logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेट्रोलिंग के दौरान जेठुली घाट से 27 डिबिया संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार पटना। नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान जेठुली घाट के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर की रात करीब 8 बजे पुलिस टीम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान जेठुली घाट के पास एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। संदेह के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 27 डिबिया बरामद की गईं। पुलिस ने बरामद पदार्थ को हेरोइन जैसा बताया है। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान गुलशन कुमार, उम्र 24 वर्ष, के रूप में हुई है। पुलिस अब बरामद पदार्थ की जांच के साथ ही युवक से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक के पास संदिग्ध पदार्थ कहां से आया था और इसका इस्तेमाल या आपूर्ति किस उद्देश्य से की जानी थी। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। नदी थाना के अपर थाना अध्यक्ष देवकर्ण बंटी ने बताये कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।

3 hrs ago
user_Shashi Kumar
Shashi Kumar
Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
3 hrs ago

पेट्रोलिंग के दौरान जेठुली घाट से 27 डिबिया संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार पटना। नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान जेठुली घाट के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर की रात करीब 8 बजे पुलिस टीम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान जेठुली घाट के पास एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। संदेह के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 27 डिबिया बरामद की गईं। पुलिस ने बरामद पदार्थ को हेरोइन जैसा बताया है। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान गुलशन कुमार, उम्र 24 वर्ष, के रूप में हुई है। पुलिस अब बरामद पदार्थ की जांच के साथ ही युवक से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक के पास संदिग्ध पदार्थ कहां से आया था और इसका इस्तेमाल या आपूर्ति किस उद्देश्य से की जानी थी। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। नदी थाना के अपर थाना अध्यक्ष देवकर्ण बंटी ने बताये कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • पटना ड्राइव पे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भारी विरोध पटना ड्राइव पे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भारी विरोध
    1
    पटना ड्राइव पे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भारी विरोध
पटना ड्राइव पे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भारी विरोध
    user_Bihar darpan 24
    Bihar darpan 24
    News राघोपुर, वैशाली, बिहार•
    2 hrs ago
  • पेट्रोलिंग के दौरान जेठुली घाट से 27 डिबिया संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार पटना। नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान जेठुली घाट के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर की रात करीब 8 बजे पुलिस टीम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान जेठुली घाट के पास एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। संदेह के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 27 डिबिया बरामद की गईं। पुलिस ने बरामद पदार्थ को हेरोइन जैसा बताया है। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान गुलशन कुमार, उम्र 24 वर्ष, के रूप में हुई है। पुलिस अब बरामद पदार्थ की जांच के साथ ही युवक से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक के पास संदिग्ध पदार्थ कहां से आया था और इसका इस्तेमाल या आपूर्ति किस उद्देश्य से की जानी थी। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। नदी थाना के अपर थाना अध्यक्ष देवकर्ण बंटी ने बताये कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पेट्रोलिंग के दौरान जेठुली घाट से 27 डिबिया संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार
पटना। नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान जेठुली घाट के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर की रात करीब 8 बजे पुलिस टीम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान जेठुली घाट के पास एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। संदेह के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवक के पास से 27 डिबिया बरामद की गईं। पुलिस ने बरामद पदार्थ को हेरोइन जैसा बताया है। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान गुलशन कुमार, उम्र 24 वर्ष,  के रूप में हुई है।
पुलिस अब बरामद पदार्थ की जांच के साथ ही युवक से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक के पास संदिग्ध पदार्थ कहां से आया था और इसका इस्तेमाल या आपूर्ति किस उद्देश्य से की जानी थी। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
नदी थाना के अपर थाना अध्यक्ष देवकर्ण बंटी ने बताये कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • पटना पुलिस द्वारा अवैध हथियार के साथ 01अभियुक्त गिरफ्तार, साथ ही चोरी के मामले में 01 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार ! पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, साथ ही चोरी के मामले में 01 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार ! आज दिनांक 21.09.2026 को फतुहा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मोटरसाइकिल से सुपंचक की ओर जा रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पटना के निर्देशन में तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, फतुहा, पटना के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, फतुहा द्वारा छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में रसलपुर बांध के पास संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके पास से 01 देशी लोडेड कट्टा, 04 जिंदा कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद करते हुए उक्त अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया । इसके अतिरिक्त, एक अन्य चोरी के कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को चोरी किए गए बर्तन के साथ गिरफ्तार किया गया। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री अवधेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (फतुहा 01), पटना द्वारा दी गई बाइट।
    1
    पटना पुलिस द्वारा अवैध हथियार के साथ 01अभियुक्त गिरफ्तार, साथ ही चोरी के मामले में 01 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार !
पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, साथ ही चोरी के मामले में 01 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार !
आज दिनांक 21.09.2026 को फतुहा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मोटरसाइकिल से सुपंचक की ओर जा रहा है।
प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पटना के निर्देशन में तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, फतुहा, पटना के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, फतुहा द्वारा छापामारी टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में रसलपुर बांध के पास संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके पास से 01 देशी लोडेड कट्टा, 04 जिंदा कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद करते हुए उक्त अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया ।
इसके अतिरिक्त, एक अन्य चोरी के कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को चोरी किए गए बर्तन के साथ गिरफ्तार किया गया।
अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में श्री अवधेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (फतुहा 01), पटना द्वारा दी गई बाइट।
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist Patna Rural, Bihar•
    55 min ago
  • दवा से नहीं थम रही थी धड़कन, एब्लेशन से मिली राहत, फोर्ड हॉस्पिटल में चार मरीजों का कैथेटर एब्लेशन से इलाज अचानक तेज धड़कन बढ़ने और बार-बार धड़कन अनियमित होने की समस्या से परेशान मरीजों के लिए फोर्ड हॉस्पिटल, पटना में इलाज की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में चार मरीजों का रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन के जरिए सफल इलाज किया गया। इन मरीजों में दवाओं से धड़कन को नियंत्रित करने में परेशानी हो रही थी। इलाज कराने वाले मरीजों में खैरा, जमुई की 35 वर्षीय नीतू कुमारी, बरौनी, बेगूसराय की 40 वर्षीय अंजू कुमारी, भोजपुर के 43 वर्षीय कुंदन कुमार और औरंगाबाद के 60 वर्षीय रंजीत सिंह शामिल हैं। यह प्रक्रिया डॉ. बीबी भारती के नेतृत्व में डॉ. सुशांत, डॉ. सरोज मिश्रा, डॉ. शशांक, मनमोहन और तकनीशियन कमल की टीम ने की। वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट एवं हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. बीबी भारती के अनुसार, कुछ मरीजों में दिल के अंदर मौजूद एक विशेष हिस्से से असामान्य विद्युत संकेत निकलते हैं, जिससे अचानक धड़कन तेज हो जाती है। ऐसे मामलों में पहले इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिकल स्टडी (ईपीएस) के जरिए धड़कन बढ़ने वाले स्थान की पहचान की जाती है। इसके बाद कैथेटर के माध्यम से उस हिस्से तक पहुंचकर रेडियोफ्रीक्वेंसी ऊर्जा दी जाती है। इससे असामान्य विद्युत संकेत पैदा करने वाले हिस्से को निष्क्रिय किया जाता है। उन्होंने बताया कि बार-बार तेज धड़कन की शिकायत होने पर केवल दवा पर निर्भर रहने के बजाय मरीज की जांच कर कारण का पता लगाना जरूरी है। प्रक्रिया के बाद चारों मरीजों में अचानक धड़कन बढ़ने की समस्या में राहत मिली।
    3
    दवा से नहीं थम रही थी धड़कन, एब्लेशन से मिली राहत, फोर्ड हॉस्पिटल में चार मरीजों का कैथेटर एब्लेशन से इलाज
अचानक तेज धड़कन बढ़ने और बार-बार धड़कन अनियमित होने की समस्या से परेशान मरीजों के लिए फोर्ड हॉस्पिटल, पटना में इलाज की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में चार मरीजों का रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन के जरिए सफल इलाज किया गया। इन मरीजों में दवाओं से धड़कन को नियंत्रित करने में परेशानी हो रही थी। इलाज कराने वाले मरीजों में खैरा, जमुई की 35 वर्षीय नीतू कुमारी, बरौनी, बेगूसराय की 40 वर्षीय अंजू कुमारी, भोजपुर के 43 वर्षीय कुंदन कुमार और औरंगाबाद के 60 वर्षीय रंजीत सिंह शामिल हैं।
यह प्रक्रिया डॉ. बीबी भारती के नेतृत्व में डॉ. सुशांत, डॉ. सरोज मिश्रा, डॉ. शशांक, मनमोहन और तकनीशियन कमल की टीम ने की।
वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट एवं हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. बीबी भारती के अनुसार, कुछ मरीजों में दिल के अंदर मौजूद एक विशेष हिस्से से असामान्य विद्युत संकेत निकलते हैं, जिससे अचानक धड़कन तेज हो जाती है। ऐसे मामलों में पहले इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिकल स्टडी (ईपीएस) के जरिए धड़कन बढ़ने वाले स्थान की पहचान की जाती है। इसके बाद कैथेटर के माध्यम से उस हिस्से तक पहुंचकर रेडियोफ्रीक्वेंसी ऊर्जा दी जाती है। इससे असामान्य विद्युत संकेत पैदा करने वाले हिस्से को निष्क्रिय किया जाता है।
