*डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दिए गए बयान पर जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, समिति ने की कार्रवाई की मांग* राठ (हमीरपुर)। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा जेपी अनुरागी के बयान पर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर अभद्र और जातिगत टिप्पणी की। इस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समिति राठ ने एसडीएम राठ अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. कमलेश राम ने बताया कि जेपी अनुरागी ने बाबा साहब की जयंती पर कहा था कि कथावाचक रामायण और भागवत गीता की तरह संविधान को भी घर-घर पहुंचाएं। इस पर तुच्छ मानसिकता वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र और जातिगत टिप्पणी की, जिससे बहुजन समाज आहत है। समिति ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में दीनदयाल वर्मा, चौधरी रमेशचंद, रमाकांत कुटार, दिनेश प्रताप सिंह लोधी, सुरेंद्र सिंह, मनीराम पासवान, मुन्नालाल बौद्ध, सर्वेश कुमार, अरविंद कुमार वर्मा, हरीसिंह, महेंद्र कुमार सहित कई लोग शामिल थे।
*डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दिए गए बयान पर जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, समिति ने की कार्रवाई की मांग* राठ (हमीरपुर)। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा जेपी अनुरागी के बयान पर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर अभद्र और जातिगत टिप्पणी की। इस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समिति राठ ने एसडीएम राठ अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. कमलेश राम ने बताया कि जेपी अनुरागी ने बाबा साहब की जयंती पर कहा था कि कथावाचक रामायण और भागवत गीता की तरह संविधान को भी घर-घर पहुंचाएं। इस पर तुच्छ मानसिकता वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र और जातिगत टिप्पणी की, जिससे बहुजन समाज आहत है। समिति ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में दीनदयाल वर्मा, चौधरी रमेशचंद, रमाकांत कुटार, दिनेश प्रताप सिंह लोधी, सुरेंद्र सिंह, मनीराम पासवान, मुन्नालाल बौद्ध, सर्वेश कुमार, अरविंद कुमार वर्मा, हरीसिंह, महेंद्र कुमार सहित कई लोग शामिल थे।
- न्याय एवं अधिकार समिति की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक झांसी में संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती और विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कृष्ण प्रताप सिंह बुंदेला को झांसी जिले का नया जिला अध्यक्ष चुना गया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश ठाकरे, मुख्य कानूनी सलाहकार एडवोकेट सुमित भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष पं. रामनरेश शर्मा और लखनऊ के जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिसौदिया आदि उपस्थित रहे। वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संगठन को गांव-गांव तक पहुँचाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने की रणनीति तैयार की गई। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह बुंदेला के नाम की घोषणा होते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। अपने संबोधन में बुंदेला ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा। हमारा मुख्य लक्ष्य आम जनता के अधिकारों की रक्षा करना और पीड़ितों को न्याय दिलाना है।" राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश ठाकरे और एडवोकेट सुमित भट्ट ने नए जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में झांसी में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- आग का तांडव: ग्रामीणों के आशियाने राख, आंखों में आंसू और बेबसी का मंजर1
- जालौन के 'रियल हीरो' : दमकल कर्मियों ने जान पर खेल कर बुझाई आग, बचाई सैकड़ो जिंदगियां!!.....1
- बिहार के कटिहार में आंगनबाड़ी सेविका बीमार पड़ गई. अधिकारी ने कहा- बीमारी का सबूत चाहिए. मजबूरन आंगनबाड़ी सेविका को हाथ में ड्रिप लगाकर कांपते हुए केंद्र पहुंचना पड़ा. • कहीं सबूत के लिए कंधे पर लाश ढोई जा रही है • कहीं नौकरी बचाने के लिए ड्रिप लगाकर काम पर जाना पड़ रहा है1
- जालौन जनपद के कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम मेनूपुर में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दबंगों द्वारा एक ही परिवार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 26 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित के अनुसार, गांव के ही कुछ लोग पुरानी रंजिश के चलते एकजुट होकर उनके घर में जबरन घुस आए और लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी व सब्बल जैसे हथियारों से हमला कर दिया। हमले में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। हमले में पीड़ित की पुत्री कंचन व राधा को गंभीर चोटें आईं, जबकि पुत्र रामभरोसे के सिर पर सब्बल से वार किए जाने से उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित की पत्नी कमलेश भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुई हैं। स्वयं पीड़ित के सिर पर सरिया और लाठी से वार किए जाने की बात सामने आई है।1
- उरई (जालौन)।जनपद में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने हीट वेव (लू) को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि सभी सरकारी अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही ओआरएस, जरूरी दवाएं और प्राथमिक उपचार की सभी सुविधाएं हर समय उपलब्ध रहें, ताकि मरीजों को तत्काल राहत मिल सके। डीएम ने स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर, वार्डों और शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए। कहीं भी गंदगी मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों और तीमारदारों के लिए ठंडे एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर, सुरक्षित और समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीरेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश सहित अन्य अधिकारी व चिकित्सक मौजूद रहे।1
- बाराबंकी में एक अनोखी शादी ने सबका ध्यान खींचा है। दूल्हे अशोक ने दुल्हन से पूछा, "अगर गैस सिलेंडर न मिले तो क्या तुम चूल्हे पर खाना बना पाओगी?" दुल्हन ने जवाब दिया, "हां, बना लेंगे।" अशोक का यह सवाल LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहने के अनुभव से प्रेरित था। 😊1
- जालौन में आसमान से बरसे ', दलित किसानों की थाली से छीना निवाला! BDAM ने मुआवजे की उठाई मांग!!...1
- जनपद जालौन में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली कोंच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के एक संगठित अड्डे का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान 10 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जो ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान ₹1,49,700 रुपये मालफड़ तथा आरोपियों की जामा तलाशी में ₹18,000 रुपये नकद बरामद किए गए। इस प्रकार कुल ₹1,67,700 रुपये की नकदी जब्त की गई। इसके साथ ही 52 अदद ताश के पत्ते, 11 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।1