logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाथरस के ऐतिहासिक श्री दाऊजी महाराज के 115वें लक्खी मेले के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार हाथरस के ऐतिहासिक श्री दाऊजी महाराज के 115वें लक्खी मेले के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, हाथरस के तत्वावधान में मंडलीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद एवं सत्र न्यायाधीश हाथरस माननीय विनय कुमार जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन माननीय शिव किशोर गौड़ जी ने की। सम्मेलन में न्यायिक व्यवस्था, अधिवक्ताओं के हित, सम्मान और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। अधिवक्ता समाज गरीब, कमजोर और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 📺 पूरी खबर देखें और जानें सम्मेलन में क्या रहा खास। सलाम इंडिया 24 को Like, Subscribe और Follow जरूर करें और अपने क्षेत्र की खबरों से हमें भी अवगत कराते रहें। सलाम इंडिया 24 — जनता की आवाज़, सच के साथ। #SalamIndia24 #Hathras #अधिवक्ता_सम्मेलन #मंडलीय_अधिवक्ता_सम्मेलन #दाऊजी_महाराज_मेला हाथरस विनय_कुमार शिव_किशोर_गौ

6 hrs ago
user_हाथरस शलमान शाह पत्रकार
हाथरस शलमान शाह पत्रकार
रिपोर्टर हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

हाथरस के ऐतिहासिक श्री दाऊजी महाराज के 115वें लक्खी मेले के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार हाथरस के ऐतिहासिक श्री दाऊजी महाराज के 115वें लक्खी मेले के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, हाथरस के तत्वावधान में मंडलीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद एवं सत्र न्यायाधीश हाथरस माननीय विनय कुमार जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन माननीय शिव किशोर गौड़ जी ने की। सम्मेलन में न्यायिक व्यवस्था, अधिवक्ताओं के हित, सम्मान और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। अधिवक्ता समाज गरीब, कमजोर और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 📺 पूरी खबर देखें और जानें सम्मेलन में क्या रहा खास। सलाम इंडिया 24 को Like, Subscribe और Follow जरूर करें और अपने क्षेत्र की खबरों से हमें भी अवगत कराते रहें। सलाम इंडिया 24 — जनता की आवाज़, सच के साथ। #SalamIndia24 #Hathras #अधिवक्ता_सम्मेलन #मंडलीय_अधिवक्ता_सम्मेलन #दाऊजी_महाराज_मेला हाथरस विनय_कुमार शिव_किशोर_गौ

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मथुरा बरेली नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने एक महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव मगटई निवासी एक महिला तारा देवी पत्नी बालकिशन को मथुरा बरेली नेशलन हाइवे पर गांव साथनी के पास एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर नेशनल हाईवे एम्बुलेंस से महिला को जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला की बेटी ने बताया कि उसकी मां सड़क पार कर रही थीं तभी तेज रफ्तार कार महिला टक्कर मारकर मौके से फरार हो गई।
    1
    मथुरा बरेली नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने एक महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव मगटई निवासी एक महिला तारा देवी पत्नी बालकिशन को मथुरा बरेली नेशलन हाइवे पर गांव साथनी के पास एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर नेशनल हाईवे एम्बुलेंस से महिला को जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला की बेटी ने बताया कि उसकी मां सड़क पार कर रही थीं तभी तेज रफ्तार कार महिला टक्कर मारकर मौके से फरार हो गई।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *सहपऊ में सपा नेता प्रेम चौधरी के नेतृत्व में PDA पंचायत/सम्मेलन आयोजित, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का लिया संकल्प* सादाबाद / सहपऊ (24 सितंबर 2026): सादाबाद तहसील क्षेत्र के सहपऊ स्थित वासुदेव मैरिज होम में आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम चौधरी के नेतृत्व में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायत/सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष श्री चौधरी विक्रम सिंह वर्मा ने की। सपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं का किया उल्लेख कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता प्रेम चौधरी ने समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में 102 व 108 एम्बुलेंस सेवा, मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप वितरण, कन्या विद्या धन, बेरोजगारी भत्ता और किसानों को मुफ्त सिंचाई जैसी कई क्रांतिकारी व जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थीं। उन्होंने युवाओं और नौजवानों से आह्वान किया कि वे समाजवादी विचारधारा से जुड़कर देश व समाज के नवनिर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। वर्तमान सरकार में किसान, मजदूर और युवा त्रस्त: विपिन यादव जिला पंचायत सदस्य श्री विपिन यादव ने वर्तमान सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में किसान, मजदूर, नौजवान और गरीब वर्ग भीषण उत्पीड़न झेल रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। किसानों की फसलों का उचित दाम नहीं मिल पा रहा, मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल रही और शिक्षित युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार केवल झूठे वादों पर टिकी है। 