logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एटा - कोतवाली नगर के किदवई नगर में टप्पेबाजी के आरोप मे दो लोगो को पकड़ने का मामला, पब्लिक ने दोनों को लात घुसो सें जमकर पीटा,दोनों लोगो को पीटतें हुए वीडियो हुआ वायरल,

11 hrs ago
user_JURM KA PARDAAPHAASH
JURM KA PARDAAPHAASH
Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

एटा - कोतवाली नगर के किदवई नगर में टप्पेबाजी के आरोप मे दो लोगो को पकड़ने का मामला, पब्लिक ने दोनों को लात घुसो सें जमकर पीटा,दोनों लोगो को पीटतें हुए वीडियो हुआ वायरल,

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खबर जनपद मैनपुरी से है। जहाँ जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी का गंभीर मामला। तहसील व जिला मैनपुरी के ग्राम नगला बहादुर (बड़ागाँव) का यह मामला प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। पीड़ित वृद्धा श्रीमती अनुपमा (पत्नी विनोद कुमार) ने जिलाधिकारी महोदय को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि सतीश पुत्र रामभरोसेलाल ने अपनी दबंगई के बल पर जमीन (गाटा सं0-1 / 4.3630 हे0) के 1/3 हिस्से पर अवैध कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर आरोपी अपनी पत्नी साधना और दो नाबालिग बेटियों को आगे कर परिवार के अविवाहित युवक शिवम पर संगीन व झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस चौकी कीरतपुर में 14.09.2026 को शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से दबंगों के हौसले बुलंद हैं। क्या गरीबों की ज़मीन पर ऐसे ही दबंग कब्जा करते रहेंगे? जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान ले और अवैध कब्जा मुक्त कराकर दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे।
    4
    खबर जनपद मैनपुरी से है। जहाँ जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी का गंभीर मामला। तहसील व जिला मैनपुरी के ग्राम नगला बहादुर (बड़ागाँव) का यह मामला प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। पीड़ित वृद्धा श्रीमती अनुपमा (पत्नी विनोद कुमार) ने जिलाधिकारी महोदय को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि सतीश पुत्र रामभरोसेलाल ने अपनी दबंगई के बल पर जमीन (गाटा सं0-1 / 4.3630 हे0) के 1/3 हिस्से पर अवैध कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर आरोपी अपनी पत्नी साधना और दो नाबालिग बेटियों को आगे कर परिवार के अविवाहित युवक शिवम पर संगीन व झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस चौकी कीरतपुर में 14.09.2026 को शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से दबंगों के हौसले बुलंद हैं। क्या गरीबों की ज़मीन पर ऐसे ही दबंग कब्जा करते रहेंगे? जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान ले और अवैध कब्जा मुक्त कराकर दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे।
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *कोयला एवं तूरी का बढ़ते बजन का राज बेनकाब* *सपा भाजपा कांग्रेस बसपा और आसपा एवं छोटी मोटी पार्टी सभी मिलकर धंधा घटतौली कर रहे हैं* *वैश्य समाज का हितैषी कौन है जब माल में बजन बढ़ा दिया खरीद के बाद घाटा का व्यापार केवल वैश्य समाज कर रहा है* *भट्टा पर कोयला एवं तूरी का वजन पानी से बड़ा कर गाड़ी धर्म काटा से तुलबाकर व्यापार में लिप्त भष्ट्राचार चरम सीमा पार कर चुके हैं* *घाटे का धंधा कौन करें भट्टा बैठालने का षड्यंत्रकारियों का झुंड मैदान में उतर चुके हैं षड्यंत्र रच रहे आयशर मोटर्स पर समर चला कर घंटों से पानी भर रहा है,मजे की बात धर्म काटा बाले के नौकर ने मिलकर धंधा शुरू किया और धंधा फल-फूल रहा है, थाना इंचौली के क्षेत्र मसूरी पब्लिक स्कूल के सामने बने किसान धर्म काटा का प्रकरण है* *ऐसा पूरे देश में चल रहा है वैश्य समाज को टार्गेट करने वाले निरंकुश बेलगाम भेड़ियों देख लो अपनी आंखों से फिर मत कहना पंडित जी बताया नहीं था*
    1
    *कोयला एवं तूरी का बढ़ते बजन का राज बेनकाब*
*सपा भाजपा कांग्रेस बसपा और आसपा एवं छोटी मोटी पार्टी सभी मिलकर धंधा घटतौली कर रहे हैं*
*वैश्य समाज का हितैषी कौन है जब माल में बजन बढ़ा दिया खरीद के बाद घाटा का व्यापार केवल वैश्य समाज कर रहा है*
*भट्टा पर कोयला एवं तूरी का वजन पानी से बड़ा कर गाड़ी धर्म काटा से तुलबाकर व्यापार में लिप्त भष्ट्राचार चरम सीमा पार कर चुके हैं*
