Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांग्रेस में टिकट वितरण के चलते उत्पन्न हुए असंतोष के कारण, बीकानेर शहर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री मदन मेघवाल जी की कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बेरहमी से की गई मारपीट अत्यंत निंदनीय है। जिस पार्टी के कार्यकर्ता अपने ही जिलाध्यक्ष के साथ हिंसा पर उतर आएं, वह जनता के हित और प्रदेश के विकास की क्या बात करेगी?
वागड़ NEWS 24
कांग्रेस में टिकट वितरण के चलते उत्पन्न हुए असंतोष के कारण, बीकानेर शहर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री मदन मेघवाल जी की कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बेरहमी से की गई मारपीट अत्यंत निंदनीय है। जिस पार्टी के कार्यकर्ता अपने ही जिलाध्यक्ष के साथ हिंसा पर उतर आएं, वह जनता के हित और प्रदेश के विकास की क्या बात करेगी?
More news from राजस्थान and nearby areas
- पुलिस की तरफ से महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सीधे पुलिस तक पहुंचेगी आपकी आवाज महिला यूथ सीएलजी से मजबूत होगा महिला सुरक्षा का संवाद, 300 महिलाएं-बालिकाएं जुड़ीं डूंगरपुर। महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर डूंगरपुर पुलिस ने महिला यूथ सामुदायिक संपर्क समूह (सीएलजी) के जरिए नई पहल शुरू की है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में बुधवार को जिला मुख्यालय सहित जिले के चारों वृत्त कार्यालयों पर महिला यूथ सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें करीब 300 महिलाएं एवं बालिकाएं शामिल हुईं, जबकि अब तक 2200 से अधिक लोग यूथ सीएलजी मुहिम से जुड़ चुके हैं। बैठकों में महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और बालिकाओं की सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। महिलाओं को जीरो एफआईआर, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा कानून तथा पुलिस सहायता के लिए 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी दी गई। सीएलजी सदस्यों ने मुख्य सड़कों, चौराहों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने तथा पुलिस के साथ निरंतर समन्वय का सुझाव दिया। पुलिस अधिकारियों ने आवश्यकतानुसार गश्त और निगरानी बढ़ाने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और महिला यूथ सीएलजी पुलिस एवं समुदाय के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनेगा।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय आम चुनाव-2026 : ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न डूंगरपुर नगर परिषद के 41 एवं सागवाड़ा नगर पालिका के 35 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय आम चुनाव-2026 : ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न डूंगरपुर नगर परिषद के 41 एवं सागवाड़ा नगर पालिका के 35 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित डूंगरपुर, 02 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान की अध्यक्षता में एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति मे किया गया । रेंडमाइजेशन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना विज्ञान केंद्र में राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर के ई-सूची सॉफ्टवेयर के माध्यम से पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न की गई। रेंडमाइजेशन के दौरान नगर परिषद डूंगरपुर के 41 मतदान केंद्रों के लिए 54 ईवीएम मशीनों का आवंटन किया गया, जबकि 13 ईवीएम मशीनें रिजर्व रखी गईं। इसी प्रकार नगर पालिका सागवाड़ा के 35 मतदान केंद्रों के लिए 46 ईवीएम मशीनों का आवंटन किया गया तथा 11 ईवीएम मशीनें रिजर्व रखी गईं। ईवीएम के प्रथम रेंडमाइजेशन के पश्चात नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगर पालिका सागवाड़ा को आवंटित ईवीएम मशीनों की नंबर वार हस्तांतरण सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान ने बताया कि नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगर पालिका सागवाड़ा के लिए आवंटित ईवीएम मशीनों को चिन्हित कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों एवं उपखंड अधिकारियों को सुपुर्द किया जाएगा। आवंटन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात ईवीएम मशीनों को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय में स्थापित स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रूप से भंडारित किया जाएगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, रिटर्निंग अधिकारी सागवाड़ा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक मुकेश कुमार वर्मा, उप निदेशक समीर मीणा, तहसीलदार निर्वाचन अनिल पंड्या सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।2
- महिला सुरक्षा के लिए डूंगरपुर पुलिस की नई पहल, अब 300 महिलाएं बनेंगी ‘सुरक्षा संवाद’ की कड़ी महिला यूथ सीएलजी के जरिए पुलिस और महिलाओं के बीच मजबूत होगा विश्वास का सेतु, अब तक 2200 से अधिक लोग जुड़े डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर डूंगरपुर पुलिस ने सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने की दिशा में नई पहल शुरू की है। जिला पुलिस की ओर से गठित महिला यूथ सामुदायिक संपर्क समूह (महिला यूथ सीएलजी) के माध्यम से अब महिलाओं की आवाज सीधे पुलिस तक पहुंचाने और सुरक्षा से जुड़े स्थानीय मुद्दों के समाधान में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार आईपीएस के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह के निकट सुपरविजन में बुधवार को जिला मुख्यालय सहित जिले के चारों वृत्त कार्यालयों