कटिहार में ‘जीविका दीदी फूड डिलीवरी मॉडल’ की शुरुआत, स्विग्गी-जोमैटो से घर का बना भोजन मिलेगा कटिहार। महिलाओं के रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल करते हुए जिले में जीविका दीदियों के फूड डिलीवरी मॉडल की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत अब जीविका से जुड़ी महिलाएं अपने हाथों से तैयार किया गया भोजन ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों तक पहुंचा सकेंगी। इस मॉडल का उद्घाटन गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान किया। कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कटिहार के जिलाधिकारी Ashutosh Dwivedi ने इस पहल की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत जीविका से जुड़ी महिलाएं अपने द्वारा तैयार शुद्ध और घर का बना भोजन लोकप्रिय फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy और Zomato के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगी। इससे जहां लोगों को स्वच्छ और भरोसेमंद भोजन उपलब्ध होगा, वहीं जीविका दीदियों की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जीविका दीदियों के लिए तैयार किया गया यह मॉडल पहले भी कई जगहों पर सफल रहा है और अब कटिहार में इसकी शुरुआत से महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से बड़ी संख्या में महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी और स्थानीय स्तर पर स्वच्छ भोजन की उपलब्धता भी बढ़ेगी।

- Sunil Hembrom garam Pradhanकोढ़ा, कटिहार, बिहार🙏on 14 March
- Post by RAYEES GANDHI Vlogs1
- प्राइवेट स्कूलों के मंच पर खड़ा होकर राजनीति चमकाने वाले नेताओं को नजर अंदाज कीजिए। प्राईवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघ की लड़ाई जारी रहेगी ये लड़ाई आसान नहीं है लेकिन नामुमकिन भी नहीं अगर आप सभी अभिभावकगण का साथ मिलेगा।अगले 2028 तक किसी भी हाल में हम सफल होंगे....1
- कटिहार जिले के सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र के कावर पंचायत स्थित लक्ष्मीपुर झाड़ी टोला में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। निलंबित होमगार्ड जवान उमेश यादव की उनके ही घर में सोते समय चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, उमेश यादव पिछले करीब दो वर्षों से निलंबित चल रहे थे और घर पर ही रह रहे थे। देर रात वे अपने घर में सोए हुए थे, तभी पुराने विवाद को लेकर गांव के ही सुनील यादव ने उन पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने सीधे गले पर चाकू से वार किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त घर में मौजूद पत्नी विमली देवी और बहू मौसम कुमारी ने बताया कि अचानक चीख की आवाज सुनकर वे दौड़ीं, तो देखा कि उमेश यादव खून से लथपथ पड़े हैं। यह मंजर देख परिजनों में कोहराम मच गया और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सेमापुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर, परिजन आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है।2
- यह वीडियो आप लोगों को जरूर पसंद आएगा अगर पसंद आए तो शेयर लाइक कमेंट जरुर करें 82716927941
- मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिला का हैं जहां एक नरेंद्र नाम के युवक ने एक व्यक्ति से बीस हजार रुपए लिया था यह कहकर प्रत्येक दिन 150 रुपया देंगे लेकिन उस दिन 150 रुपया नहीं दे पाया ठेले वाला नरेंद्र उसके बाद दबंगई दिखाते हुए ठेले को तोड़ना शुरू कर दिया वही गरीब व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं हुआ उसे लाठी डंडे से सीधा अस्पताल भेजवा दिया1
- Post by MEDIA331
- कांग्रेस, DMK, TMC और समाजवादी पार्टी जैसे दलों ने कल जो किया वो केवल टेबल पर थाप नहीं थी, बल्कि नारी के स्वाभिमान और आत्मसम्मान पर चोट थी : PM Narendra Modi1
- कटिहार मंडल कारा में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए औचक छापेमारी की। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और एसपी शिखर चौधरी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ जेल परिसर के अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल के हर वार्ड और सेल को बारीकी से खंगाला गया जिससे कैदियों और जेल कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। तलाशी के दौरान कैदियों के पास से भारी मात्रा में नकदी और एक नुकीला बेल्ट बरामद किया गया जिसे सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक माना जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी नकदी जेल के अंदर कैसे पहुंची। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि अभियान पूरी तरह योजनाबद्ध था और जेल के चप्पे-चप्पे की जांच की गई है। वहीं डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि जेल के भीतर अनुशासन बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। बरामद सामानों की जांच की जा रही है और सुरक्षा में चूक पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।3
- हांसी-बेगमपुर पंचायत में विकास मित्र बहाली पर विवाद, शिकायत पहुंची जिला पदाधिकारी तक हांसी-बेगमपुर पंचायत में हाल ही में निकाली गई विकास मित्र की बहाली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एक अभ्यर्थी ने आरोप लगाया है कि अधिक अंक होने के बावजूद उसका चयन नहीं किया गया, जबकि कम अंक वाले अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि मेरिट सूची में उसका स्थान तीसरे नंबर पर कर दिया गया था। उन्होंने आरोप यह भी लगाया गया है कि चयन प्रक्रिया के दौरान उससे तीन लाख रुपये की मांग की गई थी। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस मामले में शिकायत जिला पदाधिकारी को दी गई है। संबंधित जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कुछ बिंदुओं पर जवाब मांगा गया था, जिसका जवाब विभाग द्वारा जिला पदाधिकारी को भेज दिया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई को लेकर कोई नया निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि चयन प्रक्रिया में उनका यह भी कहना है कि संबंधित अभ्यर्थी का नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं था जिस कारण आवेदन दिया गया है।1