हाथरस के नवागत डीएम श्री सत्य प्रकाश पटेल जी ने संभाला कार्यभार, प्रेसवार्ता में साझा कीं अपनी प्राथमिकताएं! 🏛️✨ हाथरस के नवागत डीएम श्री सत्य प्रकाश पटेल जी ने संभाला कार्यभार, प्रेसवार्ता में साझा कीं अपनी प्राथमिकताएं! 🏛️✨ आज जनपद हाथरस के नवनयुक्त जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल ने प्रेस वार्ता कर मीडिया बंधुओं से संवाद किया और जिले के विकास तथा जनहित से जुड़े अपने महत्वपूर्ण विजन को सामने रखा। 🎯 मुख्य प्राथमिकताएं: शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन: जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना। पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन: आम जनता की समस्याओं का त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण। कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा शांति एवं सद्भाव कायम रखना। विकास कार्यों में तेजी: जिले में चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा के भीतर पूरा कराना। हाथरस जनपद के चहुंमुखी विकास के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आइए, एक बेहतर और प्रगतिशील हाथरस के निर्माण में सहभागिता निभाएं। 🙏 #HathrasNews #DMHathras #SatyaPrakashPatel #HathrasUpdates #UPAdministration #Jansampark #GoodGovernance #HathrasDistrict
हाथरस के नवागत डीएम श्री सत्य प्रकाश पटेल जी ने संभाला कार्यभार, प्रेसवार्ता में साझा कीं अपनी प्राथमिकताएं! 🏛️✨ हाथरस के नवागत डीएम श्री सत्य प्रकाश पटेल जी ने संभाला कार्यभार, प्रेसवार्ता में साझा कीं अपनी प्राथमिकताएं! 🏛️✨ आज जनपद हाथरस के नवनयुक्त जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल ने प्रेस वार्ता कर मीडिया बंधुओं से संवाद किया और जिले के विकास तथा जनहित से जुड़े अपने महत्वपूर्ण विजन को सामने रखा। 🎯 मुख्य प्राथमिकताएं: शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन: जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना। पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन: आम जनता की समस्याओं का त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण। कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा शांति एवं सद्भाव कायम रखना। विकास कार्यों में तेजी: जिले में चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा के भीतर पूरा कराना। हाथरस जनपद के चहुंमुखी विकास के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आइए, एक बेहतर और प्रगतिशील हाथरस के निर्माण में सहभागिता निभाएं। 🙏 #HathrasNews #DMHathras #SatyaPrakashPatel #HathrasUpdates #UPAdministration #Jansampark #GoodGovernance #HathrasDistrict
- हाथरस के ऐतिहासिक श्री दाऊजी महाराज के 115वें लक्खी मेले के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार हाथरस के ऐतिहासिक श्री दाऊजी महाराज के 115वें लक्खी मेले के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, हाथरस के तत्वावधान में मंडलीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद एवं सत्र न्यायाधीश हाथरस माननीय विनय कुमार जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन माननीय शिव किशोर गौड़ जी ने की। सम्मेलन में न्यायिक व्यवस्था, अधिवक्ताओं के हित, सम्मान और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। अधिवक्ता समाज गरीब, कमजोर और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 📺 पूरी खबर देखें और जानें सम्मेलन में क्या रहा खास। सलाम इंडिया 24 को Like, Subscribe और Follow जरूर करें और अपने क्षेत्र की खबरों से हमें भी अवगत कराते रहें। सलाम इंडिया 24 — जनता की आवाज़, सच के साथ। #SalamIndia24 #Hathras #अधिवक्ता_सम्मेलन #मंडलीय_अधिवक्ता_सम्मेलन #दाऊजी_महाराज_मेला हाथरस विनय_कुमार शिव_किशोर_गौ1
- खाचरोद सरकारी अस्पताल के रोड पर गंदा पानी स्वच्छता पर उठे सवाल1
- अलीगढ़ जिले में मामू भांजे में लगा भयंकर जाम ट्री वालों ने तोड़ा जाम1
- दिल्ली-टूंडला रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत दिल्ली-टूंडला रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत सासनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोहाना चौकी के निकट दिल्ली-टूंडला रेलवे लाइन पर गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुबह के समय हुई इस दुर्घटना को देखकर खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही गोहाना चौकी इंचार्ज जुगेंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने वहां मौजूद ग्रामीणों और आसपास के लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। गोहाना चौकी इंचार्ज जुगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।1
