डुंगरपुर: निकाय चुनाव मे कांग्रेस की जीत के लिए भरत नागदा ने दी घोषणापत्र की जानकारी। तेजसिंह राठौड संवाददाता डुंगरपुर 9929285157 डूंगरपुर: निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए SC विभाग ने कसी कमर, जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जारी किया पत्र । डूंगरपुर। आगामी नगर निकाय चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति (SC) विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एससी विभाग के जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने एक पत्र जारी कर जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं ब्लॉक पदाधिकारियों को नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगरपालिका सागवाड़ा चुनावों में पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी से जुटने का आह्वान किया है। पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। पदाधिकारियों को वार्ड एवं बूथ स्तर तक पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने, कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जोर देकर कहा कि निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता ही आने वाले पंचायत राज, विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की मजबूत वापसी की आधारशिला बनेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि रखते हुए एकजुटता और अनुशासन के साथ पार्टी की विजय सुनिश्चित करने की अपील की है।
डुंगरपुर: निकाय चुनाव मे कांग्रेस की जीत के लिए भरत नागदा ने दी घोषणापत्र की जानकारी। तेजसिंह राठौड संवाददाता डुंगरपुर 9929285157 डूंगरपुर: निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए SC विभाग ने कसी कमर, जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जारी किया पत्र । डूंगरपुर। आगामी नगर निकाय चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति (SC) विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एससी विभाग के जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने एक पत्र जारी कर जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं ब्लॉक पदाधिकारियों को नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगरपालिका सागवाड़ा चुनावों में पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी से जुटने का आह्वान किया है। पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। पदाधिकारियों को वार्ड एवं बूथ स्तर तक पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने, कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जोर देकर कहा कि निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता ही आने वाले पंचायत राज, विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की मजबूत वापसी की आधारशिला बनेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि रखते हुए एकजुटता और अनुशासन के साथ पार्टी की विजय सुनिश्चित करने की अपील की है।
- पुलिस की तरफ से महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सीधे पुलिस तक पहुंचेगी आपकी आवाज महिला यूथ सीएलजी से मजबूत होगा महिला सुरक्षा का संवाद, 300 महिलाएं-बालिकाएं जुड़ीं डूंगरपुर। महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर डूंगरपुर पुलिस ने महिला यूथ सामुदायिक संपर्क समूह (सीएलजी) के जरिए नई पहल शुरू की है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में बुधवार को जिला मुख्यालय सहित जिले के चारों वृत्त कार्यालयों पर महिला यूथ सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें करीब 300 महिलाएं एवं बालिकाएं शामिल हुईं, जबकि अब तक 2200 से अधिक लोग यूथ सीएलजी मुहिम से जुड़ चुके हैं। बैठकों में महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और बालिकाओं की सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। महिलाओं को जीरो एफआईआर, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा कानून तथा पुलिस सहायता के लिए 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी दी गई। सीएलजी सदस्यों ने मुख्य सड़कों, चौराहों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने तथा पुलिस के साथ निरंतर समन्वय का सुझाव दिया। पुलिस अधिकारियों ने आवश्यकतानुसार गश्त और निगरानी बढ़ाने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और महिला यूथ सीएलजी पुलिस एवं समुदाय के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनेगा।1