पर महिला यूथ सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन बैठकों में करीब 300 महिलाएं एवं बालिकाएं शामिल हुईं। वहीं पुलिस की यूथ सीएलजी मुहिम के तहत अब तक 2200 से अधिक लोग इससे जुड़ चुके हैं। पुलिस और महिलाओं के बीच बनेगा विश्वास का मजबूत सेतु बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला यूथ सीएलजी को पुलिस एवं समुदाय के बीच संवाद, सहयोग एवं विश्वास का प्रभावी सेतु बनाना रहा। महिला प्रतिनिधियों, युवा महिलाओं एवं पुलिस अधिकारियों के बीच खुले एवं सकारात्मक संवाद के माध्यम से महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला यूथ सीएलजी की सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं एवं युवतियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। साथ ही स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली सुरक्षा संबंधी समस्याओं को पुलिस तक पहुंचाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जीरो एफआईआर से लेकर पॉक्सो एक्ट तक दी कानूनी जानकारी बैठक में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने जीरो एफआईआर, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम तथा पॉक्सो एक्ट सहित महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इसके साथ ही आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए 112 तथा महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में भी जानकारी दी गई। महिलाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या खतरे की स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव पर भी चर्चा संवाद कार्यक्रम में केवल महिला सुरक्षा ही नहीं, बल्कि वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराध, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध एवं ऑनलाइन ठगी को लेकर भी चर्चा हुई। घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बालिकाओं की सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे विषयों पर महिलाओं को जागरूक किया गया। पुलिस की ओर से महिला यूथ सीएलजी सदस्यों से जन-जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई, ताकि सुरक्षा संबंधी जानकारी अधिक से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं तक पहुंचाई जा सके। महिलाओं ने उठाए जमीनी मुद्दे, दिए महत्वपूर्ण सुझाव बैठक के दौरान महिला यूथ सीएलजी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े जमीनी मुद्दे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखे। महिलाओं ने मुख्य सड़कों एवं चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने तथा स्कूल-कॉलेजों के आसपास सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने का सुझाव दिया। सदस्यों ने महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस एवं महिला यूथ सीएलजी के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता भी बताई। गश्त और निगरानी मजबूत करने का भरोसा महिला यूथ सीएलजी सदस्यों द्वारा रखे गए सुझावों को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार गश्त, निगरानी एवं पुलिसिंग को प्रभावी बनाने का भरोसा दिलाया। पुलिस की ओर से कहा गया कि स्थानीय स्तर पर महिलाओं से मिलने वाली जानकारी और सुझावों को सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में उपयोग किया जाएगा। ‘महिला सुरक्षा पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी’ संवाद के दौरान पुलिस की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सुरक्षा संबंधी समस्याओं की पहचान, जागरूकता तथा अपराधों की रोकथाम को और प्रभावी बनाया जा सकता है। डूंगरपुर पुलिस का उद्देश्य महिला यूथ सीएलजी के माध्यम से महिलाओं की आवाज पुलिस तक पहुंचाना, सुरक्षा संबंधी समस्याओं का समय पर समाधान करना तथा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत करना है। निरंतर सहयोग का दिया भरोसा बैठक में शामिल महिला यूथ सीएलजी सदस्यों ने भी पुलिस के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़ी जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का विश्वास दिलाया। पुलिस की इस पहल को महिलाओं की सुरक्षा में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।4
- सज्जनपुरा - स्कूल में विद्यार्थियों को कॉपियां, बोतल व स्टेशनरी वितरित पुलक पंड्या दंपती ने विद्यार्थियों को बांटी शिक्षण सामग्री सज्जनपुरा (पीठ) पीईओ रामसौर जुना के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सज्जनपुरा में भामाशाह श्री पुलक पंड्या एवं श्रीमती डॉली पुलक पंड्या, निवासी खड़गदा, द्वारा विद्यालय के समस्त बालक-बालिकाओं को चार-चार कॉपियां, पानी की बोतल, पेन, पेंसिल, रबर एवं शॉपनर वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रेमचंद लबाना ने भामाशाह श्री पुलक पंड्या का तिलक-पगड़ी एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं हिनौदी डामोर ने श्रीमती डॉली पुलक पंड्या का तिलक-पगड़ी एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के संस्था प्रधान दिनेश कुमार लबाना ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पूर्व अगस्त माह में भी भामाशाहों के सहयोग से विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म, स्कूल बैग एवं जूते उपलब्ध करवाए गए थे। भामाशाह दंपती ने सभी विद्यार्थियों का मंत्रोच्चार के साथ तिलक कर शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान अभिभावक लक्ष्मण डामोर, कोदर डामोर, अमृतलाल डामोर, शंकर लबाना, सना डामोर, लालशंकर डामोर, विजय डामोर, दिलीप डामोर, ललिता देवी, सज्जादेवी, कल्पना देवी, मुन्ना देवी, सुनीता देवी एवं लक्ष्मी डामोर सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद रहे।1