*घाटे का धंधा कौन करें भट्टा बैठालने का षड्यंत्रकारियों का झुंड मैदान में उतर चुके हैं षड्यंत्र रच रहे आयशर मोटर्स पर समर चला कर घंटों से पानी भर रहा है,मजे की बात धर्म काटा बाले के नौकर ने मिलकर धंधा शुरू किया और धंधा फल-फूल रहा है, थाना इंचौली के क्षेत्र मसूरी पब्लिक स्कूल के सामने बने किसान धर्म काटा का प्रकरण है* 
*ऐसा पूरे देश में चल रहा है वैश्य समाज को टार्गेट करने वाले निरंकुश बेलगाम भेड़ियों देख लो अपनी आंखों से फिर मत कहना पंडित जी बताया नहीं था*
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मथुरा बरेली नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने एक महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव मगटई निवासी एक महिला तारा देवी पत्नी बालकिशन को मथुरा बरेली नेशलन हाइवे पर गांव साथनी के पास एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर नेशनल हाईवे एम्बुलेंस से महिला को जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला की बेटी ने बताया कि उसकी मां सड़क पार कर रही थीं तभी तेज रफ्तार कार महिला टक्कर मारकर मौके से फरार हो गई।
    1
    मथुरा बरेली नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने एक महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव मगटई निवासी एक महिला तारा देवी पत्नी बालकिशन को मथुरा बरेली नेशलन हाइवे पर गांव साथनी के पास एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर नेशनल हाईवे एम्बुलेंस से महिला को जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला की बेटी ने बताया कि उसकी मां सड़क पार कर रही थीं तभी तेज रफ्तार कार महिला टक्कर मारकर मौके से फरार हो गई।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *सहपऊ में सपा नेता प्रेम चौधरी के नेतृत्व में PDA पंचायत/सम्मेलन आयोजित, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का लिया संकल्प* सादाबाद / सहपऊ (24 सितंबर 2026): सादाबाद तहसील क्षेत्र के सहपऊ स्थित वासुदेव मैरिज होम में आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम चौधरी के नेतृत्व में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायत/सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष श्री चौधरी विक्रम सिंह वर्मा ने की। सपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं का किया उल्लेख कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता प्रेम चौधरी ने समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में 102 व 108 एम्बुलेंस सेवा, मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप वितरण, कन्या विद्या धन, बेरोजगारी भत्ता और किसानों को मुफ्त सिंचाई जैसी कई क्रांतिकारी व जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थीं। उन्होंने युवाओं और नौजवानों से आह्वान किया कि वे समाजवादी विचारधारा से जुड़कर देश व समाज के नवनिर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। वर्तमान सरकार में किसान, मजदूर और युवा त्रस्त: विपिन यादव जिला पंचायत सदस्य श्री विपिन यादव ने वर्तमान सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में किसान, मजदूर, नौजवान और गरीब वर्ग भीषण उत्पीड़न झेल रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। किसानों की फसलों का उचित दाम नहीं मिल पा रहा, मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल रही और शिक्षित युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार केवल झूठे वादों पर टिकी है। 2027 में सपा सरकार बनाने का आह्वान कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह वर्मा ने समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरी ताकत से आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित अपार जनसमूह और युवाओं ने सर्वसम्मति से वर्ष 2027 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ये वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रहे उपस्थित कार्यक्रम में मुख्य रूप से मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नितेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, चौधरी श्याम सिंह, निशांत चौधरी, अमित चौधरी, रिंकू चौधरी, अजीत चौधरी, प्रताप चौधरी, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, रतन सारस्वत, विष्णु सारस्वत, ललित कुमार, लाला चौधरी, राकेश सिंह, नवीन सारस्वत, हरीश सारस्वत, शिव सिंह