- सादाबाद थाने में जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी के नाम FIR दर्ज कार्यवाही शुरू *जिला हाथरस के सादाबाद थाने में जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी के नाम FIR* सादाबाद। एसडीएम रितु सिरोही से कथित अभद्रता के मामले में जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी के खिलाफ सादाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान एसडीएम के साथ अभद्र व्यवहार और अनुचित दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। एसडीएम की शिकायत के आधार पर ईशान चौधरी और उनके साथ आए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, ईशान चौधरी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह किसानों की समस्या लेकर एसडीएम के पास गए थे और उन्होंने किसी के साथ अभद्रता नहीं की। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- भोगनीपुर क्षेत्र का मामला: पीड़ित भाइयों ने अपने ही भतीजों और भाई पर लगाया सनसनीखेज आरोप। * बोले आरोपी— "जैसे पिता को मारा, वैसे ही तुम्हें भी रास्ते से हटा देंगे, प्रशासन हमारी जेब में है।" मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ थाना भोगाँव क्षेत्र के ग्राम नखतपुर (पोस्ट रतनपुर बरा) के रहने वाले प्रार्थी नेत्रपाल पाल सिंह और सत्य प्रकाश (पुत्रगण बदन सिंह) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को प्रार्थना पत्र देकर अपने ही भाई और भतीजों पर पैतृक जमीन हड़पने के लिए गुमराह करने, फर्जी वसीयत कराने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला? पीड़ित भाइयों ने शिकायती पत्र में बताया कि उनके पिता द्वारा 7 जनवरी 1997 को उनकी जमीन और मकान का बंटवारा कर दिया गया था, जिसके बाद तीनों भाई अपने-अपने हिस्से पर काबिज थे। आरोप है कि उनके भाई ओमप्रकाश ने मिलीभगत कर पहले तो पिता से 10 बीघा खेत का बैनामा अपनी पत्नी रामसखी के नाम करा लिया। इसके बाद कथित तौर पर विषम परिस्थितियों में दबाव बनाकर 24 फरवरी 2012 को ओमप्रकाश के बेटों (अतुल व अनुज) के नाम सारी जमीन की वसीयत भी करा ली गई। हत्या का गंभीर आरोप और मुकदमों का इतिहास पीड़ितों का आरोप है कि वसीयत कराने के ठीक 28 दिन बाद, यानी 22 मार्च 2012 को उनके पिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। इस मामले में सदर कोतवाली में हत्या की प्राथमिकी (मुकदमा संख्या- 1196/12) दर्ज की गई थी। पीड़ितों का कहना है कि वे बैनामा और वसीयत निरस्त कराने के लिए सिविल कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। आरोप है कि जब वे मुकदमे की पैरवी करने जा रहे थे, तब आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला भी किया, जिसकी धारा 307 के तहत सदर कोतवाली में मुकदमा (अपराध संख्या- 0244/14) दर्ज है। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ एक अन्य मुकदमा (392/09) भी दर्ज है। "प्रशासन हमारी मुट्ठी में है..." — खुलेआम मिल रही धमकियां पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं और वे लगातार धमकी दे रहे हैं कि — "जैसे तुम्हारे पिता को मारा, वैसे ही तुम लोगों को भी जान से मार देंगे, कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा, क्योंकि हम किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हैं और पूरा प्रशासन हमारी बात मानता है।" प्रशासन से न्याय की गुहार पीड़ित परिवार ने एसएसपी मैनपुरी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोपियों (ओमप्रकाश, अतुल व अनुज) के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाया जाए।4
- बिछुआ नवल गांव में डेम में डूबने से 39 साल के युवक की मौत1
- खेतो पर दबंग लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से किया हमला, घायल को पुलिस लाई अस्पताल जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव बघना में खेतों पर गांव कुछ दबंग लोगों ने एक महिला सुशीला देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। दबंगों द्वारा किए गए हमले से महिला के हाथ व शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोट लग गई और महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का मेडिकल परीक्षण कर उपचार किया गया। परिजनों ने बताया कि गांव दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर महिला को घायल किया है।1
- #अलीगढ़ #तहसील #कोल के #एसडीएम और किसान का जमकर वीडियो वायरल #कार्यवाही #की #मांग1