सागवाड़ा वार्ड नंबर 4 में घमासान, विधायक शंकरलाल डेचा बोले- “बागियों को कल तक मना लेंगे सागवाड़ा वार्ड नंबर 4 में घमासान! नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर वार्ड नंबर 4 में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने योगेश जैन को अपना प्रत्याशी बनाया है, लेकिन उनके सामने सपना जैन और रविंद्र जैन निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में डटे हुए हैं। भाजपा वार्ड कार्यालय का शुभारंभ इस दौरान भाजपा प्रत्याशी योगेश जैन ने वार्ड के विकास को लेकर भरोसा दिलाया। वहीं विधायक शंकरलाल डेचा ने बड़ा दावा करते हुए कहा— “दोनों निर्दलीय भाजपा के ही हैं, कल नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख तक उन्हें मना लेंगे।” विधायक ने कहा कि दोनों भाजपा के साथ खड़े होंगे और वार्ड नंबर 4 से भाजपा का पार्षद जीतकर आएगा। साथ ही सागवाड़ा नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने का दावा भी किया। अब सवाल—क्या भाजपा अपने बागी प्रत्याशियों को मना पाएगी
सागवाड़ा वार्ड नंबर 4 में घमासान, विधायक शंकरलाल डेचा बोले- “बागियों को कल तक मना लेंगे सागवाड़ा वार्ड नंबर 4 में घमासान! नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर वार्ड नंबर 4 में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने योगेश जैन को अपना प्रत्याशी बनाया है, लेकिन उनके सामने सपना जैन और रविंद्र जैन निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में डटे हुए हैं। भाजपा वार्ड कार्यालय का शुभारंभ इस दौरान भाजपा प्रत्याशी योगेश जैन ने वार्ड के विकास को लेकर भरोसा दिलाया। वहीं विधायक शंकरलाल डेचा ने बड़ा दावा करते हुए कहा— “दोनों निर्दलीय भाजपा के ही हैं, कल नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख तक उन्हें मना लेंगे।” विधायक ने कहा कि दोनों भाजपा के साथ खड़े होंगे और वार्ड नंबर 4 से भाजपा का पार्षद जीतकर आएगा। साथ ही सागवाड़ा नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने का दावा भी किया। अब सवाल—क्या भाजपा अपने बागी प्रत्याशियों को मना पाएगी
- सांसद राजकुमार रोत का बड़ा बयान, रणनीति बताई नही जाती रण में खेली जाती है सागवाड़ा निकाय चुनाव में सांसद राजकुमार रोत का बड़ा बयान “रणनीति बताई नहीं जाती, रणनीति रण में खेली जाती है… चुनाव में विजन बताया जाता है।” डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर भूमाफियाओं का मुद्दा उठाया। रोत ने आरोप लगाया कि सागवाड़ा पेरीफेरी क्षेत्र में आदिवासी, गरीब और अनुसूचित जनजाति वर्ग की जमीनों को गलत तरीके से हड़पा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सागवाड़ा में गरीबों की जमीन हड़पने और उन्हें कागजों में उलझाने का ट्रेंड बन गया है। अब जनता तीसरा विकल्प चाहती है और भारत आदिवासी पार्टी उनके लिए खुला विकल्प है। राजकुमार रोत ने दावा किया कि चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी के पार्षद चुने जाएंगे और भूमाफियाओं के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई जाएगी। सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव में सांसद राजकुमार रोत के इस बयान के बाद सियासी माहौल और गरमाने की संभावना है।1
- सीमलवाड़ा जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर आयोजन समिति की बैठक, जिम्मेदारियां सौंपी सीमलवाड़ा क़स्बे में जन्माष्टमी महोत्सव के पूर्व आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई तथा विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां समिति पदाधिकारियों को सौंपी गईं। बैठक में विशाल दर्जी को अध्यक्ष, जयेश पंचाल को उपाध्यक्ष, प्रदीप प्रजापत को संयोजक, गौरव उपाध्याय को महामंत्री तथा हितेश भोई को संगठन मंत्री निर्वाचित किया गया। पदाधिकारियों ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।4
- जागरूकता रैली में गूंजे लोकतंत्र के संदेश, विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत मतदान का किया आह्वान ‘वोट दो’, ‘मतदाता हमारा, वोट हमारा अधिकार’ जैसे नारों से शहरवासियों को किया जागरूक डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला कलक्टर देशलदान के निर्देशन में जिला कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता रैली को उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्काउट-गाइड रोवर्स सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर तथा “वोट दो”, “मतदाता हमारा, वोट हमारा अधिकार”, “सशक्त लोकतंत्र, हमारा भविष्य” जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया। मतदाता जागरूकता रैली का उद्देश्य आमजन में मतदान के अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना रहा। विद्यार्थियों ने नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन से लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। मतदाता रैली जिला कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लक्ष्मण मैदान पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर स्काउट-गाइड रोवर्स के साथ सीईओ स्काउट डूंगरपुर भाविक सुथार, विभिन्न विद्यालयों के स्काउट प्रभारी, जिला स्वीप टीम के हर्षित चौबीसा (एसीडीईओ), चंदन सिंह राजावत, हरीश पांडे, ऋतिक यादव, मेघा शर्मा, पूर्वां जोशी एवं शभूमिका गांधी सहित पुलिस जवान उपस्थित रहे।3