उन्होंने बताया कि बार-बार तेज धड़कन की शिकायत होने पर केवल दवा पर निर्भर रहने के बजाय मरीज की जांच कर कारण का पता लगाना जरूरी है। प्रक्रिया के बाद चारों मरीजों में अचानक धड़कन बढ़ने की समस्या में राहत मिली।
    user_Shashi Bhushan
    Shashi Bhushan
    रिपोर्टर Patna Rural, Bihar•
    57 min ago
  • मंत्री से सवाल पूछे जाने पर पत्रकार पर होती है FIR दर्ज पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें
    1
    मंत्री से सवाल पूछे जाने पर पत्रकार पर होती है FIR दर्ज पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें
    user_Live tv news 24×7
    Live tv news 24×7
    Live tv news 24×7 news reporter Patna Rural, Bihar•
    3 hrs ago
  • जमुई जिले में #सोशल_मीडिया पर वायरल वीडियो से संबंधित घटना में की गई कार्रवाई की अद्यतन जानकारी देते श्रीमती के० सुहिता अनुपम, अपर पुलिस महानिदेशक, (विधि-व्यवस्था) . . #BiharPolice #HainTaiyaarHum #bihar
    1
    जमुई जिले में #सोशल_मीडिया पर वायरल वीडियो से संबंधित घटना में की गई कार्रवाई की अद्यतन जानकारी देते श्रीमती के० सुहिता अनुपम, अपर पुलिस महानिदेशक, (विधि-व्यवस्था)
. 
. #BiharPolice #HainTaiyaarHum #bihar
    user_जन Vix
    जन Vix
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • उदवंतनगर में एक युवक कि गोली मारकर इलाके में सनसनी फैली पुलोवर मामले कि छानबीन करने में जुटी औरंगाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट औरंगाबाद जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव में सोमवार की शाम हथियारबंद बदमाश ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को काफी करीब से सीने के बीचो-बीच गोली मारी गई है। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी धनंजय सिंह उर्फ संतोष सिंह का 22 वर्षीय पुत्र शत्रुघन कुमार है। वह बी.ए. का छात्र है।
    3
    उदवंतनगर में एक युवक कि गोली मारकर इलाके में सनसनी फैली पुलोवर मामले कि छानबीन करने में जुटी 
औरंगाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट 
औरंगाबाद
जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव में सोमवार की शाम हथियारबंद बदमाश ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को काफी करीब से सीने के बीचो-बीच गोली मारी गई है। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी धनंजय सिंह उर्फ संतोष सिंह का 22 वर्षीय पुत्र शत्रुघन कुमार है। वह बी.ए. का छात्र है।
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • रसूलपुर बांध के पास हथियारबंद युवक गिरफ्तार, लोडेड कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद फतुहा थाना क्षेत्र में अपराध की आशंका के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि रसूलपुर बांध की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से हथियार और गोली लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने रसूलपुर बांध स्थित अरविंद कुमार की गुमटी के सामने सड़क पर संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान युवक की कमर से एक लोडेड देशी कट्टा और पैंट की जेब से चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। इधर, फतुहा थाना कांड संख्या 600/26 में चोरी के सामान के साथ मीनू कुमार, पिता सुरेश पासवान, निवासी मकसूदपुर, थाना फतुहा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है। फतुहा एसडीपीओ-1 अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    1
    रसूलपुर बांध के पास हथियारबंद युवक गिरफ्तार, लोडेड कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद
फतुहा थाना क्षेत्र में अपराध की आशंका के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि रसूलपुर बांध की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से हथियार और गोली लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने रसूलपुर बांध स्थित अरविंद कुमार की गुमटी के सामने सड़क पर संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान युवक की कमर से एक लोडेड देशी कट्टा और पैंट की जेब से चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।
इधर, फतुहा थाना कांड संख्या 600/26 में चोरी के सामान के साथ मीनू कुमार, पिता सुरेश पासवान, निवासी मकसूदपुर, थाना फतुहा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है। फतुहा एसडीपीओ-1 अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.