logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*राजस्थान के सरकारी विद्यालयों को रक्तदान जनजागरण से जोड़ने के लिए सपना फाउंडेशन द्वारा अभिनव पहल* रा.उ.मा.वि. कंठाव (घाटोल-बाँसवाड़ा) स्कूल में बच्चों के बीच शिक्षक, ग्रामीणों ने किया रक्तदान अगर आपको यह जीवनदायिनी पहल अच्छी लगी हो तो अपने शैक्षिक, सामाजिक समूह में शेयर करें। सपना फाउंडेशन एक कदम सेवा की ओर

2 hrs ago
user_वागड़ NEWS 24
वागड़ NEWS 24
Local News Reporter आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

*राजस्थान के सरकारी विद्यालयों को रक्तदान जनजागरण से जोड़ने के लिए सपना फाउंडेशन द्वारा अभिनव पहल* रा.उ.मा.वि. कंठाव (घाटोल-बाँसवाड़ा) स्कूल में बच्चों के बीच शिक्षक, ग्रामीणों ने किया रक्तदान अगर आपको यह जीवनदायिनी पहल अच्छी लगी हो तो अपने शैक्षिक, सामाजिक समूह में शेयर करें। सपना फाउंडेशन एक कदम सेवा की ओर

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पुलिस की तरफ से महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सीधे पुलिस तक पहुंचेगी आपकी आवाज महिला यूथ सीएलजी से मजबूत होगा महिला सुरक्षा का संवाद, 300 महिलाएं-बालिकाएं जुड़ीं डूंगरपुर। महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर डूंगरपुर पुलिस ने महिला यूथ सामुदायिक संपर्क समूह (सीएलजी) के जरिए नई पहल शुरू की है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में बुधवार को जिला मुख्यालय सहित जिले के चारों वृत्त कार्यालयों पर महिला यूथ सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें करीब 300 महिलाएं एवं बालिकाएं शामिल हुईं, जबकि अब तक 2200 से अधिक लोग यूथ सीएलजी मुहिम से जुड़ चुके हैं। बैठकों में महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और बालिकाओं की सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। महिलाओं को जीरो एफआईआर, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा कानून तथा पुलिस सहायता के लिए 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी दी गई। सीएलजी सदस्यों ने मुख्य सड़कों, चौराहों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने तथा पुलिस के साथ निरंतर समन्वय का सुझाव दिया। पुलिस अधिकारियों ने आवश्यकतानुसार गश्त और निगरानी बढ़ाने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और महिला यूथ सीएलजी पुलिस एवं समुदाय के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनेगा।
    1
    पुलिस की तरफ से महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सीधे पुलिस तक पहुंचेगी आपकी आवाज
महिला यूथ सीएलजी से मजबूत होगा महिला सुरक्षा का संवाद, 300 महिलाएं-बालिकाएं जुड़ीं
डूंगरपुर। महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर डूंगरपुर पुलिस ने महिला यूथ सामुदायिक संपर्क समूह (सीएलजी) के जरिए नई पहल शुरू की है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में बुधवार को जिला मुख्यालय सहित जिले के चारों वृत्त कार्यालयों पर महिला यूथ सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें करीब 300 महिलाएं एवं बालिकाएं शामिल हुईं, जबकि अब तक 2200 से अधिक लोग यूथ सीएलजी मुहिम से जुड़ चुके हैं।
बैठकों में महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और बालिकाओं की सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। महिलाओं को जीरो एफआईआर, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा कानून तथा पुलिस सहायता के लिए 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी दी गई। सीएलजी सदस्यों ने मुख्य सड़कों, चौराहों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने तथा पुलिस के साथ निरंतर समन्वय का सुझाव दिया। पुलिस अधिकारियों ने आवश्यकतानुसार गश्त और निगरानी बढ़ाने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और महिला यूथ सीएलजी पुलिस एवं समुदाय के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनेगा।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय आम चुनाव-2026 : ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न डूंगरपुर नगर परिषद के 41 एवं सागवाड़ा नगर पालिका के 35 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय आम चुनाव-2026 : ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न डूंगरपुर नगर परिषद के 41 एवं सागवाड़ा नगर पालिका के 35 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित डूंगरपुर, 02 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान की अध्यक्षता में एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति मे किया गया । रेंडमाइजेशन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना विज्ञान केंद्र में राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर के ई-सूची सॉफ्टवेयर के माध्यम से पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न की गई। रेंडमाइजेशन के दौरान नगर परिषद डूंगरपुर के 41 मतदान केंद्रों के लिए 54 ईवीएम मशीनों का आवंटन किया गया, जबकि 13 ईवीएम मशीनें रिजर्व रखी गईं। इसी प्रकार नगर पालिका सागवाड़ा के 35 मतदान केंद्रों के लिए 46 ईवीएम मशीनों का आवंटन किया गया तथा 11 ईवीएम मशीनें रिजर्व रखी गईं। ईवीएम के प्रथम रेंडमाइजेशन के पश्चात नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगर पालिका सागवाड़ा को आवंटित ईवीएम मशीनों की नंबर वार हस्तांतरण सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान ने बताया कि नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगर पालिका सागवाड़ा के लिए आवंटित ईवीएम मशीनों को चिन्हित कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों एवं उपखंड अधिकारियों को सुपुर्द किया जाएगा। आवंटन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात ईवीएम मशीनों को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय में स्थापित स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रूप से भंडारित किया जाएगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, रिटर्निंग अधिकारी सागवाड़ा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक मुकेश कुमार वर्मा, उप निदेशक समीर मीणा, तहसीलदार निर्वाचन अनिल पंड्या सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
     9829264909

नगर निकाय आम चुनाव-2026 : ईवीएम  का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न  डूंगरपुर नगर परिषद के 41 एवं सागवाड़ा नगर पालिका के 35 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
नगर निकाय आम चुनाव-2026 : ईवीएम  का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न  डूंगरपुर नगर परिषद के 41 एवं सागवाड़ा नगर पालिका के 35 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित
डूंगरपुर, 02 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान की अध्यक्षता में एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति मे किया गया । रेंडमाइजेशन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना विज्ञान केंद्र में राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर के ई-सूची सॉफ्टवेयर के माध्यम से पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न की गई।
रेंडमाइजेशन के दौरान नगर परिषद डूंगरपुर के 41 मतदान केंद्रों के लिए 54 ईवीएम मशीनों का आवंटन किया गया, जबकि 13 ईवीएम मशीनें रिजर्व रखी गईं। इसी प्रकार नगर पालिका सागवाड़ा के 35 मतदान केंद्रों के लिए 46 ईवीएम मशीनों का आवंटन किया गया तथा 11 ईवीएम मशीनें रिजर्व रखी गईं।
ईवीएम के प्रथम रेंडमाइजेशन के पश्चात नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगर पालिका सागवाड़ा को आवंटित ईवीएम मशीनों की नंबर वार हस्तांतरण सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान ने बताया कि नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगर पालिका सागवाड़ा के लिए आवंटित ईवीएम मशीनों को चिन्हित कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों एवं उपखंड अधिकारियों को सुपुर्द किया जाएगा। आवंटन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात ईवीएम मशीनों को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय में स्थापित स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रूप से भंडारित किया जाएगा।