Shuru
Apke Nagar Ki App…
तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल क्षेत्र के एक गांव में युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने 5 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से नितीश कुमार (21 वर्ष), निवासी बगलन पारस, घाटमपुर से जान-पहचान हो गई थी। आरोप है कि युवक ने कुछ फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे रात करीब 11 बजे गांव के पास स्थित एक सरकारी ट्यूबवेल पर बुलाया और वहां तमंचा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।
कुमार पंकज
तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल क्षेत्र के एक गांव में युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने 5 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से नितीश कुमार (21 वर्ष), निवासी बगलन पारस, घाटमपुर से जान-पहचान हो गई थी। आरोप है कि युवक ने कुछ फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे रात करीब 11 बजे गांव के पास स्थित एक सरकारी ट्यूबवेल पर बुलाया और वहां तमंचा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल क्षेत्र के एक गांव में युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने 5 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से नितीश कुमार (21 वर्ष), निवासी बगलन पारस, घाटमपुर से जान-पहचान हो गई थी। आरोप है कि युवक ने कुछ फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे रात करीब 11 बजे गांव के पास स्थित एक सरकारी ट्यूबवेल पर बुलाया और वहां तमंचा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।1
- झींझक कानपुर देहात के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे नहीं होता एक्सरे क्योंकि एक्सरे टेक्निशन है नहीं सिर्फ हैल्परों से चलता है काम नहीं मिलती रिपोर्ट मरीज को बाहर से कराना पड़ता एक्सरे और ट्रेनी डॉक्टर कर रहे मरीजों का इलाज बीमारी समझ मे न आने पर कर दिया जाता है रेफर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ दिखावा नहीं मिलता सही उपचार मरीज इधर उधर भागने पर मजबूर3
- मगलपुर थाना क्षेत्र में शादी तय होने के बाद युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी तय हो चुकी थी और मई माह में विवाह होना था। आरोप है कि 16 अप्रैल को दिन करीब 11 बजे उसकी पुत्री कपड़ा सिलवाने के लिए घर से निकली थी, तभी रूरा निवासी अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।1
- सन्दलपुर क्षेत्र के हवासपुर स्थित एक निजी विद्यालय में जनगणना 2027 के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को करीब 10बजे सिकंदरा तहसीलदार राकेश चंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कुमार ने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सटीक आंकड़े बेहद जरूरी हैं। प्रशिक्षक अमित देवा और जसकरन सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, सावधानियों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही आंकड़े ही यह सुनिश्चित करते हैं कि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचे। तहसीलदार ने आम जनता से अपील की कि वे जनगणना को केवल सरकारी कार्य न समझें, बल्कि अपनी जिम्मेदारी मानते हुए सही जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही जनगणना कर्मियों को निर्देश दिए कि वे पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करें, ताकि कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से छूट न जाए। कार्यक्रम के दौरान दीपक कटियार, महेंद्र वर्मा, रामजीवन पोरवाल, निर्मल शर्मा, अंकित सेंगर, अक्षय कटियार, अंकुश सिंह, सर्वेश कुमार, मधुकर कटियार, रविन्द्र राठौर, मनोज गुप्ता, राजकुमार सिंह, पुष्पेन्द्र पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- औरैया। बिना निमंत्रण के शादी में पहुंचना युवक को पड़ा भारी। जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया घायल घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस 108 से अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। “फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में जाना इतनी बड़ी गलती है कि किसी की जान पर बन आए? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस का1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *ग्राम सुरान, थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान चला व्यापक जन-जागरूकता अभियान।* *मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के निर्देशन में टीम ने संभाली कमान।* *फायरमैन गौरव शाक्य, गजेंद्र सिंह व विशाल कुमार ने गांव-गांव जाकर लोगों को किया जागरूक।* *ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी।* *घरों, खेतों और बिजली उपकरणों से लगने वाली आग से बचने के तरीके समझाए गए।* *आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने और सतर्क रहने की अपील की गई।* *ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए।*1
- गजनेर में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, 9 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का नुकसान गजनेर थाना क्षेत्र के बिलसराया गांव स्थित एक पुरानी टायर फैक्ट्री में शनिवार रात करीब 10 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 9 घंटे में रविवार सुबह 7 बजे आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में फैक्ट्री का एक मशीन ऑपरेटर झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से करीब 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।1