logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी 10 लोगों का कराएं स्व-गणना दर्ज: बीडीओ जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर बीडीओ ने की बैठक जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बीडीओ संजीव कुमार झा के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक की गई। आयोजित इस बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान बीडीओ ने उपस्थित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना 2027 को लेकर स्व-गणना हेतु सभी को कम से कम 10 लोगों का स्व-गणना दर्ज कराएं। साथ ही अपने-अपने जनप्रतिनिधि को भी इस कार्य में सहयोग करने की अपील करें। बीडीओ ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा जनगणना को लेकर बनाई गई वेबसाइट पर जाकर स्व-गणना की प्रक्रिया को पूर्ण करें। स्व-गणना की प्रक्रिया में सबसे पहले अपना बिहार राज्य को चुने। जिसमें बिहार को चुनकर कैप्चा भरना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल (वैकल्पिक तौर पर) जानकारी दर्ज करनी होगी। उसके बाद मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंकों के ओटीपी से सत्यापन के बाद भाषा का चयन करना होगा। अगले चरण में, आवेदक को अपना जिला, पिन कोड, पता और लैंडमार्क की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद पोर्टल पर प्रदर्शित मानचित्र में अपने मकान या भवन को चिन्हित करना होगा। सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद जनगणना से संबंधित प्रश्नावली प्रदर्शित होगी। जिसे आवेदक स्वयं भरकर स्व-गणना की प्रक्रिया को सबमिट करेंगे। प्रक्रिया पूरी होने पर आवेदक को उनके मोबाइल नंबर पर 11 अंकों की सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी। यह आईडी 2 मई 2026 से 31 मई 2026 के बीच अपने क्षेत्र के प्रगणक को देनी होगी। इसके बाद प्रगणक द्वारा इसका सत्यापन किया जाएगा। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर आपके द्वारा दर्ज किए गए जानकारी में सुधार भी किया जा सकेगा। मौके पर मनरेगा पीओ विजय रंजन परमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रौशन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_अभिषेक कुमार पत्रकार
अभिषेक कुमार पत्रकार
Local News Reporter Meskaur, Nawada•
2 hrs ago

प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी 10 लोगों का कराएं स्व-गणना दर्ज: बीडीओ जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर बीडीओ ने की बैठक जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बीडीओ संजीव कुमार झा के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक की गई। आयोजित इस बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान बीडीओ ने उपस्थित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना 2027 को लेकर स्व-गणना हेतु सभी को कम से कम 10 लोगों का स्व-गणना दर्ज कराएं। साथ ही अपने-अपने जनप्रतिनिधि को भी इस कार्य में सहयोग करने की अपील करें। बीडीओ ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा जनगणना को लेकर बनाई गई वेबसाइट पर जाकर स्व-गणना की प्रक्रिया को पूर्ण करें। स्व-गणना की प्रक्रिया में सबसे पहले अपना बिहार राज्य को चुने। जिसमें बिहार को चुनकर कैप्चा भरना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल (वैकल्पिक तौर पर) जानकारी दर्ज करनी होगी। उसके बाद मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंकों के ओटीपी से सत्यापन के बाद भाषा का चयन करना होगा। अगले चरण में, आवेदक को अपना जिला, पिन कोड, पता और लैंडमार्क की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद पोर्टल पर प्रदर्शित मानचित्र में अपने मकान या भवन को चिन्हित करना होगा। सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद जनगणना से संबंधित प्रश्नावली प्रदर्शित होगी। जिसे आवेदक स्वयं भरकर स्व-गणना की प्रक्रिया को सबमिट करेंगे। प्रक्रिया पूरी होने पर आवेदक को उनके मोबाइल नंबर पर 11 अंकों की सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी। यह आईडी 2 मई 2026 से 31 मई 2026 के बीच अपने क्षेत्र के प्रगणक को देनी होगी। इसके बाद प्रगणक द्वारा इसका सत्यापन किया जाएगा। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर आपके द्वारा दर्ज किए गए जानकारी में सुधार भी किया जा सकेगा। मौके पर मनरेगा पीओ विजय रंजन परमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रौशन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

More news from Wazirganj and nearby areas
