चंबा। सरोल स्थित Millennium Government Polytechnic Institute Sarol के सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर एवं ग्राम योजना तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री Rajesh Dharmani ने की। बैठक में नगर एवं ग्राम योजना विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग तथा Pandit Jawaharlal Nehru Government Medical College Chamba से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज सरोल की अतिरिक्त भूमि को मेडिकल कॉलेज चंबा को हस्तांतरित करने पर विचार किया जाएगा, बशर्ते चिकित्सा महाविद्यालय संस्थान के भविष्य की योजनाओं के लिए वित्तीय सहयोग देने को सहमत हो। बैठक के बाद मंत्री ने पॉलिटेक्निक परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्थान की सभी प्रैक्टिकल प्रयोगशालाओं को एक बहुमंजिला भवन में स्थापित किया जाए, ताकि उपलब्ध भूमि का बेहतर उपयोग अन्य आवश्यक कार्यों के लिए किया जा सके। इस दौरान सहायक टाउन प्लानर पंकज शर्मा ने विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने Dalhousie, Bharmour और Chuwari प्लानिंग एरिया के साथ-साथ Chamera Lake, Khajjiar और भरमौर विशेष क्षेत्र से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही चंबा में उपमंडलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय को मंडलीय स्तर पर अपग्रेड करने, रिक्त पदों को भरने और विभाग को वाहन उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। पॉलिटेक्निक कॉलेज चंबा के प्रधानाचार्य पुनीत महाजन ने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, विद्यार्थियों के प्लेसमेंट और रिक्त पदों की स्थिति से अवगत करवाया। बैठक की शुरुआत में उपायुक्त Mukesh Repswal ने मंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया। इसके अतिरिक्त संस्थान की ओर से भी मंत्री सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक नीरज नायर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी , एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी , अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, एसडीएम प्रियांशु खाती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
चंबा। सरोल स्थित Millennium Government Polytechnic Institute Sarol के सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर एवं ग्राम योजना तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री Rajesh Dharmani ने की। बैठक में नगर एवं ग्राम योजना विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग तथा Pandit Jawaharlal Nehru Government Medical College Chamba से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज सरोल की अतिरिक्त भूमि को मेडिकल कॉलेज चंबा को हस्तांतरित करने पर विचार किया जाएगा, बशर्ते चिकित्सा महाविद्यालय संस्थान के भविष्य की योजनाओं के लिए वित्तीय
सहयोग देने को सहमत हो। बैठक के बाद मंत्री ने पॉलिटेक्निक परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्थान की सभी प्रैक्टिकल प्रयोगशालाओं को एक बहुमंजिला भवन में स्थापित किया जाए, ताकि उपलब्ध भूमि का बेहतर उपयोग अन्य आवश्यक कार्यों के लिए किया जा सके। इस दौरान सहायक टाउन प्लानर पंकज शर्मा ने विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने Dalhousie, Bharmour और Chuwari प्लानिंग एरिया के साथ-साथ Chamera Lake, Khajjiar और भरमौर विशेष क्षेत्र से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही चंबा में उपमंडलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय को मंडलीय स्तर पर
अपग्रेड करने, रिक्त पदों को भरने और विभाग को वाहन उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। पॉलिटेक्निक कॉलेज चंबा के प्रधानाचार्य पुनीत महाजन ने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, विद्यार्थियों के प्लेसमेंट और रिक्त पदों की स्थिति से अवगत करवाया। बैठक की शुरुआत में उपायुक्त Mukesh Repswal ने मंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया। इसके अतिरिक्त संस्थान की ओर से भी मंत्री सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक नीरज नायर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी , एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी , अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, एसडीएम प्रियांशु खाती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- कामाख्या माता मंदिर के दर्शन कीजिए आप सभी का जीवन सफल बंद हो जाएगा2
- Post by Till The End News1
- बैजनाथ: सिया हत्या कांड को लेकर न्याय की गुहार । लाइव आशुतोष1
- Post by Himachal Update 24 News1
- Define your space without closing it. This sleek metal partition adds style, separation, and a modern edge to your dining and living area. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- Post by Munishkoundal1
- सुजानपुर हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश में “द्वेष और बदले की राजनीति” चरम पर होने का आरोप लगाया है। हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के भाई और चाचा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए राणा ने कहा कि यह कार्रवाई कानून के तहत नहीं, बल्कि राजनीतिक दुर्भावना के तहत की गई है। आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने सत्ता को “निजी हथियार” बना लिया है और पुलिस तंत्र का उपयोग केवल राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र के नाम पर तानाशाही चलाई जा रही है, जहां सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को झूठे मामलों में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आशीष शर्मा के परिवार के खिलाफ की गई कार्रवाई साफ तौर पर बदले की भावना से प्रेरित है और यह संदेश देने की कोशिश है कि जो भी मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलेगा, उसे इसी तरह निशाना बनाया जाएगा। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार अपराधियों और माफियाओं के प्रति नरम रवैया अपनाए हुए है, जबकि विपक्षी नेताओं पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने इसे “दोहरी नीति” करार देते हुए कहा कि इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। राणा ने कहा कि विधानसभा में उठाए गए सवालों से बौखलाकर मुख्यमंत्री इस तरह के कदम उठा रहे हैं और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सत्ता का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी के चुनाव के दौरान सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया गया। राणा के अनुसार, आचार संहिता के समय 66 महिला मंडलों को सरकारी बैंक के माध्यम से 50-50 हजार रुपये वितरित किए गए, जो चुनावी नियमों का खुला उल्लंघन है। कड़े शब्दों में हमला जारी रखते हुए राजेंद्र राणा ने कहा कि ऐसा मुख्यमंत्री प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, जो व्यक्तिगत द्वेष से ग्रसित होकर केवल अपने और अपने परिवार के हितों तक सीमित रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस तरह की राजनीति से त्रस्त है और बदलाव की प्रतीक्षा कर रही है। राजेंद्र राणा ने चेतावनी दी कि सत्ता के बल पर लोगों को डराने और दबाने की कोशिश ज्यादा दिन नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।1
- Post by Till The End News1