logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

AAP छोड़कर BJP में गए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर पंजाब में 2 FIR हुई हैं। एक मामला करप्शन और दूसरा महिला के शोषण से जुड़ा है। दोनों केस में धाराएं गैर जमानती हैं। AAP छोड़कर BJP में गए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर पंजाब में 2 FIR हुई हैं। एक मामला करप्शन और दूसरा महिला के शोषण से जुड़ा है। दोनों केस में धाराएं गैर जमानती हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने दिल्ली पहुंच गई है। हालांकि संदीप कुछ देर बाद दिल्ली वाले आवास से कहीं और के लिए निकल गए हैं।

1 hr ago
user_VACC 24 News
VACC 24 News
Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
1 hr ago

AAP छोड़कर BJP में गए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर पंजाब में 2 FIR हुई हैं। एक मामला करप्शन और दूसरा महिला के शोषण से जुड़ा है। दोनों केस में धाराएं गैर जमानती हैं। AAP छोड़कर BJP में गए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर पंजाब में 2 FIR हुई हैं। एक मामला करप्शन और दूसरा महिला के शोषण से जुड़ा है। दोनों केस में धाराएं गैर जमानती हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने दिल्ली पहुंच गई है। हालांकि संदीप कुछ देर बाद दिल्ली वाले आवास से कहीं और के लिए निकल गए हैं।

More news from दिल्ली and nearby areas
  • AAP छोड़कर BJP में गए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर पंजाब में 2 FIR हुई हैं। एक मामला करप्शन और दूसरा महिला के शोषण से जुड़ा है। दोनों केस में धाराएं गैर जमानती हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने दिल्ली पहुंच गई है। हालांकि संदीप कुछ देर बाद दिल्ली वाले आवास से कहीं और के लिए निकल गए हैं।
    1
    AAP छोड़कर BJP में गए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर पंजाब में 2 FIR हुई हैं। एक मामला करप्शन और दूसरा महिला के शोषण से जुड़ा है। दोनों केस में धाराएं गैर जमानती हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने दिल्ली पहुंच गई है। हालांकि संदीप कुछ देर बाद दिल्ली वाले आवास से कहीं और के लिए निकल गए हैं।
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • न्यूज़: दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी इलाके में हुए सनसनीखेज सशस्त्र लूट कांड का क्राइम ब्रांच ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। AEKC टीम ने तेज और साहसिक कार्रवाई करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹3.92 लाख नकद, मोबाइल फोन, एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वारदात के दौरान पीड़ितों पर फायरिंग की थी और चाकू से हमला कर लूट को अंजाम दिया था। इस घटना में इस्तेमाल की गई स्पोर्ट्स बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है। क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।
    1
    न्यूज़:
दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी इलाके में हुए सनसनीखेज सशस्त्र लूट कांड का क्राइम ब्रांच ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। AEKC टीम ने तेज और साहसिक कार्रवाई करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹3.92 लाख नकद, मोबाइल फोन, एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वारदात के दौरान पीड़ितों पर फायरिंग की थी और चाकू से हमला कर लूट को अंजाम दिया था। इस घटना में इस्तेमाल की गई स्पोर्ट्स बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • सादड़ी में ट्रक की टक्कर से टूटा विद्युत पोल, घंटों बिजली गुल रिपोर्टर भीकाराम कंडारा की रिपोर्ट सादड़ी/पाली। देसूरी राजमार्ग पर बारली-सादड़ी में बुधवार रात बड़ा हादसा टल गया, जब जाम में फंसे एक टर्बो ट्रक ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल का ऊपरी हिस्सा टूटकर ट्रक पर जा गिरा और पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना के दौरान संयोगवश लाइन में स्पार्क के साथ ही बिजली सप्लाई बंद हो गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और