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर  प्रकाश चंद्र रेगर, रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, रिटर्निंग अधिकारी सागवाड़ा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक मुकेश कुमार वर्मा, उप निदेशक समीर मीणा, तहसीलदार निर्वाचन अनिल पंड्या सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • जागरूकता रैली में गूंजे लोकतंत्र के संदेश, विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत मतदान का किया आह्वान ‘वोट दो’, ‘मतदाता हमारा, वोट हमारा अधिकार’ जैसे नारों से शहरवासियों को किया जागरूक डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला कलक्टर देशलदान के निर्देशन में जिला कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता रैली को उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्काउट-गाइड रोवर्स सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर तथा “वोट दो”, “मतदाता हमारा, वोट हमारा अधिकार”, “सशक्त लोकतंत्र, हमारा भविष्य” जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया। मतदाता जागरूकता रैली का उद्देश्य आमजन में मतदान के अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना रहा। विद्यार्थियों ने नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन से लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। मतदाता रैली जिला कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लक्ष्मण मैदान पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर स्काउट-गाइड रोवर्स के साथ सीईओ स्काउट डूंगरपुर भाविक सुथार, विभिन्न विद्यालयों के स्काउट प्रभारी, जिला स्वीप टीम के हर्षित चौबीसा (एसीडीईओ), चंदन सिंह राजावत, हरीश पांडे, ऋतिक यादव, मेघा शर्मा, पूर्वां जोशी एवं शभूमिका गांधी सहित पुलिस जवान उपस्थित रहे।
    3
    जागरूकता रैली में गूंजे लोकतंत्र के संदेश, विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत मतदान का किया आह्वान

‘वोट दो’, ‘मतदाता हमारा, वोट हमारा अधिकार’ जैसे नारों से शहरवासियों को किया जागरूक
डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला कलक्टर  देशलदान के निर्देशन में जिला कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता रैली को उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में स्काउट-गाइड रोवर्स सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर तथा “वोट दो”, “मतदाता हमारा, वोट हमारा अधिकार”, “सशक्त लोकतंत्र, हमारा भविष्य” जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया।
मतदाता जागरूकता रैली का उद्देश्य आमजन में मतदान के अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना रहा। विद्यार्थियों ने नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन से लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया।
मतदाता रैली जिला कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लक्ष्मण मैदान पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।
इस अवसर पर स्काउट-गाइड रोवर्स के साथ सीईओ स्काउट डूंगरपुर भाविक सुथार, विभिन्न विद्यालयों के स्काउट प्रभारी, जिला स्वीप टीम के हर्षित चौबीसा (एसीडीईओ), चंदन सिंह राजावत, हरीश पांडे, ऋतिक यादव, मेघा शर्मा, पूर्वां जोशी एवं शभूमिका गांधी सहित पुलिस जवान उपस्थित रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सज्जनपुरा - स्कूल में विद्यार्थियों को कॉपियां, बोतल व स्टेशनरी वितरित पुलक पंड्या दंपती ने विद्यार्थियों को बांटी शिक्षण सामग्री सज्जनपुरा (पीठ) पीईओ रामसौर जुना के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सज्जनपुरा में भामाशाह श्री पुलक पंड्या एवं श्रीमती डॉली पुलक पंड्या, निवासी खड़गदा, द्वारा विद्यालय के समस्त बालक-बालिकाओं को चार-चार कॉपियां, पानी की बोतल, पेन, पेंसिल, रबर एवं शॉपनर वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रेमचंद लबाना ने भामाशाह श्री पुलक पंड्या का तिलक-पगड़ी एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं हिनौदी डामोर ने श्रीमती डॉली पुलक पंड्या का तिलक-पगड़ी एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के संस्था प्रधान दिनेश कुमार लबाना ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पूर्व अगस्त माह में भी भामाशाहों के सहयोग से विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म, स्कूल बैग एवं जूते उपलब्ध करवाए गए थे। भामाशाह दंपती ने सभी विद्यार्थियों का मंत्रोच्चार के साथ तिलक कर शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान अभिभावक लक्ष्मण डामोर, कोदर डामोर, अमृतलाल डामोर, शंकर लबाना, सना डामोर, लालशंकर डामोर, विजय डामोर, दिलीप डामोर, ललिता देवी, सज्जादेवी, कल्पना देवी, मुन्ना देवी, सुनीता देवी एवं लक्ष्मी डामोर सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    सज्जनपुरा - स्कूल में विद्यार्थियों को कॉपियां, बोतल व स्टेशनरी वितरित
