Shuru
Apke Nagar Ki App…
2 सितंबर से भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। 🚩 जय श्रीराम 🚩 राम के जयकारों से गूंजेगा अरनिया कमालपुर! 🙏🚩 प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 2 सितंबर से भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। 🌸 ब्रजधाम के कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम की मनमोहक लीलाओं का मंचन किया जाएगा। 🗓️ 2 से 17 सितंबर 2026 तक ⏰ प्रतिदिन शाम 6 बजे से समस्त ग्रामवासियों एवं मंदिर समिति के सहयोग से आयोजित इस भव्य रामलीला में आप सभी सपरिवार जरूर पधारें और श्रीराम की लीलाओं का आनंद लें। 🚩 जय श्रीराम 🙏🚩 #रामलीला #रामलीला_महोत्सव #जयश्रीराम #अरनिया_कमालपुर #प्राचीन_शिव_मंदिर #ब्रजधाम #श्रीराम #रामभक्त #धार्मिककार्यक्रम #AraniyaKamalpur #Ramleela2026
Kishanpal Sharma
2 सितंबर से भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। 🚩 जय श्रीराम 🚩 राम के जयकारों से गूंजेगा अरनिया कमालपुर! 🙏🚩 प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 2 सितंबर से भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। 🌸 ब्रजधाम के कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम की मनमोहक लीलाओं का मंचन किया जाएगा। 🗓️ 2 से 17 सितंबर 2026 तक ⏰ प्रतिदिन शाम 6 बजे से समस्त ग्रामवासियों एवं मंदिर समिति के सहयोग से आयोजित इस भव्य रामलीला में आप सभी सपरिवार जरूर पधारें और श्रीराम की लीलाओं का आनंद लें। 🚩 जय श्रीराम 🙏🚩 #रामलीला #रामलीला_महोत्सव #जयश्रीराम #अरनिया_कमालपुर #प्राचीन_शिव_मंदिर #ब्रजधाम #श्रीराम #रामभक्त #धार्मिककार्यक्रम #AraniyaKamalpur #Ramleela2026
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- धौलाना की सुख स्टील फैक्ट्री में भीषण आग, आग के बीच फंसे दो मजदूरों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला HAPUR DESK: धौलाना। यूपीएसआइडीसी फेस-3 में गुरुवार को सुख स्टील फैक्ट्री में अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री में सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। आग की लपटें दिखाई देते ही मजदूरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए फैक्ट्री से बाहर निकलने का प्रयास करने लगा। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई तो विभाग में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीएफओ अजय शर्मा दमकल की कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने पर फैक्ट्री के अंदर आग तेजी से फैलती मिली। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने के साथ-साथ फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों की स्थिति की जानकारी जुटाई। इसी दौरान पता चला कि दो मजदूर आग के बीच फंसे हुए हैं। दमकल कर्मियों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। आग और धुएं के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। आग की चपेट में आने से दोनों को हल्की चोटें आने की बात सामने आई है। दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान तेज कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि कई दमकल वाहनों को घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। लगातार पानी की बौछार के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल विभाग की तत्परता से फैक्ट्री में बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि आग से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी आकलन नहीं हो सका है। सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। आग काफी विकराल थी और बचाव अभियान के दौरान दो मजदूरों के अंदर फंसे होने की जानकारी मिली। दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्हें मामूली चोटें आने की सूचना है। काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।1
- भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय शिविर में 12-13 सितंबर को बनारस में सभी सादर आमंत्रित हैं।1
- श्मशान घाट की स्थिति देखकर भड़की आजाद अधिकार सेना दी आंदोलन की चेतावनी हापुड़ में वार्ड नंबर 24 का मामला नगर वासियों का आरोप ,2 वार्ड मेंबरों ने शिलान्यास पर अपना अपना नाम कराने के कारण वर्षों से श्मशान घाट पड़ा खंडर है आरोप यह भी है की श्मशान घाट के पीछे चल रही फैक्ट्री में दो नंबरो के धंधे सक्रिय हैं इसीलिए श्मशान घाट के रास्ते पर पानी भर दिया जाता है ताकि कोई अधिकारी वह पुलिस यहां ना आने पाए1
- चोरी की घटना का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी के आभूषण बरामद गाजियाबाद। पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम ग्रामीण जोन एवं थाना भोजपुर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद किए। बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वाट टीम ग्रामीण जोन और थाना भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को अहम सफलता माना जा रहा है। बाइट: श्री भास्कर वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त, मोदीनगर।2
