धूमधाम से निकली भगवान शिव की बारात, झूमते नजर आए भूत-प्रेत और देवगण गोला गोकर्णनाथ खीरी। नगर में सोमवार को रामलीला समिति के तत्वावधान में देवाधिदेव भगवान शंकर की भव्य बारात धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। वृंदावन से आए कलाकारों ने बारात में मनोहारी झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूल्हा बने भगवान शिव रथ पर अपने गणों के साथ विराजमान थे, वहीं उनके साथ भूत, प्रेत, पिशाच, शुक्र और शनिचर के स्वरूपों ने जमकर नृत्य किया। ब्रह्मा और विष्णु सहित अन्य देवी-देवताओं के रथ भी आकर्षण का केंद्र रहे। रंग-बिरंगी रोशनी और बैंड-बाजों की धुन पर नर्तकियों के नृत्य ने नगरवासियों का मन मोह लिया। वर पक्ष की ओर से जनार्दन गिरि, धर्मेंद्र गिरि, भोली गिरि, पंकज सक्सेना, अतुल अग्रवाल, प्रेमप्रकाश, राजेश आनंद मिन्नी, सत्यप्रकाश अग्रवाल, प्रेमचंद जायसवाल, अवधेश जायसवाल, आदित्य गुप्ता और पंकज राजपूत आदि बारात की शोभा बढ़ाते नजर आए। वहीं कन्या पक्ष की ओर से द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, पंकज गुप्ता, सुरेश ठाकुर, विनोद रस्तोगी और पंकज मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारातियों का स्वागत किया और उनके लिए जलपान की व्यवस्था की। पूरा नगर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान रहा। सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन साथ मे मुस्तैद रहा
धूमधाम से निकली भगवान शिव की बारात, झूमते नजर आए भूत-प्रेत और देवगण गोला गोकर्णनाथ खीरी। नगर में सोमवार को रामलीला समिति के तत्वावधान में देवाधिदेव भगवान शंकर की भव्य बारात धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। वृंदावन से आए कलाकारों ने बारात में मनोहारी झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूल्हा बने भगवान शिव रथ पर अपने गणों के साथ विराजमान थे, वहीं उनके साथ भूत,
प्रेत, पिशाच, शुक्र और शनिचर के स्वरूपों ने जमकर नृत्य किया। ब्रह्मा और विष्णु सहित अन्य देवी-देवताओं के रथ भी आकर्षण का केंद्र रहे। रंग-बिरंगी रोशनी और बैंड-बाजों की धुन पर नर्तकियों के नृत्य ने नगरवासियों का मन मोह लिया। वर पक्ष की ओर से जनार्दन गिरि, धर्मेंद्र गिरि, भोली गिरि, पंकज सक्सेना, अतुल अग्रवाल, प्रेमप्रकाश, राजेश आनंद मिन्नी, सत्यप्रकाश अग्रवाल, प्रेमचंद जायसवाल, अवधेश जायसवाल, आदित्य गुप्ता और पंकज
राजपूत आदि बारात की शोभा बढ़ाते नजर आए। वहीं कन्या पक्ष की ओर से द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, पंकज गुप्ता, सुरेश ठाकुर, विनोद रस्तोगी और पंकज मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारातियों का स्वागत किया और उनके लिए जलपान की व्यवस्था की। पूरा नगर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान रहा। सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन साथ मे मुस्तैद रहा
- मिशन शक्ति 6.0: मैलानी पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, सुरक्षा हेल्पलाइन व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर; गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक बताए उपाय मैलानी, लखीमपुर खीरी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैलानी पुलिस ने सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी पुलिस सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। यह जागरूकता कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मैलानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। संकट के समय हेल्पलाइन नंबरों का करें इस्तेमाल कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति, उत्पीड़न या असुरक्षा की आशंका होने पर चुप रहने के बजाय तत्काल सहायता लेनी चाहिए। इसके