स्थिति बिगड़ गई। सूचना मिलते ही डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता तौकीर हुसैन टीम सहित मौके पर पहुंचे और एफआरटी की मदद से बिजली के तार हटवाकर पोल दुरुस्त करने का काम शुरू किया। वहीं पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया और यातायात सामान्य किया। बताया जा रहा है कि पालिका क्षेत्र में बाइपास के अभाव और शादियों के सीजन के चलते भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। बस स्टैंड, आखरिया चौक, गांछवाड़ा ढलान से ब्रजभाटा चौक तक वाहन एक-दूसरे को साइड देकर निकलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। डिस्कॉम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि नुकसान की भरपाई नहीं की गई तो संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नया पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य जारी है।
    1
    सादड़ी में ट्रक की टक्कर से टूटा विद्युत पोल, घंटों बिजली गुल
रिपोर्टर भीकाराम कंडारा की रिपोर्ट 
सादड़ी/पाली। देसूरी राजमार्ग पर बारली-सादड़ी में बुधवार रात बड़ा हादसा टल गया, जब जाम में फंसे एक टर्बो ट्रक ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल का ऊपरी हिस्सा टूटकर ट्रक पर जा गिरा और पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
घटना के दौरान संयोगवश लाइन में स्पार्क के साथ ही बिजली सप्लाई बंद हो गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और स्थिति बिगड़ गई।
सूचना मिलते ही डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता तौकीर हुसैन टीम सहित मौके पर पहुंचे और एफआरटी की मदद से बिजली के तार हटवाकर पोल दुरुस्त करने का काम शुरू किया। वहीं पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया और यातायात सामान्य किया।
बताया जा रहा है कि पालिका क्षेत्र में बाइपास के अभाव और शादियों के सीजन के चलते भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। बस स्टैंड, आखरिया चौक, गांछवाड़ा ढलान से ब्रजभाटा चौक तक वाहन एक-दूसरे को साइड देकर निकलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
डिस्कॉम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि नुकसान की भरपाई नहीं की गई तो संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नया पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य जारी है।
    user_AM NEWS NATIONAL
    AM NEWS NATIONAL
    Media company Rohini, North West Delhi•
    3 hrs ago
  • दिन में 2 ऑपरेशन, दिल्ली के बाबा भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल में मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा”
    1
    दिन में 2 ऑपरेशन, दिल्ली के बाबा भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल में मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा”
    user_INDIA FIRST NEWS
    INDIA FIRST NEWS
    Media house रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    6 hrs ago
  • #Jahangirpuri #DelhiPolice #CrimeControl #PolicePatrolling #DelhiNews #LawAndOrder #ACP #DCP #BreakingNews #LocalNews #PublicSafety #CrimeRateDown #NorthWestDelhi #PoliceAction
    2
    #Jahangirpuri #DelhiPolice #CrimeControl #PolicePatrolling #DelhiNews #LawAndOrder #ACP #DCP #BreakingNews #LocalNews #PublicSafety #CrimeRateDown #NorthWestDelhi #PoliceAction
    user_SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
    SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    13 hrs ago
  • ममता की साड़ी पर शुभेंदु और मान के पैग पर विधायकों को एतराज, दिन-रात निगरानी कर रही है ममता और सीआरपीएफ स्ट्रांग रूम की, हेमंता राजधर्म का पालन करें-सिंघवी और आगरा में फेंके गए स्मार्ट मीटर... देखिए राजपथ न्यूज़ पर...
    1
    ममता की साड़ी पर शुभेंदु और मान के पैग पर विधायकों को एतराज, दिन-रात निगरानी कर रही है ममता और सीआरपीएफ स्ट्रांग रूम की, हेमंता राजधर्म का पालन करें-सिंघवी और आगरा में फेंके गए स्मार्ट मीटर... देखिए राजपथ न्यूज़ पर...
