नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त ने ली प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक**राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करें-संभागीय आयुक्त* *नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त ने ली प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक**राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करें-संभागीय आयुक्त* रिपोर्टर अनिल जटिया प्रतापगढ़,2 सितंबर। संभागीय आयुक्त उदयपुर खजान सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर बुधवार को समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सभी प्रभारियों की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी प्रकोष्ठ आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे तथा प्रत्येक कार्य की नियमित रूप से समीक्षा की जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभम चौधरी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में नगरीय निकाय चुनाव की सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजयेश कुमार पंड्या ने पीपीटी के माध्यम से अब तक की गई सभी व्यवस्थाओं एवं कार्यों की प्रगति से संभागीय आयुक्त को अवगत करवाया। साथ ही समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियों ने अपने-अपने प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे एवं किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। बैठक में नगरीय निकाय निर्वाचन प्रकोष्ठ, मतदान दल एवं मतगणना प्रकोष्ठ, मतदान एवं मतगणना दलों के प्रशिक्षण संबंधी कार्य, कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ, नाम निर्देशन एवं रिटर्निंग अधिकारियों से संबंधित कार्य, कार्मिक प्रकोष्ठ, आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, निर्वाचन एवं निर्वाचन व्यक्तियों से संबंधित कार्य, सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ सहित समस्त प्रकोष्ठों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। संभागीय आयुक्त ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में एसीईओ कैलाश चंद्र बसेर, तहसीलदार निर्वाचन हितेश सांचीहर, आयुक्त नगर परिषद जितेंद्र मीणा, निर्वाचन शाखा विवेक सिंह राठौर, गोकुलसिंह खानावत, राधेश्याम मीणा सहित समस्त प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त ने ली प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक**राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करें-संभागीय आयुक्त* *नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त ने ली प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक**राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करें-संभागीय आयुक्त* रिपोर्टर अनिल जटिया प्रतापगढ़,2 सितंबर। संभागीय आयुक्त उदयपुर खजान सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर बुधवार को समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सभी प्रभारियों की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी प्रकोष्ठ आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे तथा प्रत्येक कार्य की नियमित रूप से समीक्षा की जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभम चौधरी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में नगरीय निकाय
चुनाव की सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजयेश कुमार पंड्या ने पीपीटी के माध्यम से अब तक की गई सभी व्यवस्थाओं एवं कार्यों की प्रगति से संभागीय आयुक्त को अवगत करवाया। साथ ही समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियों ने अपने-अपने प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे एवं किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। बैठक में नगरीय निकाय निर्वाचन प्रकोष्ठ, मतदान दल एवं मतगणना प्रकोष्ठ, मतदान एवं मतगणना दलों के प्रशिक्षण संबंधी कार्य, कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ, नाम निर्देशन एवं रिटर्निंग अधिकारियों से संबंधित कार्य, कार्मिक प्रकोष्ठ, आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, निर्वाचन एवं निर्वाचन व्यक्तियों से संबंधित कार्य, सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ सहित समस्त प्रकोष्ठों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। संभागीय आयुक्त ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में एसीईओ कैलाश चंद्र बसेर, तहसीलदार निर्वाचन हितेश सांचीहर, आयुक्त नगर परिषद जितेंद्र मीणा, निर्वाचन शाखा विवेक सिंह राठौर, गोकुलसिंह खानावत, राधेश्याम मीणा सहित समस्त प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
- मंदसोर नाहरगढ़ के गांव रतन पिपलिया मे रहवासी इलाके में आया मगरमच्छ, किया गया रेस्क्यू1
