अधेड़ को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार टोटो पलटी, चालक बाल-बाल बचा अधेड़ को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार टोटो पलटी, चालक बाल-बाल बचा वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर (टेकरिया) स्थित देहली विनायक मंदिर के समीप रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार टोटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में टोटो चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, टोटो चालक रामेश्वर की तरफ से जंसा की ओर जा रहा था। वह जैसे ही देहली विनायक मंदिर के समीप पहुंचा, उसी दौरान एक अधेड़ व्यक्ति सड़क पार करने लगा। उसे अचानक सामने देख चालक ने टोटो को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि घटना के समय टोटो में कोई यात्री सवार नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया।
अधेड़ को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार टोटो पलटी, चालक बाल-बाल बचा अधेड़ को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार टोटो पलटी, चालक बाल-बाल बचा वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर (टेकरिया) स्थित देहली विनायक मंदिर के समीप रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार टोटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में टोटो चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, टोटो चालक रामेश्वर की तरफ से जंसा की ओर जा रहा था। वह जैसे ही देहली विनायक मंदिर के समीप पहुंचा, उसी दौरान एक अधेड़ व्यक्ति सड़क पार करने लगा। उसे अचानक सामने देख चालक ने टोटो को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि घटना के समय टोटो में कोई यात्री सवार नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया।
- अधेड़ को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार टोटो पलटी, चालक बाल-बाल बचा अधेड़ को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार टोटो पलटी, चालक बाल-बाल बचा वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर (टेकरिया) स्थित देहली विनायक मंदिर के समीप रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार टोटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में टोटो चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, टोटो चालक रामेश्वर की तरफ से जंसा की ओर जा रहा था। वह जैसे ही देहली विनायक मंदिर के समीप पहुंचा, उसी दौरान एक अधेड़ व्यक्ति सड़क पार करने लगा। उसे अचानक सामने देख चालक ने टोटो को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि घटना के समय टोटो में कोई यात्री सवार नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया।1
- स्वतंत्रता दिवस पर कंपोजिट विद्यालय टांडाकला सेकेण्ड में धूमधाम से फहराया गया तिरंगा जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली **टांडाकला।** स्थानीय ग्राम सभा स्थित कंपोजिट विद्यालय टांडाकला सेकेण्ड में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इस दौरान विद्यालय परिसर **भारत माता की जय** और **वंदे मातरम** के जयघोष से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएं और राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षक रक्षा रानी सिंह, सविता श्रीवास्तव, संतोष कुमार, दिनेश, आशीष, आँचल, प्रतिमा, रंजना, ममता मिश्रा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय अभिभावक मौजूद रहे।1
- अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया श्री संजय वर्मा ने बताया बाइक सवार व्यक्तियों के द्वारा इनको रोककर इनके आभूषणों का बैग छीन कर भाग गए *आज दिनांक 15.08.2026 रात्रि के करीब 7:30 बजे थाना नरही के अंतर्गत आशीष कुमार वर्मा पुत्र श्री कैलाश प्रसाद वर्मा निवासी उजियार अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे कि कुमकुम पट्टी उजियार ग्राम के पास बाइक सवार व्यक्तियों के द्वारा इनको रोककर इनके आभूषणों का बैग छीन कर भाग गए उक्त प्रकरण में वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। घटना के सफल अनावरण के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है,शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।1
- नई बस्ती जालूपुर में स्वतंत्रता दिवस पर सजे देशभक्ति के रंग1
- स्वतंत्रता का असली अर्थ समझें, नागरिक कर्तव्य निभाएं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर् वाराणसी डॉ सौरभ मौर्या राष्ट्रीय अध्यक्ष, साधना फाउंडेशन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, साधना सनातन दल ने अपने विचार व्यक्त किए। आजादी सिर्फ देश की नहीं, सोच की भी होनी चाहिए ! 15 अगस्त पर हम तिरंगा जरूर लहराएं, लेकिन एक सवाल खुद से भी पूछें- क्या हम अपने मन की गुलामी से आजाद हुए हैं? आजादी सिर्फ विदेशी शासन से मुक्ति का नाम नहीं है। असली आजादी तब होगी, जब हर नागरिक अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को भी समझेगा। देश हमसे सिर्फ वोट नहीं, ईमानदारी, जिम्मेदारी, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण भी मांगता है। सैनिक सीमा पर देश की रक्षा करता है, तो हम अपने कर्म और आचरण से देश को मजबूत क्यों नहीं कर सकते? आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प लें, देश को केवल बेहतर बनाने की उम्मीद नहीं करेंगे, बल्कि खुद बेहतर नागरिक बनने की शुरुआत करेंगे। क्योंकि देश हमारा है, जिम्मेदारी भी हमारी है। जय हिंद वंदे मातरम् स्वतंत्रतादिवस, आजाद, देशभक्ति, राष्ट्रसर्वोपरि, नागरिककर्तव्य, भारत जय हिंद, वंदे मातरम1
- सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा सम्मानित बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था के लिए मिला सम्मान न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी,15 अगस्त 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज साधना सनातन दल एवं हिंदू युवा वाहिनी,वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा को उनके उत्कृष्ट पुलिसिंग कार्यों एवं समाजहित में किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर साधना सनातन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य ने कहा कि शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में सिगरा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं। विशेष रूप से वेश्यावृत्ति जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध की गई कार्रवाई तथा अपराधी एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है। डॉ.मौर्य ने कहा कि जब से शिवाकांत मिश्रा ने सिगरा थाने की कमान संभाली है,तब से क्षेत्र में पुलिस के प्रति आम जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। लोगों के मन में यह भरोसा पैदा हुआ है कि पुलिस प्रशासन अपराध के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगा। एक सशक्त एवं जनहितकारी पुलिसिंग व्यवस्था ही समाज में अपराधियों के मन में कानून का भय और आम नागरिकों के मन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करती है।हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने कहा कि शिवाकांत मिश्रा ने बेहतर पुलिसिंग की एक प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की है कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के साथ-साथ समाज में सुरक्षा का वातावरण तैयार करना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे मिश्रा गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ निभा रहे हैं।उन्होंने कहा कि उनके कार्यों से अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।श्री सिंह ने आगे कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय गौरव का पर्व ही नहीं,बल्कि समाज को सुरक्षित,भयमुक्त एवं कानूनसम्मत बनाने के संकल्प का भी अवसर है।ऐसे पुलिस अधिकारियों का सम्मान समाज की ओर से उनके कर्तव्य,समर्पण और जनसेवा के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिवाकांत मिश्रा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मुख्य रूप से रोशनजायसवाल,दीपक गुप्ता सहित साधना सनातन दल और हिंदू युवा वाहिनी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- मिर्जामुराद में अज्ञात कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो लोग घायल मिर्जामुराद में अज्ञात कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो लोग घायल वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दे कि घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे के आस पास बंगला चट्टी के समीप हुई वही बाइक सवार घायलों की पहचान शिवपुर निवासी देवेंद्र मिश्रा और आशुतोष पांडेय के रूप से हुई । दोनों बनारस की ओर जा रहे थे, तभी अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं। मौके पर कांवड़ियों की भीड़ भी जमा हो गई, जिससे आवाजाही और बाधित हुई और कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि, बाद में यातायात सामान्य हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात कार और उसके चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।1
- वाराणसी ब्यूरो रिपोर्ट वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर रविवार सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया।1