2027 में सपा सरकार बनाने का आह्वान कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह वर्मा ने समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरी ताकत से आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित अपार जनसमूह और युवाओं ने सर्वसम्मति से वर्ष 2027 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ये वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रहे उपस्थित कार्यक्रम में मुख्य रूप से मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नितेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, चौधरी श्याम सिंह, निशांत चौधरी, अमित चौधरी, रिंकू चौधरी, अजीत चौधरी, प्रताप चौधरी, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, रतन सारस्वत, विष्णु सारस्वत, ललित कुमार, लाला चौधरी, राकेश सिंह, नवीन सारस्वत, हरीश सारस्वत, शिव सिंह वर्मा, बसंत लाल, अजीत पचौरी, हरिओम पचौरी, सतेंद्र सिंह ठेनुआ, शिलेन्द्र सिंह, महिपाल सिंह, रंजीत सिंह, मंगलेश यादव, रमेश जाटव, कोमल बघेल, राघवेंद्र दिवाकर, चौधरी रिपुदमन प्रधान, लकी चौधरी, कपिल वाष्र्णेय, विद्याधर शर्मा, विवेक पचौरी, पप्पू चौधरी, गुड्डू चौधरी, पदम् सिंह नायक, अशोक बघेल, यश चौधरी, नवीन चौधरी, विक्रम चौधरी, राम चौधरी, विवेक चौधरी, रंन्नो चौधरी, महेश चौधरी, जितेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी, किसान व सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    *सहपऊ में सपा नेता प्रेम चौधरी के नेतृत्व में PDA पंचायत/सम्मेलन आयोजित, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का लिया संकल्प*
सादाबाद / सहपऊ (24 सितंबर 2026):
सादाबाद तहसील क्षेत्र के सहपऊ स्थित वासुदेव मैरिज होम में आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम चौधरी के नेतृत्व में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायत/सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष श्री चौधरी विक्रम सिंह वर्मा ने की।  
सपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं का किया उल्लेख
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता प्रेम चौधरी ने समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में 102 व 108 एम्बुलेंस सेवा, मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप वितरण, कन्या विद्या धन, बेरोजगारी भत्ता और किसानों को मुफ्त सिंचाई जैसी कई क्रांतिकारी व जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थीं। उन्होंने युवाओं और नौजवानों से आह्वान किया कि वे समाजवादी विचारधारा से जुड़कर देश व समाज के नवनिर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
वर्तमान सरकार में किसान, मजदूर और युवा त्रस्त: विपिन यादव
जिला पंचायत सदस्य श्री विपिन यादव ने वर्तमान सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में किसान, मजदूर, नौजवान और गरीब वर्ग भीषण उत्पीड़न झेल रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। किसानों की फसलों का उचित दाम नहीं मिल पा रहा, मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल रही और शिक्षित युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार केवल झूठे वादों पर टिकी है।
2027 में सपा सरकार बनाने का आह्वान
कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह वर्मा ने समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरी ताकत से आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित अपार जनसमूह और युवाओं ने सर्वसम्मति से वर्ष 2027 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ये वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नितेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, चौधरी श्याम सिंह, निशांत चौधरी, अमित चौधरी, रिंकू चौधरी, अजीत चौधरी, प्रताप चौधरी, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, रतन सारस्वत, विष्णु सारस्वत, ललित कुमार, लाला चौधरी, राकेश सिंह, नवीन सारस्वत, हरीश सारस्वत, शिव सिंह वर्मा, बसंत लाल, अजीत पचौरी, हरिओम पचौरी, सतेंद्र सिंह ठेनुआ, शिलेन्द्र सिंह, महिपाल सिंह, रंजीत सिंह, मंगलेश यादव, रमेश जाटव, कोमल बघेल, राघवेंद्र दिवाकर, चौधरी रिपुदमन प्रधान, लकी चौधरी, कपिल वाष्र्णेय, विद्याधर शर्मा, विवेक पचौरी, पप्पू चौधरी, गुड्डू चौधरी, पदम् सिंह नायक, अशोक बघेल, यश चौधरी, नवीन चौधरी, विक्रम चौधरी, राम चौधरी, विवेक चौधरी, रंन्नो चौधरी, महेश चौधरी, जितेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी, किसान व सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    Electrician Hathras, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • नवागत डीएम सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में की पत्रकारों से की वार्ता..... हाथरस के नए DM सत्य प्रकाश पटेल ने संभाली जिले की कमान कलेक्ट्रेट में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर बताईं प्राथमिकताएं बंटवारे और मेड़बंदी जैसे राजस्व मामलों का जल्द होगा निस्तारण विकास योजनाओं की समीक्षा कर समय से पूरा कराने पर दिया जाएगा जोर सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने की प्राथमिकता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जारी रखने के निर्देश जनगणना के लिए फील्ड स्टाफ को बेहतर प्रशिक्षण देने पर जोर सामाजिक और धार्मिक सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्ती 2013 बैच के IAS अधिकारी हैं नए DM सत्य प्रकाश पटेल
    1
    नवागत डीएम सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में की पत्रकारों से की वार्ता.....
