डीएम एवं एसपी ने होली पर्व के दृष्टिगत शहर के विभिन्न चौराहों का किया निरीक्षण दिनांक 01 मार्च 2026 प्रतापगढ़। होली पर्व को लेकर प्रशासन ने शहर में सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आज प्रतापगढ़ के प्रमुख बाजारों और चौराहों का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजारों में बढ़ती भीड़, ट्रैफिक व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम ने होलिका दहन स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह जगह बिजली के तारों से सुरक्षित दूरी पर हो ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो। डीएम ने व्यापारियों और ग्राहकों से बातचीत करते हुए उन्हें त्योहार के दौरान सहयोग और सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता बनाए रखने, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने व्यापारियों और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात करने और बाजारों में पैट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम एवं एसपी ने भंगवा चुंगी से शुरू होकर चौक घंटाघर, सराफा मार्केट, पंजाबी मार्केट और अन्य प्रमुख चौराहों का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक बिना किसी परेशानी के त्योहार की खरीदारी कर सकें और होली का पर्व उल्लास और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

- थाना कुण्डा पुलिस द्वारा अपहरण कर हत्या के अभियोग में वांछित 50,000/- रुपये के ईनामिया अभियुक्त सत्यम मिश्रा को थाना क्षेत्रान्तर्गत दुखिया चौराहा से गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद ग्लेंजा कार बरामद कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय की बाइट ।*1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1
- जौनपुर जनपद के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर फोरलेन स्थित रामजानकी तिराहे के किनारे खड़ी ट्रेलर में अनियंत्रित होकर कार जा घुसी। वही कार सवार प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा निवासी दीपक और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों की मदत से दोनों घायलों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुचकर क्रेन के माध्यम से कार को फोरलेन से हटवाते हुए पुलिस अग्रिम कार्यवाई में जुटी है।1
- सुलतानपुर जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र में पुलिस और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच देर शाम मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक वांछित बदमाश अवैध असलहे के साथ पारा बाजार की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान आदर्श सिंह उर्फ प्रदीप सिंह निवासी ग्राम डोभियारा, थाना हलियापुर के रूप में हुई है। वह लंबे समय से वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, 20 नवंबर 2025 को जनपद अयोध्या की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची थी। आरोप है कि उस दौरान आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और सरकारी असलहा व मोबाइल छीन लिए थे। इस मामले में हलियापुर थाने में मुकदमा दर्ज है। मुठभेड़ के बाद आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई। आरोपी की फायरिंग के जवाब में आत्मरक्षा में कार्रवाई की गई, जिसमें वह घायल हुआ। फिलहाल उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। सुलतानपुर में हुई इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।3
- मसाने की होली का आंखों देखा हाल ई रेडियो अवध की नजर से जरुर देखें दीपक प्रेमी के साथ1
- Post by Gulab Khan3021
- थाना कुण्डा पुलिस द्वारा अपहरण कर हत्या के अभियोग में वांछित 50,000/- रुपये के ईनामिया अभियुक्त सत्यम मिश्रा को थाना क्षेत्रान्तर्गत दुखिया चौराहा से गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद ग्लेंजा कार बरामद कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में- इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय की बाइट1
- Post by Gulab Khan3021
- पानी में शिकार1