भोगनीपुर क्षेत्र का मामला: पीड़ित भाइयों ने अपने ही भतीजों और भाई पर लगाया सनसनीखेज आरोप। * बोले आरोपी— "जैसे पिता को मारा, वैसे ही तुम्हें भी रास्ते से हटा देंगे, प्रशासन हमारी जेब में है।" मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ थाना भोगाँव क्षेत्र के ग्राम नखतपुर (पोस्ट रतनपुर बरा) के रहने वाले प्रार्थी नेत्रपाल पाल सिंह और सत्य प्रकाश (पुत्रगण बदन सिंह) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को प्रार्थना पत्र देकर अपने ही भाई और भतीजों पर पैतृक जमीन हड़पने के लिए गुमराह करने, फर्जी वसीयत कराने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला? पीड़ित भाइयों ने शिकायती पत्र में बताया कि उनके पिता द्वारा 7 जनवरी 1997 को उनकी जमीन और मकान का बंटवारा कर दिया गया था, जिसके बाद तीनों भाई अपने-अपने हिस्से पर काबिज थे। आरोप है कि उनके भाई ओमप्रकाश ने मिलीभगत कर पहले तो पिता से 10 बीघा खेत का बैनामा अपनी पत्नी रामसखी के नाम करा लिया। इसके बाद कथित तौर पर विषम परिस्थितियों में दबाव बनाकर 24 फरवरी 2012 को ओमप्रकाश के बेटों (अतुल व अनुज) के नाम सारी जमीन की वसीयत भी करा ली गई। हत्या का गंभीर आरोप और मुकदमों का इतिहास पीड़ितों का आरोप है कि वसीयत कराने के ठीक 28 दिन बाद, यानी 22 मार्च 2012 को उनके पिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। इस मामले में सदर कोतवाली में हत्या की प्राथमिकी (मुकदमा संख्या- 1196/12) दर्ज की गई थी। पीड़ितों का कहना है कि वे बैनामा और वसीयत निरस्त कराने के लिए सिविल कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। आरोप है कि जब वे मुकदमे की पैरवी करने जा रहे थे, तब आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला भी किया, जिसकी धारा 307 के तहत सदर कोतवाली में मुकदमा (अपराध संख्या- 0244/14) दर्ज है। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ एक अन्य मुकदमा (392/09) भी दर्ज है। "प्रशासन हमारी मुट्ठी में है..." — खुलेआम मिल रही धमकियां पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं और वे लगातार धमकी दे रहे हैं कि — "जैसे तुम्हारे पिता को मारा, वैसे ही तुम लोगों को भी जान से मार देंगे, कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा, क्योंकि हम किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हैं और पूरा प्रशासन हमारी बात मानता है।" प्रशासन से न्याय की गुहार पीड़ित परिवार ने एसएसपी मैनपुरी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोपियों (ओमप्रकाश, अतुल व अनुज) के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाया जाए।
भोगनीपुर क्षेत्र का मामला: पीड़ित भाइयों ने अपने ही भतीजों और भाई पर लगाया सनसनीखेज आरोप। * बोले आरोपी— "जैसे पिता को मारा, वैसे ही तुम्हें भी रास्ते से हटा देंगे, प्रशासन हमारी जेब में है।" मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ थाना भोगाँव क्षेत्र के ग्राम नखतपुर (पोस्ट रतनपुर बरा) के रहने वाले प्रार्थी नेत्रपाल पाल सिंह और सत्य प्रकाश (पुत्रगण बदन सिंह) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को प्रार्थना पत्र देकर अपने ही भाई और भतीजों पर पैतृक जमीन हड़पने के लिए गुमराह करने, फर्जी वसीयत कराने और जान से मारने की धमकी देने
का गंभीर आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला? पीड़ित भाइयों ने शिकायती पत्र में बताया कि उनके पिता द्वारा 7 जनवरी 1997 को उनकी जमीन और मकान का बंटवारा कर दिया गया था, जिसके बाद तीनों भाई अपने-अपने हिस्से पर काबिज थे। आरोप है कि उनके भाई ओमप्रकाश ने मिलीभगत कर पहले तो पिता से 10 बीघा खेत का बैनामा अपनी पत्नी रामसखी के नाम करा लिया। इसके बाद कथित तौर पर विषम परिस्थितियों में दबाव बनाकर 24 फरवरी 2012 को ओमप्रकाश के बेटों (अतुल व अनुज) के नाम सारी जमीन की वसीयत भी करा ली गई। हत्या का गंभीर आरोप और मुकदमों का इतिहास पीड़ितों का आरोप है कि
