logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

6 hrs ago
user_Gulab Khan302
Gulab Khan302
Artist सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर खड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बाद अमेठी में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने जायस, जगदीशपुर सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों से लगातार वीडियोग्राफी कराई जा रही है,वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भी सतत निगरानी की जा रही है और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि जिले की पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों (सीओ) को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने वालों को चिन्हित कर विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।प्रशासन का कहना है कि वर्तमान में जिले की स्थिति पूरी तरह सामान्य है लेकिन एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में फिलीपींस की एक घटना को लेकर जायस कस्बे में जुलूस निकाला गया था, जिसके बाद कई लोगों पर कार्रवाई भी की गई थी। जायस क्षेत्र में शिया समुदाय की संख्या अधिक होने के कारण प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।एसपी सरवणन टी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जो डेवलपनेस हुई है उसे लेकर सभी थाना क्षेत्रों में एलर्ट बढ़ाया गया है।विशेष रूप से जायस,मोहनगंज,मुसाफिरखाना,जामो क्षेत्र में सीओ और थाना प्रभारी को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है।कही कोई सूचना मिलती है तो तत्काल मौके पर पुलिस को पहुचने का निर्देश दिया गया है।इसके साथ सोहल मीडिया सेल को भी एलर्ट किया गया है।अगर कही कोई इस मामले को लेकर अफवाह फैला रहा है तो तत्काल उस पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए है।
    2
    सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर
खड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बाद अमेठी में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने जायस, जगदीशपुर सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों से लगातार वीडियोग्राफी कराई जा रही है,वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भी सतत निगरानी की जा रही है और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि जिले की पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों (सीओ) को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने वालों को चिन्हित कर विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।प्रशासन का कहना है कि वर्तमान में जिले की स्थिति पूरी तरह सामान्य है लेकिन एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में फिलीपींस की एक घटना को लेकर जायस कस्बे में जुलूस निकाला गया था, जिसके बाद कई लोगों पर कार्रवाई भी की गई थी। जायस क्षेत्र में शिया समुदाय की संख्या अधिक होने के कारण प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।एसपी सरवणन टी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जो डेवलपनेस हुई है उसे लेकर सभी थाना क्षेत्रों में एलर्ट बढ़ाया गया है।विशेष रूप से जायस,मोहनगंज,मुसाफिरखाना,जामो क्षेत्र में सीओ और थाना प्रभारी को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है।कही कोई सूचना मिलती है तो तत्काल मौके पर पुलिस को पहुचने का निर्देश दिया गया है।इसके साथ सोहल मीडिया सेल को भी एलर्ट किया गया है।अगर कही कोई इस मामले को लेकर अफवाह फैला रहा है तो तत्काल उस पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमेठी में होली को लेकर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी निगरानी। एसपी के निर्देश पर पूरे जिले में ड्रोन उड़ाकर कैमरे से अवैध शराब की भट्ठियों की जांच पड़ताल की जा रही है।
    3
    अमेठी में होली को लेकर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी निगरानी। एसपी के निर्देश पर पूरे जिले में ड्रोन उड़ाकर कैमरे से अवैध शराब की भट्ठियों की जांच पड़ताल की जा रही है।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Corresspondant Amethi, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • मसाने की होली का आंखों देखा हाल ई रेडियो अवध की नजर से जरुर देखें दीपक प्रेमी के साथ
    1
    मसाने की होली का आंखों देखा हाल ई रेडियो अवध की नजर से जरुर देखें दीपक प्रेमी के साथ
    user_ई-रेडियो अवध
    ई-रेडियो अवध
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • दिनांक 01 मार्च 2026 प्रतापगढ़। होली पर्व को लेकर प्रशासन ने शहर में सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आज प्रतापगढ़ के प्रमुख बाजारों और चौराहों का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजारों में बढ़ती भीड़, ट्रैफिक व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम ने होलिका दहन स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह जगह बिजली के तारों से सुरक्षित दूरी पर हो ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो। डीएम ने व्यापारियों और ग्राहकों से बातचीत करते हुए उन्हें त्योहार के दौरान सहयोग और सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता बनाए रखने, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने व्यापारियों और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात करने और बाजारों में पैट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम एवं एसपी ने भंगवा चुंगी से