logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टाण्डा में शुरू हुई नव संवत्सर के स्वागत की तैयारी, 21 हजार 551 दीपों से होगी सरयू की महाआरती अंबेडकरनगर। होली संपन्न होने के बाद भारतीय नववर्ष 2083 के स्वागत में होने वाले आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति टांडा के पदाधिकारियों ने आयोजन को भव्य रूप देने के लिए बैठक की। टाण्डा चौक स्थित नटराज मंदिर प्रांगण में सरदार त्रिलोक सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने बताया कि संवत 2083 विक्रमी, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सायंकाल 5:30 बजे हनुमानगढ़ी मंदिर के समीप पुण्य सलिला मां सरयू का पूजन , दुग्ध अभिषेक तथा 21हजार 551 दीपों से महा आरती के साथ नव संवत्सर का स्वागत किया जाएगा। महाआरती संयोजक पंडित राकेश मिश्रा ,अनिरुद्ध अग्रवाल, राजेश कुमार साहू ,अरुण अग्रवाल ,बजरंगी लाल सोनी , आकाश शाह, काशीनाथ मिश्र,जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में यह आयोजन पूरे विधि विधान के साथ आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के पावन जन्म दिवस चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 27 मार्च को सायंकाल 6:00 बजे से अध्यक्ष आनंद कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सरदार त्रिलोक सिंह, महामंत्री दिनेश नारायण सिंह, दीपक केडिया ,संतोष कुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार सोनी, अरुण कुमार अग्रवाल आदि के नेतृत्व में प्रभु श्री राम जी के बाल स्वरूप की भव्य शोभा यात्रा श्री रामलीला रंगमंच चौक, टांडा से धूमधाम से बाजे गाजे के साथ निकलेगी । शोभायात्रा श्री गुरुद्वारा सिंह सभा छज्जापुर ,श्री झारखंड महादेव मंदिर झारखंडी ,श्री नवदुर्गा मंदिर फत्तू पट्टी, आदर्श जनता इंटर कॉलेज चौराहा ,रोडवेज होते हुए श्री नागेश्वर नाथ मंदिर चौक पहुंचेगी जहां पर पूजन अर्चन के पश्चात भारतीय स्टेट बैंक तिराहा मीरानपुरा, उदासीन आश्रम ,सब्जी मंडी ,कपड़ा मंडी एवं श्री पिंडी महादेव मंदिर ,श्री मठिया माता मंदिर के सम्मुख भ्रमण करते हुए परंपरागत शोभायात्रा मार्ग पूरा कर पुलिस बूथ चौक पहुंचेगी । चौक में पुलिस बूथ के समीप बजरंगी लाल सोनी ,आकाश शाह, काशीनाथ मिश्र,राजेश कुमार साहू ,सलिल अग्रवाल ,गोविंद सिंह , दिनेश कश्यप आदि के नेतृत्व में विशाल हवन का आयोजन किया जाएगा। महा आरती एवं प्रसाद वितरण के पश्चात समारोह समापन किया जाएगा।

18 hrs ago
user_डॉ.घनश्याम भारतीय
डॉ.घनश्याम भारतीय
Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago
833b4fe8-d83a-4fa9-87ec-44358a7e98a1

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अम्बेडकरनगर-जनपद के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित औघड़ बाबा स्थान के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान एक युवक की हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मधुमक्खियों का झुंड अचानक आक्रामक हो गया और वहां मौजूद लोगों पर टूट पड़ा, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    2
    अम्बेडकरनगर-जनपद के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित औघड़ बाबा स्थान के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान एक युवक की हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मधुमक्खियों का झुंड अचानक आक्रामक हो गया और वहां मौजूद लोगों पर टूट पड़ा, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    Photographer अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अंबेडकर नगर जिला प्रशासन की वजह से किसी भी समय घट सकती है बड़ी घटना घटना घटने के पहले क्या नहीं हो सकता समाधान नई सड़क शहजादपुर फौवारा तिराहे के पास मौत का रास्ता पैर फिसला या नजर हटी तो सीधा बैकुंठ धाम #myogiadityanath #reels #suyashkumarmishra #uttarpradesh #viral #india #video #ambedkarnagar #suyashmishra #अम्बेडकरनगर #akbarpur #AmbedkarNagar MYogiAdityanath DM Ambedkarnagar Narendra Modi
    1
    अंबेडकर नगर जिला प्रशासन की वजह से किसी भी समय घट सकती है बड़ी घटना 
घटना घटने के पहले क्या नहीं हो सकता समाधान 
नई सड़क शहजादपुर फौवारा तिराहे के पास मौत का रास्ता
पैर फिसला या नजर हटी तो सीधा बैकुंठ धाम 
#myogiadityanath #reels #suyashkumarmishra #uttarpradesh #viral #india #video #ambedkarnagar #suyashmishra #अम्बेडकरनगर
#akbarpur #AmbedkarNagar 
MYogiAdityanath DM Ambedkarnagar Narendra Modi