वर्मा, बसंत लाल, अजीत पचौरी, हरिओम पचौरी, सतेंद्र सिंह ठेनुआ, शिलेन्द्र सिंह, महिपाल सिंह, रंजीत सिंह, मंगलेश यादव, रमेश जाटव, कोमल बघेल, राघवेंद्र दिवाकर, चौधरी रिपुदमन प्रधान, लकी चौधरी, कपिल वाष्र्णेय, विद्याधर शर्मा, विवेक पचौरी, पप्पू चौधरी, गुड्डू चौधरी, पदम् सिंह नायक, अशोक बघेल, यश चौधरी, नवीन चौधरी, विक्रम चौधरी, राम चौधरी, विवेक चौधरी, रंन्नो चौधरी, महेश चौधरी, जितेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी, किसान व सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    *सहपऊ में सपा नेता प्रेम चौधरी के नेतृत्व में PDA पंचायत/सम्मेलन आयोजित, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का लिया संकल्प*
सादाबाद / सहपऊ (24 सितंबर 2026):
सादाबाद तहसील क्षेत्र के सहपऊ स्थित वासुदेव मैरिज होम में आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम चौधरी के नेतृत्व में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायत/सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष श्री चौधरी विक्रम सिंह वर्मा ने की।  
सपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं का किया उल्लेख
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता प्रेम चौधरी ने समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में 102 व 108 एम्बुलेंस सेवा, मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप वितरण, कन्या विद्या धन, बेरोजगारी भत्ता और किसानों को मुफ्त सिंचाई जैसी कई क्रांतिकारी व जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थीं। उन्होंने युवाओं और नौजवानों से आह्वान किया कि वे समाजवादी विचारधारा से जुड़कर देश व समाज के नवनिर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
वर्तमान सरकार में किसान, मजदूर और युवा त्रस्त: विपिन यादव
जिला पंचायत सदस्य श्री विपिन यादव ने वर्तमान सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में किसान, मजदूर, नौजवान और गरीब वर्ग भीषण उत्पीड़न झेल रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। किसानों की फसलों का उचित दाम नहीं मिल पा रहा, मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल रही और शिक्षित युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार केवल झूठे वादों पर टिकी है।
2027 में सपा सरकार बनाने का आह्वान
कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह वर्मा ने समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरी ताकत से आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित अपार जनसमूह और युवाओं ने सर्वसम्मति से वर्ष 2027 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ये वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नितेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, चौधरी श्याम सिंह, निशांत चौधरी, अमित चौधरी, रिंकू चौधरी, अजीत चौधरी, प्रताप चौधरी, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, रतन सारस्वत, विष्णु सारस्वत, ललित कुमार, लाला चौधरी, राकेश सिंह, नवीन सारस्वत, हरीश सारस्वत, शिव सिंह वर्मा, बसंत लाल, अजीत पचौरी, हरिओम पचौरी, सतेंद्र सिंह ठेनुआ, शिलेन्द्र सिंह, महिपाल सिंह, रंजीत सिंह, मंगलेश यादव, रमेश जाटव, कोमल बघेल, राघवेंद्र दिवाकर, चौधरी रिपुदमन प्रधान, लकी चौधरी, कपिल वाष्र्णेय, विद्याधर शर्मा, विवेक पचौरी, पप्पू चौधरी, गुड्डू चौधरी, पदम् सिंह नायक, अशोक बघेल, यश चौधरी, नवीन चौधरी, विक्रम चौधरी, राम चौधरी, विवेक चौधरी, रंन्नो चौधरी, महेश चौधरी, जितेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी, किसान व सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    Electrician Hathras, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • कन्या इंटर कॉलेज में अनंतधारा फाउंडेशन ने लगाई इन्सिनरेटर एवं पैड वेंडिंग मशीन कन्या इंटर कॉलेज में अनंतधारा फाउंडेशन ने लगाई इन्सिनरेटर एवं पैड वेंडिंग मशीन सासनी। छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनंतधारा फाउंडेशन, सासनी की ओर से कन्या इंटर कॉलेज, सासनी में इन्सिनरेटर एवं पैड वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराई गई। इस पहल से छात्राओं को सेनेटरी पैड के उपयोग एवं सुरक्षित निस्तारण की सुविधा मिल सकेगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती उमा सिंह ने मशीनों का उद्घाटन