हाथरस के नए DM सत्य प्रकाश पटेल ने संभाली जिले की कमान
कलेक्ट्रेट में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर बताईं प्राथमिकताएं
बंटवारे और मेड़बंदी जैसे राजस्व मामलों का जल्द होगा निस्तारण
विकास योजनाओं की समीक्षा कर समय से पूरा कराने पर दिया जाएगा जोर
सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने की प्राथमिकता
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जारी रखने के निर्देश
जनगणना के लिए फील्ड स्टाफ को बेहतर प्रशिक्षण देने पर जोर
सामाजिक और धार्मिक सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता
कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्ती
2013 बैच के IAS अधिकारी हैं नए DM सत्य प्रकाश पटेल
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • हाथरस के नवागत डीएम श्री सत्य प्रकाश पटेल जी ने संभाला कार्यभार, प्रेसवार्ता में साझा कीं अपनी प्राथमिकताएं! 🏛️✨ हाथरस के नवागत डीएम श्री सत्य प्रकाश पटेल जी ने संभाला कार्यभार, प्रेसवार्ता में साझा कीं अपनी प्राथमिकताएं! 🏛️✨ ​आज जनपद हाथरस के नवनयुक्त जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल ने प्रेस वार्ता कर मीडिया बंधुओं से संवाद किया और जिले के विकास तथा जनहित से जुड़े अपने महत्वपूर्ण विजन को सामने रखा। ​🎯 मुख्य प्राथमिकताएं: ​शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन: जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना। ​पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन: आम जनता की समस्याओं का त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण। ​कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा शांति एवं सद्भाव कायम रखना। ​विकास कार्यों में तेजी: जिले में चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा के भीतर पूरा कराना। ​हाथरस जनपद के चहुंमुखी विकास के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आइए, एक बेहतर और प्रगतिशील हाथरस के निर्माण में सहभागिता निभाएं। 🙏 ​#HathrasNews #DMHathras #SatyaPrakashPatel #HathrasUpdates #UPAdministration #Jansampark #GoodGovernance #HathrasDistrict
    1
    हाथरस के नवागत डीएम श्री सत्य प्रकाश पटेल जी ने संभाला कार्यभार, प्रेसवार्ता में साझा कीं अपनी प्राथमिकताएं! 🏛️✨
हाथरस के नवागत डीएम श्री सत्य प्रकाश पटेल जी ने संभाला कार्यभार, प्रेसवार्ता में साझा कीं अपनी प्राथमिकताएं! 🏛️✨
​आज जनपद हाथरस के नवनयुक्त जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल ने प्रेस वार्ता कर मीडिया बंधुओं से संवाद किया और जिले के विकास तथा जनहित से जुड़े अपने महत्वपूर्ण विजन को सामने रखा।
​🎯 मुख्य प्राथमिकताएं:
​शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन: जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना।
​पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन: आम जनता की समस्याओं का त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण।
​कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा शांति एवं सद्भाव कायम रखना।
​विकास कार्यों में तेजी: जिले में चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा के भीतर पूरा कराना।
​हाथरस जनपद के चहुंमुखी विकास के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आइए, एक बेहतर और प्रगतिशील हाथरस के निर्माण में सहभागिता निभाएं। 🙏
​#HathrasNews #DMHathras #SatyaPrakashPatel #HathrasUpdates #UPAdministration #Jansampark #GoodGovernance #HathrasDistrict
    user_हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    रिपोर्टर हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नरसिंहपुर महिला समूह ने कलेक्टेड सौपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
    1
    नरसिंहपुर महिला समूह ने कलेक्टेड सौपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    Iglas, Aligarh•
    3 hrs ago
  • अलीगढ़ में कथित हथियार कारतूस की तस्वीर वायरस पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
    1
    अलीगढ़ में कथित हथियार कारतूस की तस्वीर वायरस पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
    user_राकेश चौधरी
    राकेश चौधरी