पुलक पंड्या दंपती ने विद्यार्थियों को बांटी शिक्षण सामग्री
सज्जनपुरा (पीठ) पीईओ रामसौर जुना के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सज्जनपुरा में भामाशाह श्री पुलक पंड्या एवं श्रीमती डॉली पुलक पंड्या, निवासी खड़गदा, द्वारा विद्यालय के समस्त बालक-बालिकाओं को चार-चार कॉपियां, पानी की बोतल, पेन, पेंसिल, रबर एवं शॉपनर वितरित किए गए।
इस अवसर पर प्रेमचंद लबाना ने भामाशाह श्री पुलक पंड्या का तिलक-पगड़ी एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं हिनौदी डामोर ने श्रीमती डॉली पुलक पंड्या का तिलक-पगड़ी एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के संस्था प्रधान दिनेश कुमार लबाना ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पूर्व अगस्त माह में भी भामाशाहों के सहयोग से विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म, स्कूल बैग एवं जूते उपलब्ध करवाए गए थे।
भामाशाह दंपती ने सभी विद्यार्थियों का मंत्रोच्चार के साथ तिलक कर शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान अभिभावक लक्ष्मण डामोर, कोदर डामोर, अमृतलाल डामोर, शंकर लबाना, सना डामोर, लालशंकर डामोर, विजय डामोर, दिलीप डामोर, ललिता देवी, सज्जादेवी, कल्पना देवी, मुन्ना देवी, सुनीता देवी एवं लक्ष्मी डामोर सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Shambhu labana
    Shambhu labana
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • भामाशाह पंड्या दंपती ने विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय सज्जनपुरा, पीईईओ रामसौर जुना में भामाशाहों की ओर से विद्यार्थियों के हित में लगातार सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में खड़गदा निवासी भामाशाह पुलक पंड्या एवं डॉली पुलक पंड्या ने विद्यालय के समस्त बालक-बालिकाओं को थ्री-इन-वन कॉपियां, पानी की बोतल, पेन, पेंसिल, रबर व शॉपनर वितरित किए। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह पुलक पंड्या का तिलक, पगड़ी एवं उपरणा ओढ़ाकर तथा डॉली पंड्या का तिलक, पगड़ी एवं उपरणा ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार लबाना ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि गत अगस्त माह में भी भामाशाहों के सहयोग से विद्यार्थियों को विद्यालय यूनिफॉर्म, स्कूल बैग एवं जूते उपलब्ध करवाए गए थे। भामाशाह दंपती ने सभी विद्यार्थियों का मंत्रोच्चार के साथ तिलक कर उन्हें शुभाशीष प्रदान किया। कार्यक्रम में अभिभावक लक्ष्मण डामोर, कोदर डामोर, अमृतलाल डामोर, शंकर लबाना, सना डामोर, लालशंकर डामोर, विजय डामोर, दिलीप डामोर, ललिता देवी, सज्जादेवी, कल्पना देवी, मुन्ना देवी एवं सुनीता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन एवं आभार चंदूलाल खराड़ी ने किया।
    1
    भामाशाह पंड्या दंपती ने विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

राजकीय प्राथमिक विद्यालय सज्जनपुरा, पीईईओ रामसौर जुना में भामाशाहों की ओर से विद्यार्थियों के हित में लगातार सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में खड़गदा निवासी भामाशाह पुलक पंड्या एवं डॉली पुलक पंड्या ने विद्यालय के समस्त बालक-बालिकाओं को थ्री-इन-वन कॉपियां, पानी की बोतल, पेन, पेंसिल, रबर व शॉपनर वितरित किए।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह पुलक पंड्या का तिलक, पगड़ी एवं उपरणा ओढ़ाकर तथा डॉली पंड्या का तिलक, पगड़ी एवं उपरणा ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार लबाना ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि गत अगस्त माह में भी भामाशाहों के सहयोग से विद्यार्थियों को विद्यालय यूनिफॉर्म, स्कूल बैग एवं जूते उपलब्ध करवाए गए थे।