लिए वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवाओं 102 व 108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। सरकारी योजनाओं से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और राष्ट्रीय पोषण मिशन सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना तथा उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना है। गुड टच-बैड टच की जानकारी देकर किया जागरूक कार्यक्रम में बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया गया। पुलिस ने कहा कि यदि किसी के व्यवहार से असहजता महसूस हो या किसी प्रकार का उत्पीड़न किया जाए, तो बिना डर के अपने अभिभावकों, विश्वसनीय व्यक्ति अथवा पुलिस को इसकी जानकारी दें। किसी भी घटना को छिपाने के बजाय समय रहते सहायता लेना बेहद जरूरी है। महिला हेल्प डेस्क और यूपी कॉप ऐप की दी जानकारी मैलानी थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली से भी महिलाओं को अवगत कराया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस के यूपी कॉप ऐप तथा उपलब्ध डिजिटल सुरक्षा सेवाओं के बारे में जानकारी देकर ऑनलाइन ठगी से बचने, संदिग्ध लिंक से दूर रहने और साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा से बचाव के कानूनी प्रावधानों और महिलाओं के अधिकारों पर भी प्रकाश डाला गया। पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें, किसी भी प्रकार के शोषण या हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने में संकोच न करें। मिशन शक्ति 6.0 का संदेश स्पष्ट है—महिलाओं को सुरक्षित वातावरण, सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना। जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है और समाज की सहभागिता से ही महिला सशक्तीकरण के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकता है। रिपोर्टर: रामनिवास गुप्ता जिला संवाददाता, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र4
- *ये लाखन आर्मी है साहब, पासी समाज के स्वाभिमान की दहाड़ है!* देश की सभी नेशनल टीवी की डिबेट में उतरकर विरोधियों *ये लाखन आर्मी है साहब, पासी समाज के स्वाभिमान की दहाड़ है!* देश की सभी नेशनल टीवी की डिबेट में उतरकर विरोधियों के सामने पासी समाज का पक्ष रखना, अपने महापुरुषों के सम्मान की आवाज़ बुलंद करना—हर किसी के बस की बात नहीं! लाखन आर्मी चीफ का संघर्ष किसी पद या पहचान के लिए नहीं, बल्कि *पासी समाज को उसका खोया हुआ स्वाभिमान दिलाने के संकल्प* के रूप में देखा जा रहा है। जो कल तक पासियों की आवाज़ को अनसुना करते थे, आज उन्हें भी इस समाज के इतिहास और सम्मान पर बात करनी पड़ रही है! *अब हर पासी युवा की जिम्मेदारी है—अपने नेतृत्व का हौसला बनो, एकता की ताकत बनो और स्वाभिमान की इस आवाज़ को गाँव-गाँव तक पहुँचाओ!* आवाज़ बुलंद रहेगी, स्वाभिमान अडिग रहेगा! 🚩 *हर-हर महादेव! लाखन आर्मी ज़िंदाबाद! पासी समाज ज़िंदाबाद!* 🚩2
- *ये लाखन आर्मी है साहब, पासी समाज के स्वाभिमान की दहाड़ है!* देश की सभी नेशनल टीवी *ये लाखन आर्मी है साहब, पासी समाज के स्वाभिमान की दहाड़ है!* देश की सभी नेशनल टीवी की डिबेट में उतरकर विरोधियों के सामने पासी समाज का पक्ष रखना, अपने महापुरुषों के सम्मान की आवाज़ बुलंद करना—हर किसी के बस की बात नहीं! लाखन आर्मी चीफ का संघर्ष किसी पद या पहचान के लिए नहीं, बल्कि *पासी समाज को उसका खोया हुआ स्वाभिमान दिलाने के संकल्प* के रूप में देखा जा रहा है। जो कल तक पासियों की आवाज़ को अनसुना करते थे, आज उन्हें भी इस समाज के इतिहास और सम्मान पर बात करनी पड़ रही है! *अब हर पासी युवा की जिम्मेदारी है—अपने नेतृत्व का हौसला बनो, एकता की ताकत बनो और स्वाभिमान की इस आवाज़ को गाँव-गाँव तक पहुँचाओ!* आवाज़ बुलंद रहेगी, स्वाभिमान अडिग रहेगा! 🚩 *हर-हर महादेव! लाखन आर्मी ज़िंदाबाद! पासी समाज ज़िंदाबाद!* 🚩2