वसीयत कराने के ठीक 28 दिन बाद, यानी 22 मार्च 2012 को उनके पिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। इस मामले में सदर कोतवाली में हत्या की प्राथमिकी (मुकदमा संख्या- 1196/12) दर्ज की गई थी। पीड़ितों का कहना है कि वे बैनामा और वसीयत निरस्त कराने के लिए सिविल कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। आरोप है कि जब वे मुकदमे की पैरवी करने जा रहे थे, तब आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला भी किया, जिसकी धारा 307 के तहत सदर कोतवाली में मुकदमा (अपराध संख्या- 0244/14) दर्ज है। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ एक अन्य मुकदमा (392/09) भी दर्ज है। "प्रशासन हमारी मुट्ठी
में है..." — खुलेआम मिल रही धमकियां पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं और वे लगातार धमकी दे रहे हैं कि — "जैसे तुम्हारे पिता को मारा, वैसे ही तुम लोगों को भी जान से मार देंगे, कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा, क्योंकि हम किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हैं और पूरा प्रशासन हमारी बात मानता है।" प्रशासन से न्याय की गुहार पीड़ित परिवार ने एसएसपी मैनपुरी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोपियों (ओमप्रकाश, अतुल व अनुज) के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाया जाए।
- ग्राम चौपाल के जरिए ग्रामीणों को किया गया जागरूक जनपद कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से सैनी थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय और महिला सुरक्षा से जुड़ी अधिकारी लक्ष्मी सिंह व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भारत लाल ने ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताते हुए किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी को साझा न करने की अपील की। साथ ही छिनैती और लूट की घटनाओं से बचाव को लेकर भी जरूरी सावधानियां बताई गई।1
- बाइकों की टक्कर के दौरान बहस कर रहे युवक को होमगार्ड ने मारा थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जनपद हाथरस की सदर कोतवाली के सामने ओवरब्रिज के पास दो बाईकों की टक्कर हो गई जिसके कारण यातायात प्रभावित हो गया और जाम लग गया। यातायात को सुचारू रूप से खुलवाने गए होमगार्ड से बाइकों को सड़क किनारे लगाने के लिए कहा तभी एक युवक होमगार्ड से बहस करते हुए नोंकझोंक करने लगा। इसी दौरान नोंकझोंक कर रहे युवक को होमगार्ड ने युवक को थप्पड़ मार दिया और होमगार्ड द्वारा बहस कर रहे युवक को कोतवाली ले जाया गया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में जिला होमगार्ड कमांडेट ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी। होमगार्ड द्वारा युवक को मारे गए थप्पड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।1
- हाथरस के ऐतिहासिक श्री दाऊजी महाराज के 115वें लक्खी मेले के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार हाथरस के ऐतिहासिक श्री दाऊजी महाराज के 115वें लक्खी मेले के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, हाथरस के तत्वावधान में मंडलीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद एवं सत्र न्यायाधीश हाथरस माननीय विनय कुमार जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन माननीय शिव किशोर गौड़ जी ने की। सम्मेलन में न्यायिक व्यवस्था, अधिवक्ताओं के हित, सम्मान और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। अधिवक्ता समाज गरीब, कमजोर और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 📺 पूरी खबर देखें और जानें सम्मेलन में क्या रहा खास। सलाम इंडिया 24 को Like, Subscribe और Follow जरूर करें और अपने क्षेत्र की खबरों से हमें भी अवगत कराते रहें। सलाम इंडिया 24 — जनता की आवाज़, सच के साथ। #SalamIndia24 #Hathras #अधिवक्ता_सम्मेलन #मंडलीय_अधिवक्ता_सम्मेलन #दाऊजी_महाराज_मेला हाथरस विनय_कुमार शिव_किशोर_गौ1