- छात्र परिषद में दिर्क हेड बॉय और ख्याति हेड गर्ल चुने, अनूपशहर, संवाददाता जेपी विद्या मंदिर यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र परिषद का गठन किया गया। दिर्क हेड बॉय और ख्याति हेड गर्ल चुने गए। जेपी विद्या मंदिर छात्र परिषद चुनाव कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित तथा छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। छात्रा तनुशी वार्ष्णेय को स्पीकर, दिर्क सिंह को हेड बॉय और ख्याति अग्रवाल को हेड गर्ल चुना गया। प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई। अभिभावकों एवं सदन अध्यापकों ने बैज और शैश पहनाकर पदाधिकारियों का सम्मान किया। स्पोर्ट्स कैप्टेन प्रियांक भारद्वाज, वाइस कैप्टेन हिमांशु वर्मा, एक्टिविटी कैप्टेन फरजाना परवीन और वाइस कैप्टेन ज्योति को भी पदभार दिलाया गया। वहीं क्रेडिबिलिटी हाउस की कैप्टेन तनुष्का गुप्ता, वाइस कैप्टेन नैतिक अग्रवाल, एम्पेथी हाउस की कैप्टेन अक्षरा सिंह, वाइस कैप्टेन अथर्व लखोटिया, हार्मोनी हाउस की कैप्टेन मनोरमा राजपूत, वाइस कैप्टेन मानवी सिंह, ह्यूमिलिटी हाउस की कैप्टेन वृंदा वार्ष्णेय और वाइस कैप्टेन यशी शर्मा समेत सभी प्रीफेक्ट्स ने शपथ ली। प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस मौके पर निष्ठा बाजपेई, काव्या बरार, आराध्या, अनन्या, नित्य गोयल, अन्तरा आर्या व अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- कलछीना के पास SWAT टीम के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, चोरी के जेवरात बरामद। जनपद गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए स्वाट टीम ग्रामीण जोन और भोजपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर चोर को कलछीना के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपी की पहचान हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा निवासी आरिफ उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त को भोजपुर क्षेत्र में एक मकान का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी की गई थी। मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को दबोच लिया।तलाशी के दौरान उसके पास से सोने के मंगलसूत्र, टीका, कंठीमाला, नथ, अंगूठियां, गले के आभूषण और कानों की बालियां बरामद हुईं। वहीं चांदी की पाजेब, पायल, गले का सेट, मंगलसूत्र और बिछुए भी मिले हैं।पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने सुक्कन गढ़ी और अमराला गांव में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ के विभिन्न थानों में चोरी और लूट के कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।पुलिस अब बरामद जेवरों को अन्य चोरी की घटनाओं से जोड़कर जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। *दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र में अनुभवी एवं फ्रेशियर पत्रकारों की भर्ती शुरू। दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र में जुड़ने और समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे। समीर चौधरी 9528754757 *2
- बुलन्दशहर: प्रेमिका पत्नी ने देवर संग मिलकर की पति की गला घोंटकर हत्या, शव फंदे पर लटकाया अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने देवर के साथ रची पति की खौफनाक साजिश बुलंदशहर कोतवाली देहात के गाँव 'खेतलपुर भैंसोली का मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- इन कलयुगी बेटों को देखिए दो बेटों ने बीच सड़क पर अपने ही पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। इन कलयुगी बेटों को देखिए जमीन के विवाद में दो बेटों ने बीच सड़क पर अपने ही पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि बेटे अपनी मां अंजना राउत के नाम की जमीन बेचने से नाराज थे। इसी बात को लेकर दोनों बेटों ने बीच सड़क पर पिता के साथ मारपीट की। वीडियो महाराष्ट्र के इंदापुर का है।1
- फरीदाबाद से एक बेहद दर्दनाक और गंभीर मामला सामने आया है। डबुआ-गाजीपुर रोड स्थित नवोदय विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। हादसे के बाद छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान डबुआ निवासी जानवी के रूप में हुई है। छात्रा के पिता ने स्कूल की एक शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि कक्षा में बिरयानी खाने को लेकर हुए विवाद के बाद उनकी बेटी को करीब चार घंटे तक धूप में खड़ा रखा गया, जिससे वह मानसिक रूप से आहत थी। हालांकि, स्कूल के प्रधानाचार्य ने छात्रा को सजा दिए जाने के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। घटना की सूचना मिलते ही डबुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आखिर छात्रा ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया? पिता के आरोपों में कितनी सच्चाई है और स्कूल प्रबंधन का क्या कहना है? पुलिस की जांच में इन सभी सवालों के जवाब सामने आएंगे। देखिए पूरी रिपोर्ट।1