- महिला सुरक्षा के लिए डूंगरपुर पुलिस की नई पहल, अब 300 महिलाएं बनेंगी ‘सुरक्षा संवाद’ की कड़ी महिला यूथ सीएलजी के जरिए पुलिस और महिलाओं के बीच मजबूत होगा विश्वास का सेतु, अब तक 2200 से अधिक लोग जुड़े डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर डूंगरपुर पुलिस ने सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने की दिशा में नई पहल शुरू की है। जिला पुलिस की ओर से गठित महिला यूथ सामुदायिक संपर्क समूह (महिला यूथ सीएलजी) के माध्यम से अब महिलाओं की आवाज सीधे पुलिस तक पहुंचाने और सुरक्षा से जुड़े स्थानीय मुद्दों के समाधान में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार आईपीएस के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह के निकट सुपरविजन में बुधवार को जिला मुख्यालय सहित जिले के चारों वृत्त कार्यालयों पर महिला यूथ सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन बैठकों में करीब 300 महिलाएं एवं बालिकाएं शामिल हुईं। वहीं पुलिस की यूथ सीएलजी मुहिम के तहत अब तक 2200 से अधिक लोग इससे जुड़ चुके हैं। पुलिस और महिलाओं के बीच बनेगा विश्वास का मजबूत सेतु बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला यूथ सीएलजी को पुलिस एवं समुदाय के बीच संवाद, सहयोग एवं विश्वास का प्रभावी सेतु बनाना रहा। महिला प्रतिनिधियों, युवा महिलाओं एवं पुलिस अधिकारियों के बीच खुले एवं सकारात्मक संवाद के माध्यम से महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला यूथ सीएलजी की सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं एवं युवतियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। साथ ही स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली सुरक्षा संबंधी समस्याओं को पुलिस तक पहुंचाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जीरो एफआईआर से लेकर पॉक्सो एक्ट तक दी कानूनी जानकारी बैठक में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने जीरो एफआईआर, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम तथा पॉक्सो एक्ट सहित महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इसके साथ ही आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए 112 तथा महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में भी जानकारी दी गई। महिलाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या खतरे की स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव पर भी चर्चा संवाद कार्यक्रम में केवल महिला सुरक्षा ही नहीं, बल्कि वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराध, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध एवं ऑनलाइन ठगी को लेकर भी चर्चा हुई। घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बालिकाओं की सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे विषयों पर महिलाओं को जागरूक किया गया। पुलिस की ओर से महिला यूथ सीएलजी सदस्यों से जन-जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई, ताकि सुरक्षा संबंधी जानकारी अधिक से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं तक पहुंचाई जा सके। महिलाओं ने उठाए जमीनी मुद्दे, दिए महत्वपूर्ण सुझाव बैठक के दौरान महिला यूथ सीएलजी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े जमीनी मुद्दे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखे। महिलाओं ने मुख्य सड़कों एवं चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने तथा स्कूल-कॉलेजों के आसपास सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने का सुझाव दिया। सदस्यों ने महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस एवं महिला यूथ सीएलजी के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता भी बताई। गश्त और निगरानी मजबूत करने का भरोसा महिला यूथ सीएलजी सदस्यों द्वारा रखे गए सुझावों को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार गश्त, निगरानी एवं पुलिसिंग को प्रभावी बनाने का भरोसा दिलाया। पुलिस की ओर से कहा गया कि स्थानीय स्तर पर महिलाओं से मिलने वाली जानकारी और सुझावों को सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में उपयोग किया जाएगा। ‘महिला सुरक्षा पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी’ संवाद के दौरान पुलिस की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सुरक्षा संबंधी समस्याओं की पहचान, जागरूकता तथा अपराधों की रोकथाम को और प्रभावी बनाया जा सकता है। डूंगरपुर पुलिस का उद्देश्य महिला यूथ सीएलजी के माध्यम से महिलाओं की आवाज पुलिस तक पहुंचाना, सुरक्षा संबंधी समस्याओं का समय पर समाधान करना तथा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत करना है। निरंतर सहयोग का दिया भरोसा बैठक में शामिल महिला यूथ सीएलजी सदस्यों ने भी पुलिस के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़ी जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का विश्वास दिलाया। पुलिस की इस पहल को महिलाओं की सुरक्षा में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।4
- सज्जनपुरा - स्कूल में विद्यार्थियों को कॉपियां, बोतल व स्टेशनरी वितरित पुलक पंड्या दंपती ने विद्यार्थियों को बांटी शिक्षण सामग्री सज्जनपुरा (पीठ) पीईओ रामसौर जुना के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सज्जनपुरा में भामाशाह श्री पुलक पंड्या एवं श्रीमती डॉली पुलक पंड्या, निवासी खड़गदा, द्वारा विद्यालय के समस्त बालक-बालिकाओं को चार-चार कॉपियां, पानी की बोतल, पेन, पेंसिल, रबर एवं शॉपनर वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रेमचंद लबाना ने भामाशाह श्री पुलक पंड्या का तिलक-पगड़ी एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं हिनौदी डामोर ने श्रीमती डॉली पुलक पंड्या का तिलक-पगड़ी एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के संस्था प्रधान दिनेश कुमार लबाना ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पूर्व अगस्त माह में भी भामाशाहों के सहयोग से विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म, स्कूल बैग एवं जूते उपलब्ध करवाए गए थे। भामाशाह दंपती ने सभी विद्यार्थियों का मंत्रोच्चार के साथ तिलक कर शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान अभिभावक लक्ष्मण डामोर, कोदर डामोर, अमृतलाल डामोर, शंकर लबाना, सना डामोर, लालशंकर डामोर, विजय डामोर, दिलीप डामोर, ललिता देवी, सज्जादेवी, कल्पना देवी, मुन्ना देवी, सुनीता देवी एवं लक्ष्मी डामोर सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद रहे।1