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब व जरूरतमंद लोगों को घर बनाने के लिए मिल रही है आर्थिक सहायता फिरोजाबाद के जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध होने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। अपने पक्के घर का सपना साकार होने से लाभार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ रहा है और परिवारों को सुरक्षित एवं बेहतर जीवन जीने का अवसर मिल रहा है। योजना के पात्र लाभार्थियों को शासन की मंशानुरूप पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। Updated News-24/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- 28 सितंबर से 3 दिन बैंक हड़ताल! खाताधारक अभी निपटा लें जरूरी काम 28 सितंबर से 3 दिन बैंक हड़ताल! ⚠️ खाताधारक अभी निपटा लें जरूरी काम देशभर में 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, बैंक शाखाओं की सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित। बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम पहले पूरा करने की दी सलाह। 📌 UPI, इंटरनेट/मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाओं के उपलब्ध रहने की उम्मीद 📌 कैश जमा-निकासी, चेक, KYC और अन्य शाखा संबंधी काम हो सकते हैं प्रभावित 📌 26 सितंबर शनिवार और 27 सितंबर रविवार होने के कारण कई ग्राहकों के लिए बैंक शाखाओं से जुड़े काम लगातार 5 दिन प्रभावित हो सकते हैं।1
- सादाबाद थाने में जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी के नाम FIR दर्ज कार्यवाही शुरू *जिला हाथरस के सादाबाद थाने में जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी के नाम FIR* सादाबाद। एसडीएम रितु सिरोही से कथित अभद्रता के मामले में जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी के खिलाफ सादाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान एसडीएम के साथ अभद्र व्यवहार और अनुचित दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। एसडीएम की शिकायत के आधार पर ईशान चौधरी और उनके साथ आए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, ईशान चौधरी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह किसानों की समस्या लेकर एसडीएम के पास गए थे और उन्होंने किसी के साथ अभद्रता नहीं की। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- 🚨 मैनपुरी में गंभीर मामला: घर का ताला तोड़कर चोरी और झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप! स्थान: थाना बेवर, ग्राम जासमई (जनपद मैनपुरी) बुजुर्ग दंपति हरनारायण सिंह व उनकी पत्नी शीला देवी ग्वालियर गए थे, पीछे से पुत्रवधू और उसके मायके पक्ष के लोगों ने घर का ताला तोड़कर 10 बोरी सरसों, 13 बोरी गेहूं, बाइक, सिलेंडर व राशन का सामान चुरा लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि चोरों ने उलटे 09.09.2026 को बुजुर्ग दंपति, उनकी तीन बेटियों और दामाद पर BNS की धाराओं के तहत झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच, चोरी का सामान बरामद करने और झूठा मुकदमा दर्ज करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।4
- एटा - कोतवाली नगर के किदवई नगर में टप्पेबाजी के आरोप मे दो लोगो को पकड़ने का मामला, पब्लिक ने दोनों को लात घुसो सें जमकर पीटा,दोनों लोगो को पीटतें हुए वीडियो हुआ वायरल,1
- खेतो पर दबंग लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से किया हमला, घायल को पुलिस लाई अस्पताल जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव बघना में खेतों पर गांव कुछ दबंग लोगों ने एक महिला सुशीला देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। दबंगों द्वारा किए गए हमले से महिला के हाथ व शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोट लग गई और महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का मेडिकल परीक्षण कर उपचार किया गया। परिजनों ने बताया कि गांव दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर महिला को घायल किया है।1