    Teacher इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हेमंत वावरा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा पंडाल हेमंत वावरा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा पंडाल सासनी। बस स्टैंड के सामने शहीद पार्क पर चल रहे श्री गणेश महोत्सव के दौरान बुधवार देर शाम समर्पण सेवा समिति की ओर से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना आचार्य शैलेश शर्मा ने धर्मवीर सिंह एवं परिवार के साथ विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई। भजन संध्या में आगरा से आए प्रसिद्ध गायक हेमंत वावरा ने अपनी मधुर आवाज और भक्ति गीतों से ऐसा समां बांधा कि पंडाल में मौजूद श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते नजर आए। उन्होंने भगवान गणेश सहित विभिन्न देवी-देवताओं के भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। लोकप्रिय भजनों पर श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ कलाकार का उत्साह बढ़ाया कार्यक्रम स्थल गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भजन संध्या में शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के बैठने सहित अन्य व्यवस्थाएं संभालीं। समर्पण सेवा समिति की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। समितिसारांश शर्मा, श्रेयांश वार्ष्णेय,बंसी वार्ष्णेय,दिवस वार्ष्णेय,आकाश गुप्ता, बबलू कपडे,कमल सीमेंट, निशांत वार्ष्णेय ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य लोगों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से जोड़ना और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। भजन संध्या के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया.
    3
    हेमंत वावरा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा पंडाल

हेमंत वावरा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा पंडाल
सासनी। बस स्टैंड के सामने शहीद पार्क पर चल रहे श्री गणेश महोत्सव के दौरान बुधवार देर शाम समर्पण सेवा समिति की ओर से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना आचार्य शैलेश शर्मा ने धर्मवीर सिंह एवं परिवार के साथ विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई।
भजन संध्या में आगरा से आए प्रसिद्ध गायक हेमंत वावरा ने अपनी मधुर आवाज और भक्ति गीतों से ऐसा समां बांधा कि पंडाल में मौजूद श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते नजर आए। उन्होंने भगवान गणेश सहित विभिन्न देवी-देवताओं के भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। लोकप्रिय भजनों पर श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ कलाकार का उत्साह बढ़ाया कार्यक्रम स्थल गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भजन संध्या में शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के बैठने सहित अन्य व्यवस्थाएं संभालीं।
समर्पण सेवा समिति की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। समितिसारांश शर्मा, श्रेयांश वार्ष्णेय,बंसी वार्ष्णेय,दिवस वार्ष्णेय,आकाश  गुप्ता, बबलू कपडे,कमल सीमेंट, निशांत वार्ष्णेय ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य लोगों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से जोड़ना और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। भजन संध्या के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया.
    user_Amit kumar
    Amit kumar
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बाइकों की टक्कर के दौरान बहस कर रहे युवक को होमगार्ड ने मारा थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जनपद हाथरस की सदर कोतवाली के सामने ओवरब्रिज के पास दो बाईकों की टक्कर हो गई जिसके कारण यातायात प्रभावित हो गया और जाम लग गया। यातायात को सुचारू रूप से खुलवाने गए होमगार्ड से बाइकों को सड़क किनारे लगाने के लिए कहा तभी एक युवक होमगार्ड से बहस करते हुए नोंकझोंक करने लगा। इसी दौरान नोंकझोंक कर रहे युवक को होमगार्ड ने युवक को थप्पड़ मार दिया और होमगार्ड द्वारा बहस कर रहे युवक को कोतवाली ले जाया गया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में जिला होमगार्ड कमांडेट ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी। होमगार्ड द्वारा युवक को मारे गए थप्पड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
    1
    बाइकों की टक्कर के दौरान बहस कर रहे युवक को होमगार्ड ने मारा थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली के सामने ओवरब्रिज के पास दो बाईकों की टक्कर हो गई जिसके कारण यातायात प्रभावित हो गया और जाम लग गया। यातायात को सुचारू रूप से खुलवाने गए होमगार्ड से बाइकों को सड़क किनारे लगाने के लिए कहा तभी एक युवक होमगार्ड से बहस करते हुए नोंकझोंक करने लगा। इसी दौरान नोंकझोंक कर रहे युवक को होमगार्ड ने युवक को थप्पड़ मार दिया और होमगार्ड द्वारा बहस कर रहे युवक को कोतवाली ले जाया गया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में जिला होमगार्ड कमांडेट ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी। होमगार्ड द्वारा युवक को मारे गए थप्पड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.