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Rohini, North West Delhi•
    14 hrs ago
  • भाजपा को छोड़ने की सजा मुझे और मेरे किराड़ी की जनता को भुगतना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार और जल बोर्ड जानबूझकर हमें पानी के लिए तरसा रहे हैं। हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश और अधिकारियों की 13.5 MGD पानी की जरूरत की पुष्टि के बावजूद, हमें कागजों पर 8.5 MGD और हकीकत में मात्र 6-7 MGD पानी दिया जा रहा है। 9.5 लाख की आबादी वाले किराड़ी के लिए पाइपों को बदलने और मरम्मत के लिए फंड रोकना ये सीधा-सीधा राजनीतिक बदला है। भाजपा सरकार का यह अड़ियल रवैया किराड़ी के हक को मार रहा है, जिसके खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी,चाहे कुछ भी हो पीने का पानी किराड़ी में बढ़वाकर ही रहूंगा
    1
    भाजपा को छोड़ने की सजा मुझे और मेरे किराड़ी की जनता को भुगतना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार और जल बोर्ड जानबूझकर हमें पानी के लिए तरसा रहे हैं। हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश और अधिकारियों की 13.5 MGD पानी की जरूरत की पुष्टि के बावजूद, हमें कागजों पर 8.5 MGD और हकीकत में मात्र 6-7 MGD पानी दिया जा रहा है।
9.5 लाख की आबादी वाले किराड़ी के लिए पाइपों को बदलने और मरम्मत के लिए फंड रोकना ये सीधा-सीधा राजनीतिक बदला है। भाजपा सरकार का यह अड़ियल रवैया किराड़ी के हक को मार रहा है,
जिसके खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी,चाहे कुछ भी हो पीने का पानी किराड़ी में बढ़वाकर ही रहूंगा
    user_The Fast News No 1
    The Fast News No 1
    Local News Reporter रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    16 hrs ago
  • हिन्दू महासभा ने बौद्ध पंथ को सनातन धर्म का अविभाज्य अंग और गौरव बताया - बी एन तिवारी नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा ने भगवान बुद्ध जयंती और श्रमिक दिवस पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे महात्मा बुद्ध के उपदेशों और शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि भगवान बुद्ध भगवान विष्णु के नवें अवतार के रूप में महाराजा शुद्धोधन के पुत्र के रूप क्षत्रिय जाति में पृथ्वी पर मानवता और जीव कल्याण के लिए अवतरित हुए थे। भगवान बुद्ध ने बौद्ध पंथ की स्थापना कर सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश दिया। भगवान बुद्ध का यह संदेश आज भी प्रासंगिक है और मानव जाति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भगवान बुद्ध ने तत्कालीन समाज में व्याप्त कुरीतियों और अमानवीय नीतियों के निवारण हेतु बौद्ध पंथ की स्थापना की थी। उनके अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान समय में बौद्ध पंथ के अंदर नवबौद्ध संस्कृति के नाम से एक नया वर्ग उभर रहा है, जो बौद्ध पंथ को बौद्ध धर्म के रूप में मान्यता देते हुए बौद्ध पंथ को सनातन धर्म के विरोधी पंथ के रूप में स्थापित करने का दुष्प्रयास कर रहा है। कांग्रेस और वामपंथ की राजनीतिक विचारधारा से प्रेरित नवबौद्ध संस्कृति सनातन धर्म को समाप्त करने का प्रयास कर रही हैं, जबकि वास्तव में बौद्ध पंथ सनातन धर्म का अविभाज्य अंग और सनातन धर्म का गौरव है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सनातनी भगवान बुद्ध को विष्णु भगवान के नवें अवतार के रूप में मान्यता देता है और उनकी उपासना करता है । इसके विपरीत नवबौद्ध संस्कृति के अनुयायियों ने सनातन धर्म के देवी देवताओं के विरुद्ध दुष्प्रचार करना और उन्हें अपमानित करना ही अपना परम धर्म स्वीकार कर लिया है। ऐसे नवबौद्ध वास्तव में भगवान बुद्ध की नीतियों, शिक्षाओं और आदर्शों के विरुद्ध आचरण कर रहे हैं। उनका यह आचरण उनका अक्षम्य अपराध है। राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि सनातन धर्म बौद्ध पंथ की जननी है और अपनी जननी के विरुद्ध विषवमन को किसी भी दृष्टि से उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने सनातन धर्म के विरुद्ध विषवमन करने वाले नवबौद्धों को भगवान बुद्ध से सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने देशवासियों को श्रमिक दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए " श्रमेव जयते " का नारा दिया। उन्होंने कहा कि भारत के श्रमिकों की आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति के बिना भारत को पुनः विश्वगुरु बनाना दिवास्वप्न देखने के समान है। प्रोफेसर यशपाल सिंह ने कहा कि श्रम एक ऐसी पूंजी है, जिसके विस्तार और सशक्तिकरण से राष्ट्र और समाज का कल्याण और उन्नति संभव है। उन्होंने कहा कि भारत में श्रमिक समाज, विशेषकर महिला श्रमिकों की दशा और दिशा निर्धारित करने के लिए आज भी बहुत कुछ किया जाना शेष है। निजी क्षेत्रों से जुड़े श्रमिकों और असंगठित