भामाशाह दंपती ने सभी विद्यार्थियों का मंत्रोच्चार के साथ तिलक कर उन्हें शुभाशीष प्रदान किया। कार्यक्रम में अभिभावक लक्ष्मण डामोर, कोदर डामोर, अमृतलाल डामोर, शंकर लबाना, सना डामोर, लालशंकर डामोर, विजय डामोर, दिलीप डामोर, ललिता देवी, सज्जादेवी, कल्पना देवी, मुन्ना देवी एवं सुनीता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन एवं आभार चंदूलाल खराड़ी ने किया।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त ने ली प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक**राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करें-संभागीय आयुक्त* *नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त ने ली प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक**राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करें-संभागीय आयुक्त* रिपोर्टर अनिल जटिया प्रतापगढ़,2 सितंबर। संभागीय आयुक्त उदयपुर खजान सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर बुधवार को समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सभी प्रभारियों की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी प्रकोष्ठ आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे तथा प्रत्येक कार्य की नियमित रूप से समीक्षा की जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभम चौधरी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में नगरीय निकाय चुनाव की सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजयेश कुमार पंड्या ने पीपीटी के माध्यम से अब तक की गई सभी व्यवस्थाओं एवं कार्यों की प्रगति से संभागीय आयुक्त को अवगत करवाया। साथ ही समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियों ने अपने-अपने प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे एवं किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। बैठक में नगरीय निकाय निर्वाचन प्रकोष्ठ, मतदान दल एवं मतगणना प्रकोष्ठ, मतदान एवं मतगणना दलों के प्रशिक्षण संबंधी कार्य, कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ, नाम निर्देशन एवं रिटर्निंग अधिकारियों से संबंधित कार्य, कार्मिक प्रकोष्ठ, आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, निर्वाचन एवं निर्वाचन व्यक्तियों से संबंधित कार्य, सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ सहित समस्त प्रकोष्ठों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। संभागीय आयुक्त ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में एसीईओ कैलाश चंद्र बसेर, तहसीलदार निर्वाचन हितेश सांचीहर, आयुक्त नगर परिषद जितेंद्र मीणा, निर्वाचन शाखा विवेक सिंह राठौर, गोकुलसिंह खानावत, राधेश्याम मीणा सहित समस्त प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त ने ली प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक**राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करें-संभागीय आयुक्त*
*नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त ने ली प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक**राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करें-संभागीय आयुक्त*
रिपोर्टर अनिल जटिया 
प्रतापगढ़,2 सितंबर। संभागीय आयुक्त उदयपुर खजान सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर बुधवार को समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सभी प्रभारियों की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी प्रकोष्ठ आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे तथा प्रत्येक कार्य की नियमित रूप से समीक्षा की जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी शुभम चौधरी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में नगरीय निकाय चुनाव की सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजयेश कुमार पंड्या ने पीपीटी के माध्यम से अब तक की गई सभी व्यवस्थाओं एवं कार्यों की प्रगति से संभागीय आयुक्त को अवगत करवाया। साथ ही समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियों ने अपने-अपने प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे एवं किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी।
बैठक में नगरीय निकाय निर्वाचन प्रकोष्ठ, मतदान दल एवं मतगणना प्रकोष्ठ, मतदान एवं मतगणना दलों के प्रशिक्षण संबंधी कार्य, कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ, नाम निर्देशन एवं रिटर्निंग अधिकारियों से संबंधित कार्य, कार्मिक प्रकोष्ठ, आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, निर्वाचन एवं निर्वाचन व्यक्तियों से संबंधित कार्य, सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ सहित समस्त प्रकोष्ठों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। संभागीय आयुक्त ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में एसीईओ कैलाश चंद्र बसेर, तहसीलदार निर्वाचन हितेश सांचीहर, आयुक्त नगर परिषद जितेंद्र मीणा, निर्वाचन शाखा विवेक सिंह राठौर, गोकुलसिंह खानावत, राधेश्याम मीणा सहित समस्त प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Anil Jatiya news repotar