- भामाशाह पंड्या दंपती ने विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय सज्जनपुरा, पीईईओ रामसौर जुना में भामाशाहों की ओर से विद्यार्थियों के हित में लगातार सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में खड़गदा निवासी भामाशाह पुलक पंड्या एवं डॉली पुलक पंड्या ने विद्यालय के समस्त बालक-बालिकाओं को थ्री-इन-वन कॉपियां, पानी की बोतल, पेन, पेंसिल, रबर व शॉपनर वितरित किए। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह पुलक पंड्या का तिलक, पगड़ी एवं उपरणा ओढ़ाकर तथा डॉली पंड्या का तिलक, पगड़ी एवं उपरणा ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार लबाना ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि गत अगस्त माह में भी भामाशाहों के सहयोग से विद्यार्थियों को विद्यालय यूनिफॉर्म, स्कूल बैग एवं जूते उपलब्ध करवाए गए थे। भामाशाह दंपती ने सभी विद्यार्थियों का मंत्रोच्चार के साथ तिलक कर उन्हें शुभाशीष प्रदान किया। कार्यक्रम में अभिभावक लक्ष्मण डामोर, कोदर डामोर, अमृतलाल डामोर, शंकर लबाना, सना डामोर, लालशंकर डामोर, विजय डामोर, दिलीप डामोर, ललिता देवी, सज्जादेवी, कल्पना देवी, मुन्ना देवी एवं सुनीता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन एवं आभार चंदूलाल खराड़ी ने किया।1
- वल्लभनगर नगर पालिका चुनाव में 20 वार्डों में प्रत्याशी मैदान में, भाजपा-कांग्रेस के साथ बसपा और निर्दलीयों ने बढ़ाया मुकाबला वल्लभनगर नगर पालिका चुनाव को लेकर वल्लभनगर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका के सभी 20 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं कई वार्डों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी प्रत्याशी उतारे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है। नगर पालिका चुनाव के लिए कुल 126 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच के बाद इनमें से 50 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए, जबकि 76 नामांकन पत्र वैध पाए गए। वैध नामांकन में भाजपा के 20, कांग्रेस के 20, बसपा के 7 और निर्दलीय प्रत्याशियों के 29 नामांकन शामिल हैं। वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी के एक प्रत्याशी का नाम निरस्त हुआ है।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता रैली का किया आयोजन । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता रैली का किया आयोजन । उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “वोट दो”, “मतदाता हमारा, वोट हमारा अधिकार”, “सशक्त लोकतंत्र, हमारा भविष्य” जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली का उद्देश्य आमजन में मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। विद्यार्थियों ने नारों के माध्यम से लोगों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया।2
- सागवाड़ा वार्ड नंबर 4 में घमासान, विधायक शंकरलाल डेचा बोले- “बागियों को कल तक मना लेंगे सागवाड़ा वार्ड नंबर 4 में घमासान! नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर वार्ड नंबर 4 में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने योगेश जैन को अपना प्रत्याशी बनाया है, लेकिन उनके सामने सपना जैन और रविंद्र जैन निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में डटे हुए हैं। भाजपा वार्ड कार्यालय का शुभारंभ इस दौरान भाजपा प्रत्याशी योगेश जैन ने वार्ड के विकास को लेकर भरोसा दिलाया। वहीं विधायक शंकरलाल डेचा ने बड़ा दावा करते हुए कहा— “दोनों निर्दलीय भाजपा के ही हैं, कल नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख तक उन्हें मना लेंगे।” विधायक ने कहा कि दोनों भाजपा के साथ खड़े होंगे और वार्ड नंबर 4 से भाजपा का पार्षद जीतकर आएगा। साथ ही सागवाड़ा नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने का दावा भी किया। अब सवाल—क्या भाजपा अपने बागी प्रत्याशियों को मना पाएगी1
- डूंगरपुर नगर परिषद में कांग्रेस को दूसरा झटका:वार्ड 28 में प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया, भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुनना तय1
- कांग्रेस में टिकट वितरण के चलते उत्पन्न हुए असंतोष के कारण, बीकानेर शहर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री मदन मेघवाल जी की कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बेरहमी से की गई मारपीट अत्यंत निंदनीय है। जिस पार्टी के कार्यकर्ता अपने ही जिलाध्यक्ष के साथ हिंसा पर उतर आएं, वह जनता के हित और प्रदेश के विकास की क्या बात करेगी?1