Shuru
Apke Nagar Ki App…
100 करोड़ की लागत से बन रहा है पल्लू के अंदर ऐसा होटल जो बीकानेर संभाग का पहला रेस्टोरेंट होगा,, 🕌🗽 यहां पर पर्यटक को सारी सुविधा मिलेगी देखिए इस होटल में आइये देखते है इस सुन्दर महल कम रिसोर्ट को।
Bhajan lal sharma
100 करोड़ की लागत से बन रहा है पल्लू के अंदर ऐसा होटल जो बीकानेर संभाग का पहला रेस्टोरेंट होगा,, 🕌🗽 यहां पर पर्यटक को सारी सुविधा मिलेगी देखिए इस होटल में आइये देखते है इस सुन्दर महल कम रिसोर्ट को।
More news from राजस्थान and nearby areas
- 100 करोड़ की लागत से बन रहा है पल्लू के अंदर ऐसा होटल जो बीकानेर संभाग का पहला रेस्टोरेंट होगा,, 🕌🗽 यहां पर पर्यटक को सारी सुविधा मिलेगी देखिए इस होटल में आइये देखते है इस सुन्दर महल कम रिसोर्ट को।1
- बच्चे के साथ धरने पर बैठी शिक्षिका, जयपुर तृतीय श्रेणी शिक्षक आंदोलन बच्चे के साथ धरने पर बैठी शिक्षिका, जयपुर तृतीय श्रेणी शिक्षक आंदोलन1
- मंडावा. डीआरडी राउमावि मंडावा में विदाई समारोह, पूर्व सांसद और भाजपा जिला अध्यक्ष का आभार जताया मंडावा। डीआरडी राउमावि मंडावा में महावीर सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह हुआ। साथ ही ट्रांसफर होने पर वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार शर्मा को भी विदाई दी गई। यूसीईईओ मंडावा और डीआरडी प्रिंसिपल पवन कुमार ने बताया कि इस विद्यालय से जाने वाले कर्मचारियों की संख्या दो है और आने वाले नौ है। और विद्यालय में सारे पद भरने का श्रेय पूर्व सांसद झुंझुनूं नरेंद्र खीचड़ और भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी को है। आने वाले और जाने वाले सभी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक कुमार शर्मा सीडीईओ झुंझुनूं, विशिष्ट अतिथि लोकेश कुमार सीबीईओ मंडावा, पूर्व महामंत्री भाजपा संदीप शर्मा, विद्याधर सैनी, अमित सैनी, प्रिंसिपल सुशील कुमार मौजास, प्रिंसिपल संदीप मील नानी बाई जैपुरिया, स्वच्छ भारत मिशन अभियान के प्रभारी संजय मील, यूसीईईओ परिक्षेत्र मंडावा के सभी संस्था प्रधान विद्यालय स्टाफ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल पवन कुमार ने की तथा मंच संचालन विरेन्द्र कुमार वरिष्ठ अध्यापक और निकिता कंवर व्याख्याता ने किया। यूसीईईओ मंडावा पवन कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया।3
- लोसल। डॉ. भीमराव अंबेडकर विकास समिति, लोसल के तत्वावधान में श्रीमती कुसुम लता कन्हैयालाल सौंकरिया ने अपने स्वर्गीय माता-पिता की पुण्य स्मृति में सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्कूल बैग, शिक्षण सामग्री और कुर्सियों का वितरण किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमा, शाला नंबर-1 लोसल और राजकीय उर्दू विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि स्व. गणेशराम सौंकरिया की स्मृति में यह सेवा कार्य वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समिति पदाधिकारियों, विद्यालय स्टाफ एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर इस पहल को शिक्षा और समाज सेवा की प्रेरणादायक मिसाल बताया।1
- *हैडलाइन:* *370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बने शांति, विकास और सुशासन की मिसाल* *- मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा* *जयपुर।* आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 एवं 35A के विशेष प्रावधानों को समाप्त कर भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ क्रियान्वयन और संकल्प ने इस निर्णय को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारते हुए 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के राष्ट्रीय संकल्प को नई शक्ति प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि आज 7 वर्षों बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शांति, सुशासन और विकास की नई पहचान बन चुके हैं। बेहतर कानून-व्यवस्था, तेजी से विकसित होती आधारभूत अधोसंरचना, बढ़ती कनेक्टिविटी, रिकॉर्ड पर्यटन, निवेश के अनुकूल वातावरण तथा युवाओं और महिलाओं के लिए बढ़ते अवसर इस ऐतिहासिक परिवर्तन के सशक्त प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रहित में लिया गया यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत की मजबूत आधारशिला बना रहेगा। इस ऐतिहासिक निर्णय की सातवीं वर्षगांठ पर उन्होंने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। *#Article370Abrogation* *संवाददाता* राजेश चौधरी जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 99839191911
- 3 अगस्त को यात्रा में प्रशासन के दौरान वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इसी दौरान हमारे भाई देवराज सिंह पलाड़ा का दुखद निधन हो गया। उनके निधन से पूरा समाज गहरे शोक में है। इस कठिन समय में सर्वण समाज के लोगों ने आगे आकर दिवंगत देवराज सिंह पलाड़ा के परिवार की आर्थिक मदद की है, जो इस दुख की घड़ी में परिवार के लिए एक सहारा है। साथ ही, समाज के सभी लोगों से निवेदन है कि आगे भी परिवार की हर संभव सहायता करें। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें। देवराज सिंह पलाड़ा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏 सुत्रो से।1
- बगड़ तिराहे पर मौत का तांडव, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, दो की दर्दनाक मौत तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, बगड़ तिराहे पर दो की मौके पर मौत बगड़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़े, दो की जान गई बगड़ तिराहे पर रफ्तार बनी काल, स्कॉर्पियो हादसे में दो की मौत पेड़ से टकराकर पलटी स्कॉर्पियो, बगड़ में दो की मौत, दो गंभीर घायल झुंझुनूं-बगड़ मार्ग पर भीषण हादसा, स्कॉर्पियो पलटी, दो की मौके पर मौत बगड़ तिराहे पर झुंझुनूं की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से झुंझुनूं अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार लोग कोलसिया, नवलगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।1