- धूमधाम से निकली भगवान शिव की बारात, झूमते नजर आए भूत-प्रेत और देवगण गोला गोकर्णनाथ खीरी। नगर में सोमवार को रामलीला समिति के तत्वावधान में देवाधिदेव भगवान शंकर की भव्य बारात धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। वृंदावन से आए कलाकारों ने बारात में मनोहारी झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूल्हा बने भगवान शिव रथ पर अपने गणों के साथ विराजमान थे, वहीं उनके साथ भूत, प्रेत, पिशाच, शुक्र और शनिचर के स्वरूपों ने जमकर नृत्य किया। ब्रह्मा और विष्णु सहित अन्य देवी-देवताओं के रथ भी आकर्षण का केंद्र रहे। रंग-बिरंगी रोशनी और बैंड-बाजों की धुन पर नर्तकियों के नृत्य ने नगरवासियों का मन मोह लिया। वर पक्ष की ओर से जनार्दन गिरि, धर्मेंद्र गिरि, भोली गिरि, पंकज सक्सेना, अतुल अग्रवाल, प्रेमप्रकाश, राजेश आनंद मिन्नी, सत्यप्रकाश अग्रवाल, प्रेमचंद जायसवाल, अवधेश जायसवाल, आदित्य गुप्ता और पंकज राजपूत आदि बारात की शोभा बढ़ाते नजर आए। वहीं कन्या पक्ष की ओर से द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, पंकज गुप्ता, सुरेश ठाकुर, विनोद रस्तोगी और पंकज मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारातियों का स्वागत किया और उनके लिए जलपान की व्यवस्था की। पूरा नगर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान रहा। सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन साथ मे मुस्तैद रहा3
- एक सप्ताह से फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया उपभोक्ता में रोष एक सप्ताह से फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया उपभोक्ता में रोष उचौलिया खीरी। बताया जा रहा है कि बनकागांव में ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से फुंका पड़ा है, लेकिन अब तक उसे बदला नहीं गया है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग जल्द ही समस्या का समाधान कर बिजली आपूर्ति बहाल करेगा। मामले की जानकारी लेने के लिए जब संबंधित अवर अभियंता (जेई) पुष्पेन्द्र कनौजिया से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन नहीं लग सका। इस कारण उनसे बातचीत नहीं हो पाई और मामले में उनका पक्ष प्राप्त नहीं किया जा सका। अब सवाल यह है कि आखिर कब बदला जाएगा ट्रांसफार्मर? एक सप्ताह से बिजली संकट झेल रहे उपभोक्ताओं को राहत कब मिलेगी? संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने और बिजली आपूर्ति बहाल कराने की जरूरत है।1
- किशोरी उत्सव में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा, सामाजिक कुरीतियों पर किया प्रहअर बनोगे बिटिया तो ये जानोगे, कि कितनी बंदिशें हैं यहां’ के संदेश से बेटियों ने बयां की अपनी बात किशोरी उत्सव में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा, सामाजिक कुरीतियों पर किया प्रहार मितौली खीरी। बेटियों के सपनों को उड़ान देने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एम ट्रस्ट के द्वारा स्थानीय कार्यालय रतहरा कार्यालय में किशोरी उत्सव आयोजित किया गया। उत्सव में लखीमपुर, मितौली और बेहजम क्षेत्र के हेलो बिटिया मंच से जुड़ी करीब तीन सौ किशोरियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बेटियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ समाज में मौजूद भेदभाव, बंदिशों और चुनौतियों को भी अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से सामने रखा। बनोगे बिटिया तो ये जानोगे, कि कितनी बंदिशें हैं । इसके माध्यम से किशोरियों ने यह बताने का प्रयास किया कि बेटियों को आज भी शिक्षा, अपनी पसंद, आगे बढ़ने और अपने भविष्य के फैसले लेने में कई तरह की सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उत्सव में बेटियों ने अपने विचारों और प्रस्तुतियों के जरिए समानता, शिक्षा और स्वतंत्र पहचान का संदेश दिया। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, माहवारी स्वच्छता, करियर काउंसलिंग, जीवन कौशल, बाल विवाह और बाल श्रम की रोकथाम जैसे विषयों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। किशोरियों ने विभिन्न विषयों पर स्टॉल लगाकर अपनी जानकारी साझा की। साइबर सुरक्षा पर विचार प्रस्तुत किए गए, वहीं प्रेरक केस स्टोरी, गीत-संगीत और अन्य गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक बदलाव की जरूरत बताई गई। एलेक्सा (अमेजन) के सहयोग से आयोजित गतिविधियों में भी किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कथक नृत्य, अभिनय और गीतों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से किशोरियों ने अपनी कला और अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि बेटियों को अपनी बात रखने, सवाल पूछने और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर विचार व्यक्त करने का मंच देना भी रहा। एम ट्रस्ट की कार्यकारी निदेशक प्रीति उपाध्याय ने संस्था और हेलो बिटिया मंच के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था पिछले 25 वर्षों से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की स्कूली एवं तकनीकी शिक्षा, जीवन कौशल और खेलकूद को बढ़ावा देने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। हेलो बिटिया मंच के माध्यम से किशोरियों में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व कौशल विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी कोतवाली मितौली दिलीप कुमार चौबे ने किशोरियों को जागरूक और निडर बनने तथा अपने करियर के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। मिशन शक्ति प्रभारी महिमा पांडेय ने मिशन शक्ति की जानकारी दी और किशोरियों को पंपलेट वितरित किए। इस अवसर पर चाइल्डलाइन से अंजुम परवीन, एएचटी थाना लखीमपुर से रामऔतार और राजेश कुमार, एलेक्सा (अमेजन) से प्रतीक तिवारी और दीपक कुमार, एम ट्रस्ट के निदेशक संजय राय, बालिका शिक्षा नोडल सलीम अहमद तथा अंकित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दरख्शा आरा ने किया। किशोरी उत्सव ने बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ यह संदेश देने का अवसर दिया कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए समान अवसर, सुरक्षित वातावरण और अपनी बात कहने की आजादी मिलनी चाहिए।3
- महिला के साथ इतनी बर्बरता क्यों राहुल गांधी जी सम्मान की बात करते थे आप अब ऐसा क्यों ❓1
- तेंदुए ने सात वर्षीय मासूम बच्ची को बनाया निवाला, गन्ने के खेत में मिला शव। लखीमपुर खीरी में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के बोझिया गांव में घर के बाहर से तेंदुआ सात वर्षीय मासूम बच्ची को उठा ले गया था। बच्ची की तलाश में वन विभाग की टीम जुटी हुई थी, लेकिन मंगलवार कों मासूम का अधखाया शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में बरामद हुआ। बच्ची का सिर धड़ से अलग था। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं तेंदुए की दहशत से ग्रामीण सहमे हुए हैं।लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के बोझिया गांव में तेंदुए के हमले से इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि सात वर्षीय बच्ची को तेंदुआ घर के बाहर से उठाकर ले गया था। घटना के बाद से ही वन विभाग की टीम बच्ची की तलाश में जुटी हुई थी।शव की हालत देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मासूम की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर भय बना हुआ है। अब ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।4