रमकुंडा पहाड़ से अधेड़ ने लगाई छलांग, शव की तलाश जारी कबरई पुलिस मौके पर पहुंची, खदान में भरे पानी से रेस्क्यू में दिक्कत महोबा जनपद के कबरई कस्बे में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां अज्ञात कारणों के चलते एक अधेड़ व्यक्ति ने रमकुंडा पहाड़ से छलांग लगा दी। पहाड़ के नीचे खदान में भरे गहरे पानी में गिरने से उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कबरई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की पहचान कबरई कस्बे के अम्बेडकर नगर निवासी अशोक शर्मा पुत्र रामपकृपाल शर्मा के रूप में हुई है। सूचना पर गोताखोरों को बुलाया गया, जो खदान में भरे गहरे पानी में शव की तलाश कर रहे हैं। हालांकि खदान में अत्यधिक पानी भरा होने के कारण शव खोजने में काफी परेशानी आ रही है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिवार में कोहराम मच गया।
रमकुंडा पहाड़ से अधेड़ ने लगाई छलांग, शव की तलाश जारी कबरई पुलिस मौके पर पहुंची, खदान में भरे पानी से रेस्क्यू में दिक्कत महोबा जनपद के कबरई कस्बे में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां अज्ञात कारणों के चलते एक अधेड़ व्यक्ति ने रमकुंडा पहाड़ से छलांग लगा दी। पहाड़ के नीचे खदान में भरे गहरे पानी में गिरने से उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कबरई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की पहचान कबरई कस्बे के अम्बेडकर नगर निवासी अशोक शर्मा पुत्र रामपकृपाल शर्मा के रूप में हुई है। सूचना पर गोताखोरों को बुलाया गया, जो खदान में भरे गहरे पानी में शव की तलाश कर रहे हैं। हालांकि खदान में अत्यधिक पानी भरा होने के कारण शव खोजने में काफी परेशानी आ रही है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिवार में कोहराम मच गया।
- राठ (हमीरपुर)। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा जेपी अनुरागी के बयान पर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर अभद्र और जातिगत टिप्पणी की। इस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समिति राठ ने एसडीएम राठ अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. कमलेश राम ने बताया कि जेपी अनुरागी ने बाबा साहब की जयंती पर कहा था कि कथावाचक रामायण और भागवत गीता की तरह संविधान को भी घर-घर पहुंचाएं। इस पर तुच्छ मानसिकता वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र और जातिगत टिप्पणी की, जिससे बहुजन समाज आहत है। समिति ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में दीनदयाल वर्मा, चौधरी रमेशचंद, रमाकांत कुटार, दिनेश प्रताप सिंह लोधी, सुरेंद्र सिंह, मनीराम पासवान, मुन्नालाल बौद्ध, सर्वेश कुमार, अरविंद कुमार वर्मा, हरीसिंह, महेंद्र कुमार सहित कई लोग शामिल थे।1
- Post by Kapil Patel Mp 16 News1
- छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में आज 29 अप्रैल दोपहर करीब 3:00 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में एससी-एसटी निवारण, सनसनीखेज अपराध, नारकोटिक्स और सड़क सुरक्षा समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसपी अगम जैन, एएसपी आदित्य पटले सहित अधिकारी मौजूद रहे।कलेक्टर ने गंभीर अपराधों की सख्त मॉनिटरिंग कर मजबूत साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को प्रभावी ढंग से कोर्ट में प्रस्तुत करने पर जोर दिया।एससी-एसटी मामलों में 2025-26 के दौरान 940 प्रकरण दर्ज हुए, सहशेष प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और न्यायालय में लंबित 1953 मामलों के तेजी से निपटारे के निर्देश दिए गए।नारकोटिक्स समीक्षा में स्कूलों में नशा मुक्ति अभियान चलाने और मेडिकल स्टोरों की सख्त जांच कर प्रतिबंधित दवाओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।स्वास्थ्य विभाग में लंबित पीएम और एमएलसी रिपोर्ट पर नाराजगी जताते हुए नौगांव बीएमओ की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए।सड़क सुरक्षा के तहत पन्ना नाका और छत्रसाल चौक के चौड़ीकरण की योजना बनाने तथा सड़कों पर लगने वाले बाजारों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए।1
- छतरपुर में पुलिस के खिलाफ आक्रोश...जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ अब कोंग्रेस सड़क पर उतरी,पहले पत्रकारो ने निकाली थी पुलिस की अर्थी जिला में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था,चोरी,लूट,हत्या,हत्या के प्रयास,चेन स्केचिंग,अवैध शराब का बढ़ता करोबार से आम जनता,ग्रामीण परेशान है.. छतरपुर के यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा बिजावर के पत्रकार राकेश राय पर शराब ठेकेदार के द्वारा मारपीट करने एवं पुलिस के द्वारा पत्रकार पर ही फर्जी मामला दर्ज करने के विरोध में आज कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया,CM के पुतला दहन के दौरान पुलिस और कोंग्रेस नेताओ में झड़प हो गई...उसी दौरान CM के पुतले पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी गई किसमे पुलिस कर्मी ओर कॉंग्रेस नेता झुलस गए...जिला में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था,चोरी,लूट,हत्या,हत्या के प्रयास,चेन स्केचिंग,अवैध शराब का बढ़ता करोबार से आम जनता,ग्रामीण परेशान है.1
- जनपद बांदा में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु आज जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी जी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंडी स्थल स्थित विभिन्न क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्रों पर क्रय प्रक्रिया, व्यवस्थाओं एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की। किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक क्रय केंद्र पर सत्यापन करने वाले कार्मिकों का नाम, पद एवं संपर्क विवरण स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रों पर पारदर्शिता एवं सुगमता बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छाया एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टोकन व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया, ताकि किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े और क्रय प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री कुमार धर्मेंद्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु रेखा सियाक सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेहूं क्रय कार्य को शासन की मंशानुसार पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।3
- छतरपुर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस के द्वारा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोका गया था जहां मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाना था इसी बीच झीना झपटी होने लगी और किसी ने पुतले पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिसमें पुलिसकर्मी और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता झुलस गए हैं। मामले का पूरा वीडियो सामनेआया है।1
- बाराबंकी में एक अनोखी शादी ने सबका ध्यान खींचा है। दूल्हे अशोक ने दुल्हन से पूछा, "अगर गैस सिलेंडर न मिले तो क्या तुम चूल्हे पर खाना बना पाओगी?" दुल्हन ने जवाब दिया, "हां, बना लेंगे।" अशोक का यह सवाल LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहने के अनुभव से प्रेरित था। 😊1
- छतरपुर में यूथ कांग्रेस द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ प्रस्तावित पुतला दहन प्रदर्शन उस समय अचानक बेकाबू हो गया, जब पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। प्रदर्शन शहर की कानून व्यवस्था और एक पत्रकार के साथ हुई मारपीट के विरोध में किया जा रहा थ1
- छतरपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान झुलसे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हाल जानने पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी आज 29 अप्रैल शाम करीब 6:30 बजे छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने की बात कही।इस दौरान आलोक चतुर्वेदी ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान हुई घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1