शुरू होकर चौक घंटाघर, सराफा मार्केट, पंजाबी मार्केट और अन्य प्रमुख चौराहों का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक बिना किसी परेशानी के त्योहार की खरीदारी कर सकें और होली का पर्व उल्लास और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    दिनांक 01 मार्च 2026 प्रतापगढ़। होली पर्व को लेकर प्रशासन ने शहर में सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आज प्रतापगढ़ के प्रमुख बाजारों और चौराहों का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजारों में बढ़ती भीड़, ट्रैफिक व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम ने होलिका दहन स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह जगह बिजली के तारों से सुरक्षित दूरी पर हो ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो। डीएम ने व्यापारियों और ग्राहकों से बातचीत करते हुए उन्हें त्योहार के दौरान सहयोग और सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता बनाए रखने, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने व्यापारियों और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात करने और बाजारों में पैट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम एवं एसपी ने भंगवा चुंगी से शुरू होकर चौक घंटाघर, सराफा मार्केट, पंजाबी मार्केट और अन्य प्रमुख चौराहों का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक बिना किसी परेशानी के त्योहार की खरीदारी कर सकें और होली का पर्व उल्लास और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बल्दीराय (सुल्तानपुर): सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा विही, निदूरा (धनई सिंह का पूरा) निवासी व अयोध्या के पत्रकार दुर्गा सिंह की मामी का रविवार तड़के सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र के साथ-साथ पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से पैर के फ्रैक्चर से पीड़ित थीं। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सुल्तानपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहाँ उपचार के दौरान रविवार सुबह करीब 4:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। अयोध्या/रिपोर्टर, दुर्गा सिंह
    1
    बल्दीराय (सुल्तानपुर): सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा विही, निदूरा (धनई सिंह का पूरा) निवासी व अयोध्या के पत्रकार दुर्गा सिंह की मामी का रविवार तड़के सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र के साथ-साथ पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से पैर के फ्रैक्चर से पीड़ित थीं। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सुल्तानपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहाँ उपचार के दौरान रविवार सुबह करीब 4:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
अयोध्या/रिपोर्टर, दुर्गा सिंह
    user_Durga Singh
    Durga Singh
    Electrician बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ शीतला प्रसाद की रिपोर्ट रामपुर । रामपुर जिले के शाहाबाद तहसील से रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन टीम ने तहसील में तैनात एक अमीन को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामला शाहाबाद तहसील का है। यहां तैनात अमीन प्रेम शंकर तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति से उसका काम करने के बदले 15 हजार रुपये मांगे थे।पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। शिकायत के बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया।जैसे ही आरोपी ने 15 हजार रुपये लिए, एंटी करप्शन टीम ने तहसील परिसर में ही उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। फिलहाल उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।" इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
शीतला प्रसाद की रिपोर्ट रामपुर ।
रामपुर जिले के शाहाबाद तहसील से रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन टीम ने तहसील में तैनात एक अमीन को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामला शाहाबाद तहसील का है। यहां तैनात अमीन प्रेम शंकर तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति से उसका काम करने के बदले 15 हजार रुपये मांगे थे।पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। शिकायत के बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया।जैसे ही आरोपी ने 15 हजार रुपये लिए, एंटी करप्शन टीम ने तहसील परिसर में ही उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। फिलहाल उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"
इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    6 hrs ago
  • Post by Gulab Khan302
    1
    Post by Gulab Khan302
    user_Gulab Khan302
    Gulab Khan302