  • बिहार ही नहीं बल्कि देश में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने वाले शहरों में शुमार गयाजी में इस भीषण गर्मी में प्रत्येक घंटा में 10 से 15 मिनट बिजली कट यानी 24 घंटा में 4 से 6 घंटा बिज़ली नहीं रहने से लोग त्राहि- त्राहि कर रहे हैं। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर गोस्वामी, महासचिव टिंकू गिरी, विपिन बिहारी सिन्हा, प्रद्युम्न दुबे, राकेश यादव, रूपेश चौधरी,अशोक राम आदि ने कहा कि 40 से 42 डिग्री गर्मी अप्रैल माह से ही रहने के कारण लोग गर्मी से बेहाल है, तो दुसरी ओर घंटे- घंटे बिजली कट होने से परेशानी और दुगुनी हो जा रही है । नेताओं ने कहा कि दक्षिण बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेसन लिमिटेड के आला अधिकारी इसे स्थानीय फॉल्ट और मेंटेनेंस बता कर अपना पल्लू झाड़ लेते हैं। परंतु स्थानीय फॉल्ट और मेंटेनेंस की समस्या आखिर कब दूर होगी ऐसी बातें विगत कई वर्षो से कहीं जा रही है । नेताओं ने राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन, साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कॉर्पोरेसन लिमिटेड के आला अधिकारियों से इस भीषण गर्मी में गयाजी शहर सहित देहात में 24 घंटे निर्वाध् बिजली देने तथा घंटे- घन्टे बिज़ली कट की समस्या को अविलंब दूर करने की मांग की है। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू
    1
    बिहार ही नहीं बल्कि देश में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने वाले शहरों में शुमार गयाजी में इस भीषण गर्मी में प्रत्येक घंटा में 10 से 15 मिनट बिजली कट यानी 24 घंटा में 4 से 6 घंटा बिज़ली नहीं रहने से लोग त्राहि- त्राहि कर रहे हैं। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के  प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू,  पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली,  जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर गोस्वामी,  महासचिव टिंकू गिरी,  विपिन बिहारी सिन्हा, प्रद्युम्न दुबे,  राकेश यादव, रूपेश चौधरी,अशोक  राम आदि ने कहा कि 40 से 42 डिग्री गर्मी अप्रैल माह से ही रहने के   कारण लोग गर्मी से बेहाल है, तो दुसरी ओर घंटे- घंटे बिजली कट होने से परेशानी और दुगुनी हो जा रही है ।
नेताओं ने कहा कि दक्षिण बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेसन लिमिटेड के आला अधिकारी इसे स्थानीय फॉल्ट और मेंटेनेंस बता कर अपना पल्लू झाड़ लेते हैं। परंतु स्थानीय फॉल्ट और मेंटेनेंस की समस्या आखिर कब दूर होगी ऐसी बातें विगत कई वर्षो से कहीं जा रही है ।
नेताओं ने राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन, साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कॉर्पोरेसन लिमिटेड के आला अधिकारियों से इस भीषण गर्मी में गयाजी शहर सहित देहात में 24 घंटे निर्वाध् बिजली देने तथा  घंटे- घन्टे बिज़ली कट की समस्या को अविलंब दूर करने की मांग की है। 
भवदीय 
विजय कुमार मिट्ठू
    user_हेमन्त कुमार  सिंह
    हेमन्त कुमार सिंह
    जनहित मे समर्पित Wazirganj•
    4 hrs ago
  • बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान मंच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा स्वामी विवेकानंद ने कहा था "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा" जबकि ये स्लोगन स्वामी विवेकानंद ने नहीं बल्कि सुभाष चन्द्र बोस ने कहा था।
    1
    बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान मंच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा स्वामी विवेकानंद ने कहा था "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा" जबकि ये स्लोगन स्वामी विवेकानंद ने नहीं बल्कि सुभाष चन्द्र बोस ने कहा था।
    user_Tws News
    Tws News
    Advertising Photographer हिसुआ, नवादा, बिहार•
    6 hrs ago
  • गया–रजौली मार्ग SH-70 पर मुरली बाजार के पास अभी-अभी एक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक बलेनो कार बराती से लौट रही थी, तभी चालक संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित कार पहले बिजली के खंभे से टकराई और फिर एक घर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूटकर झूलने लगा और करकट से बना घर का छप्पर भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है क्योंकि घटना के करीब दो घंटे बीत जाने के बावजूद परनदाबर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। #News Of Nawada #Sirdala News #Parnadabar News
    1
    गया–रजौली मार्ग SH-70 पर मुरली बाजार के पास अभी-अभी एक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक बलेनो कार बराती से लौट रही थी, तभी चालक संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित कार पहले बिजली के खंभे से टकराई और फिर एक घर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूटकर झूलने लगा और करकट से बना घर का छप्पर भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है क्योंकि घटना के करीब दो घंटे बीत जाने के बावजूद परनदाबर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर नहीं पहुंची है।
#News Of Nawada 
#Sirdala News 
#Parnadabar News
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    14 hrs ago
