब एक किलोमीटर पश्चिम राजाबारी के पास सड़क पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार किया। कुछ ही देर में बताये गए नंबर से मिलती-जुलती कार DL8CY8503 वहां पहुंची, जिसे टीम ने घेरकर रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार तीन व्यक्तियों—धीरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार और उमेश कुमार सिंह—की पहचान हुई, जो बिहार के सीतामढ़ी जनपद के निवासी हैं। तलाशी के दौरान कार की सीट के नीचे बनाए गए गुप्त चैम्बर से अलग-अलग ब्रांड की कुल 149 बोतलें इंपोर्टेड श्रेणी की विदेशी मदिरा बरामद की गईं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि शराब हरियाणा के बल्लभगढ़ क्षेत्र से खरीदी गई थी और इसे तस्करी के जरिए बिहार ले जाया जा रहा था। वे हरियाणा से गोरखपुर, नौतनवा होते हुए ठूठीबारी बॉर्डर पार कर सीतामढ़ी पहुंचने की योजना में थे। मौके पर ही बरामद शराब को सील कर कब्जे में लिया गया तथा वाहन को आबकारी अधिनियम की धारा 72 के तहत जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा संख्या 23/26 दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 मई तक के लिए रिमांड पर भेज दिया गया। वर्तमान में तीनों आरोपी जिला जेल में निरुद्ध हैं। आबकारी विभाग द्वारा आरोपियों के संपर्कों और नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है, ताकि इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।
    1
    महराजगंज।दिनांक 04 मई 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 वैभव कुमार यादव की अगुवाई में ठूठीबारी मार्केट में गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की गई। गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली नंबर की एक मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा कार बरगदवा की ओर से आ रही है, जिसमें हरियाणा की भारी मात्रा में शराब लदी है।
सूचना मिलते ही आबकारी टीम ने एसएसबी बरगदवा के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई और ठूठीबारी मार्केट से करीब एक किलोमीटर पश्चिम राजाबारी के पास सड़क पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार किया। कुछ ही देर में बताये गए नंबर से मिलती-जुलती कार DL8CY8503 वहां पहुंची, जिसे टीम ने घेरकर रोक लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार तीन व्यक्तियों—धीरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार और उमेश कुमार सिंह—की पहचान हुई, जो बिहार के सीतामढ़ी जनपद के निवासी हैं। तलाशी के दौरान कार की सीट के नीचे बनाए गए गुप्त चैम्बर से अलग-अलग ब्रांड की कुल 149 बोतलें इंपोर्टेड श्रेणी की विदेशी मदिरा बरामद की गईं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि शराब हरियाणा के बल्लभगढ़ क्षेत्र से खरीदी गई थी और इसे तस्करी के जरिए बिहार ले जाया जा रहा था। वे हरियाणा से गोरखपुर, नौतनवा होते हुए ठूठीबारी बॉर्डर पार कर सीतामढ़ी पहुंचने की योजना में थे।
मौके पर ही बरामद शराब को सील कर कब्जे में लिया गया तथा वाहन को आबकारी अधिनियम की धारा 72 के तहत जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा संख्या 23/26 दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 मई तक के लिए रिमांड पर भेज दिया गया। वर्तमान में तीनों आरोपी जिला जेल में निरुद्ध हैं।
आबकारी विभाग द्वारा आरोपियों के संपर्कों और नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है, ताकि इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।
    user_आशुतोष मिश्र संवाददाता
    आशुतोष मिश्र संवाददाता
    Local News Reporter Nichlaul, Maharajganj•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.