करते हुए अनंतधारा फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि कन्या इंटर कॉलेज क्षेत्र का प्रमुख बालिका विद्यालय है, जिसमें करीब 1600 छात्राएं अध्ययनरत हैं। छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराना विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्य ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखना छात्राओं के स्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। विद्यालय में पैड वेंडिंग मशीन उपलब्ध होने से छात्राओं को आवश्यकता के समय सेनेटरी पैड आसानी से मिल सकेंगे। वहीं, इन्सिनरेटर के माध्यम से इस्तेमाल किए गए सेनेटरी पैड का सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से निस्तारण किया जा सकेगा। उन्होंने अनंतधारा फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं की आवश्यकता को समझते हुए फाउंडेशन द्वारा किया गया यह सहयोग सराहनीय है। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय की छात्राओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सहयोग जारी रखने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर अनंतधारा फाउंडेशन के शुभम उपाध्याय, दास चौधरी, आशुतोष ठाकुर, धर्मेन्द्र चौधरी, आशुतोष पाठक, अधिवक्ता महेंद्र सिंह दिवानिया, अजय चौधरी, कपिल कौशिक, देवेन्द्र चौधरी एवं संदीप चौधरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    कन्या इंटर कॉलेज में अनंतधारा फाउंडेशन ने लगाई इन्सिनरेटर एवं पैड वेंडिंग मशीन
कन्या इंटर कॉलेज में अनंतधारा फाउंडेशन ने लगाई इन्सिनरेटर एवं पैड वेंडिंग मशीन
सासनी। छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनंतधारा फाउंडेशन, सासनी की ओर से कन्या इंटर कॉलेज, सासनी में इन्सिनरेटर एवं पैड वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराई गई। इस पहल से छात्राओं को सेनेटरी पैड के उपयोग एवं सुरक्षित निस्तारण की सुविधा मिल सकेगी।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती उमा सिंह ने मशीनों का उद्घाटन करते हुए अनंतधारा फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि कन्या इंटर कॉलेज क्षेत्र का प्रमुख बालिका विद्यालय है, जिसमें करीब 1600 छात्राएं अध्ययनरत हैं। छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराना विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रधानाचार्य ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखना छात्राओं के स्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। विद्यालय में पैड वेंडिंग मशीन उपलब्ध होने से छात्राओं को आवश्यकता के समय सेनेटरी पैड आसानी से मिल सकेंगे। वहीं, इन्सिनरेटर के माध्यम से इस्तेमाल किए गए सेनेटरी पैड का सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से निस्तारण किया जा सकेगा।
उन्होंने अनंतधारा फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं की आवश्यकता को समझते हुए फाउंडेशन द्वारा किया गया यह सहयोग सराहनीय है। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय की छात्राओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सहयोग जारी रखने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर अनंतधारा फाउंडेशन के शुभम उपाध्याय, दास चौधरी, आशुतोष ठाकुर, धर्मेन्द्र चौधरी, आशुतोष पाठक, अधिवक्ता महेंद्र सिंह दिवानिया, अजय चौधरी, कपिल कौशिक, देवेन्द्र चौधरी एवं संदीप चौधरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नवागत डीएम सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में की पत्रकारों से की वार्ता..... हाथरस के नए DM सत्य प्रकाश पटेल ने संभाली जिले की कमान कलेक्ट्रेट में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर बताईं प्राथमिकताएं बंटवारे और मेड़बंदी जैसे राजस्व मामलों का जल्द होगा निस्तारण विकास योजनाओं की समीक्षा कर समय से पूरा कराने पर दिया जाएगा जोर सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने की प्राथमिकता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जारी रखने के निर्देश जनगणना के लिए फील्ड स्टाफ को बेहतर प्रशिक्षण देने पर जोर सामाजिक और धार्मिक सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्ती 2013 बैच के IAS अधिकारी हैं नए DM सत्य प्रकाश पटेल
    1
    नवागत डीएम सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में की पत्रकारों से की वार्ता.....