  • बुनियाद केंद्र में जरूरतमंदों के लिए निशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण जारी संजय वर्मा हिसुआ प्रखंड स्थित बुनियाद केंद्र में जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण का कार्य लगातार जारी है। इस पहल से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को बड़ी राहत मिल रही है, खासकर उन लोगों को जो आर्थिक तंगी के कारण समय पर आंखों की जांच नहीं करा पाते थे। केंद्र पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवा रहे हैं और आवश्यकतानुसार चश्मा प्राप्त कर रहे हैं। नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञ लालन कुमार एवं उनके सहयोगी आरियान कुमार द्वारा लोगों की आंखों की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के दौरान मरीजों की स्थिति के अनुसार उन्हें चश्मा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। चिकित्सकों ने बताया कि कई मरीजों के लिए विशेष लेंस तैयार कराए जा रहे हैं, जिन्हें तय समय पर फोन कर बुलाकर वितरित किया जाएगा। शिविर के दौरान शंभू पंडित द्वारा पर्ची पर लाभार्थियों का नाम एवं आधार नंबर दर्ज कर पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जा रहा है, जिससे वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। वहीं, स्थानीय निवासी चंदन कुमार और अरविंद सिंह ने भी अपनी आंखों की जांच करवाई और चश्मा प्राप्त किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। इससे न केवल लोगों को समय पर इलाज मिल रहा है, बल्कि दृष्टि संबंधी समस्याओं का समाधान भी हो रहा है।
    4
    बुनियाद केंद्र में जरूरतमंदों के लिए निशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण जारी
संजय वर्मा
हिसुआ प्रखंड स्थित बुनियाद केंद्र में जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण का कार्य लगातार जारी है। इस पहल से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को बड़ी राहत मिल रही है, खासकर उन लोगों को जो आर्थिक तंगी के कारण समय पर आंखों की जांच नहीं करा पाते थे। केंद्र पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवा रहे हैं और आवश्यकतानुसार चश्मा प्राप्त कर रहे हैं।
नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञ लालन कुमार एवं उनके सहयोगी आरियान कुमार द्वारा लोगों की आंखों की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के दौरान मरीजों की स्थिति के अनुसार उन्हें चश्मा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। चिकित्सकों ने बताया कि कई मरीजों के लिए विशेष लेंस तैयार कराए जा रहे हैं, जिन्हें तय समय पर फोन कर बुलाकर वितरित किया जाएगा।
शिविर के दौरान शंभू पंडित द्वारा पर्ची पर लाभार्थियों का नाम एवं आधार नंबर दर्ज कर पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जा रहा है, जिससे वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। वहीं, स्थानीय निवासी चंदन कुमार और अरविंद सिंह ने भी अपनी आंखों की जांच करवाई और चश्मा प्राप्त किया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। इससे न केवल लोगों को समय पर इलाज मिल रहा है, बल्कि दृष्टि संबंधी समस्याओं का समाधान भी हो रहा है।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Rohit kumar
    2
    Post by Rohit kumar
    user_Rohit kumar
    Rohit kumar
    Farmer नीम चक बथानी, गया, बिहार•
    7 hrs ago
  • ​चन्दवारा (कोडरमा): तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ज्ञानदीप कोचिंग संस्थान में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। संस्थान के प्रिंसिपल अजय कुमार पर तीन मासूम छात्रों को प्लास्टिक के पाइप से बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। पिटाई इतनी खौफनाक थी कि बच्चों के शरीर पर गहरे नीले निशान उभर आए हैं। ​गाड़ी साफ न करने और मॉर्निंग वॉक पर जाने की मिली सजा। ​पीड़ित छात्रों ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वे सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए थे। छात्रों ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि शिक्षक अक्सर उनसे अपनी निजी गाड़ी साफ करवाते थे। मना करने या काम में देरी होने पर शिक्षक ने अपना आपा खो दिया और बच्चों को लहूलुहान कर दिया। ​नियमों की धज्जियां बिना U-DISE रजिस्ट्रेशन के चल रहा संस्थान ​इस घटना ने स्थानीय शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कोचिंग संस्थान बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन (U-DISE नंबर) के अवैध रूप से संचालित हो रहा है। सवाल यह उठता है कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की नाक के नीचे बिना मान्यता के चल रहे इन संस्थानों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? ​जब इस संबंध में शिक्षक से फोन पर बात की गई, तो उन्होंने बिना किसी पछतावे के अपनी संलिप्तता स्वीकार की। शिक्षक का कहना था बच्चे बिना अनुमति के मॉर्निंग वॉक पर क्यों गए थे बदमाशी करेंगे तो मार खाएंगे ही, मैंने मारा है इस बात को स्वीकार करता हूँ। ​क्या कहता है कानून? ​भारत के संविधान और शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) की धारा 17 के तहत, बच्चों को शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना देना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके अलावा, जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट के तहत बच्चों के साथ क्रूरता करने पर जेल और जुर्माने का सख्त प्रावधान है। किसी भी शिक्षक को बच्चे पर हाथ उठाने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। ​प्रशासन से कार्रवाई की मांग ​स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी शिक्षक के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए और अवैध रूप से चल रहे इस कोचिंग संस्थान को सील किया जाए।