    Anil Jatiya news repotar
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • डूंगरपुर नगर परिषद में कांग्रेस को दूसरा झटका:वार्ड 28 में प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया, भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुनना तय
    1
    डूंगरपुर नगर परिषद में कांग्रेस को दूसरा झटका:वार्ड 28 में प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया, भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुनना तय
    user_वागड़ NEWS 24
    वागड़ NEWS 24
    Local News Reporter आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सागवाड़ा वार्ड नंबर 4 में घमासान, विधायक शंकरलाल डेचा बोले- “बागियों को कल तक मना लेंगे सागवाड़ा वार्ड नंबर 4 में घमासान! नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर वार्ड नंबर 4 में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने योगेश जैन को अपना प्रत्याशी बनाया है, लेकिन उनके सामने सपना जैन और रविंद्र जैन निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में डटे हुए हैं। भाजपा वार्ड कार्यालय का शुभारंभ इस दौरान भाजपा प्रत्याशी योगेश जैन ने वार्ड के विकास को लेकर भरोसा दिलाया। वहीं विधायक शंकरलाल डेचा ने बड़ा दावा करते हुए कहा— “दोनों निर्दलीय भाजपा के ही हैं, कल नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख तक उन्हें मना लेंगे।” विधायक ने कहा कि दोनों भाजपा के साथ खड़े होंगे और वार्ड नंबर 4 से भाजपा का पार्षद जीतकर आएगा। साथ ही सागवाड़ा नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने का दावा भी किया। अब सवाल—क्या भाजपा अपने बागी प्रत्याशियों को मना पाएगी
    1
    सागवाड़ा वार्ड नंबर 4 में घमासान, विधायक शंकरलाल डेचा बोले- “बागियों को कल तक मना लेंगे
सागवाड़ा वार्ड नंबर 4 में घमासान! 
नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर वार्ड नंबर 4 में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने योगेश जैन को अपना प्रत्याशी बनाया है, लेकिन उनके सामने सपना जैन और रविंद्र जैन निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में डटे हुए हैं।
भाजपा वार्ड कार्यालय का शुभारंभ
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी योगेश जैन ने वार्ड के विकास को लेकर भरोसा दिलाया।
वहीं विधायक शंकरलाल डेचा ने बड़ा दावा करते हुए कहा—
“दोनों निर्दलीय भाजपा के ही हैं, कल नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख तक उन्हें मना लेंगे।”
विधायक ने कहा कि दोनों भाजपा के साथ खड़े होंगे और वार्ड नंबर 4 से भाजपा का पार्षद जीतकर आएगा। साथ ही सागवाड़ा नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने का दावा भी किया।
अब सवाल—क्या भाजपा अपने बागी प्रत्याशियों को मना पाएगी
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता रैली का किया आयोजन । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता रैली का किया आयोजन । उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “वोट दो”, “मतदाता हमारा, वोट हमारा अधिकार”, “सशक्त लोकतंत्र, हमारा भविष्य” जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली का उद्देश्य आमजन में मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। विद्यार्थियों ने नारों के माध्यम से लोगों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
    9829264909

कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता रैली का किया आयोजन ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता रैली का किया आयोजन ।
उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “वोट दो”, “मतदाता हमारा, वोट हमारा अधिकार”, “सशक्त लोकतंत्र, हमारा भविष्य” जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया।
रैली का उद्देश्य आमजन में मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। विद्यार्थियों ने नारों के माध्यम से लोगों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.