पटना पुलिस द्वारा अवैध हथियार के साथ 01अभियुक्त गिरफ्तार, साथ ही चोरी के मामले में 01 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार ! पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, साथ ही चोरी के मामले में 01 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार ! आज दिनांक 21.09.2026 को फतुहा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मोटरसाइकिल से सुपंचक की ओर जा रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पटना के निर्देशन में तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, फतुहा, पटना के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, फतुहा द्वारा छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में रसलपुर बांध के पास संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके पास से 01 देशी लोडेड कट्टा, 04 जिंदा कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद करते हुए उक्त अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया । इसके अतिरिक्त, एक अन्य चोरी के कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को चोरी किए गए बर्तन के साथ गिरफ्तार किया गया। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री अवधेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (फतुहा 01), पटना द्वारा दी गई बाइट।

- जयनगर बॉर्डर पर नेपाल से नदी के रास्ते शराब की खेप मिला1
- जमुई कांड के मुख्य आरोपी का जमुई पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर जमुई छात्रा छेड़खानी में मुख्य आरोपी जिसके भगवा रंग को लेकर सवाल उठ रहा था विपक्ष की ओर से सियासत हो रही थी अब जब पकड़ा गया नाम सामने आ गया है तब उनका क्या कहना है. पुलिस प्रशासन ने मुस्तादी से इस मामले को हैंडल किया और एनकाउंटर भी किया है मैंने पहले ही कहा था इस तरह की घटना पर सियासत नहीं होना चाहिए, यह घटना निंदनीय है और इस पर जितनी कठोरतम कार्रवाई हो सके उतनी होनी चाहिए जिससे मैसेज जाए. मुझे तो लगता है कि घर पर भी बुलडोजर चलना चाहिए जिससे परिवार वाले भी आगे से सतर्क रहें अब जब लफंगों का नाम सामने आ गया है तो इसे जाति में उलझा कर भी पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए1
- पेट्रोलिंग के दौरान जेठुली घाट से 27 डिबिया संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार पटना। नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान जेठुली घाट के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर की रात करीब 8 बजे पुलिस टीम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान जेठुली घाट के पास एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। संदेह के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 27 डिबिया बरामद की गईं। पुलिस ने बरामद पदार्थ को हेरोइन जैसा बताया है। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान गुलशन कुमार, उम्र 24 वर्ष, के रूप में हुई है। पुलिस अब बरामद पदार्थ की जांच के साथ ही युवक से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक के पास संदिग्ध पदार्थ कहां से आया था और इसका इस्तेमाल या आपूर्ति किस उद्देश्य से की जानी थी। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। नदी थाना के अपर थाना अध्यक्ष देवकर्ण बंटी ने बताये कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।1
- पटना ड्राइव पे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भारी विरोध पटना ड्राइव पे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भारी विरोध1
- लालगंज में लगभग एक लाख की चोरी लगातार हो रहा है चोरी।।। Lalganj mein hua chori1
- मनरेगा में वित्तीय अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, विजय साह समेत 3 कर्मियों का अनुबंध समाप्त 🔴 जन्दाहा/वैशाली। जन्दाहा प्रखंड में मनरेगा एवं विकास योजनाओं से जुड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में जिला प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, वैशाली के 21 सितंबर 2026 के आदेश के अनुसार तत्कालीन पंचायत रोजगार सेवक विजय कुमार साह, कनीय अभियंता सुजीत कुमार और तत्कालीन पंचायत तकनीकी सहायक सुबोध कुमार सिंह का अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई की गई है। आदेश में जन्दाहा प्रखंड की 9 योजनाओं की जांच में ₹5,81,099 की वित्तीय अनियमितता पाए जाने का उल्लेख है। वहीं तत्कालीन कार्यक्रम पदाधिकारी उमेश कुमार और लेखापाल बबलू कुमार के मूल मानदेय में अगले पांच वर्षों तक 25 प्रतिशत कटौती का दंड निर्धारित किया गया है। बताया गया है कि मामले की जांच RTI कार्यकर्ता मुकेश कुमार द्वारा प्रस्तुत परिवाद के बाद हुई। आदेश में संबंधित कर्मियों को सक्षम अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील का अवसर भी दिया गया है। इधर विजय साह के विरुद्ध कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद ग्राम पंचायत वस्ती सरसिकन के ग्रामीणों ने खुशी जताई। ग्रामीणों ने विजय साह के पूर्व कार्यकाल से संबंधित पुरानी शिकायतों की भी जांच कराने की मांग जिला प्रशासन से की है। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी लंबित है। संबंधित पक्ष का पक्ष/प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा। सत्यम ग्राम न्यूज़ — ग्राम की खबर सबसे पहले!1
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह जिला में महिला सुरक्षित नहीं1
- जमुई जिले में नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी और दुर्व्यवहार ममला तुल पकड़ा। जमुई जिले में नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी और दुर्व्यवहार ममले में ADG LAW & OEDER .. K.S ANUPAM ने बताया कि मामले में 3 को गिरफ्तार किया गया है ....1
- रसूलपुर बांध के पास हथियारबंद युवक गिरफ्तार, लोडेड कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद फतुहा थाना क्षेत्र में अपराध की आशंका के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि रसूलपुर बांध की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से हथियार और गोली लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने रसूलपुर बांध स्थित अरविंद कुमार की गुमटी के सामने सड़क पर संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान युवक की कमर से एक लोडेड देशी कट्टा और पैंट की जेब से चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। इधर, फतुहा थाना कांड संख्या 600/26 में चोरी के सामान के साथ मीनू कुमार, पिता सुरेश पासवान, निवासी मकसूदपुर, थाना फतुहा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है। फतुहा एसडीपीओ-1 अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1