    1
    ​चन्दवारा (कोडरमा): तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ज्ञानदीप कोचिंग संस्थान में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। संस्थान के प्रिंसिपल अजय कुमार पर तीन मासूम छात्रों को प्लास्टिक के पाइप से बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। पिटाई इतनी खौफनाक थी कि बच्चों के शरीर पर गहरे नीले निशान उभर आए हैं।
​गाड़ी साफ न करने और मॉर्निंग वॉक पर जाने की मिली सजा।
​पीड़ित छात्रों ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वे सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए थे। छात्रों ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि शिक्षक अक्सर उनसे अपनी निजी गाड़ी साफ करवाते थे। मना करने या काम में देरी होने पर शिक्षक ने अपना आपा खो दिया और बच्चों को लहूलुहान कर दिया।
​नियमों की धज्जियां बिना U-DISE रजिस्ट्रेशन के चल रहा संस्थान
​इस घटना ने स्थानीय शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कोचिंग संस्थान बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन (U-DISE नंबर) के अवैध रूप से संचालित हो रहा है। सवाल यह उठता है कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की नाक के नीचे बिना मान्यता के चल रहे इन संस्थानों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
​जब इस संबंध में शिक्षक से फोन पर बात की गई, तो उन्होंने बिना किसी पछतावे के अपनी संलिप्तता स्वीकार की। शिक्षक का कहना था बच्चे बिना अनुमति के मॉर्निंग वॉक पर क्यों गए थे बदमाशी करेंगे तो मार खाएंगे ही, मैंने मारा है इस बात को स्वीकार करता हूँ।
​क्या कहता है कानून?
​भारत के संविधान और शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) की धारा 17 के तहत, बच्चों को शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना देना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके अलावा, जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट के तहत बच्चों के साथ क्रूरता करने पर जेल और जुर्माने का सख्त प्रावधान है। किसी भी शिक्षक को बच्चे पर हाथ उठाने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है।
​प्रशासन से कार्रवाई की मांग
​स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी शिक्षक के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए और अवैध रूप से चल रहे इस कोचिंग संस्थान को सील किया जाए।
    user_Koderma news
    Koderma news
    Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    13 min ago
  • Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    1
    Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    35 min ago
  • कोडरमा:तिलैया थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह 8 बजे मृतक के भाई ने बताया कि मेरा भाई अपनी पत्नी से विवाद के बाद युवक ने गुस्से में घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इलाज के लिए हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 4, तिलैया बस्ती निवासी रवि कुमार यादव (पिता मोहित यादव) के रूप में हुई है, जो कोडरमा स्टेशन पर कुली का काम करता था। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात काम से लौटने के बाद रवि का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने आवेश में आकर कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    4
    कोडरमा:तिलैया थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह 8 बजे मृतक के भाई ने बताया कि मेरा भाई अपनी पत्नी से विवाद के बाद युवक ने गुस्से में घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इलाज के लिए हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 
मृतक की पहचान वार्ड संख्या 4, तिलैया बस्ती निवासी रवि कुमार यादव (पिता मोहित यादव) के रूप में हुई है, जो कोडरमा स्टेशन पर कुली का काम करता था।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात काम से लौटने के बाद रवि का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने आवेश में आकर कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Koderma news
    Koderma news
    Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    21 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.