कामगारों की आर्थिक और सामाजिक दशा स्वतंत्रता प्राप्ति के 79 वर्ष बाद भी शोचनीय बनी हुई है। उन्हें भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिल पाती। श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और उनकी आर्थिक उन्नति और समृद्धि के लिए देश में अनेक कानून विद्यमान हैं, किंतु उन कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू नहीं कर पाना और पूंजीवादी व्यवस्था के सामने श्रम कानूनों का निष्प्रभावी होना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने भारत सरकार को श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 25 हजार रूपए प्रतिमाह निर्धारित कर भारतीय श्रमिकों को आर्थिक उन्नति और आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ने का परामर्श दिया है।
    1
    हिन्दू महासभा ने बौद्ध पंथ को सनातन धर्म का अविभाज्य अंग और गौरव बताया - बी एन तिवारी
नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा ने भगवान बुद्ध जयंती और श्रमिक दिवस पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे महात्मा बुद्ध के उपदेशों और शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि भगवान बुद्ध भगवान विष्णु के नवें अवतार के रूप में महाराजा शुद्धोधन के पुत्र के रूप क्षत्रिय जाति में पृथ्वी पर मानवता और जीव कल्याण के लिए अवतरित हुए थे। भगवान बुद्ध ने  बौद्ध पंथ की स्थापना कर सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश दिया। भगवान बुद्ध का यह संदेश आज भी प्रासंगिक है और मानव जाति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भगवान बुद्ध ने तत्कालीन समाज में व्याप्त कुरीतियों और अमानवीय नीतियों के निवारण हेतु बौद्ध पंथ की स्थापना की थी। उनके अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान समय में बौद्ध पंथ के अंदर नवबौद्ध संस्कृति के नाम से एक नया वर्ग उभर रहा है, जो बौद्ध पंथ को बौद्ध धर्म के रूप में मान्यता देते हुए बौद्ध पंथ को सनातन धर्म के विरोधी पंथ के रूप में स्थापित करने का दुष्प्रयास कर रहा है। कांग्रेस और वामपंथ की राजनीतिक विचारधारा से प्रेरित नवबौद्ध संस्कृति  सनातन धर्म को समाप्त करने का प्रयास कर रही हैं, जबकि वास्तव में बौद्ध पंथ सनातन धर्म का अविभाज्य अंग  और सनातन धर्म का गौरव है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सनातनी भगवान बुद्ध को विष्णु भगवान के नवें अवतार के रूप में मान्यता देता है और उनकी उपासना करता है । इसके विपरीत नवबौद्ध संस्कृति के अनुयायियों ने सनातन धर्म के देवी देवताओं के विरुद्ध दुष्प्रचार करना और उन्हें अपमानित करना ही अपना परम धर्म स्वीकार कर लिया है। ऐसे नवबौद्ध वास्तव में भगवान बुद्ध की नीतियों, शिक्षाओं और आदर्शों के विरुद्ध आचरण कर रहे हैं। उनका यह आचरण उनका अक्षम्य अपराध है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि सनातन धर्म बौद्ध पंथ की जननी है और अपनी जननी के विरुद्ध विषवमन को किसी भी दृष्टि से उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने सनातन धर्म के विरुद्ध विषवमन करने वाले नवबौद्धों को भगवान बुद्ध से सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने देशवासियों को श्रमिक दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए " श्रमेव जयते " का नारा दिया। उन्होंने कहा कि भारत के श्रमिकों की आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति के बिना भारत को पुनः विश्वगुरु बनाना दिवास्वप्न देखने के समान है।
प्रोफेसर यशपाल सिंह ने कहा कि श्रम एक ऐसी पूंजी है, जिसके विस्तार और सशक्तिकरण से राष्ट्र और समाज का कल्याण और उन्नति संभव है। उन्होंने कहा कि भारत में श्रमिक समाज, विशेषकर महिला श्रमिकों की दशा और दिशा निर्धारित करने के लिए आज भी बहुत कुछ किया जाना शेष है।  निजी क्षेत्रों से जुड़े श्रमिकों और असंगठित कामगारों की आर्थिक और सामाजिक दशा स्वतंत्रता प्राप्ति के 79 वर्ष बाद भी शोचनीय बनी हुई है। उन्हें भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिल पाती। श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और उनकी आर्थिक उन्नति और समृद्धि के लिए देश में अनेक कानून विद्यमान हैं, किंतु उन कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू नहीं कर पाना और पूंजीवादी व्यवस्था के सामने श्रम कानूनों का निष्प्रभावी होना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने भारत सरकार को श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 25 हजार रूपए प्रतिमाह निर्धारित कर भारतीय श्रमिकों को आर्थिक उन्नति और आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ने का परामर्श दिया है।
    user_AM NEWS NATIONAL
    AM NEWS NATIONAL
    Media company Rohini, North West Delhi•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.