- भामाशाह पंड्या दंपती ने विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय सज्जनपुरा, पीईईओ रामसौर जुना में भामाशाहों की ओर से विद्यार्थियों के हित में लगातार सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में खड़गदा निवासी भामाशाह पुलक पंड्या एवं डॉली पुलक पंड्या ने विद्यालय के समस्त बालक-बालिकाओं को थ्री-इन-वन कॉपियां, पानी की बोतल, पेन, पेंसिल, रबर व शॉपनर वितरित किए। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह पुलक पंड्या का तिलक, पगड़ी एवं उपरणा ओढ़ाकर तथा डॉली पंड्या का तिलक, पगड़ी एवं उपरणा ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार लबाना ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि गत अगस्त माह में भी भामाशाहों के सहयोग से विद्यार्थियों को विद्यालय यूनिफॉर्म, स्कूल बैग एवं जूते उपलब्ध करवाए गए थे। भामाशाह दंपती ने सभी विद्यार्थियों का मंत्रोच्चार के साथ तिलक कर उन्हें शुभाशीष प्रदान किया। कार्यक्रम में अभिभावक लक्ष्मण डामोर, कोदर डामोर, अमृतलाल डामोर, शंकर लबाना, सना डामोर, लालशंकर डामोर, विजय डामोर, दिलीप डामोर, ललिता देवी, सज्जादेवी, कल्पना देवी, मुन्ना देवी एवं सुनीता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन एवं आभार चंदूलाल खराड़ी ने किया।1
- नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त ने ली प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक**राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करें-संभागीय आयुक्त* *नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त ने ली प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक**राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करें-संभागीय आयुक्त* रिपोर्टर अनिल जटिया प्रतापगढ़,2 सितंबर। संभागीय आयुक्त उदयपुर खजान सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर बुधवार को समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सभी प्रभारियों की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी प्रकोष्ठ आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे तथा प्रत्येक कार्य की नियमित रूप से समीक्षा की जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभम चौधरी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में नगरीय निकाय चुनाव की सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजयेश कुमार पंड्या ने पीपीटी के माध्यम से अब तक की गई सभी व्यवस्थाओं एवं कार्यों की प्रगति से संभागीय आयुक्त को अवगत करवाया। साथ ही समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियों ने अपने-अपने प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे एवं किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। बैठक में नगरीय निकाय निर्वाचन प्रकोष्ठ, मतदान दल एवं मतगणना प्रकोष्ठ, मतदान एवं मतगणना दलों के प्रशिक्षण संबंधी कार्य, कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ, नाम निर्देशन एवं रिटर्निंग अधिकारियों से संबंधित कार्य, कार्मिक प्रकोष्ठ, आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, निर्वाचन एवं निर्वाचन व्यक्तियों से संबंधित कार्य, सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ सहित समस्त प्रकोष्ठों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। संभागीय आयुक्त ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में एसीईओ कैलाश चंद्र बसेर, तहसीलदार निर्वाचन हितेश सांचीहर, आयुक्त नगर परिषद जितेंद्र मीणा, निर्वाचन शाखा विवेक सिंह राठौर, गोकुलसिंह खानावत, राधेश्याम मीणा सहित समस्त प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।2
- डूंगरपुर नगर परिषद में कांग्रेस को दूसरा झटका:वार्ड 28 में प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया, भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुनना तय1
- सागवाड़ा वार्ड नंबर 4 में घमासान, विधायक शंकरलाल डेचा बोले- “बागियों को कल तक मना लेंगे सागवाड़ा वार्ड नंबर 4 में घमासान! नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर वार्ड नंबर 4 में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने योगेश जैन को अपना प्रत्याशी बनाया है, लेकिन उनके सामने सपना जैन और रविंद्र जैन निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में डटे हुए हैं। भाजपा वार्ड कार्यालय का शुभारंभ इस दौरान भाजपा प्रत्याशी योगेश जैन ने वार्ड के विकास को लेकर भरोसा दिलाया। वहीं विधायक शंकरलाल डेचा ने बड़ा दावा करते हुए कहा— “दोनों निर्दलीय भाजपा के ही हैं, कल नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख तक उन्हें मना लेंगे।” विधायक ने कहा कि दोनों भाजपा के साथ खड़े होंगे और वार्ड नंबर 4 से भाजपा का पार्षद जीतकर आएगा। साथ ही सागवाड़ा नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने का दावा भी किया। अब सवाल—क्या भाजपा अपने बागी प्रत्याशियों को मना पाएगी1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता रैली का किया आयोजन । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता रैली का किया आयोजन । उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “वोट दो”, “मतदाता हमारा, वोट हमारा अधिकार”, “सशक्त लोकतंत्र, हमारा भविष्य” जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली का उद्देश्य आमजन में मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। विद्यार्थियों ने नारों के माध्यम से लोगों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया।2