हाथरस के नए DM सत्य प्रकाश पटेल ने संभाली जिले की कमान
कलेक्ट्रेट में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर बताईं प्राथमिकताएं
बंटवारे और मेड़बंदी जैसे राजस्व मामलों का जल्द होगा निस्तारण
विकास योजनाओं की समीक्षा कर समय से पूरा कराने पर दिया जाएगा जोर
सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने की प्राथमिकता
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जारी रखने के निर्देश
जनगणना के लिए फील्ड स्टाफ को बेहतर प्रशिक्षण देने पर जोर
सामाजिक और धार्मिक सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता
कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्ती
2013 बैच के IAS अधिकारी हैं नए DM सत्य प्रकाश पटेल
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • हाथरस के नवागत डीएम श्री सत्य प्रकाश पटेल जी ने संभाला कार्यभार, प्रेसवार्ता में साझा कीं अपनी प्राथमिकताएं! 🏛️✨ हाथरस के नवागत डीएम श्री सत्य प्रकाश पटेल जी ने संभाला कार्यभार, प्रेसवार्ता में साझा कीं अपनी प्राथमिकताएं! 🏛️✨ ​आज जनपद हाथरस के नवनयुक्त जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल ने प्रेस वार्ता कर मीडिया बंधुओं से संवाद किया और जिले के विकास तथा जनहित से जुड़े अपने महत्वपूर्ण विजन को सामने रखा। ​🎯 मुख्य प्राथमिकताएं: ​शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन: जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना। ​पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन: आम जनता की समस्याओं का त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण। ​कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा शांति एवं सद्भाव कायम रखना। ​विकास कार्यों में तेजी: जिले में चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा के भीतर पूरा कराना। ​हाथरस जनपद के चहुंमुखी विकास के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आइए, एक बेहतर और प्रगतिशील हाथरस के निर्माण में सहभागिता निभाएं। 🙏 ​#HathrasNews #DMHathras #SatyaPrakashPatel #HathrasUpdates #UPAdministration #Jansampark #GoodGovernance #HathrasDistrict
    1
    हाथरस के नवागत डीएम श्री सत्य प्रकाश पटेल जी ने संभाला कार्यभार, प्रेसवार्ता में साझा कीं अपनी प्राथमिकताएं! 🏛️✨
हाथरस के नवागत डीएम श्री सत्य प्रकाश पटेल जी ने संभाला कार्यभार, प्रेसवार्ता में साझा कीं अपनी प्राथमिकताएं! 🏛️✨
​आज जनपद हाथरस के नवनयुक्त जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल ने प्रेस वार्ता कर मीडिया बंधुओं से संवाद किया और जिले के विकास तथा जनहित से जुड़े अपने महत्वपूर्ण विजन को सामने रखा।
​🎯 मुख्य प्राथमिकताएं:
​शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन: जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना।
​पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन: आम जनता की समस्याओं का त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण।
​कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा शांति एवं सद्भाव कायम रखना।
​विकास कार्यों में तेजी: जिले में चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा के भीतर पूरा कराना।
​हाथरस जनपद के चहुंमुखी विकास के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आइए, एक बेहतर और प्रगतिशील हाथरस के निर्माण में सहभागिता निभाएं। 🙏
​#HathrasNews #DMHathras #SatyaPrakashPatel #HathrasUpdates #UPAdministration #Jansampark #GoodGovernance #HathrasDistrict
    user_हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    रिपोर्टर हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भोगनीपुर क्षेत्र का मामला: पीड़ित भाइयों ने अपने ही भतीजों और भाई पर लगाया सनसनीखेज आरोप। * बोले आरोपी— "जैसे पिता को मारा, वैसे ही तुम्हें भी रास्ते से हटा देंगे, प्रशासन हमारी जेब में है।" मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ थाना भोगाँव क्षेत्र के ग्राम नखतपुर (पोस्ट रतनपुर बरा) के रहने वाले प्रार्थी नेत्रपाल पाल सिंह और सत्य प्रकाश (पुत्रगण बदन सिंह) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को प्रार्थना पत्र देकर अपने ही भाई और भतीजों पर पैतृक जमीन हड़पने के लिए गुमराह करने, फर्जी वसीयत कराने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला? पीड़ित भाइयों ने शिकायती पत्र में बताया कि उनके पिता द्वारा 7 जनवरी 1997 को उनकी जमीन और मकान का बंटवारा कर दिया गया था, जिसके