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र तेजी से विस्तार ले रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र तेजी से विस्तार ले रहा है। जयपुर में सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक है, इस वर्ष जून माह तक प्रदेश में 10.85 करोड़ घरेलू और 8.45 लाख विदेशी पर्यटक पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में सरकार अब पर्यटन को प्रदेश की अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्थानीय स्वरोजगार का बड़ा माध्यम बनाने पर फोकस कर रही है। इसी के तहत पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार का जोर पर्यटन को धार्मिक, ग्रामीण, हेरिटेज, ईको और एडवेंचर पर्यटन के साथ स्थानीय कला, हस्तशिल्प, खान-पान और लोक संस्कृति से जोड़ने पर है। मुख्यमंत्री स्वयं पर्यटन, देवस्थान और कला संस्कृति से जुड़ी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर रहे हैं, ताकि राज्य में पर्यटन को नई ऊंचाई प्रदान की जा सके।1
- भाजपा जिला कार्यलय चित्तौड़गढ़ मे बड़ीसादड़ी से भाजपा के कार्यकर्ताओ ने दिए इस्तिफे1
- *राजस्थान के सरकारी विद्यालयों को रक्तदान जनजागरण से जोड़ने के लिए सपना फाउंडेशन द्वारा अभिनव पहल* रा.उ.मा.वि. कंठाव (घाटोल-बाँसवाड़ा) स्कूल में बच्चों के बीच शिक्षक, ग्रामीणों ने किया रक्तदान अगर आपको यह जीवनदायिनी पहल अच्छी लगी हो तो अपने शैक्षिक, सामाजिक समूह में शेयर करें। सपना फाउंडेशन एक कदम सेवा की ओर1
- सांसद राजकुमार रोत का बड़ा बयान, रणनीति बताई नही जाती रण में खेली जाती है सागवाड़ा निकाय चुनाव में सांसद राजकुमार रोत का बड़ा बयान “रणनीति बताई नहीं जाती, रणनीति रण में खेली जाती है… चुनाव में विजन बताया जाता है।” डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर भूमाफियाओं का मुद्दा उठाया। रोत ने आरोप लगाया कि सागवाड़ा पेरीफेरी क्षेत्र में आदिवासी, गरीब और अनुसूचित जनजाति वर्ग की जमीनों को गलत तरीके से हड़पा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सागवाड़ा में गरीबों की जमीन हड़पने और उन्हें कागजों में उलझाने का ट्रेंड बन गया है। अब जनता तीसरा विकल्प चाहती है और भारत आदिवासी पार्टी उनके लिए खुला विकल्प है। राजकुमार रोत ने दावा किया कि चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी के पार्षद चुने जाएंगे और भूमाफियाओं के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई जाएगी। सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव में सांसद राजकुमार रोत के इस बयान के बाद सियासी माहौल और गरमाने की संभावना है।1
- MP - अभी-अभी गरोठ खड़ावदा रोड पर अजगर पकड़ते हुए वन विभाग की टीम एक बॉक्स में डाला उसके बाद गांव वाले को बहुत खुशी हुई अभी-अभी गरोठ खड़ावदा रोड पर अजगर पकड़ते हुए वन विभाग की टीम एक बॉक्स में डाला उसके बाद गांव वाले को बहुत खुशी हुई1
- नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई परिवारों ने अपनों को खो दिया, तो कई लोगों के घर और रोजमर्रा की जरूरत का सामान बाढ़ के पानी में बह गया। खाने-पीने से लेकर रहने तक का संकट खड़ा हो गया। बाढ़ से प्रभावित नेपाल के नुवाकोट में अब राहत और मदद का हाथ आगे बढ़ा है। यहां नेपाल-भारत मैत्री भवन ने विस्थापित लोगों को आश्रय दिया है। बाढ़ की वजह से जिन लोगों के पास रहने के लिए सुरक्षित जगह नहीं बची, उन्हें मैत्री भवन में ठहराया गया। मुश्किल वक्त में उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। सिर्फ आश्रय ही नहीं, बल्कि प्रभावित लोगों के लिए चिकित्सा सहायता भी मुहैया कराई जा रही है। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से जरूरतमंद लोगों की जांच और इलाज किया जा रहा है।1
- *बड़ीसादड़ी शहर में बड़ा खेला | सहकारिता मंत्री गौतम दक के क्षेत्र में भाजपा के 40 से अधिक पदाधिकारियों ने एक साथ पदों से दिए इस्तीफे* *बड़ीसादड़ी शहर में बड़ा खेला | सहकारिता मंत्री गौतम दक के क्षेत्र में भाजपा के 40 से अधिक पदाधिकारियों ने एक साथ पदों से दिए इस्तीफे*देखे यहां खबर समाचार प्लस न्यूज़ चैनल पे ब्यौरा चीफ घनश्याम लोहार के साथ प्रमोद बैरवा1
- सांवरिया सेठ के दर्शन को जा रहे थे 5 लोग, सकरगाराम में कंटेनर से भिड़ी कार; 1 की मौत, 4 घायल नीमच में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, चार घायल नीमच जिले से इस वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिरन थाना अन्तर्गत आने वाले सकरगराम में एक फिगो कार की कंटेनर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार पांच लोगों में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, फिगो कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में हिमांशु पिता त्रिलोक सिंह, उम्र 29 वर्ष, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार आशीष पिता मोहन सिंह, उम्र 30 वर्ष, अंकित पिता गणपत जी, उम्र 35 वर्ष, मोहित पिता भवर सिंह, उम्र 30 वर्ष और जयसिंह पिता भवर सिंह, उम्र 30 वर्ष घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल दो लोगों जोकि मोहित पिता भंवर सिंह और जयसिंह पिता भवर सिंह की हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए राजस्थान के उदयपुर अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दो घायलों का उपचार नीमच जिला अस्पताल में जारी है। जानकारी के मुताबिक, सभी पांचों व्यक्ति धार जिले के बदनावर तहसील के खानवा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। ये सभी राजस्थान के मंडफिया स्थित प्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सकरगाराम के पास उनकी कार कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।1