- सज्जनपुरा - स्कूल में विद्यार्थियों को कॉपियां, बोतल व स्टेशनरी वितरित पुलक पंड्या दंपती ने विद्यार्थियों को बांटी शिक्षण सामग्री सज्जनपुरा (पीठ) पीईओ रामसौर जुना के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सज्जनपुरा में भामाशाह श्री पुलक पंड्या एवं श्रीमती डॉली पुलक पंड्या, निवासी खड़गदा, द्वारा विद्यालय के समस्त बालक-बालिकाओं को चार-चार कॉपियां, पानी की बोतल, पेन, पेंसिल, रबर एवं शॉपनर वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रेमचंद लबाना ने भामाशाह श्री पुलक पंड्या का तिलक-पगड़ी एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं हिनौदी डामोर ने श्रीमती डॉली पुलक पंड्या का तिलक-पगड़ी एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के संस्था प्रधान दिनेश कुमार लबाना ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पूर्व अगस्त माह में भी भामाशाहों के सहयोग से विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म, स्कूल बैग एवं जूते उपलब्ध करवाए गए थे। भामाशाह दंपती ने सभी विद्यार्थियों का मंत्रोच्चार के साथ तिलक कर शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान अभिभावक लक्ष्मण डामोर, कोदर डामोर, अमृतलाल डामोर, शंकर लबाना, सना डामोर, लालशंकर डामोर, विजय डामोर, दिलीप डामोर, ललिता देवी, सज्जादेवी, कल्पना देवी, मुन्ना देवी, सुनीता देवी एवं लक्ष्मी डामोर सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद रहे।1
- डुंगरपुर: निकाय चुनाव मे कांग्रेस की जीत के लिए भरत नागदा ने दी घोषणापत्र की जानकारी। तेजसिंह राठौड संवाददाता डुंगरपुर 9929285157 डूंगरपुर: निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए SC विभाग ने कसी कमर, जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जारी किया पत्र । डूंगरपुर। आगामी नगर निकाय चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति (SC) विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एससी विभाग के जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने एक पत्र जारी कर जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं ब्लॉक पदाधिकारियों को नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगरपालिका सागवाड़ा चुनावों में पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी से जुटने का आह्वान किया है। पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। पदाधिकारियों को वार्ड एवं बूथ स्तर तक पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने, कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जोर देकर कहा कि निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता ही आने वाले पंचायत राज, विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की मजबूत वापसी की आधारशिला बनेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि रखते हुए एकजुटता और अनुशासन के साथ पार्टी की विजय सुनिश्चित करने की अपील की है।1
- *राजस्थान के सरकारी विद्यालयों को रक्तदान जनजागरण से जोड़ने के लिए सपना फाउंडेशन द्वारा अभिनव पहल* रा.उ.मा.वि. कंठाव (घाटोल-बाँसवाड़ा) स्कूल में बच्चों के बीच शिक्षक, ग्रामीणों ने किया रक्तदान अगर आपको यह जीवनदायिनी पहल अच्छी लगी हो तो अपने शैक्षिक, सामाजिक समूह में शेयर करें। सपना फाउंडेशन एक कदम सेवा की ओर1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 99829264909 डूंगरपुर: निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए SC विभाग ने कसी कमर, जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जारी किया पत्र । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 99829264909 डूंगरपुर: निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए SC विभाग ने कसी कमर, जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जारी किया पत्र । डूंगरपुर। आगामी नगर निकाय चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति (SC) विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एससी विभाग के जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने एक पत्र जारी कर जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं ब्लॉक पदाधिकारियों को नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगरपालिका सागवाड़ा चुनावों में पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी से जुटने का आह्वान किया है। पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। पदाधिकारियों को वार्ड एवं बूथ स्तर तक पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने, कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जोर देकर कहा कि निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता ही आने वाले पंचायत राज, विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की मजबूत वापसी की आधारशिला बनेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि रखते हुए एकजुटता और अनुशासन के साथ पार्टी की विजय सुनिश्चित करने की अपील की है।1
- पुलिस की तरफ से महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सीधे पुलिस तक पहुंचेगी आपकी आवाज महिला यूथ सीएलजी से मजबूत होगा महिला सुरक्षा का संवाद, 300 महिलाएं-बालिकाएं जुड़ीं डूंगरपुर। महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर डूंगरपुर पुलिस ने महिला यूथ सामुदायिक संपर्क समूह (सीएलजी) के जरिए नई पहल शुरू की है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में बुधवार को जिला मुख्यालय सहित जिले के चारों वृत्त कार्यालयों पर महिला यूथ सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें करीब 300 महिलाएं एवं बालिकाएं शामिल हुईं, जबकि अब तक 2200 से अधिक लोग यूथ सीएलजी मुहिम से जुड़ चुके हैं। बैठकों में महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और बालिकाओं की सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। महिलाओं को जीरो एफआईआर, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा कानून तथा पुलिस सहायता के लिए 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी दी गई। सीएलजी सदस्यों ने मुख्य सड़कों, चौराहों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने तथा पुलिस के साथ निरंतर समन्वय का सुझाव दिया। पुलिस अधिकारियों ने आवश्यकतानुसार गश्त और निगरानी बढ़ाने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और महिला यूथ सीएलजी पुलिस एवं समुदाय के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनेगा।1