    user_Suyash Kumar Mishra
    Suyash Kumar Mishra
    City Star Akbarpur, Ambedkar Nagar•
    17 hrs ago
  • Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    1
    Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    user_India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Dushyant Kumar Journalist
    1
    Post by Dushyant Kumar Journalist
    user_Dushyant Kumar Journalist
    Dushyant Kumar Journalist
    City Star अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अंबेडकर नगर के तेजस्वी वीर...पुरु दुबे-विपिन देव यादव का चौतरफा जलवा...डीएम/ एसपी ने किया सम्मानित ढोल नगाड़े के धुन की गूंज जिले की जनता ने किया पुष्प वर्षा
    1
    अंबेडकर नगर के तेजस्वी वीर...पुरु दुबे-विपिन देव यादव का चौतरफा जलवा...डीएम/ एसपी ने किया सम्मानित ढोल नगाड़े के धुन की गूंज जिले की जनता ने किया पुष्प वर्षा
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • Post by Shiva Rava
    2
    Post by Shiva  Rava
    user_Shiva  Rava
    Shiva Rava
    जलालपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • करौंदीकला (सुल्तानपुर)। क्षेत्र की बाजार बांगरकला में शहाबुद्दीनपुर शाखा पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बैंक परिसर के सामने किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे जादूगर कटप्पा ने अपने जादू के करतबों के माध्यम से लोगों को बैंकिंग सेवाओं और योजनाओं की जानकारी सरल और मनोरंजक अंदाज में दी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं, युवाओं और बच्चों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। जादूगर कटप्पा ने अपने मनमोहक जादू के साथ बैंक से जुड़ी योजनाओं, बीमा योजनाओं और नए खाताधारकों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी, जिसे लोगों ने बड़े उत्साह के साथ सुना और समझा। इस दौरान बैंक द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। इस अवसर पर अरुण मिश्रा, झिनकू सिंह, अजीत सिंह, रीता मौर्या, ओपी सिंह, अनारा, रमेश मौर्या, अंशू सिंह सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और देर तक चलता रहा।
    1
    करौंदीकला (सुल्तानपुर)। क्षेत्र की बाजार बांगरकला में शहाबुद्दीनपुर शाखा पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बैंक परिसर के सामने किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे जादूगर कटप्पा ने अपने जादू के करतबों के माध्यम से लोगों को बैंकिंग सेवाओं और योजनाओं की जानकारी सरल और मनोरंजक अंदाज में दी।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं, युवाओं और बच्चों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। जादूगर कटप्पा ने अपने मनमोहक जादू के साथ बैंक से जुड़ी योजनाओं, बीमा योजनाओं और नए खाताधारकों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी, जिसे लोगों ने बड़े उत्साह के साथ सुना और समझा।
इस दौरान बैंक द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
इस अवसर पर अरुण मिश्रा, झिनकू सिंह, अजीत सिंह, रीता मौर्या, ओपी सिंह, अनारा, रमेश मौर्या, अंशू सिंह सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और देर तक चलता रहा।
    user_ई-रेडियो अवध
    ई-रेडियो अवध
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अम्बेडकरनगर -उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र होकर विरोध जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष ऋषि प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के बारे में मौलाना अब्दुल्लाह सलीम द्वारा की गई विवादित टिप्पणी से हिंदू समाज की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं, इसलिए प्रशासन को इस मामले में उचित कदम उठाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    अम्बेडकरनगर -उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र होकर विरोध जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष ऋषि प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के बारे में मौलाना अब्दुल्लाह सलीम द्वारा की गई विवादित टिप्पणी से हिंदू समाज की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं, इसलिए प्रशासन को इस मामले में उचित कदम उठाना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    Photographer अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.