हत्या के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तारः रसूलाबाद पुलिस ने नौहानौगांव मामले में क हत्या के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तारः रसूलाबाद पुलिस ने नौहानौगांव मामले में की कार्रवाई रसूलाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 26 दिसंबर 2025 को ग्राम नौहानौगांव निवासी शकुन्तला देवी की तहरीर पर की गई। शकुन्तला देवी ने आरोप लगाया था कि 14 दिसंबर 2025 की रात उनके पति रामशंकर पर हमला किया गया था। शिकायत के अनुसार, रामशंकर रात करीब 10 बजे अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे, तभी विकास यादव, शीबू यादव, कमलेश यादव और दो अज्ञात व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से रामशंकर के सिर और हाथ पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं को बढ़ाया गया। सोमवार को कोतवाली रसूलाबाद पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को विषधन तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विकास यादव (28 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह, शीबू यादव (25 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह, और कमलेश यादव (46 वर्ष) पुत्र रामनाथ शामिल हैं। ये सभी ग्राम कुशलपुरवा, नौहानौगांव के निवासी हैं। रसूलाबाद कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि मामले में शामिल दो अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लेगी। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई चौकी प्रभारी तिश्ती, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम द्वारा की गई। टीम में कांस्टेबल सरवरे आलम, सूर्यसेन और अजय पाल सिंह भी शामिल थे।

- Post by Ramadhar Kumar2
- कैसे बच्चे को मौत के मुंह से बचाया बेजुबान जानवर ने1
- तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल क्षेत्र के एक गांव में युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने 5 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से नितीश कुमार (21 वर्ष), निवासी बगलन पारस, घाटमपुर से जान-पहचान हो गई थी। आरोप है कि युवक ने कुछ फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे रात करीब 11 बजे गांव के पास स्थित एक सरकारी ट्यूबवेल पर बुलाया और वहां तमंचा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।1
- झींझक कानपुर देहात के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे नहीं होता एक्सरे क्योंकि एक्सरे टेक्निशन है नहीं सिर्फ हैल्परों से चलता है काम नहीं मिलती रिपोर्ट मरीज को बाहर से कराना पड़ता एक्सरे और ट्रेनी डॉक्टर कर रहे मरीजों का इलाज बीमारी समझ मे न आने पर कर दिया जाता है रेफर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ दिखावा नहीं मिलता सही उपचार मरीज इधर उधर भागने पर मजबूर3
- औरैया। बिना निमंत्रण के शादी में पहुंचना युवक को पड़ा भारी। जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया घायल घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस 108 से अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। “फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में जाना इतनी बड़ी गलती है कि किसी की जान पर बन आए? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस का1
- रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी शिवराजपुर। क्षेत्र के ग्राम सदिकामऊ में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। आचार्य गोपाल जी महाराज की सुमधुर वाणी से जैसे ही भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य का प्रसंग सुनाया गया, पूरा पंडाल हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। कथा प्रसंग वामन अवतार से कृष्ण जन्म तक कथा व्यास आचार्य गोपाल जी महाराज ने पांचवें दिन की शुरुआत करते हुए राजा बलि और भगवान वामन के चरित्र का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्श जीवन पर प्रकाश डाला। कथा के मध्य में जब श्री कृष्ण जन्म का प्रसंग आया, तो समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। टोकरी में बाल स्वरूप कान्हा के दर्शन पाकर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। भजनों पर थिरके श्रद्धालु आचार्य जी द्वारा प्रस्तुत भजनों की श्रृंखला ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। मुख्य यजमान के रूप में अशोक दीक्षित एवं सुधा दीक्षित ने व्यास पीठ का पूजन कर आरती उतारी। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति कथा का रसपान करने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण और भक्तजन उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से श्याम सुंदर, अनुज, सूरज, ऋषि उमेश चंद्र अवस्थी पूर्व प्रधानाचार्य संस्कृत विद्यालय विशाल, वेदांत, देवांश रिद्धि, सिद्धि, परिधि, मुकुंद, सीमा आरती सोनू जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर भक्तों का कल्याण करते हैं। आचार्य गोपाल जी महाराज ग्रामवासियों के सहयोग से चल रही इस कथा में प्रतिदिन भंडारे और प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से गांव में सुख-शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।4
- शिवराजपुर पुलिस की गस्त की खुली पोल रात लगभग 1 बजे चोरों ने थाने की सटी दिवाल से लगी तीन दुकानों को बनाया निशान लेकिन किसी कारण बस चोर हुए नाकाम पूरी घटना सी सी टी वी में कैद शिवराजपुर पुलिस जुटी जांच में1
- Post by Ramadhar Kumar1