बाद तीनों भाई अपने-अपने हिस्से पर काबिज थे। आरोप है कि उनके भाई ओमप्रकाश ने मिलीभगत कर पहले तो पिता से 10 बीघा खेत का बैनामा अपनी पत्नी रामसखी के नाम करा लिया। इसके बाद कथित तौर पर विषम परिस्थितियों में दबाव बनाकर 24 फरवरी 2012 को ओमप्रकाश के बेटों (अतुल व अनुज) के नाम सारी जमीन की वसीयत भी करा ली गई। हत्या का गंभीर आरोप और मुकदमों का इतिहास पीड़ितों का आरोप है कि वसीयत कराने के ठीक 28 दिन बाद, यानी 22 मार्च 2012 को उनके पिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। इस मामले में सदर कोतवाली में हत्या की प्राथमिकी (मुकदमा संख्या- 1196/12) दर्ज की गई थी। पीड़ितों का कहना है कि वे बैनामा और वसीयत निरस्त कराने के लिए सिविल कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। आरोप है कि जब वे मुकदमे की पैरवी करने जा रहे थे, तब आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला भी किया, जिसकी धारा 307 के तहत सदर कोतवाली में मुकदमा (अपराध संख्या- 0244/14) दर्ज है। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ एक अन्य मुकदमा (392/09) भी दर्ज है। "प्रशासन हमारी मुट्ठी में है..." — खुलेआम मिल रही धमकियां पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं और वे लगातार धमकी दे रहे हैं कि — "जैसे तुम्हारे पिता को मारा, वैसे ही तुम लोगों को भी जान से मार देंगे, कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा, क्योंकि हम किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हैं और पूरा प्रशासन हमारी बात मानता है।" प्रशासन से न्याय की गुहार पीड़ित परिवार ने एसएसपी मैनपुरी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोपियों (ओमप्रकाश, अतुल व अनुज) के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाया जाए।
    4
    भोगनीपुर क्षेत्र का मामला: पीड़ित भाइयों ने अपने ही भतीजों और भाई पर लगाया सनसनीखेज आरोप।
 * बोले आरोपी— "जैसे पिता को मारा, वैसे ही तुम्हें भी रास्ते से हटा देंगे, प्रशासन हमारी जेब में है।"

मैनपुरी:
उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ थाना भोगाँव क्षेत्र के ग्राम नखतपुर (पोस्ट रतनपुर बरा) के रहने वाले प्रार्थी नेत्रपाल पाल सिंह और सत्य प्रकाश (पुत्रगण बदन सिंह) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को प्रार्थना पत्र देकर अपने ही भाई और भतीजों पर पैतृक जमीन हड़पने के लिए गुमराह करने, फर्जी वसीयत कराने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित भाइयों ने शिकायती पत्र में बताया कि उनके पिता द्वारा 7 जनवरी 1997 को उनकी जमीन और मकान का बंटवारा कर दिया गया था, जिसके बाद तीनों भाई अपने-अपने हिस्से पर काबिज थे। आरोप है कि उनके भाई ओमप्रकाश ने मिलीभगत कर पहले तो पिता से 10 बीघा खेत का बैनामा अपनी पत्नी रामसखी के नाम करा लिया। इसके बाद कथित तौर पर विषम परिस्थितियों में दबाव बनाकर 24 फरवरी 2012 को ओमप्रकाश के बेटों (अतुल व अनुज) के नाम सारी जमीन की वसीयत भी करा ली गई।
हत्या का गंभीर आरोप और मुकदमों का इतिहास
पीड़ितों का आरोप है कि वसीयत कराने के ठीक 28 दिन बाद, यानी 22 मार्च 2012 को उनके पिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। इस मामले में सदर कोतवाली में हत्या की प्राथमिकी (मुकदमा संख्या- 1196/12) दर्ज की गई थी।
पीड़ितों का कहना है कि वे बैनामा और वसीयत निरस्त कराने के लिए सिविल कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। आरोप है कि जब वे मुकदमे की पैरवी करने जा रहे थे, तब आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला भी किया, जिसकी धारा 307 के तहत सदर कोतवाली में मुकदमा (अपराध संख्या- 0244/14) दर्ज है। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ एक अन्य मुकदमा (392/09) भी दर्ज है।
"प्रशासन हमारी मुट्ठी में है..." — खुलेआम मिल रही धमकियां
पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं और वे लगातार धमकी दे रहे हैं कि — "जैसे तुम्हारे पिता को मारा, वैसे ही तुम लोगों को भी जान से मार देंगे, कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा, क्योंकि हम किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हैं और पूरा प्रशासन हमारी बात मानता है।"
प्रशासन से न्याय की गुहार
पीड़ित परिवार ने एसएसपी मैनपुरी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोपियों (ओमप्रकाश, अतुल व अनुज) के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाया जाए।
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.