    Artist सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • होली त्योहार के मद्देनजर अवैध कच्ची शराब को लेकर अमेठी पुलिस पूरी तरह से एक्टिव मोड में है।एसपी सरवणन टी के निर्देश पर अवैध कच्ची शराब बनाने वाले इलाकों जैसे नदी नहर और जंगलों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।जिले में अब तक 310 लीटर अवैध कच्ची शराब को जब्त करते हुए 32 मुकदमे दर्ज किए गए है।इसके साथ ही 21 लोगो पर निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। दरअसल होली में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके इसे लेकर एसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।खास तौर पर नदी वाले इलाकों और जंगल वाले में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।पुलिस ड्रोन से पूरे इलाके में नजर रख रही है।जिले में शराब बनाने वाले 10 गांवों में कार्यवाही करते हुए 21 लोगो पर निरोधात्मक कार्यवाही की गई है।इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों 310 लीटर अवैध शराब को बरामद करते हुए 32 मुक़दमे दर्ज किए गए है।एसपी सरवणन टी ने कहा कि आगामी त्योहार को देखते हुए अवैध शराब के कारोबारियों और कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।नदी नहर और जंगली इलाको में ड्रोन के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है।
    1
    होली त्योहार के मद्देनजर अवैध कच्ची शराब को लेकर अमेठी पुलिस पूरी तरह से एक्टिव मोड में है।एसपी सरवणन टी के निर्देश पर अवैध कच्ची शराब बनाने वाले इलाकों जैसे नदी नहर और जंगलों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।जिले में अब तक 310 लीटर अवैध कच्ची शराब को जब्त करते हुए 32 मुकदमे दर्ज किए गए है।इसके साथ ही 21 लोगो पर निरोधात्मक कार्यवाही की गई है।
दरअसल होली में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके इसे लेकर एसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।खास तौर पर नदी वाले इलाकों और जंगल वाले में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।पुलिस ड्रोन से पूरे इलाके में नजर रख रही है।जिले में शराब बनाने वाले 10 गांवों में कार्यवाही करते हुए 21 लोगो पर निरोधात्मक कार्यवाही की गई है।इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों 310 लीटर अवैध शराब को बरामद करते हुए 32 मुक़दमे दर्ज किए गए है।एसपी सरवणन टी ने कहा कि आगामी त्योहार को देखते हुए अवैध शराब के कारोबारियों और कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।नदी नहर और जंगली इलाको में ड्रोन के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद से, जहाँ आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए अमेठी पुलिस ने कमर कस ली है। एसपी अमेठी सरवरण टी के निर्देश पर पुलिस द्वारा त्योहार के मद्देनज़र पूरे जनपद में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमें अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुस्तैदी के साथ सक्रियता से जांच पड़ताल कर रही हैं। आज दिनांक 01 मार्च को चलाए गए इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है। खासतौर पर अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। होली के दौरान अक्सर शराब के अवैध कारोबार में बढ़ोतरी देखी जाती है, जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पहले से ही सघन अभियान शुरू कर दिया है। जनपद के संवेदनशील एवं प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। मुख्य चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड और ग्रामीण इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। अवैध शराब के निष्कर्षण वाले संभावित क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से वीडियो ग्राफी की जा रही है। ड्रोन की मदद से दुर्गम और संवेदनशील स्थानों की निगरानी की जा रही है, जिससे अवैध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन सर्विलांस से छिपकर अवैध कार्य करने वालों की पहचान आसान हो रही है और उनके खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अमेठी पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और होली पर्व तक विशेष सतर्कता बरती जाएगी, ताकि जनपद में त्योहार आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाया जा सके।
    1
    बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद से, जहाँ आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए अमेठी पुलिस ने कमर कस ली है।
एसपी अमेठी सरवरण टी के निर्देश पर पुलिस द्वारा त्योहार के मद्देनज़र पूरे जनपद में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।  पुलिस टीमें अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुस्तैदी के साथ सक्रियता से जांच पड़ताल कर रही हैं।
आज दिनांक 01 मार्च को चलाए गए इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है। खासतौर पर अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। होली के दौरान अक्सर शराब के अवैध कारोबार में बढ़ोतरी देखी जाती है, जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पहले से ही सघन अभियान शुरू कर दिया है।
जनपद के संवेदनशील एवं प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। मुख्य चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड और ग्रामीण इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है।
अवैध शराब के निष्कर्षण वाले संभावित क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से वीडियो ग्राफी की जा रही है। ड्रोन की मदद से दुर्गम और संवेदनशील स्थानों की निगरानी की जा रही है, जिससे अवैध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन सर्विलांस से छिपकर अवैध कार्य करने वालों की पहचान आसान हो रही है और उनके खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
अमेठी पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और होली पर्व तक विशेष सतर्कता बरती जाएगी, ताकि जनपद में त्योहार आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाया जा सके।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Corresspondant Amethi, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.